Showing posts with label overdose. Show all posts
Showing posts with label overdose. Show all posts

हेरोइन से 50 गुना ज़्यादा खतरनाक है ‘चाइना गर्ल’: USA में 1 साल में 70000 मौतों के बाद बायडेन-जिनपिंग की बैठक

फ़ेंटालिन को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बायडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक (साभार: POTUS/Facebook)
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बायडेन ने बुधवार (15 नवंबर, 2023) को कहा कि चीन ने Fentanyl (फ़ेंटानिल) का प्रवाह रोकने के लिए पुनः प्रतिबद्धता जताई है। इसके बारे में बता दें कि ये ओपियम पर आधारित एक ड्रग है, जो अमेरिका में पिछले साल 70,000 मौतों के लिए जिम्मेदार है। ‘एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन समिट’ के दौरान सैन फ्रांसिस्को में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच इस संबंध में करार फाइनल किया गया।

इसे अमेरिका के लिए सफलता के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि पहले बीजिंग ने पहले कहा था कि वो फ़ेंटानिल के संबंध में कोई बातचीत तब तक नहीं करेगा, जब तक अमेरिका उसके ‘इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन साइंस’ पर लगा हुआ प्रतिबंध नहीं हटाता। अमेरिका की विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी भी लगातार आरोप लगा रही थी कि जो बायडेन फ़ेंटानिल की सप्लाई रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। इस करार से ड्रग्स विरोधी एजेंसियों को राहत मिलेगी।

अगले राष्ट्रपति चुनाव में भी फ़ेंटानिल एक मुद्दा रहने वाला है। चीन ने 5-6 वर्ष पहले ही इस ड्रग्स की सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन अब ये इसे बनाने वालों पर भी कार्रवाई करेगा। व्हाइट हाउस ने कहा है कि न सिर्फ ड्रग्स को बनाने और इसकी सप्लाई किए जाने को रोका जाएगा, बल्कि इससे आगे आने वाले ड्रग्स को लेकर भी कार्टेल पर दबाव पड़ेगा। बायडेन ने कहा कि चीन ने अमेरिकी के लोगों के ऊपर फ़ेंटानिल थोपे जाने को लेकर सहानुभूति जताई है।

साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका, चीन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई को लेकर उस पर विश्वास करेगा, लेकिन साथ ही इसकी पुष्टि भी करेगा। पिछले महीने अमेरिका के 6 सीनेटर चीन पहुँचे थे। इनमें अमेरिका के दोनों दलों से आधे-आधे सदस्य थे। इससे पहले चीन ने कहा था कि अमेरिका अपनी नीतियों की विफलता के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहरा रहा है। सीनेटरों के दौरे से पहले अमेरिका ने चीन की 9 कंपनियों और कई अधिकारियों को फ़ेंटानिल की सप्लाई के लिए आरोपित बनाया था।

अमेरिका में आने वाली फ़ेंटानिल की अधिकतर सप्लाई चीन और मेक्सिको से आती है। चीन से आने वाले ड्रग्स को ऐसे पैक किया जाता है कि पता ही नहीं चलता कि ये कहाँ से आया है। कार्रवाई के बाद ड्रग्स सप्लाई करने वालों को थोड़े-बहुत बदलाव कर के अन्य रूपों में फ़ेंटानिल को बेचना शुरू कर दिया था। फ़ेंटानिल के बारे में बता दें कि ये मॉर्फिन से 100 गुना ज़्यादा और हेरोइन से 50 गुना ज़्यादा प्रभावशाली हैं। इसे अमेरिका में आम बातचीत की भाषा में ‘चाइना गर्ल’ और ‘चाइना टाउन’ भी कहा जाता है।

फ़ेंटानिल काफी खतरनाक भी है। इससे बेचैनी, हैरानी, पाचन तंत्र संबंधित गड़बड़ियाँ, उलटी और पेशाब संबंधित रोग भी हो सकते हैं। अमेरिकी की एजेंसियों ने इसे काफी खतरनाक करार दिया है। इसके ओवरडोज के कारण आँख की पुतलियाँ सिकुड़ने लगती हैं और साँस लेने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। बायडेन-जिनपिंग के बीच ताइवान को लेकर भी चर्चा हुई और अमेरिका ने वहाँ यथास्थिति बनाए रखने की वकालत की। अमेरिका ने कहा कि वो ताइवान को चीन में शांति से मिलाए जाने के पक्ष में है और वहाँ हथियार भेजे जाने की निंदा करता है।

पंजाब : केजरीवाल ने दी थी गारंटी- 3 महीने में खत्म कर देंगे नशा, ड्रग ओवरडोज़ के शिकार हो रहे युवक, मोगा में 4 महीने में 11 मौतें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राजनीति पूरी तरह झूठ पर आधारित है। झूठे वादे और हसीन सपने आम आदमी पार्टी की जीत के मूल मंत्र बन चुके हैं। लेकिन अब एक के बाद एक उनके झूठ पर से पर्दा उठा रहा है। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने गारंटी दी थी कि तीन महीने के अंदर नशा खत्म कर देंगे। भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार के बने पांच महीने हो गए, लेकिन केजरीवाल ने अपना वादा पूरा नहीं किया। इसका खामियाजा वहां की युवा पीढ़ी को उठाना पड़ रहा है। आज पंजाब के युवा ड्रग ओवरडोज़ के शिकार हो रहे हैं और केजरीवाल गारंटी देकर गायब है।

दरअसल पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर 2021 में अरविंद केजरीवाल ने ABP News Hindi के मंच से पूरे जोश के साथ गारंटी दी थी कि अगर हमारी सरकार आई तो पंजाब में तीन महीने के अंदर नशा खत्म कर देंगे। अब सोशल मीडिया पर उनकी गारंटी की याद दिलाई जा रही है। कुमार विश्वास ( Parody ) नाम के एक ट्विटर हैंडल ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लिखा है, “क्या ग़ज़ब दौर ए बेहयाई है”।

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए एक ट्विटर युजर ने लिखा कि यह खुद नशे मे बोल रहा है और क्या बोल गया इसको खुद याद नही होगा। 10 दिन बाद इसको वीडियो दिखाना देख कर मना कर देगा मैने ऐसा कब बोला था।

एक अन्य ट्विटर यूजर ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पर निशाना साधते हुए लिखा कि पंजाब में नेशनल लेवल बॉक्सर के बाद मोगा में एक और युवक की ड्रग ओवरडोज़ से मौत, 4 महीने में जिले में 11 मौतें। संजय सिंह को गुजरात दिखाई दे रहा है, पंजाब नहीं। अब पंजाब में चुनाव तो है नहीं इसलिए गुजरात दिख रहा है इन मक्का….रों को।

पंजाब में सरकार तो बन गई, लेकिन पंजाब नशा मुक्त नहीं हुआ। ड्रग ओवरडोज़ से नेशनल लेवल बॉक्सर के बाद मोगा में एक और युवक की ड्रग ओवरडोज़ से मौत हो गई। मोगा जिले के गांव रेडवां हलका धर्मकोट में एक युवक ने नशे का टीका लगाकर मौत को गले लगा लिया। पिछले चार महीने में जिले में ड्रग्स की वजह से 11 युवकों की मौत हो चुकी है। 

नेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ी कुलदीप सिंह की नशे की वजह से मौत हो गई। 5 बार मेडल जीत चुके कुलदीप सिंह ने गोल्ड मेडल भी जीते थे। 6 दिन पहले तलवंडी साबो के खेत में खिलाड़ी कुलदीप सिंह की लाश मिली तो हाहाकार मच गया। हेरोइन ( चिट्टे ) की ओवरडोज के कारण कुलदीप सिंह की मौत हुई। लाश के पास से इंजेक्शन भी बरामद हुआ था।