Showing posts with label nuclear threat. Show all posts
Showing posts with label nuclear threat. Show all posts

मुसलमानों के पास 50 देश है, और हिन्दुओं के पास सिर्फ भारत,अगर युद्ध हुआ तो भारत के हिंदुओं का सफाया कर दिया जाएगा

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को धमकी देते हुए कहा है कि मुसलमानों के रहने के लिए दुनिया के 50 से ज्यादा इस्लामिक देश हैं। वे किसी को भी चुन सकते हैं, लेकिन हिन्दुओं के लिए भारत ही एकमात्र देश है। एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर चर्चा में पाक सेना के एक ब्रिगेडियर ने हिंदुओं को याद दिलाया कि आपके पास केवल भारत है। हमारे पास 50 देश हैं। परमाणु युद्ध की स्थिति में हिंदुओं का सफाया हो जाएगा जबकि मुस्लिम बने रहेंगे।

पाकिस्तान यह भूल रहा है कि 50 मुस्लिम देश तो गिनवा दिए, लेकिन यह नहीं बताया कि इन 50 में से कितने देश भारत और पाकिस्तान के मुसलमानों को अपने यहाँ घुसने देंगे। क्योंकि आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान ने अपने देश के मुसलमानों के साथ-साथ भारत के मुसलमानों को भी हाशिए पर ला दिया है। 

परमाणु की धमकी देना पाकिस्तान के लिए कोई नई बात नहीं, ये तो परमाणु बनाने के बाद से इसकी धमकी देता आ रहा है। भूतपूर्व राष्ट्रपति जनरल मुशर्रफ ने यहाँ तक कहा था कि "पाकिस्तान ने परमाणु शब्बे रात के लिए नहीं बनाये हैं।" वर्तमान प्रधानमंत्री इमरान खान भी कई बार बोल चुके हैं। आखिर पाकिस्तान परमाणु की धमकी देकर क्या सन्देश देना चाह रहा है।    

न्यूक्लियर पावर छोड़ने के लिए तैयार है पाकिस्तान

कश्मीर मुद्दे पर ट्रंप के प्रस्ताव को भारत ने किया खारिज, तो पाकिस्तान के PM इमरान खान बोले- मैं चकित हूंअपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह परमाणु हथियारों को छोड़ने के लिए तैयार है। फॉक्स न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान परमाणु शक्तियों को छोड़ने के लिए तैयार है, लेकिन उसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी।इमरान खान ने कहा कि अगर भारत परमाणु हथियार छोड़ने का वादा करेगा, तभी पाकिस्तान भी ऐसा करने के लिए तैयार होगा।
इमरान खान भूल गए कि उन्ही के भूतपूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ जो कहते थे कि "पाकिस्तान ने न्यूक्लियर शब्बेरात के लिए नहीं बनाए", वही मुशर्रफ वर्तमान मोदी की कार्यवाही देख अपनी ही कही बात को यह कहकर झूठला देते हैं कि "यदि भारत पर एक न्यूक्लियर फेंका वो दस फेंक देगा।"  
इमरान खान ने जुलाई 23 को कहा कि जब अमेरिकी सुरक्षा बलों ने खतरनाक आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को 2011 में पाकिस्तान के अंदर मार गिराया, तब उन्हें इस घटना से बड़ी शर्मिंदगी महसूस हुई थी।यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस (यूएसआईपी) में अपने संबोधन के दौरान इमरान ने कहा कि ओसामा बिन लादेन के मुद्दे पर अमेरिका, पाकिस्तान पर विश्वास नहीं करता था। खान ने कहा, 'मैं आपको बता दूं कि जब ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी सैनिक पाकिस्तान से निकालकर ले गये, तब मुझे बड़ी शर्मिंदगी महसूस हुई थी।' एक सवाल के जवाब में खान ने कहा, 'मैंने इतनी शर्मिंदगी कभी महसूस नहीं की थी क्योंकि एक ऐसा देश जिसे हम अपना सहयोगी मानते हैं वह हम पर यकीन ही नहीं करता है।'
अमेरिका की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर आये इमरान खान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से जुलाई 22 को व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी। यह दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने की पहली बातचीत थी. उन्होंने बैठक को बहुत सफल बताया था जिससे द्विपक्षीय संबंधों को फिर से पटरी पर लाने में मदद मिली।
इसके अलावा इमरान खान के साथ एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने दावा किया था कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पाकिस्तान के साथ कश्मीर विवाद में मध्यस्थता करने के लिए कहा था।हालांकि भारत ने इसके कुछ ही घंटों बाद ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया था।
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाऊस में इमरान खान के साथ अपनी बैठक में कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, भारत ने ट्रंप के प्रस्ताव को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा है कि नयी दिल्ली का यह रूख बरकरार है कि पाकिस्तान के साथ लंबित सभी मुद्दों पर सिर्फ द्विपक्षीय चर्चा होगी।
सामने आए लादेन के राज, अमेरिका पर 9/11 से भी बड़े हमले की तैयारी में था
परमाणु युद्ध का नहीं कोई विकल्पः खान
इंटरव्यू में जब इमरान से पूछा गया कि अगर भारत परमाणु हथियार को छोड़ने के लिए तैयार हो जाए तो क्या पाकिस्तान भी ऐसा करेगा? इमरान खान ने जवाब दिया, हां, क्योंकि परमाणु युद्ध कोई विकल्प नहीं है
। भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध की बात करना आत्मघाती है क्योंकि हमारी साझा सीमा 2500 मील लंबी है।
भारत-पाक सीमा पर बढ़ा तनाव
भारत और पाकिस्तान के हालातों पर बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि इस साल फरवरी के बाद कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिससे दोनों देशों की सीमा पर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है
। इमरान ने कहा अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है और वही भारत और पाकिस्तान के पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कर सकता है और मुद्दा केवल कश्मीर ही है। आगे इमरान ने कहा कि पिछले 70 सालों में भारत और पाकिस्तान एक सभ्य पड़ोसी की तरह नहीं रह सके हैं, जिसका एक मात्र कारण कश्मीर है।
3. Surprised by reaction of India to Pres Trump's offer of mediation to bring Pak & India to dialogue table for resolving Kashmir conflict which has held subcontinent hostage for 70 yrs. Generations of Kashmiris have suffered & are suffering daily and need conflict resolution.
भारत द्वारा कश्मीर मुद्दे पर प्रस्ताव ख़ारिज से चकित इमरान 
कश्मीर मुद्दे के हल के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव पर भारत की प्रतिक्रिया से वह चकित हैं। साथ ही, इमरान खान  के मुताबिक इस विषय ने 70 साल से (भारतीय) उपमहाद्वीप को उलझा रखा है। दरअसल, जनवरी 2016 में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पठानकोट स्थित भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर किये गए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं कर रहा है और नयी दिल्ली यह कहता आ रहा है कि वार्ता एवं आतंकवाद साथ-साथ नहीं हो सकते। अमेरिका की तीन दिनों की यात्रा पर गए इमरान खान ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उनके इस ट्वीट पर काफी रिएक्शन आ रहे हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लिखा: "उपमहाद्वीप को 70 साल से उलझा कर रखने वाले कश्मीर मुद्दे के हल के लिए वार्ता की मेज पर पाक और भारत को लाने के लिए मध्यस्थता करने के राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्ताव पर भारत की प्रतिक्रिया से चकित हूं।" पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अमेरिकी की अपनी पहली यात्रा की समाप्ति पर कहा, "कश्मीर की कई पीढ़ियों ने इसे (कश्मीर मुद्दे को) झेला है और वे रोजाना इसे झेल रहे हैं तथा संघर्ष का समाधान किये जाने की जरूरत है।" 

हमने 1 परमाणु बम गिराया तो भारत 20 बम गिराकर तबाह कर देगा पाकिस्‍तान : मुशर्रफ

Related imageपाकिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी भारत के पाकिस्‍तान से कहीं अधिक ताकतवर होने की बात कुबूली है। फरवरी 24 को अबूधाबी में उन्‍होंने पाकिस्‍तान की ओर से पहले भारत पर परमाणु बम से हमला करने संबंधी आशंकाओं को सिरे से खारिज कर दिया। उन्‍होंने पाकिस्‍तान को भारत से सावधान रहने की हिदायत देते हुए कहा कि अगर पाकिस्‍तान भारत पर एक परमाणु बम से हमला करेगा तो भारत उसके जवाब में 20 परमाणु बम गिराकर पाकिस्‍तान को तबाह कर देगा। 
परवेज मुशर्रफ ने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच संबंध एक बार फिर खतरनाक स्‍तर पर पहुंच गए हैं। मुशर्रफ ने इसके बाद कहा कि अगर पाकिस्‍तान को भारत के 20 परमाणु बमों की तबाही से बचाया जा सकता है तो पाकिस्‍तान को सबसे पहले भारत पर 50 परमाणु बम गिराने होंगे। इससे भारत पाकिस्‍तान पर 20 परमाणु बमों से हमला नहीं कर पाएगा। उन्‍होंने पाकिस्‍तानी सरकार से सवाल किया कि क्‍या आप सबसे पहले भारत पर 50 परमाणु बम गिराने के लिए तैयार हैं? 
जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच संबंधों में तनातनी चल रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फरवरी 24 को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से ‘‘शांति लाने को एक मौका देने’’ की बात कही और उन्हें यकीन दिलाया कि वह अपनी जुबान पर ‘‘कायम’’ रहेंगे और अगर भारत पुलवामा हमले पर पाकिस्तान को ‘‘कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी’’ उपलब्ध कराता है तो इस पर ‘‘तत्काल’’ कार्रवाई की जाएगी। 
खान की यह टिप्पणी राजस्थान में पीएम मोदी की उस रैली के बाद आयी है जिसमें उन्होंने कहा था, ‘‘आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया में आम सहमति है। आतंकवाद के दोषियों को दंडित करने के लिये हम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। इस बार हिसाब होगा और बराबर होगा। यह बदला हुआ भारत है, इस दर्द को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम जानते हैं आतंकवाद को कैसे कुचलना है।’’ 
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पाकिस्तान के एक मंत्री 24 घंटे बाद ही अपने एक बयान से पलट गए। पाक सरकार ने फरवरी 23 को अपने दावे को खारिज करते हुए कहा क.....

पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद खान को बधाई देने के लिये फोन पर उनके साथ हुई अपनी बातचीत को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने उनसे कहा, ‘‘आईये गरीबी और अशिक्षा के खिलाफ लड़ाई लड़ें। इस पर खान ने कहा था कि मोदीजी मैं पठान का बच्चा हूं, सच्चा बोलता हूं, सच्चा करता हूं। आज उनके शब्दों को कसौटी पर तौलने का वक़्त है।’’ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी जुबान पर कायम हैं कि अगर भारत कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी देता है तो हमलोग तत्काल कार्रवाई करेंगे।’’ 

पाकिस्तानी पत्रकार ने दी भारत को धमकी- टमाटर का जवाब एटम बम से दिया जाएगा

pak journo over tomatoes banned from indiaपुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गए हैं। भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए कड़े फैसलों को लेकर पाकिस्तान में काफी गुस्सा है और ये गुस्सा वहां की मीडिया और उनके पत्रकारों में भी साफ नजर आ रही है। इसी कड़ी में पाकिस्तानी पत्रकार ने गुस्से में अपनी राय रखी है। पाकिस्तान के इस पत्रकार की ऑनलाइन खूब ट्रोलिंग हो रही है।
दरअसल उसने सोशल मीडिया पर अपलोड किए एक वीडियो ऐसी बात ही कही है जिस पर इंटरनेट यूजर्स ने उसे आड़े हाथों ले लिया है और जम कर उसका मजाक बना रहे हैं। उसने कहा है कि भारत ने पाकिस्तान को टमाटर निर्यात करना बंद कर दिया है इसलिए अब भारत को इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। उसे पाकिस्तान की शक्ति का अंदाजा नहीं है।
लगता है पाकिस्तान ने परमाणु नहीं कोई जिन्न बनाया है, इसीलिए बात-बात पर हर कोई परमाणु की धमकी दे रहा है। कल(फरवरी 23) एक चैनल पर एक भारतीय जनरल(सेवा निर्वित) ने भारतीय परमाणु और पाकिस्तान परमाणु की शक्ति से अवगत करवाते कहा था कि पाकिस्तान का एक परमाणु पंजाब जैसे प्रान्त को बर्बाद कर सकता है, जबकि मात्र एक भारतीय परमाणु पुरे पाकिस्तान को। 
ट्विटर पर अपलोड किए इस वीडियो में एक ही सांस में उसने लंबी-चौड़ी बात कह दी है। इस वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं और यह चंद मिनटों में वायरल हो गया है। वीडियो में पत्रकार कह रहा है- ये टमाटर हम राहुल औऱ मोदी के मुंह पर मारेंगे। ये इंडिया ने गंदी और नीच हरकत की है। इसने आगे कहा कि वक्त आ गया है कि टमाटर का जवाब एटम बम से दिया जाएगा।

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत के कई ग्रामीण किसानों ने विरोधस्वरुप पाकिस्तान को अपने टमाटर निर्यात करने से मना कर दिया है। मध्य प्रदेश के किसान रविंदर पाटीदार ने कहा था कि हम किसान हैं और हम टमाटर उगाते हैं। हम टमाटर पाकिस्तान भी भेजते हैं और हमारा ही उगाई सब्जियां खाकर वे हमारे ही जवानों को मार रहे हैं। अब हम पाकिस्तान की बर्बादी चाहते हैं इसलिए हम अब से पाकिस्तान को अपने टमाटर नहीं भेजेंगे और दूसरे देशों से भी ऐसी ही उम्मीद रखते हैं।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार पाकिस्तान द्वारा इतने वर्षों से खेली जा रही खून की होली से जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्....

पाकिस्तानी पत्रकार के इस वीडियो को देखकर एक यूजर्स ने ट्रोल करते हुए लिखा कि-इसकी बातें सुनकर इसके पीछे खड़े लोग भी हंस रहे हैं। दूसरे ने लिखा है-पाकिस्तान के न्यूज चैनल वाकई में हम भारतीय का मनोरंजन करते हैं।
Embedded video
"Tamatar ka jawab atom bomb se de gay." So much trash on our tv channels
"Tamatar ka jawab atom bomb se de gay." So much trash on our tv channels
"Tamatar ka jawab atom bomb se de gay." So much trash on our tv channels
Seriously , these tv channels have only succeeded in providing entertainment to the Indians
"Tamatar ka jawab atom bomb se de gay." So much trash on our tv channels
एटम बम से जवाब देंगा पाकिस्तान हँसी आती हैं ऐसे लोगो पर जिनको ठीक से बोलना भी नही आता है,,,
"Tamatar ka jawab atom bomb se de gay." So much trash on our tv channels
कई लोगों ने उसके 2 मिनट 20 सेकेंड के वीडियो में 18 बार तौबा-तौबा बोलने पर भी उसे ट्रोल किया है। बता दें कि पाकिस्तानी पत्रकार की यह पहली वीडियो नहीं है इसके अलावा भी कुछ पत्रकारों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनकी भी खूब ट्रोलिंग हो रही है।