Showing posts with label laugh on. Show all posts
Showing posts with label laugh on. Show all posts

‘चंद मुस्लिम वोटों के लिए.. महिलाओं-बच्चों की लाशों पर बेशर्म हँसी… केजरीवाल की करतूत अपनी माँ के चरित्र पर सवाल उठाने जैसा’: कपिल मिश्रा

                                    The Kashmir Files' फिल्म का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उड़ाया मजाक
कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को झूठा बताने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भाजपा लगातार हमलावर है। इसी क्रम में दिल्ली भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इस फिल्म को झूठा बताकर केजरीवाल ने वहाँ पर बलिदान देने वाले हर जवान का मजाक उड़ाया है। साथ ही कहा कि ये अपनी माँ के चरित्र पर सवालिया निशान लगाने जैसा है।

मुफ्त की रेवड़ियों के लालच में आम आदमी पार्टी को वोट देने वाले हिन्दुओं आंखें खोलो और देखो कि कश्मीर में हिन्दुओं के नरसंहार पर बनी फिल्म पर ये जयचन्द किस तरह हंस रहे हैं। क्या इन जयचंदों की ऐसी हंसी उस वक़्त भी होगी, जब दिल्ली में हुए हिन्दुओं और उनके मंदिरों पर हुए हमलों पर फिल्म बनेगी? कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, समाजवादी पार्टी और अन्य भाजपा विरोधी पार्टियां भी फिल्म का विरोध जरूर कर रहीं हैं, लेकिन इन लोगों की तरह हंस नहीं रहे। हद होती है, बेशर्मी की भी। 

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने एक वीडियो ट्वीट कर केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कल दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार को झूठा बताया। कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार को झूठा बताना अपनी माता जी के चरित्र पर सवाल उठाने जैसा है। छोटे-छोटे बच्चों, महिलाओं की लाशों पर ये बदतमीजी, बेहूदगी और बेशर्मी से भरी हँसी, आतंकवादियों को बचाने की ऐसी बेशर्म कोशिश! अरविंद केजरीवाल ने न केवल कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार का मजाक बनाया है, बल्कि देश के लिए बलिदान हुए सेना के हर जवान का भी मजाक बनाया है। आतंकियों को बचाने की बेशर्म कोशिश है ये।”

कपिल मिश्रा ने आगे कहा, “द कश्मीर फाइल्स को यूट्यूब पर डालने वाली बात पर मैं पूछता हूँ कि अरविंद केजरीवाल अपने विज्ञापनों को यूट्यूब पर क्यों नहीं डाल देते। अपने विज्ञापन क्यों टीवी, अखबारों, रेडियो में चलाने हैं? अपने विज्ञापनों को भी यूट्यूब पर डाल दें। दूसरों के लिए ये ज्ञान देना और कबीर खान की फिल्म को टैक्स फ्री क्यों किया था? चंद मुस्लिमों के वोटों के लिए इस तरह से हिंदुओं का मजाक उड़ाना और बदतमीजी करना विधानसभा की गरिमा के खिलाफ है। विधानसभा में जो किया गया वो इतिहास का काला दिन था।”

इससे पहले मिश्रा में फिल्म को यूट्यूब पर डालने के केजरीवाल के बयान पर कहा था कि ये केजरीवाल नहीं हँस रहे हैं, वो अंदर से डरे हुए हैं।

अरविंद केजरीवाल का बयान

दिल्ली विधानसभा में सीएण अरविंद केजरीवाल ने मार्च 24 को कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और पलायन पर बनी फिल्म ‘The Kashmir Files’ को झूठा बताते हुए प्रदेश में टैक्स फ्री करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था, “निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को इतना ही शौक है तो बोलो यूट्यूब पर डाल देगा, वहाँ सब कुछ फ्री है और सारे लोग देख लेंगे एक ही दिन के अंदर। टैक्स फ्री कराने की ज़रूरत ही क्या है?” जबकि इससे पहले उन्होंने स्वरा भास्कर की ‘निल बटे सन्नाटा’ और तापसी पन्नू की ‘साँड की आँख’ को टैक्स फ्री कर दिया था।