Showing posts with label rape threats. Show all posts
Showing posts with label rape threats. Show all posts

कट्टर मुस्लिम किसी के बाप से नहीं डरता: अजान की आवाज कम करने की बात पर फरदीन ने रेप की धमकी दी

मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान बजाए जाने को लेकर अब एक और सेलेब्रिटी ने आवाज उठाई है। ‘बिग बॉस 8’ से लोकप्रियता पाने वाले प्रीतम सिंह ने सोनू निगम की राह पर चलते हुए मस्जिद में तेज आवाज में अजान के विरुद्ध आवाज उठाई है।
सोमवार (जुलाई 13, 2020) की सुबह प्रीतम सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिख कर अपना दर्द साझा किया। हालाँकि, इसके बाद उन्होंने अपने पेज को डीऐक्टिवेट कर दिया है।
प्रीतम सिंह, अजान, मस्जिद
 ‘4 मस्जिद तेज आवाज में अजान बजा कर कॉम्पिटिशन कर रहे कि किसकी आवाज अल्लाह तक जाएगी’
प्रीतम सिंह के खिलाफ कई इस्लामी कट्टरपंथियों ने भी टिप्पणी की। बता दें कि कुछ इसी तरह का वाकया सोनू निगम के साथ भी हुआ था। प्रीतम सिंह ने अपने फ़ेसबुक पोस्ट मे लाउड्स्पीकर पर अजान पर तंज कसते हुए लिखा:
“ये समझने वाली बात है कि एक जगह पर चार मस्जिद हैं, इनसे 5 बजे अजान की तेज आवाज आनी शुरू हो जाती है। बात ये है कि आपस में ही इन सब के बीच प्रतियोगिता चल रही है कि कौन कितनी जोर से अजान बजाएगा। सोचने वाली बात तो ये है कि किसकी आवाज अल्लाह तक जाएगी। आप भी सोचिए और मैं भी सोचता हूँ। आपका दिन शुभ हो! सबका मालिक एक।”
सिर्फ सेलेब्रिटीज ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया में कई अन्य लोग भी अजान के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं। आशी चौधरी नामक एक युवती ने एक प्लाकार्ड के जरिए अजान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि अजान करो लेकिन आवाज़ कम करो। साथ ही उन्होंने पूछा कि लाउडस्पीकर से क्या प्रूव करना चाहते हो? इसके बाद उन्हें इस्लामी कट्टरपंथियों की धमकियाँ मिलीं।





हाल ही में लाउडस्पीकर से अजान और गाजीपुर जिले में डीएम द्वारा लॉकडाउन के दौरान अजान पर लगाई गई पाबंदी को लेकर इलाहबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया था। हाईकोर्ट ने माना था कि लाउडस्पीकर से अजान पर प्रतिबंध वैध है, क्योंकि यह इस्लाम का हिस्सा नहीं है।
अदालत ने कहा था कि किसी भी मस्जिद से लाउडस्पीकर से अजान करना दूसरे लोगों के अधिकारों में दखल देना है। दूसरों को सुनने के लिए मजबूर करने का अधिकार किसी को नहीं है।
गीतकार जावेद अख्तर ने भी लाउडस्पीकर पर अजान देने का विरोध किया था। कट्टरपंथियों और AIMIM के नेताओं के अलावा देवबंदी उलेमा ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी।
मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा था कि संविधान इसकी इजाजत देती है तो फिर किसी को बयानबाजी कर सुर्खियाँ बटोरने का कोई मतलब नहीं है। उनका कहना था कि जावेद अख्तर जो माँग कर रहे हैं, यह पहले पहले भी होती आई है। देश के लोगों को इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
आशी चौधरी का पोस्ट और फरदीन मोडल की प्रोफाइल का स्क्रीनशॉटकट्टर मुस्लिम किसी के बाप से नहीं डरता: अजान की आवाज कम करने की बात पर फरदीन ने रेप की धमकी दी
सोशल मीडिया पर आए दिन कट्टरपंथियों का असली चेहरा उजागर होता रहता है। दीन और ईमान के नाम पर ये लोग खुलेआम अपराध की धमकियाँ देते हुए मिलते हैं। इन्हीं की भीड़ का एक युवक जो खुद को कट्टर मुस्लिम बताता है, वो आशी चौधरी नाम की हिंदू लड़की को रेप की धमकी देता पाया गया है। अब उसके मैसेज के स्क्रीनशॉट ट्विटर पर वायरल हो रहे हैं।
कुछ दिनों पहले आशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में उन्होंने एक प्लेकार्ड लिया हुआ था। जिसमें लिखा था, “अजान करो पर आवाज कम करो। लाउडस्पीकर से क्या प्रूव करना चाहते हो?”
इसी फोटो पर फरदीन नाम के इंस्टा यूजर ने आशी को धमकी दी। फरदीन ने पहले आशी के साथ आपत्तिजनक भाषा में बात की और फिर लिखा, “फरदीन मोडल नाम है मेरा। उखाड़ लेना जो कुछ भी उखाड़ना हो तुझे। समझी। धंधा करने वाली।” आगे फरदीन अपने मजहब का हवाला देकर लिखता है,”कट्टर मुस्लिम किसी के बाप से नहीं डरता।”
ये तस्वीर आशी ने ट्विटर पर भी 28 जून को शेयर की थी। इस ट्वीट पर भी सुहेल खान नाम के लड़के ने आशी के साथ बहुत अभद्रता से बात की थी। आशी ने इस तस्वीर को करिश्मा भोसले के समर्थन में अपलोड किया था।

आशी ने इसके साथ लिखा था, “मैं करिश्मा को उसके अधिकारों के लिए खड़े होने पर सराहती हूँ। अजान को लाउडस्पीकर पर प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। या साउंड की फ्रीक्वेंसी में कोई न कोई नियमन किए जाने चाहिए। ये बहुत परेशान करने वाला होता है। इससे हमारी धार्मिक मानसिक दोनों शांति पर प्रभाव पड़ता है।”
इसी पोस्ट के बाद उन्हें इस्लामिक कट्टरपंथियों से धमकियाँ मिलनी शुरू हुई। अब लोग इन्हीं स्क्रीनशॉट्स को शेयर करते हुए आशी चौधरी के लिए न्याय की माँग कर रहे हैं। कई पत्रकार और कई सोशल मीडिया यूजर्स इस मामले के मद्देनजर इंदौर पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग को फरदीन की रिपोर्ट कर रहे हैं। इन सभी का कहना है कि फरदीन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।