Showing posts with label mahendra singh dhoni. Show all posts
Showing posts with label mahendra singh dhoni. Show all posts

मोदी ने महेंद्र सिंह धोनी को लिखा पत्र : न्यू इंडिया का मंत्र समेटे इस आभार में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनीभारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जब से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है। तभी से उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें अलग-अलग तरह से ट्रिब्यूट दे रहे हैं। अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है। पीएम मोदी ने उन्हें पत्र लिखकर आभार भी व्यक्त किया है। इस पत्र में ‘कैप्टेन कूल’ के शांत स्वभाव की प्रशंसा से लेकर ये तक कहा गया है कि धोनी नए भारत के युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे।


इस पूरे पत्र में किस तरह देश के प्रधानमंत्री ने देश के सबसे बेहतर क्रिकेट कप्तान के लिए क्या लिखा है। आइए पढ़ें:
प्रिय महेंद्र 
15 अगस्त के अवसर पर आपने अपने नम्र अंदाज में एक छोटी सी वीडियो साझा की, जो पूरे देश के लिए एक लंबी और भावुक चर्चा के लिए पर्याप्त थी। 130 करोड़ भारतीय इससे निराश थे लेकिन वे अंदर से आपके प्रति आभारी भी थे, उस सब के लिए जो आपने पिछले डेढ़ दशक में भारतीय क्रिकेट के लिए किया है। 
आपके क्रिकेट करियर पर नजर डालने का एक तरीका है कि उसे आँकड़ों के जरिए देखें। आप सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं, जिन्होंने भारत को दुनिया के चार्ट में सबसे ऊपर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपका नाम इतिहास में सबसे महान क्रिकेट कप्तान के रूप में, दुनिया के बल्लेबाजों में से, और निश्चित रूप से एक सबसे अच्छे विकेटकीपर के तौर पर लिया जाएगा।
मुश्किल परिस्थितियों में आपकी निर्भरता, मैचों को फिनिश करने की आपकी क्षमता, खासतौर पर 2011 के विश्व कप के फाइनल की याद, पीढ़ियों तक लोगों के जेहन में ताजा रहेगी।
महेंद्र सिंह धोनी को सिर्फ उनके करियर के आँकड़ों और मैच जीतने की भूमिका की वजह से ही याद नहीं रखा जाएगा। आपका सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में मूल्यांकन आपके साथ अन्याय होगा। आपको सही तरह से मूल्यांकित करने के लिए आपको अद्भुत शख्सियत के रूप में देखा जाना 
चाहिए!
एक छोटे से शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर उभरना और अपने साथ-साथ पूरे देश को गौरव दिलाना बहुत महत्तवपूर्ण बात हैं। इसके बाद आपने अपनी ही भाँति उन करोड़ों युवाओं को प्रेरित किया जो भले ही बड़े स्कूल और कॉलेज नहीं जाते थे और न ही उनका संबंध किसी शाही परिवार से था। लेकिन बावजूद इसके उनके पास प्रतिभा थी कि वह अपने आप को उच्च स्तर तक ले जाएँ।
आप नए भारत की संकल्पना के लिए एक महत्वपूर्ण उदहारण हैं जहाँ युवाओं की किस्मत उनका परिवार नहीं तय करता बल्कि वह खुद अपना नाम और अपनी किस्मत बनाते हैं।
हम कहाँ से आते हैं इस बात का तभी तक कोई फर्क नहीं पड़ता जब तक कि हम जानते हैं कि हम कहाँ है- ये वह भाव है जिससे आपने कई युवाओं को प्रोत्साहित किया।
मैदान पर आपके बहुत से कारनामे पीढ़ियाँ याद रखेगी। यह पीढ़ी रिस्क लेने से नहीं घबराती और मुश्किल घड़ी में भी एक दूसरे की काबिलियत को सराहती है। इसने आपसे ही कठिन से कठिन परिस्थिति में रिस्क लेना सीखा है। बिलकुल उसी तरह जैसे आपने तनाव वाली स्थिति में कई बार नवयुवकों को मौका देकर रिस्क लिया। साल 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में अंतिम ओवर जोगेंद्र सिंह से फिंकवाना इसका शानदार उदाहरण है।
यह पीढ़ी कठिन से कठिन परिस्थितियों में संतुलन बनाए रखती है- जैसा हमने आपकी बहुत सी पारियों और मैचों में देखा हैं। हमारा युवा विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं छोड़ता और बिना डरे स्थिति का सामना करता है-जैसे आप अपनी टीम का नेतृत्व करते थे।
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके बाल लंबे हैं या छोटे। आप जिस तरह जीत के बाद शांत दिखते हैं उसी तरह हार के बाद भी शांत रहते हैं। यह युवाओं के लिए एक बड़ा सबक है।


भारतीय सैन्य बलों से आपके विशेष लगाव का भी मैं यहाँ जिक्र करना चाहूँगा। आप एक सैनिक के रूप में सबसे ज्यादा खुश दिखाई दिए थे। कल्याण के लिए आपकी प्रतिबद्धताएँ हमेशा याद रखी जाएँगी।
मुझे उम्मीद है कि साक्षी और जिवा अब आपके साथ अधिक समय बिता पाएँगी। मैं आप सबको शुभकामनाएँ देता हूँ, क्योंकि उनके त्याग और सहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं होता। युवा आपसे सीखेंगे कि पेशेवर और निजी जिंदगी के बीच कैसे तालमेल बिठाया जाता है। मैंने आपकी एक तस्वीर देखी है, जिसमें आप प्यारी जीवा के साथ खेल रहे हैं। एक टूर्नामेंट में जीत के बाद आप अपनी बेटी के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। यही विशिष्ट धोनी हैं।
मैं आपको भविष्य के लिए शुभकामाएँ देता हूँ।
नरेंद्र मोदी

 
इस पत्र को पढ़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद लिखते हुए कहा, “एक कलाकार, सैनिक और खिलाड़ी जिस चीज के लिए तरसते हैं, वह है प्रशंसा, कि उनकी मेहनत और त्याग को हर कोई देख रहा है और उनकी सराहना की जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी आपकी प्रशंसा और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

कश्मीर में महेंद्र सिंह धोनी 15 अगस्त के मौके पर यहां फहरा सकते हैं तिरंगा

धोनी पहुंचे आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर, आम सैनिकों की तरह गश्‍त और गार्ड ड्यूटी करेंगेभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व व क्षेत्रीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में जुलाई 31 को सेना के साथ जुड़ गए, जहां वह अन्य सैनिकों की तरह गश्त, गार्ड ड्यूटी और बाकी काम करेंगे. सेना मुख्यालय ने 38 साल के धोनी के सेना को दो सप्ताह सेवाएं देने के अनुरोध को मंजूरी दी थी. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल कश्मीर में भारतीय सेना के जवानों के साथ ड्यूटी पर तैनात हैं. भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके धोनी इस समय टेरिटोरियल आर्मी के साथ जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर हैं. वे बीते 31 जुलाई से लेकर एक पखवाड़े तक यहीं रहेंगे. उनकी ड्यूटी के आखिरी दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है. इस मौके पर देशभर में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी कहां इस अवसर को चूकना चाहेंगे. खबर है कि आजादी का त्योहार मनाने के लिए धोनी इस बार हिमालय की गोद में बसे लद्दाख जाएंगे. वहां पर 15 अगस्त को वे लेह में तिरंगा फहरा सकते हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 15 अगस्त तक 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ रहेंगे और सैनिकों की तरह काम करेंगे . सेना के अधिकारियों ने कहा,” लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी आज यहां पहुंच गए और यूनिट से जुड़ गए.” यूनिट आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में विक्टर फोर्स के साथ जुड़ेंगे.
धोनी को 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली थी. वह क्वालीफाइड पैराट्रूपर भी है और पांच पैराशूट ट्रेनिंग जंप कर चुके हैं. धोनी को भारत का तीसरा उच्चतम नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिल चुका है.
महेंद्र सिंह धोनी ने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम ले रखा है. उन्होंने 30 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ लेह में रहेंगे. सेना के एक अधिकारी ने कहा, “धोनी भारतीय सेना के ब्रांड एंबेसडर हैं. वह अपनी यूनिट के सदस्यों को प्रेरित करने में लगे हुए हैं और अक्सर सैनिकों के साथ फुटबॉल और वॉलीबॉल खेल रहे हैं. वह कोर के साथ अभ्यास भी कर रहे हैं. वह 15 अगस्त तक घाटी में तब तक रहेंगे.” हालांकि अधिकारी ने यह नहीं बताया कि धोनी 15 अगस्त को किस स्थान पर तिरंगा फहराएंगे.
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
संसद ने बीते दिनों अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को खत्म कर इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों म....

कश्मीर में ड्यूटी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के सेना के जवानों के साथ फुटबॉल या वॉलीबॉल खेलने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. इसके अलावा एक वीडियो में वे कोई अन्य काम करते हुए भी दिख रहे हैं. भारतीय क्रिकेट में अलग पहचान बना चुके धोनी की सेना के जवानों के साथ ड्यूटी करने की इन तस्वीरों को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसके लिए धोनी की खूब तारीफ भी हो रही है. ऐसे समय में जबकि वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद मीडिया में धोनी के क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरें सुर्खियां बन रही थीं, टीम इंडिया का यह विकेटकीपर अपने खेल से कुछ अलग काम कर रहा है. इंटरनेट यूजर्स के बीच यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है.(इनपुट – एजेंसी)

लता मंगेश्कर : महेन्द्र सिंह धोनी जी रिटायरमेंट का विचार आप मन में मत लाइए


आर.बी.एल.निगम 
ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की हार के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर चर्चाएं खूब जोर पकड़ रही हैं। मैनचेस्टर में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 18 रनों से हरा दिया।
इसी के साथ ही भारत का तीसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन बनने का सपना भी टूट गया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अपने संन्यास का ऐलान कर देगे। मगर अभी तक धोनी की तरफ से कोई ऐसी बात सुनने को नहीं मिली है, लेकिन सभी फैंस का ऐसा ही मानना है कि धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अब खेल लिया है।
इस विश्व कप में एम एस धोनी की स्ट्राइक रेट को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच लता मंगेशकर ने धोनी के संन्यास पर उठ रहे सवालों के बीच कुछ ऐसा ट्वीट किया जिसे पढ़ने के बाद एक बार फिर से पूरे देश की भावनाएं धोनी के साथ नजर आईं।
लता मंगेशकर ने लिखा- नमस्कार महेन्द्र सिंह धोनी जी। आज कल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आपके खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार आप मन में मत लाइए।
लता मंगेशकर के इस ट्वीट को फैंस का भी पूरा साथ मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा- बहुत ही भावुक क्षण था जब धोनी आउट हुआ। दिल को झकझोर गया उसका रन आउट होना। अभी तक वो दृश्य आंखों में मंडरा रहा है। एक यूजर ने लिखा- आपने पूरे देश की मन की बात बोल दी।
एक यूजर ने लिखा- धोनी अब लता दीदी ने बोला है कुछ टाइम और खेल लो। एक ने लिखा- धोनी आप हमेशा हमारे कैप्टन रहोगे। एमएस धोनी ने इस मैच में 72 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद से मैच कीवी टीम की तरफ चला गया था। बता दें कि भारत को न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल मैच में 18 रनों से हरा दिया।
Related imageअभी धोनी के संन्यास की बात मत करो, उनका सम्मान करो--सचिन तेंदुलकर 
धोनी के संन्यास को लेकर सचिन तेंदुलकर ने कहा, ’50 ओवर के खेल में उनका करियर खत्म हुआ है या नहीं यह उनका अपना निजी निर्णय होगा। हम सभी को धोनी के फैसले का आदर करना चाहिए।’
तेंदुलकर ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट टीम में उनका जो योगदान रहा वो सदा मूल्यवान रहेगा और हमें उनके संन्यास के बारे में बात करने से अच्छा उनके द्वारा बढ़ाए गए देश का सम्मान का आदर करना चाहिए। इतना योगदान देने के बाद इस बारे में अब उन्हें खुद निर्णय लेना चाहिए।’
सचिन ने कहा, ‘कितने लोग ऐसे हैं, जिनका करियर ऐसा रहा हो? धोनी का बहुत ही स्पेशल करियर रहा है। लोगों ने जो भरोसा और विश्वास उन पर दिखाया, वह उनके खेल में भी नजर आया। फैंस को अभी भी यह यकीन होता है कि धोनी आएंगे और मैच फिनिश करने में सफल रहेंगे। जब तक धोनी आउट नहीं हो जाते, तब तक मैच खत्म नहीं होता।’
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार भारतीय क्रिकेट टीम को एक नई पहचान देने वाले, टीम इंडिया को दो बार विश्व चैंपियन और पहल.....

About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
भारत की हार से खुश हुआ पाकिस्तान आर्मी का मेजर जनरल. India Vs New Zealand SF1: वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड (India Vs...

न्यूजीलैंड के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए 72 गेंदों में 50 रन बनाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि धोनी टीम इंडिया को मैच जिताकर ही लौटेंगे लेकिन ऐसा ना हो सका। मार्टिन गप्टिल द्वारा मारे गए एक थ्रो ने ना सिर्फ एमएस धोनी को रन आउट किया, बल्कि पूरे देश का दिल भी तोड़ दिया।

2019 में भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर

MS Dhoni and Gautam Gambhir2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भले ही अभी समय बाकि हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।  इन सबके बीच एक बार फिर से यह खबर आ रही है कि टीम इंडिया के ओपनर रहे गौतम गंभीर भाजपा में शामिल होकर अपने गृह राज्य दिल्ली की किसी एक सीट लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन इस लिस्ट में एक हैरान कर देने वाला नाम भी जुड़ रहा है और यह नाम किसी और का नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा धोनी से लगातार संपर्क में है और वो झारखंड से चुनाव लड़ सकते हैं। इस रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा इन दोनों क्रिकटरों की लोकप्रियता का लाभ उठाना चाहती है और देशभर में प्रचार करने की योजना बना रही है। दोनों खिलाड़ियों का क्रिकेट में शानदार योगदान रहा है और समाज के सभी वर्गों में इनकी लोकप्रियता भी रही है।
संडे गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा नई दिल्ली लोकसभा सीट से मीनाक्षी लेखी की जगह गौतम गंभीर को टिकट दे सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी को यह पता चला है कि लेखी के कार्यों से इस संसदीय क्षेत्र के लोग खुश नहीं है। गौतम गंभीर न केवल क्रिकेटर हैं बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
धोनी अपनी कप्तानी में भारत को दो विश्व कप दिला चुके हैं। वहीं गंभीर भी टीम इंडिया के विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में दिल्ली की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। गंभीर ने अपना अंतिम मैच नवंबर 2016 में खेला था। हाल ही में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल में पहुंचाया था।