Showing posts with label car. Show all posts
Showing posts with label car. Show all posts

निकाह, तीन तलाक, हलाला, फिर निकाह, फिर से तीन तलाक… दहेज़ में कार नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने नंगा कर के पीटा, नवजात बच्चा भी मर गया

                                                                                                       प्रतीकात्मक चित्र साभार: Bing AI
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से तीन तलाक और हलाला का मामला सामने आया है। यहाँ लड़की के अब्बा ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को ससुराल में नंगा कर के पीटा गया है। पीड़िता को दहेज़ के लिए भी शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई है। देखरेख के अभाव में पीड़िता के बच्चे की भी मौत हो गई। शनिवार (1 जून, 2024) को पुलिस ने महिला के शौहर सहित कुल 6 आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामले की जाँच की जा रही है।

यह मामला पीलीभीत जिले के थाना क्षेत्र पूरनपुर का है। शनिवार को यहाँ पीड़िता के अब्बा ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का निकाह 21 सितंबर, 2017 को खुर्शीद खाँ से हुआ था। निकाह में खुर्शीद को दहेज़ में बाइक और अन्य घरेलू सामान दिए गए थे। निकाह के कुछ दिनों बाद ही दुल्हन पर घर से 4 पहिया वाहन लाने का दबाव बनाया जाने लगा। कार के लिए पीड़िता को परेशान करने वालों में शौहर खुर्शीद के अलावा जेठ खुशनूद, ससुर फरमूद, ननद तरन्नुम और तबस्सुम के साथ नन्दोई मन्ना भी शामिल थे।

प्रताड़ना के इसी दौर में पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया। ससुराल में देखभाल न होने की वजह से बच्चा कुछ दिनों में बीमार हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। बीमार बच्चे के इलाज का भी खर्च लड़की के अब्बा ने उठाया। कुछ दिनों के बाद खुर्शीद ने पीड़िता को 3 तलाक दे कर घर से बेदखल कर दिया। पीड़िता की प्रताड़ना यहीं खत्म नहीं हुई। 3 तलाक देने के बाद उसके ससुराल वालों ने पीड़िता का किसी अज्ञात व्यक्ति से हलाला करवाया। हलाला के बाद पीड़िता से खुर्शीद ने फिर निकाह किया और दहेज़ के लिए प्रताड़ना देने लगा।

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि 27 मई 2024 को खुर्शीद, खुशनूद, फरमूद, तरन्नुम, तबस्सुम और मन्ना ने पीड़िता को नंगा कर के बेरहमी से पीटा। पीड़िता का गला दबा कर मार डालने की भी कोशिश की गई। जैसे-तैसे महिला ने अपने आप को बचाया। बाद में खुर्शीद ने एक बार फिर से पीड़िता को तीन तलाक दिया और पुराने कपड़े पहना कर घर से भगा दिया। इन दौरान सभी आरोपितों द्वारा पीड़िता को कहीं भी मुँह खोलने या शिकायत करने पर जान से मार डालने की भी धमकी दी।

अपनी शिकायत में पीड़िता के अब्बा ने सभी आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। इन तहरीर पर खुर्शीद, खुशनूद, फरमूद, तरन्नुम, तबस्सुम और मन्ना को नामजद करते हुए FIR दर्ज कर ली गई है। इन सभी पर IPC की धारा 498- A, 323 और 506 के साथ दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम के सेक्शन 3/4 और ट्रिपल तलाक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

पत्नी को खुश करने के लिए जला दिया दूसरे का प्राइवेट पार्ट, कार से फायर किए क्रैकर्स

                    मोहाली में चलती कार से आतिशबाजी का वीडियो वायरल (फोटो साभार: अमर उजाला)
सालगिरह पर अपनी पत्नी को इम्प्रेस करने के चक्कर में एक रईसजादे ने दूसरे व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट जला दिया। घटना पंजाब के मोहाली की है। आरोपित रचित कपूर सालगिरह पर कार से पटाखे फोड़ रहा था। इसकी चपेट में पीछे से आ रहा एक स्कूटर सवार युवक आ गया और कथित तौर पर उसके प्राइवेट पार्ट जल गए।

घटना शनिवार (2 दिसंबर 2023) की है। पुलिस ने आरोपित को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना मोहाली के सेक्टर-69 से एयरपोर्ट रोड की है। यहाँ 2 दिसंबर की रात रचित कपूर ढाई करोड़ रुपए की लग्जरी कार मस्टैंग ले कर पहुँचा। कार में रचित की पत्नी भी सवार थी।

वह सड़क पर ही अपनी शादी की सालगिरह मनाने लगा। उसने अपनी कार पर पटाखे रख कर हवाई शॉट चलाया। पीछे से वीडियो बनाने के लिए उसने एक ऑटो ड्राइवर को पैसे दे रखे थे। इस स्टंट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसी आतिशबाजी के बीच एक स्कूटर सवार रचित की कार के बगल से गुजरा। स्कूटर सवार का आरोप है कि कार सवार द्वारा छोड़ा गया हवाई शॉट उसके कपड़ों पर आ गिरा। इस वजह से उसके कपड़ों के साथ प्राइवेट पार्ट भी जल गया।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रचित कपूर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आगे की जाँच और कार्रवाई के लिए पुलिस ने उसको 2 दिनों के कस्टडी रिमांड पर लिया था। शुरुआती पूछताछ में रचित ने बताया कि वो पटाखों वाला स्टंट कर अपनी बीवी को इम्प्रेस करना चाहता था।

जाँच में सामने आया है कि रचित की मस्टैंग कार का अब तक 14 बार चालान हो चुका है। इसमें 13 चालान चंडीगढ़ और 1 चालान केरल में हुआ है। घटना के बाद आरोपित अपनी कार को दिल्ली में छोड़ आया था। पुलिस कार बरामद करने दिल्ली रवाना हो चुकी है। पीछे से वीडियो बना रहे ऑटो ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है। आरोपित रचित कपूर का चंडीगढ़ के सेक्टर-19 में कपड़ों का शोरूम है।

भगोड़े अमृतपाल सिंह की पत्नी बब्बर खालसा की सदस्य, 2020 में ब्रिटेन मे हुई थी गिरफ्तार

पत्नी किरणदीप कौर और अमृतपाल (साभार: भास्कर/सोशल मीडिया)
दो प्रधानमंत्रियों इंदिरा गाँधी और नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में खालिस्तान ने अपना सिर उठाया, दोनों में अंतर इतना यह है कि पहले खालिस्तानियों ने पंजाब को लहूलुहान किया था, इंदिरा गाँधी की निजी नीतियों के कारण, जबकि तब कांग्रेस की और अब आम आदमी पार्टी की सरकार दोनों ही खालिस्तान समर्थन से बनी। लेकिन वर्तमान में पंजाब और केंद्र में विरोधी सरकारों के होने से केंद्र की सख्ती के कारण पंजाब में आम आदमी पार्टी को खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करने को मजबूर होना पड़ा, जिस कारण खालिस्तान सरपरस्त बन रहे अमृतपाल सिंह को छुपकर भागने को मजबूर होना पड़ा।   

पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी ISI के सहयोग से पंजाब में अलगाववादी खालिस्तान मूवमेंट को फिर से हवा देने की कोशिश करने वाले अमृतपाल सिंह को पुलिस हर तरफ तलाश कर रही है। भगोड़े अमृतपाल का पता लगाने के लिए कई पोशाकों में उसकी तस्वीरें भी जारी की गई हैं। जिस कार और बाइक से वह फरार हुआ था, उन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस को यह बाइक 22 मार्च 2023 को जालंधर से करीब 45 किलोमीटर दूर दारापुर इलाके में लावारिस हालत में मिली। जालंधर के SSP स्वर्णदीप सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है। बाइक पर सवार होकर भागते अमृतपाल का एक वीडियो भी सामने आया है। यह किसी CCTV से ली गई तस्वीर है। हालाँकि, इस पर पुलिस ने कुछ नहीं कहा है।

एक स्थानीय चश्मदीद के हवाले से ANI ने बताया, “हमें आज सुबह पता चला जब पुलिस आई। अमृतपाल अपने साथियों के साथ 18 मार्च को गाँव में था। उसने स्थानीय गुरुद्वारे में कपड़े बदले, खाना खाया और फिर मोटरसाइकिल से चला गया। पुलिस से पूछताछ में बाबाजी ने स्वीकार किया था कि अमृतपाल यहाँ आया था।”

अमृतपाल की सामने आई तस्वीरों में उसका हुलिया बदला हुआ है। उसने दाढ़ी कटवा ली है। पारंपरिक सिख बाणा उतार दिया है और पगड़ी में हैं। शर्ट और जींस में बाइक पर बैठा दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल ब्रेजा कार से नंगल अंबिया गाँव पहुँचा था। वहाँ गुरुद्वारा के ग्रंथी को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर एक घंटा तक रूके। अमृतपाल या खाना खाया, कपड़े बदला और बाइक से भाग निकला।

इसके बाद वहाँ से निकल कर वह कार में ही गाँव के एक स्मारक के पास पहुँचा। वहाँ दो बाइक पर तीन युवक पहले से ही उसका इंतजार कर रहे थे। यहाँ से मनप्रीत ब्रेजा लेकर अपने घर पहुँच गया और अमृतपाल बाइक पर सवार होकर भाग गया। यह ब्रेजा कार अमृतपाल के ही मीडिया एडवाइजर पपलप्रीत सिंह की थी।

दरअसल, 18 मार्च 2023 की सुबह तकरीबन 11 बजे पंजाब पुलिस ने अमृतपाल और उसके सहयोगियों पर कार्रवाई शुरू की थी। अमृतपाल अपनी मर्सिडीज में जा रहा था। अमृतपाल को इसकी भनक लगते वह अपनी मर्सिडीज शाहकोट-मोगा हाईवे पर बाजवा कलां गाँव के पास बने फ्लाईओवर के नीचे छोड़ दी। इस मर्सिडीज को उसके चाचा और ड्राइवर ले गए। इसके बाद वह एक ब्रेजा कार में बैठकर भाग गया।

पुलिस ने अमृतपाल के चाचा और ड्राइवर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अमृतपाल को भगाने वाले वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के IGP सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि गिरफ्तार किए इन लोगों पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया या है।

पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए लोगों से सहयोग माँगा है। पुलिस ने अमृतपाल का विभिन्न पोशाकों में तस्वीरें भी जारी की हैं। IGP गिल ने कहा कि अमृतपाल जिस ब्रेजा कार से भागा था, उसे भी बरामद कर लिया गया है। साथी ही अमृतपाल के ISI लिंक की भी जाँच पुलिस ने शुरू कर दी है।

IGP गिल के अनुसार, भागने के दौरान वह गुरुद्वारा नांगल अंबियन गया, जहाँ उसने अपने कपड़े बदल लिए। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब 154 लोगों को या तो हिरासत में लिया गया है या फिर गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही लगभग 12 हथियार जब्त किए गए हैं, जिनमें राइफल और पिस्टल भी शामिल हैं।

उधर, पुलिस ने अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गाँव में अमृतपाल की माँ से करीब एक घंटे पूछताछ की। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर से भी पूछताछ की गई है। हालाँकि, पूछताछ किस सिलसिले में हुई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, अमृपताल की पत्नी किरणदीप कौर अप्रवासी भारतीय (NRI) है और अलगाववादी संगठन बब्बर खालसा की सदस्य भी है। भास्कर ने एक सीनियर ब्रिटिश खुफिया अफसर के हवाले से बताया है कि किरणदीप बब्बर खालसा के लिए फंड जुटाती है और खालिस्तान मूवमेंट की फंडिंग करती है। उसे साल 2020 में पाँच अन्य लोगों के साथ बब्बर खालसा के लिए पैसे जुटाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था।