Showing posts with label bigboss. Show all posts
Showing posts with label bigboss. Show all posts

कट्टर मुस्लिम किसी के बाप से नहीं डरता: अजान की आवाज कम करने की बात पर फरदीन ने रेप की धमकी दी

मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान बजाए जाने को लेकर अब एक और सेलेब्रिटी ने आवाज उठाई है। ‘बिग बॉस 8’ से लोकप्रियता पाने वाले प्रीतम सिंह ने सोनू निगम की राह पर चलते हुए मस्जिद में तेज आवाज में अजान के विरुद्ध आवाज उठाई है।
सोमवार (जुलाई 13, 2020) की सुबह प्रीतम सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिख कर अपना दर्द साझा किया। हालाँकि, इसके बाद उन्होंने अपने पेज को डीऐक्टिवेट कर दिया है।
प्रीतम सिंह, अजान, मस्जिद
 ‘4 मस्जिद तेज आवाज में अजान बजा कर कॉम्पिटिशन कर रहे कि किसकी आवाज अल्लाह तक जाएगी’
प्रीतम सिंह के खिलाफ कई इस्लामी कट्टरपंथियों ने भी टिप्पणी की। बता दें कि कुछ इसी तरह का वाकया सोनू निगम के साथ भी हुआ था। प्रीतम सिंह ने अपने फ़ेसबुक पोस्ट मे लाउड्स्पीकर पर अजान पर तंज कसते हुए लिखा:
“ये समझने वाली बात है कि एक जगह पर चार मस्जिद हैं, इनसे 5 बजे अजान की तेज आवाज आनी शुरू हो जाती है। बात ये है कि आपस में ही इन सब के बीच प्रतियोगिता चल रही है कि कौन कितनी जोर से अजान बजाएगा। सोचने वाली बात तो ये है कि किसकी आवाज अल्लाह तक जाएगी। आप भी सोचिए और मैं भी सोचता हूँ। आपका दिन शुभ हो! सबका मालिक एक।”
सिर्फ सेलेब्रिटीज ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया में कई अन्य लोग भी अजान के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं। आशी चौधरी नामक एक युवती ने एक प्लाकार्ड के जरिए अजान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि अजान करो लेकिन आवाज़ कम करो। साथ ही उन्होंने पूछा कि लाउडस्पीकर से क्या प्रूव करना चाहते हो? इसके बाद उन्हें इस्लामी कट्टरपंथियों की धमकियाँ मिलीं।





हाल ही में लाउडस्पीकर से अजान और गाजीपुर जिले में डीएम द्वारा लॉकडाउन के दौरान अजान पर लगाई गई पाबंदी को लेकर इलाहबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया था। हाईकोर्ट ने माना था कि लाउडस्पीकर से अजान पर प्रतिबंध वैध है, क्योंकि यह इस्लाम का हिस्सा नहीं है।
अदालत ने कहा था कि किसी भी मस्जिद से लाउडस्पीकर से अजान करना दूसरे लोगों के अधिकारों में दखल देना है। दूसरों को सुनने के लिए मजबूर करने का अधिकार किसी को नहीं है।
गीतकार जावेद अख्तर ने भी लाउडस्पीकर पर अजान देने का विरोध किया था। कट्टरपंथियों और AIMIM के नेताओं के अलावा देवबंदी उलेमा ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी।
मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा था कि संविधान इसकी इजाजत देती है तो फिर किसी को बयानबाजी कर सुर्खियाँ बटोरने का कोई मतलब नहीं है। उनका कहना था कि जावेद अख्तर जो माँग कर रहे हैं, यह पहले पहले भी होती आई है। देश के लोगों को इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
आशी चौधरी का पोस्ट और फरदीन मोडल की प्रोफाइल का स्क्रीनशॉटकट्टर मुस्लिम किसी के बाप से नहीं डरता: अजान की आवाज कम करने की बात पर फरदीन ने रेप की धमकी दी
सोशल मीडिया पर आए दिन कट्टरपंथियों का असली चेहरा उजागर होता रहता है। दीन और ईमान के नाम पर ये लोग खुलेआम अपराध की धमकियाँ देते हुए मिलते हैं। इन्हीं की भीड़ का एक युवक जो खुद को कट्टर मुस्लिम बताता है, वो आशी चौधरी नाम की हिंदू लड़की को रेप की धमकी देता पाया गया है। अब उसके मैसेज के स्क्रीनशॉट ट्विटर पर वायरल हो रहे हैं।
कुछ दिनों पहले आशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में उन्होंने एक प्लेकार्ड लिया हुआ था। जिसमें लिखा था, “अजान करो पर आवाज कम करो। लाउडस्पीकर से क्या प्रूव करना चाहते हो?”
इसी फोटो पर फरदीन नाम के इंस्टा यूजर ने आशी को धमकी दी। फरदीन ने पहले आशी के साथ आपत्तिजनक भाषा में बात की और फिर लिखा, “फरदीन मोडल नाम है मेरा। उखाड़ लेना जो कुछ भी उखाड़ना हो तुझे। समझी। धंधा करने वाली।” आगे फरदीन अपने मजहब का हवाला देकर लिखता है,”कट्टर मुस्लिम किसी के बाप से नहीं डरता।”
ये तस्वीर आशी ने ट्विटर पर भी 28 जून को शेयर की थी। इस ट्वीट पर भी सुहेल खान नाम के लड़के ने आशी के साथ बहुत अभद्रता से बात की थी। आशी ने इस तस्वीर को करिश्मा भोसले के समर्थन में अपलोड किया था।

आशी ने इसके साथ लिखा था, “मैं करिश्मा को उसके अधिकारों के लिए खड़े होने पर सराहती हूँ। अजान को लाउडस्पीकर पर प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। या साउंड की फ्रीक्वेंसी में कोई न कोई नियमन किए जाने चाहिए। ये बहुत परेशान करने वाला होता है। इससे हमारी धार्मिक मानसिक दोनों शांति पर प्रभाव पड़ता है।”
इसी पोस्ट के बाद उन्हें इस्लामिक कट्टरपंथियों से धमकियाँ मिलनी शुरू हुई। अब लोग इन्हीं स्क्रीनशॉट्स को शेयर करते हुए आशी चौधरी के लिए न्याय की माँग कर रहे हैं। कई पत्रकार और कई सोशल मीडिया यूजर्स इस मामले के मद्देनजर इंदौर पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग को फरदीन की रिपोर्ट कर रहे हैं। इन सभी का कहना है कि फरदीन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

अरमान कोहली मेरे 50 लाख रु. भी नहीं दे रहा और मुझे धमकी देता है : गर्लफ्रेंड नादिया अली

Armaan Kohli Violent Man Again: Armaan After Neeru Randhawa Talks Dirty, Threatens And Attacks Another Girl Nadiaअरमान कोहली ने कुछ महीने पहले ही गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा के साथ मारपीट की थी जिसके बाद उन्हें जेल तक जाना पड़ा था। अब अरमान के खिलाफ एक और महिला ने आवाज उठाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। स्पॉटबॉय में छपी खबर के मुताबिक, नादिया अली नाम की एक महिला ने उनसे बातचीत में ये बताया है कि उन्होंने अरमान के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। बकौल नादिया, "मैंने 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। अरमान, उसका दोस्त दिलीप राजपूत और उसका नौकर नितिन। अरमान और दिलीप मुझसे ऐसी डिमांड कर रहे थे जिसकी वजह से मेरे पास उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा था। अरमान और दिलीप ने मुझसे 50 लाख रुपए लिए हैं और अब वो देने से इनकार कर रहे हैं। मैंने जब अपने पैसे मांगे तो उन्होंने मुझे धमकी दी और फिजिकली हर्ट भी किया।" 
FIR दर्ज, हो रही मामले की छानबीन
नादिया कुछ टाइम पहले अरमान के साथ विदेश के दौरे पर भी गई थीं। दोनों के हैप्पी मोमेंट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि किस कदर अरमान नशे में डूबे हुए हैं और गाना गुनगुना रहे हैं। वीडियो में नादिया उन्हीं के बगल में एक ही सोफे पर बैठी हुई दिख रही हैं।
वर्सोवा थाने के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रजिंदर बडगुजर ने नादिया की तरफ से किए गए FIR को पुख्ता करते हुए कहा, "हां, अरमान के खिलाफ नादिया ने एक FIR दर्ज कराई है। FIR का नंबर 509 है, नादिया ने कहा कि उन्हें एक निश्चित अमाउंट के लिए चीट किया गया और अरमान उसके साथ फोन पर अश्लील बातें करता था। हम अभी इस मामले की छानबीन कर रहे हैं, सही समय आने पर हम अरमान से बात करेंगे।’
अरमान पर लिव-इन पार्टनर रहीं नीरू रंधावा के साथ मारपीट करने का आरोप लग चुका है। उन्होंने नीरू को इतनी बुरी तरह पीटा कि उन्हें गंभीर चोट आई थीं। नीरू ने पुलिस में केस दर्ज करवाई थी।

काजोल की बहन के साथ भी अफेयर
अरमान और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी एक साथ बिग बॉस 7 के प्रतिभागी थे। यहीं दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बंटोरी थीं। शो के खत्म होने के बाद भी दोनों कई आयोजनों में साथ नजर आए। 
सालभर रिलेशन में रहने के बाद दोनों को लगा कि वे एक-दूसरे के लिए नहीं है और दोनों अलग हो गए। अरमान ने एक्ट्रेस तान्या सिंह को भी प्यार में धोखा दिया है। तान्या से रिलेशन में होने बाद भी अरमान ने तनीषा के साथ नजदीकियां बढ़ाई थी। इस बात को लेकर तान्या के साथ उनका अच्छा खासा झगड़ा भी हुआ था।
तनिषा अरमान से अलग हुईं तो उससे पहले उन्होंने उन्हें थप्पड़ रशीद किया था। अरमान, तनिषा के साथ भी मारपीट करते थे। रिश्ता जब हिंसक हो गया तो तनिषा ने भी अरमान को पलटकर थप्पड़ रशीद दिया था।
रिलेशनशिप के दौरान अरमान और तनिषा का तीन बार झगड़ा हुआ था। अरमान तनिषा पर खूब हाथ उठाते थे। दो बार तो तनिषा ने बर्दाश्त कर लिया। लेकिन तीसरी बार उनके सब्र ने जवाब दिया और उन्होंने भी पलटकर अरमान को तमाचा जड़ दिया। तनिषा ने वहां से निकलते वक्त अरमान को साफ कहा था कि वे जिंदगीभर उनकी शक्ल नहीं देखेंगी।
'तारक मेहता...' फेम बबिताजी से भी की मारपीट
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम बबिताजी उर्फ मुनमुन दत्ता का अफेयर अरमान के साथ रह चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2008 में अरमान और मुनमुन एक-दूसरे के करीब आए और उसी साल अलग भी हो गए। 
वेलेन्टाइन डे पर किसी बात को लेकर अरमान और मुनमुन का झगड़ा हुआ था। इस दौरान अरमान ने मुनमुन की पिटाई कर दी। मुनमुन ने इसे लेकर अरमान की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके चलते उन्हें फाइन भरना पड़ा था।
अरमान की वजह से बर्बाद हुआ आयशा जुल्का का करियर
अरमान कोहली और आयशा जुल्का के अफेयर की खबरें किसी से छुपी नहीं है। दोनों अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस भी थे। अरमान ने आयशा को शादी के लिए प्रपोज भी किया था।
इसी वजह से आयशा ने बड़े बजट तक की फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था। लेकिन अरमान ने आयशा को प्यार में धोखा दे दिया। कहा जाता है कि उनका दिल किसी और पर आ गया था, जिसकी वजह से उन्होंने आयशा को छोड़ दिया। अरमान से मिले धोखे के बाद आयशा का करियर भी ढलान पर आ गया।
सोफिया हयात से झगड़ा 
'बिग बॉस' के सातवें सीजन में सबसे बड़ा विवाद अरमान कोहली और सोफिया हयात के बीच हुआ था। सोफिया ने घर से बाहर निकलने के बाद अरमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 
लोनावाला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई इस FIR में उन्होंने अरमान पर मारपीट और गाली-गलौच के आरोप लगाए थे। सोफिया की शिकायत के बाद अरमान को 'बिग बॉस' के घर से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में अरमान को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
फ्लॉप रहा है अरमान का फिल्मी करियर
अरमान ने 1992 में आई फिल्म 'विरोधी' से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद 'दुश्मन जमाना', 'अनाम', 'कोयल', 'कोहरा', 'औलाद के दुश्मन', 'जुआरी', 'वीर', 'कहर', 'दुश्मनी' जैसी फिल्मों में नजर आए। बावजूद इसके वे अपनी पहचान नहीं बना पाए।

रोहित के साथ स्‍वीमिंग पूल में उतरीं जसलीन

बिग बॉस के घर में जसलीन मथारू इन दिनों अकेले नजर आ रही हैं. अनूप जलोटा के साथ उनकी गर्लफ्रेंड बनकर आईं जसलीन, अनूप के जाने के बाद से ही खुलकर श्रीसंत के ग्रुप में ही नजर आ रही हैं. लेकिन इस घर में कौन किसका दोस्‍त हो जाए और कौन कब किसके खिलाफ यह जानना काफी मुश्किल है. ऐसा ही कुछ इस बार के सीजन में भी होता नजर आ रहा है. इस घर में जिन लोगों के बीच एक दिन पहले झगड़े और बुरी तरह लड़ाई होती दिख रही है, तो दूसरे ही दिन वही जोड़ी पूल में नाचती नजर आ रही है. जी हां, हम बात कर रहे हैं जसलीन मथारू और रोहित सुचांति की जो एक नए वीडियो में स्‍वीमिंग पूल में रोमांस करते नजर आ रहे हैं. बाकि किसी को पता नहीं, लेकिन बिग बॉस के घर में जसलीन का यह रूप देख अनूप जलोटा जरूर सरप्राइज होंगे.
अवलोकन करें:--
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
मिकी वायरस’ और ‘किस किसको प्यार करूं’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री एली अवराम इन दिनों ‘छम्मा छम्मा’ गान....

बिग बॉस के घर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें जसलीन मथारू ग्रीन कलर की बिकिनी में रोहित के साथ रोमांस करती दिख रही हैं. बता दें कि एक दिन पहले ही घर के भीतर हुए लग्‍जरी बजट के टास्‍क के दौरान रोहित और जसलीन के बीच जमकर झगड़ा हुआ था. रोहित इस झगड़े में जसलीन के खाने को लेकर कमेंट करते नजर आए थे. लेकिन इस नए वीडियो में कहानी कुछ और ही दिख रही है.

दरअसल जसलीन घर के स्‍वीमिंग पूल में उतरकर मस्‍तीभरे अंदाज में नजर आ रही हैं. इस बीच रोहित भी पूल में आ जाते हैं और सुरभि इन दोनों को हीरो-हीरोइन बना कर इनकी फिल्‍म की शूटिंग करती हैं. डायरेक्‍टर सुरभि के कहने पर जसलीन और रोहित पूल में एक रोमांटिक सीन करते हैं.
जहां जसलीन और रोहित पूल में इस मस्‍तीभरी फिल्‍म की शूटिंग करते दिख रहे हैं तो वहीं पूल के बाहर बैठे रोमिल, दीपक और सोमी भी इस फिल्‍म की शूटिंग पर मजेदार टिप्‍पणी करते दिख रहे हैं.
बिग बॉस के घर में हुए लग्‍जरी बजट टास्‍क में रेड टीम यानी रोमिल, करणवीर, सोमी, दीपक और सुरभ‍ि की टीम विजेता रही है.