Showing posts with label mobile. Show all posts
Showing posts with label mobile. Show all posts

बेंगलुरु : युवक के मोबाइल में मिली उसकी पूर्व गर्लफ्रेंड की 13000+ नंगी तस्वीरें/वीडियो

                                                                                                                           प्रतीकात्मक चित्र
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक लड़की उस समय हैरान रह गई, जब उसने अपनी 13000 से अधिक नग्न तस्वीरें अपने पूर्व बॉयफ्रेंड के मोबाइल में देखी। आरोपित के मोबाइल में पीड़िता के अलावा कुछ अन्य लड़कियों की भी आपत्तिजनक चित्र थे। पीड़िता एक कॉल सेंटर में नौकरी करती है। गुरुवार (23 नवंबर 2023) को इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई है। आरोपित को गिरफ्तार करके पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मामला बेंगलुरु के बेलंदूर इलाके का है। यहाँ 22 वर्षीया एक लड़की BPO में जॉब करती है। काम करने के दौरान लड़की की जान पहचान आदित्य संतोष नाम के एक युवक से होती है। आदित्य भी इसी BPO में कस्टमर सर्विस एजेंट के तौर पर पिछले 5 महीने से काम करता है। दोनों लगभग 4 महीने तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। इस दौरान आदित्य ने कुछ प्राइवेट पलों की तस्वीरें खींच ली और उसके वीडियो भी बना डाले। कुछ दिनों पहले पीड़िता ने अपने संबंध आदित्य संतोष से तोड़ लिए थे।

बताया जा रहा है कि पीड़िता को डर था कि उसका पूर्व बॉयफ्रेंड कहीं उसकी पर्सनल तस्वीरों को वायरल न कर दे। वह आदित्य से अपनी तस्वीरें डिलीट करने के लिए कहने लगी। हालाँकि बार-बार निवेदन के बावजूद आदित्य ने तस्वीरें नहीं डिलीट की।

आखिरकार 20 नवंबर 2023 को पीड़िता ने खुद ही आदित्य का फोन तब ले लिया, जब वो अपनी सीट पर नहीं था। जैसे ही पीड़िता ने फोन को खोला, वो हैरान रह गई। आदित्य की फोन गैलरी में उसकी लगभग 13000 नग्न तस्वीरें मिलीं।

इसके बाद पीड़िता ने आदित्य की गैलरी को और अच्छे से खंगाला तो उसमें अपने अलावा कुछ अन्य लड़कियों की भी आपत्तिजनक तस्वीरें पाईं। फ़ौरन ही इस मामले की शिकायत लड़की ने अपने सीनियरों से की और बाकी स्टाफ को सावधान किया।

इसके बाद कॉल सेंटर की लीगल हेड ने आदित्य संतोष के खिलाफ पुलिस की साइबर शाखा में तहरीर दी। कम्पनी ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि अगर संतोष ने उन तस्वीरों को वायरल कर दिया तो उनकी प्रतिष्ठा को काफी धक्का लगेगा। इस शिकायत पर पुलिस ने आदित्य संतोष को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जाँच इस एंगल से भी की जा रही है कि कहीं आरोपित इन तस्वीरों के माध्यम से पीड़िताओं को ब्लैकमेल तो नहीं करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपित के फोन में मौजूद कुछ तस्वीरें एडिटेड हैं जबकि कुछ असली भी हैं।

भोपाल : कांग्रेस के करीबी मिर्ची बाबा का घर अय्याशी का अड्डा, मोबाइल में अश्‍लील वीडियो और लड़कियों के नंबर

                                                        साभार: दैनिक जागरण
मध्य प्रदेश में रेप के आरोप में गिरफ्तार वैराज्ञानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को जिला कोर्ट ने 22 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेजा है। पुलिस उसके ठिकानों की जाँच कर रही है। पुलिस ने खुलासा किया है कि मिर्ची बाबा ने भोपाल की एक कॉलोनी में अय्याशी का अड्डा बना रखा था। बाबा के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है। इसमें उसने अश्लील वीडियो और लड़कियों के फोन नंबर सेव किए हुए थे। सूत्रों के अनुसार, ये वही बाबा हैं जिसने लोकसभा चुनाव के दौरान दिग्विजय सिंह के लिए हवन करवाया था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिनाल रेसीडेंसी का ए-53 डुप्लेक्स भोपाल में बाबा का ठिकाना था। उसने यह मकान किराए पर लिया हुआ था। घर पर त्रिपाठी रावत, अंसुल रावत के नाम की नेम प्लेट लगी हुई है। बताया जा रहा है कि बाबा ने इस मकान पर कब्जा कर लिया था। उसने काफी समय से इसका किराया भी नहीं दिया। गिरफ्तारी के डर से मिर्ची बाबा ग्वालियर भाग गया था। पुलिस जब उसके घर पहुँची तो वहाँ ताला लगा हुआ था और बाहर उसका सामान बिखरा हुआ था।

भोपाल के गोविंदपुरा थाने में 17 जुलाई 2022 को रायसेन की एक महिला ने मिर्ची बाबा पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाया था। जानकारी के मुताबिक, बाबा की हरकतों से आस-पास रहने वाले लोग भी काफी परेशान थे, लेकिन ऊपर तक उसकी पहुँच होने के चलते उसके आगे किसी की भी नहीं चलती थी। बाबा और उसके स्टाफ के अजीब व्यवहार की वजह से घर पर कोई भी महिला कर्मचारी काम नहीं करना चाहती थी। पहली मंजिल के कमरों को छोड़कर बाबा के पूरे घर और घर के बाहरी हिस्से के हर कोने में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। बता दें कि मिर्ची बाबा के गिरफ्तार होने के बाद उसके स्टाफ भी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उसके स्टाफ में एक महिला, एक पुरुष सहित चार लोग हैं। सभी बाबा के साथ इसी घर में रहते थे।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि उसकी शादी को चार साल हो चुके हैं, लेकिन कोई संतान नहीं हैं। संतान प्राप्ति की चाह में वह मिर्ची बाबा के पास पूजा-पाठ के लिए गई थी, लेकिन बाबा ने संतान होने का दावा कर उसे इलाज के नाम पर नशे की गोलियाँ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर बाबा ने कहा कि बच्चा ऐसे ही होता है। पीड़िता के बयान के बाद कथित बाबा पर धारा 376, 506 और 342 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वैराज्ञानंद को नागा साधु का दर्जा हासिल है, वह कांग्रेस  सांसद दिग्विजय सिंह का बेहद करीबी माना जाता है। उसे कमलनाथ सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा भी मिल था।

मोहम्मद शाहिद पोर्न दिखाकर मासूमों से करता था कुकर्म, मोबाइल से हुआ खुलासा

हिन्दी जगत के महान कवि रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता है "अभिनव मानव" जिसमें उन्होंने विज्ञानं की प्रगति से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत करवाया है। उस कालखंड में गिने-चुने लोगों के पास टेलीफोन होते थे, हर दुकानदार के पास भी टेलीफोन नहीं होते थे। परन्तु आज स्थिति यह हो गयी है कि बच्चा मम्मी-पापा, रोटी-पानी बोलना बाद में शुरू करता है, मोबाइल पहले चाहिए। यह कविता मिडिल स्कूल में पढ़ी थी, जिसको आज चरितार्थ होते देखने का अवसर मिल रहा है। अब इसे विज्ञानं प्रगति का दुरूपयोग कहा जाये या कुछ और। हिन्दू संस्कृति का गंभीरता से अध्ययन करने पर यह सच्चाई उजागर होगी कि विमान, रॉकेट, मिसाइल और परमाणु आदि वेदों और शास्त्रों की रचना से पूर्व से ही विद्यमान हैं ,अन्तर केवल इतना है कि सुविधाएं केवल सिद्धि प्राप्त ज्ञानियों तक ही सीमित थी, रामायण और महाभारत में वर्णित युद्धों में इन शस्त्रों को देखा जा सकता है। कुरुक्षेत्र में युद्ध प्रारम्भ होने से पूर्व अर्जुन दो तीर छोड़ता है, एक गुरु द्रोणाचार्य के चरणों और दूसरा भीष्मपितामा के चरणों में जाकर आशीर्वाद लेता है। इतना ही नहीं राजा दशरथ के बाद यदि शब्दभेदी बाण में महारथ थी तो हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान में।आज विज्ञानं के माध्यम से हर कोई देश आसानी से प्राप्त कर रहा है। 
परन्तु आज जिस प्रकार विज्ञानं के माध्यम से हर नागरिक को प्राप्त होने वाली सुविधाओं जैसे मोबाइल, इंटरनेट और एसएमएस का दुरूपयोग यदि मनुष्य करता है वह मनुष्य कहलवाने योग्य नहीं। जिस तरह आज देखने को मिल रहा है। ऐसे दरिंदे विज्ञानं को बदनाम कर मनुष्य जीवन को नर्क बना रहे हैं। और ऐसे दरिंदों को जितना दण्ड दिया जाये उतना ही कम है। 
अभी कुछ दिन पूर्व एक मदरसे में बच्चियों को अपने परिधान बदलते हुए CCTV पर देखने का समाचार आया और अब मोबाइल पर पोर्न। अभी कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया पर एक सूचना खूब प्रसारित हुई थी कि "किसी होटल के टॉयलेट में मोबाइल लेकर जाएं और कपडे खोलने से पूर्व अपने परिचित को फोन करें, फोन नहीं मिलने का मतलब टॉयलेट में गुप्त कैमरा लगा है, दूसरे जब बाजार से रेडीमेड कपडे खरीदने जाएं तो change room में जाने से पूर्व भी इसी नियम को अपनाएं।"   
दिल्ली के चांदनी महल इलाके में यौन शोषण का मामला सामने आया है, जहां आरोपी बच्चों को पहले पोर्न फिल्में दिखाता था इसके बाद उनके अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आरोपी मोहम्मद शाहिद ने खुद इस बात को कुबूला कि वह मोबाइल में बच्चों को पोर्न वीडियो दिखाता था। इसके बाद पुलिस ने उसका मोबाइल चेक किया तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ।
आरोपी मोबाइल में पोर्न साइट्स पर सर्च करके बच्चों को गंदी फिल्में दिखाता था, इसके बाद उनका यौन शोषण करता था। अब तक वह कुल आठ बच्चों को अपनी हवस का शिकार बना चुका है, इनमें 6 लडके और 2 लडकियां शामिल हैं।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि कुल कितने मासूमों के साथ उसने यह करतूत की है कहीं वह बच्चों को मार भी तो नहीं देता था। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
वहीं दूसरी ओर आरोपी के आसपास के लोग हैरान हैं। बताया है कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिस तमाम बिंदुओं की जांच कर रही है।
कोचिंग टीचर आरिफ मंसूरी ने की कई लडकियों का बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर ऐंठता था पैसा
एक शिक्षक की करतूत देख छतरपुर जिले में पुलिस अधिकारियों के होश उड गए हैं। नौंवी और दसवीं के विद्यार्थियों को कोचिंग देने वाले संचालक के मोबाइल से चार एमएमएस मिले हैं। यह टीचर कोचिंग में आने वाली लडकियों को अपने झांसे में लेकर उनसे आपत्तिजनक वीडियो चैट करता था। फिर उसका एमएमएस बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसा ऐंठता था।
यह मामला शहर के गल्ला मंडी क्षेत्र का है। जहां आरिफ मंसूरी नाम का युवक कोचिंग चलाता था। कोचिंग के संचालन में उसके साथ तीन युवक और थे। एक वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी टीचर आरिफ मंसूरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरिफ ने अपनी कोचिंग की एक लडकी का वीडियो वायरल किया था। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पिछले तीन साल से चला रहा है कोचिंग 
आरोपी कोचिंग संचालक पिछले तीन सालों से कोचिंग चला रहा है। आरिफ के साथ उसके तीन दोस्त भी हैं। आरोप है कि यह नाबालिग और मासूम छात्राओं को अपने जाल में फांसकर लंबे समय से उनसे मोबाइल पर वीडियो चैटिंग करके अश्लील एमएमएस बना रहा था। उसके बाद उन लडकियों को यह दिखाकर यह पैसा ऐंठता था।
वायरल होने के बाद कार्यवाही 
आरोपी के मोबाइल से ही एक एमएमएस वायरल हो जाने के बाद पूरा मामला सामने आया। उसके बाद एक परिवार ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जब इस मामले की पडताल की तो पता चला कि आरिफ मंसूरी के साथ तीन और युवक इस अपराध में शामिल थे, जो छात्राओं को बरगलाकर उन्हें फंसने के बाद एमएमएस बनाकर ब्लैकमेल करते थे।
अवलोकन करें:-
एक लड़की को लेकर गया था राजस्थान 
इस मामले के खुलासे से पहले यह युवक एक लडकी को लेकर इंदौर होते हुए राजस्थान घूमने चला गया था। इस बीच शिकायत हो जाने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन साइबर सेल की मदद से पुलिस ने उसे दबोच लिया। कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके मोबाइल से चार छात्राओं के एमएमएस मिले हैं। शिक्षक बनकर छात्राओं को कोचिंग देने वाले आरिफ मंसूरी का कारनामा उजागर होने के बाद शहर के लोगों में आक्रोश है।

गुजरात के बासनकांठा में ठाकोर समुदाय में कुंवारी लड़कियों के मोबाइल फोन रखने पर प्रतिबंध

mobile phone
21वीं सदी जहां महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उसी समाज में समय-समय पर महिलाओं को दबाने के लिए तुगलकी फरमान जारी किए जाते हैं। गुजरात के बानसकांठा में एक ऐसा ही तुगलकी फरमान सामने आया है। बानसकांठा के दांतीवाड़ा गांव में ठाकोर समुदाय ने अविवाहित लड़कियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर बैन लगाने का फरमान लगाया है। ठाकोर समुदाय ने जुलाई 14 को गांव में एक बैठक की, जिसमें ये फैसला लिया गया। 
पिता पर लगेगा डेढ़ लाख का जुर्माना
ठाकोर समुदाय के नए नियम के मुताबिक, अविवाहित लड़कियों को मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना है। फरमान में यह भी कहा गया है कि अगर किसी लड़की ने इस नियम को तोड़ा तो उसे कड़ी सजा सुनाई जाएगी। सजा के अलावा लड़की के पिता से 1.50 लाख (डेढ़ लाख) रुपए जुर्माने के तौर पर वसूले जाएंगे।
अगर ये नियम लागू हो जाता है तो ये बानसकांठा के दांतीवाड़ा गांव के साथ कोटजा, गगूदा, ओडवा, हरियावाड़ा, मरपुरिया, शेरगढ़, तेलपुरा, रंदौल, रतनपुर, दनारी और वेलावास जैसे आसपास के गांवों में भी लागू हो माना जाएगा।
Mobile phones for unmarried women तरक्की करते हुए हम जमीन से लेकर चांद और मंगल ग्रह तक पहुंच चुके हैं। इतना ही नहीं हमारे देश की महिलाएं घर गृहस्थी से लेकर राजनीति के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचकर पुरुषों के समकक्ष खड़ी हुईं हैं यानी हर क्षेत्र में वह पुरुषों से बराबरी करती हुईं नजर आई हैं। लेकिन हमारे समाज के दकियानूस लोग उन्हें किसी न किसी तरीके से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इसका उदाहरण एक बार फिर गुजरात के बनासकांठा जिले में मिला। यहां ठाकोर समुदाय के लोगों ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए कहा कि जो महिलाएं शादीशुदा नहीं हैं वे अपने पास कहीं भी मोबाइल फोन नहीं ले जा सकती हैं। साथ इस समुदाय के लोगों ने कहा कि अगर कोई युवक युवती अंतरजातीय शादी करते हैं तो उनके मां-बाप पर जुर्माना लगाया जाएगा। दांतीवाड़ा तालुका के 12 गांवों के समुदाय के बुजुर्गों ने 14 जुलाई को बैठक की और सर्वसम्मति से इस फैसले को पास कर दिया। मंगलवार को  इस समुदाय के लोगों ने इस फरमान के बारे में बताया।
कांग्रेस विधायक गनीबेन ठाकोर ने मीडिया से कहा कि उन्होंने लड़कियों के लिए मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने के कदम में कुछ भी गलत नहीं लगा। उन्होंने कहा कि उन्हें टैक्नोलॉजी से दूर रहना चाहिए और पढ़ाई-लिखाई में अधिक समय बिताना चाहिए। मीटिंग में जारी किए गए फरमान के अनुसार, 'अविवाहित महिला को मोबाइल फोन नहीं दिया जाना चाहिए। अगर वे मोबाइल फोन के साथ पकड़ी जाती हैं, तो उनके मां-बाप को जिम्मेदार माना जाएगा।' समुदाय के एक अन्य नेता ने कहा कि मां-बाप को अपने कॉलेज जाने वाली बेटियों को मोबाइल फोन नहीं देने के लिए कहा गया है ताकि वे पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकें।
मीटिंग के दौरान नेता ने कहा कि इस समुदाय के बच्चों द्वारा अंतर-जातीय विवाह करने पर मां-बाप पर 1.5 लाख रुपए और 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। हमने लड़कियों को मोबाइल फोन के इस्तेमाल करने से रोकने का फैसला किया है ताकि वे पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। यह नियम समुदाय के सभी कॉलेज जाने वाले युवक-युवतियों पर लागू होगा क्योंकि वे वीडियो बनाने और समय बर्बाद करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं।
दांतीवाड़ा के इस समुदाय के नेता सुरेश ठाकोर ने कहा, 'समुदाय टैबलेट और लैपटॉप की पेशकश करेगा ताकि वे अपने अध्ययन को बेहतर कर सकें।' मीटिंग मे इसके अलावे भी कई फैसले लिए गए। जिसमें शादी में अनावश्यक खर्च को कम करना जैसे डीजे, पटाखों, बड़े प्रोसेशन्स शामिल हैं। इससे बचाए गए रुपयों को इस्तेमाल समुदाय के सदस्यों की शिक्षा-दीक्षा पर खर्च किया है।
मीटिंग में बुजुर्गों ने कहा गया कि जो भी इन नियमों की धज्जियां उड़ाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बनासकांठा जिले के वाव तालुका से विधायक गनीबेन ठाकोर को समुदाय के नेताओं का समर्थन मिला। उन्होंने मीडिया से कहा कि जहां तक मोबाइल फोन का सवाल है, जो बेटियां अविवाहित हैं, उन्हें टैक्नोलॉजी से दूर रहना चाहिए और पढ़ाई में ज्यादा समय देना चाहिए। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
विधायक अल्पेश ठाकोर ने कहा कि  वह उन फैसलों का स्वागत करते हैं जो शादियों पर होने वाले अनावश्यक खर्च को कम करते हैं ताकि शिक्षा पर अधिक पैसा खर्च किया जा सके। उन्होंने कहा कि कुछ फैसलों का स्वागत है। शादी, डीजे, आदि पर अनावश्यक खर्च को कम करने का निर्णय अच्छा है। जहां तक मोबाइल फोन के इस्तेमाल करने का सवाल है, मैं कहूंगा कि यह जेंडर-न्यूट्रल होना चाहिए। मोबाइल फोन रखने से उन्हें पढ़ाई में मदद मिलेगी।