Showing posts with label youth. Show all posts
Showing posts with label youth. Show all posts

पत्नी को खुश करने के लिए जला दिया दूसरे का प्राइवेट पार्ट, कार से फायर किए क्रैकर्स

                    मोहाली में चलती कार से आतिशबाजी का वीडियो वायरल (फोटो साभार: अमर उजाला)
सालगिरह पर अपनी पत्नी को इम्प्रेस करने के चक्कर में एक रईसजादे ने दूसरे व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट जला दिया। घटना पंजाब के मोहाली की है। आरोपित रचित कपूर सालगिरह पर कार से पटाखे फोड़ रहा था। इसकी चपेट में पीछे से आ रहा एक स्कूटर सवार युवक आ गया और कथित तौर पर उसके प्राइवेट पार्ट जल गए।

घटना शनिवार (2 दिसंबर 2023) की है। पुलिस ने आरोपित को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना मोहाली के सेक्टर-69 से एयरपोर्ट रोड की है। यहाँ 2 दिसंबर की रात रचित कपूर ढाई करोड़ रुपए की लग्जरी कार मस्टैंग ले कर पहुँचा। कार में रचित की पत्नी भी सवार थी।

वह सड़क पर ही अपनी शादी की सालगिरह मनाने लगा। उसने अपनी कार पर पटाखे रख कर हवाई शॉट चलाया। पीछे से वीडियो बनाने के लिए उसने एक ऑटो ड्राइवर को पैसे दे रखे थे। इस स्टंट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसी आतिशबाजी के बीच एक स्कूटर सवार रचित की कार के बगल से गुजरा। स्कूटर सवार का आरोप है कि कार सवार द्वारा छोड़ा गया हवाई शॉट उसके कपड़ों पर आ गिरा। इस वजह से उसके कपड़ों के साथ प्राइवेट पार्ट भी जल गया।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रचित कपूर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आगे की जाँच और कार्रवाई के लिए पुलिस ने उसको 2 दिनों के कस्टडी रिमांड पर लिया था। शुरुआती पूछताछ में रचित ने बताया कि वो पटाखों वाला स्टंट कर अपनी बीवी को इम्प्रेस करना चाहता था।

जाँच में सामने आया है कि रचित की मस्टैंग कार का अब तक 14 बार चालान हो चुका है। इसमें 13 चालान चंडीगढ़ और 1 चालान केरल में हुआ है। घटना के बाद आरोपित अपनी कार को दिल्ली में छोड़ आया था। पुलिस कार बरामद करने दिल्ली रवाना हो चुकी है। पीछे से वीडियो बना रहे ऑटो ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है। आरोपित रचित कपूर का चंडीगढ़ के सेक्टर-19 में कपड़ों का शोरूम है।

पंजाब : केजरीवाल ने दी थी गारंटी- 3 महीने में खत्म कर देंगे नशा, ड्रग ओवरडोज़ के शिकार हो रहे युवक, मोगा में 4 महीने में 11 मौतें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राजनीति पूरी तरह झूठ पर आधारित है। झूठे वादे और हसीन सपने आम आदमी पार्टी की जीत के मूल मंत्र बन चुके हैं। लेकिन अब एक के बाद एक उनके झूठ पर से पर्दा उठा रहा है। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने गारंटी दी थी कि तीन महीने के अंदर नशा खत्म कर देंगे। भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार के बने पांच महीने हो गए, लेकिन केजरीवाल ने अपना वादा पूरा नहीं किया। इसका खामियाजा वहां की युवा पीढ़ी को उठाना पड़ रहा है। आज पंजाब के युवा ड्रग ओवरडोज़ के शिकार हो रहे हैं और केजरीवाल गारंटी देकर गायब है।

दरअसल पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर 2021 में अरविंद केजरीवाल ने ABP News Hindi के मंच से पूरे जोश के साथ गारंटी दी थी कि अगर हमारी सरकार आई तो पंजाब में तीन महीने के अंदर नशा खत्म कर देंगे। अब सोशल मीडिया पर उनकी गारंटी की याद दिलाई जा रही है। कुमार विश्वास ( Parody ) नाम के एक ट्विटर हैंडल ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लिखा है, “क्या ग़ज़ब दौर ए बेहयाई है”।

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए एक ट्विटर युजर ने लिखा कि यह खुद नशे मे बोल रहा है और क्या बोल गया इसको खुद याद नही होगा। 10 दिन बाद इसको वीडियो दिखाना देख कर मना कर देगा मैने ऐसा कब बोला था।

एक अन्य ट्विटर यूजर ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पर निशाना साधते हुए लिखा कि पंजाब में नेशनल लेवल बॉक्सर के बाद मोगा में एक और युवक की ड्रग ओवरडोज़ से मौत, 4 महीने में जिले में 11 मौतें। संजय सिंह को गुजरात दिखाई दे रहा है, पंजाब नहीं। अब पंजाब में चुनाव तो है नहीं इसलिए गुजरात दिख रहा है इन मक्का….रों को।

पंजाब में सरकार तो बन गई, लेकिन पंजाब नशा मुक्त नहीं हुआ। ड्रग ओवरडोज़ से नेशनल लेवल बॉक्सर के बाद मोगा में एक और युवक की ड्रग ओवरडोज़ से मौत हो गई। मोगा जिले के गांव रेडवां हलका धर्मकोट में एक युवक ने नशे का टीका लगाकर मौत को गले लगा लिया। पिछले चार महीने में जिले में ड्रग्स की वजह से 11 युवकों की मौत हो चुकी है। 

नेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ी कुलदीप सिंह की नशे की वजह से मौत हो गई। 5 बार मेडल जीत चुके कुलदीप सिंह ने गोल्ड मेडल भी जीते थे। 6 दिन पहले तलवंडी साबो के खेत में खिलाड़ी कुलदीप सिंह की लाश मिली तो हाहाकार मच गया। हेरोइन ( चिट्टे ) की ओवरडोज के कारण कुलदीप सिंह की मौत हुई। लाश के पास से इंजेक्शन भी बरामद हुआ था।


J&K: हुस्‍न के जाल में फंसाया जा रहा है युवाओं को

कई और महिलाएं भी जुड़ी हैं आतंकी संगठनों के नेटवर्क, लुभा रही हैं युवाओं को जम्‍मू-कश्‍मीर में ऑपरेशन ऑल आउट के तहत भारतीय सेना की ओर से की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से परेशान आतंकी संगठन अब युवाओं को फंसाने के लिए हनी ट्रैप का सहारा ले रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकी संगठन कश्‍मीर के युवाओं को खूबसूरत महिलाओं के जरिए जाल में फंसाकर उनसे हथियार पहुंचाने, घुसपैठ में मदद जैसे काम करा रहे हैं।
'कंसाइनमेंट' पहुंचाने के बाद मिलने का वादा करती थी शाजिया 
जानकारी के मुताबिक, खुफिया सूचना के आधार पर करीब 2 हफ्ते पहले 17 नवंबर को सईद शाजिया नाम की लड़की को बांदीपोरा से गिरफ्तार किया गया। इसकी उम्र 30-32 वर्ष के बीच है। फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों पर महिला के कई अकाउंट्स थे, जिसे घाटी के तमाम युवा फॉलो करते थे। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी कई महीनों से शाजिया के इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) एड्रेस पर पैनी नजर रखे हुए थे। वह युवाओं से चैट किया करती थी और उन्हें मुलाकात का वादा कर लुभाती थी। वह युवाओं से वादा करती थी कि जो भी उसके कंसाइनमेंट को पहुंचाएगा, वह उससे मुलाकात जरूर करेगी।
कई और महिलाएं भी जुड़ी हैं आतंकी संगठनों के नेटवर्क, लुभा रही हैं युवाओं को खबर यह भी है कि शाजिया पुलिस विभाग के कुछ अधिकारियों के भी संपर्क में थी। पूछताछ के दौरान शाजिया ने बताया कि घाटी में कई और महिलाएं भी पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के लिए काम कर रही हैं। उन्हें युवाओं को आतंकवाद की तरफ खींचने के लिए लालच देने का काम दिया गया है।
जैश के संपर्क में आने के बाद ओवरग्राउंड वर्कर बन गई शाजिया
शाजिया लगातार जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शेरवान उर्फ अली के संपर्क में थी। अली ने ही उसका परिचय पाकिस्तानी आतंकियों सुफियान और खासिम खान गौरी से कराया था। बाद में वह जैश के लिए ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर काम करने लगी। वह घाटी में हथियारों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम कराने लगी। शाजिया के मामले में एक जानकारी यह भी सामने आई है कि उसे एक स्‍पेश पुलिस ऑफिसर सूचना मुहैया कराता था। उस अधिकारी की पहचान इरफान के तौर पर हुई जो शाजिया तक सूचनाएं पहुंचाया करता था।
शाजिया से पहले 20 ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार हुई आसिया जान 
शाजिया की गिरफ्तारी से एक हफ्ते जम्मू और कश्मीर पुलिस ने 28 साल की आसिया जान को बांदीपोरा शहर के बाहरी इलाके लवाइपोरा से 20 ग्रेनेडों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आतंकी शहर में हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी करने की कोशिश में हैं। पुलिस ने आसिया के कब्जे से ग्रेनेडों के अलावा बड़ी मात्रा में बारूद भी जब्त किया। दरअसल, पिछले साल सितंबर में पुलिस ने घाटी में लश्कर-ए-तैयबा के चीफ कमांडर अबु इस्माइल और छोटा कासिम को ढेर किया था। ये दोनों पिछले साल अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में शामिल थे, जिसमें 8 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी। इसी मामले की जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने आसिया की निगरानी रखना शुरू किया था।

Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/india/pakistani-terror-groups-deploying-women-honey-trap-kashmir-youth/articlecontent-pf164771-483139.html?utm_source=desipearl&utm_campaign=desipearl&utm_medium=www.indianletter.com