Showing posts with label sexual enjoyment. Show all posts
Showing posts with label sexual enjoyment. Show all posts

नेपाल में लड़कियों संग पकड़ाए बि​हार के 3 जज बर्खास्त: होटल रजिस्टर के फटे पन्ने और फर्जी बिल से भी नहीं बचे

                                                                                       प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार: The Swaddle
बिहार सामान्य प्रशासन विभाग ने निचली अदालतों के तीन न्यायाधीशों को बर्खास्त करने को मँजूरी दे दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन तीनों न्यायाधीशों का नाम 2013 के नेपाल सेक्स स्कैंडल में सामने आया था।

दैनिक जागरण ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इनकी बर्खास्तगी 12 फरवरी, 2014 से ही प्रभावी होगी। बर्खास्त किए गए तीनों न्यायाधीश समस्त लाभों से वंचित रहेंगे। इन तीनों जजों को अब रिटायरमेंट के बाद का कोई लाभ नहीं मिलेगा।

बिहार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर परिवार न्यायालय के तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश हरिनिवास गुप्ता, तदर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश (अररिया) जितेंद्र नाथ सिंह और अररिया के अवर न्यायाधीश सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोमल राम को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। 

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 2015 की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी और बिहार सरकार को न्यायाधीशों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की अनुमति दी थी।

जिन तीन न्यायिक अधिकारियों को बर्खास्त किया गया, उन्हें पुलिस छापेमारी में नेपाल के एक होटल में लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। घटना 26 जनवरी 2013 की है। न्यायिक अधिकारी होने के कारण नेपाल की पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया था। ये सभी विराटनगर स्थित मैट्रो गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में ठहरे थे।

विराटनगर से प्रकाशित नेपाली भाषा के अखबार ‘उदघोष’ के 29 जनवरी 2013 के अंक में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इस मामले की जाँच पूर्णिया के जिला जज ने की और अपनी सिफारिश पटना हाई कोर्ट को भेजी थी। बिहार राज्य बार काउंसिल की ओर से घटना के एक सप्ताह के बाद मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिख कर इस घटना की जानकारी दी गई थी। हालाँकि, जाँच के दौरान पता चला कि मैट्रो गेस्ट हाउस के रजिस्टर के पन्ने को भी फाड़ दिया गया था, जिसमें इन तीनों की एंट्री थी।

मामला सामने आने के बाद पटना हाईकोर्ट ने पूर्णिया के तत्कालीन जिला जज संजय कुमार से मामले की जाँच कराई। जाँच रिपाेर्ट में मामला सत्य पाए जाने के बाद हाई कोर्ट की स्टैंडिंग कमेटी ने तीनों को बर्खास्त करने की सिफारिश की थी। इस मामले में गृह मंत्रालय के उप सचिव एसएम कंडवाल ने पटना उच्च न्यायालय के तत्कालीन रजिस्ट्रार जनरल को पत्र लिखकर मामले की जाँच करने के लिए कहा। 

पटना उच्च न्यायालय ने पूर्णिया जिले और सत्र न्यायाधीश को मामले की जाँच करने का निर्देश दिया। रिपोर्ट में लिखा गया कि तीनों न्यायाधीशों ने कहा कि जिस समय घटना हुई, उस समय वे नेपाल में नहीं बल्कि भारत में थे। पूर्णिया जिला और सत्र न्यायाधीश, संजय कुमार ने अपनी रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया कि नेपाली दैनिक ‘उद्घोष’ ने गलत स्टोरी प्रकाशित करने के लिए माफी माँगी थी।

हालाँकि, संजय कुमार द्वारा की गई जाँच से असंतुष्ट पटना उच्च न्यायालय ने गृह मंत्रालय को हस्तक्षेप करने के लिए कहा। गृह मंत्रालय की एक एजेंसी ने आरोपित जजों के मोबाइल फोन के हिस्ट्री को ट्रैक किया और पाया कि उनके फोन 26-27 जनवरी, 2013 को एक साथ ऑफ कर दिए गए थे और जब यह फिर से एक्टिव हुआ तो नेपाल के फोर्ब्सगंज शहर के पास कहीं ट्रेस किया गया था। यह दर्शाता है कि तीनों जज नेपाल में थे, न कि भारत में, जैसा कि उनके द्वारा दावा किया गया था।

गृह मंत्रालय द्वारा दायर रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है आरोपित जजों ने होटल के बिल भी पेश किए थे, ताकि यह साबित किया जा सके कि घटना के दिन वे बिहार के पूर्णिया में थे, नेपाल में नहीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि होटल के बिल तैयार किए गए थे और एक आरोपित न्यायाधीश ने खुद हस्ताक्षर किए थे। निष्कर्षों के आधार पर, तीनों जजों की बर्खास्तगी को मँजूरी देते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया।

इस बीच फरवरी 2014 में, तीनों आरोपित न्यायाधीशों ने बर्खास्तगी के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। इसके बाद न्यायिक अधिकारियों यह कहते हुए सुप्रीम कोर्ट गए कि अनुशासनात्मक जाँच के बिना उन्हें बर्खास्त नहीं किया जा सकता है।

इस बीच, पटना HC की पूर्ण अदालत ने HC के आदेश के अनुपालन में उनकी बर्खास्तगी की सिफारिश के आदेश पारित किए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 2015 में राज्य सरकार को सिफारिश पर कार्रवाई करने से रोकते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।

हालाँकि, 2019 में जस्टिस इंदु मल्होत्रा और संजीव खन्ना की पीठ ने आरोपित न्यायिक अधिकारियों की याचिका को खारिज कर दिया और उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा। इसने राज्य सरकार को उनकी बर्खास्तगी पर हाई कोर्ट की सिफारिश पर निर्णय लेने की अनुमति दी। इसमें कहा गया है कि न्यायाधीश राज्य सरकार द्वारा पारित किए गए बर्खास्तगी आदेशों को चुनौती दे सकते हैं।

अफ़कार अख़बार के रसिक मालिक प्यारे मियाँ : 14-17 साल की 5 लड़कियों को शराब पिलाई, नचवाया और रेप भी किया

Life Of Mumbai Bar Dancers - जिंदगी बार डांसर कीः ...
                                प्रतीकात्मक 
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
आज अख़बार निकालने की आड़ में पत्रकारिता को किस कदर कलंकित करने में जुटे हैं, शर्म आती है ऐसे लोगों को पत्रकार कहने में। मेरी आयु के वरिष्ठ पत्रकार सरदार दुर्लभ सिंह के नाम से अच्छी तरह परिचित होंगे। जिनकी दिनचर्या सुबह दारू से शुरू होकर रात को सोने पर ही पूर्ण होती थी, नई दिल्ली स्थित कनॉट प्लेस से मासिक पत्रिका निकालते थे, ऑफिस में एक से बढ़कर एक हसीन युवती थी, लेकिन कभी इस तरह की घिनौनी हरकत नहीं सुनी। 
लेकिन हवस के रसिया किसी न किसी रूप में पत्रकारिता की आड़ में इन घिनौने कामों को अंजाम देने में लगे हैं। भोपाल से एक अखबार निकलता है। नाम है – अफ़कार। जो इसे प्रकाशित करता है, वो पत्रकार है और मालिक भी। उसका नाम है – प्यारे मियाँ। प्यारे मियाँ की उम्र 68 साल है। पत्रकार, अखबार छापने वाली कंपनी का मालिक भी और उम्र साठ के ऊपर! मतलब इलाके में रसूख पूरा। भोपाल में प्यारे मियाँ ने इसी का फायदा उठाया और कम उम्र की लड़कियों को अपना शिकार बनाया। लेकिन फँस गया।
हुआ यह कि देर रात गश्त करती पुलिस पार्टी को 5 लड़कियाँ सड़क पर दिखीं। कारण पूछा गया तो जवाब देने के हालत में एक भी लड़की नहीं थी। सब शराब के नशे में थीं। नाबालिग लड़कियों का शराब के नशे में होना पुलिस को खटका। पुलिस ने सभी 5 लड़कियों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। फिर इनकी काउंसलिंग की गई। जब पूछताछ हुई तो इन्होंने यौन शोषण का खुलासा किया।
घटना वाली रात इन पाँच लड़कियों में से सिर्फ एक लड़की के साथ प्यारे मियाँ ने रेप किया। लेकिन बाकी चार लड़कियों के साथ कभी कुछ नहीं हुआ है, ऐसा नहीं है। ऊपर पुलिस के द्वारा दिए प्रेस नोट को पढ़ेंगे तो पाएँगे कि प्यारे मियाँ अपने असिस्टेंट स्वीटी के साथ मिलकर काफी दिनों से इन लड़कियों का यौन शोषण करता रहा है।
पार्टियों में पैसे के बदले डांस करने और उसके बाद यौन शोषण (संभोग, रेप) के लिए प्यारे मियाँ ने इन नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फँसाया। और इस काम के लिए उसका साथ दिया असिस्टेंट स्वीटी ने। इस मामले में अब तक की जाँच में भोपाल के 5 बड़े नाम सामने आ रहे हैं। लड़कियों ने पुलिस को बताया है कि उन्हें शाहपुरा क्षेत्र में शनिवार की रात एक जन्मदिन की पार्टी में नाचने के लिए ले जाया गया था।
प्यारे मियाँ ने अपनी सहायक स्वीटी विश्वकर्मा की मदद से इन लड़कियों को अपने यहाँ नाचने के लिए बुलाया था। विष्णु हाइट्स स्थित फ्लैट में पार्टी के दौरान प्यारे मियां द्वारा एक नाबालिग का यौन शोषण करने की बात भी सामने आई है। इन पाँचों लड़कियों ने भी प्यारे मियां पर लैंगिक शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें समय-समय पर उस फ्लैट में ले जाया जाता था। उन्हें इसके लिए धनराशि भी दी जाती थी।
सब कुछ स्वीटी विश्वकर्मा ही मैनेज करती थी और प्यारे मियां की तरफ से उन लड़कियों को धनराशि देने का प्रलोभन दिया करती थी। उन्हें पार्टियों के बहाने बुलाया जाता था और उनके साथ सेक्स किया जाता था। पुलिस 68 वर्षीय आरोपित की तलाश में लगी हुई है और उसकी सहायिका 21 वर्षीय स्वीटी को गिरफ्तार कर चुकी है। प्यारे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि प्यारे मियाँ ने अब तक कितनी लड़कियों के साथ ज्यादती की है और कितनों की जबरन शादी कराई है। इस मामले में कई रसूखदारों के नाम सामने आने के कारण भी ये बड़ा मुद्दा बन सकता है। क्योकि बिना किसी रसूक के कोई ऐसे काम को अंजाम नहीं दे सकता। यह भी संभव हो सकता है कि अपने किसी काम को अंजाम देने के लिए भी बालाओं का प्रयोग किया जाता हो। इसका तो गंभीर जाँच में खुलासा हो पाएगा। 

जब भूमि ने बनाया था करण को मुर्ख

टीवी का चर्चित शो कॉफी ‘विद करण 6’ जिसमें कई स्टार्स आने से डरते हैं. यहां आ कर सभी की पोल खुल जाती है और उसके बाद क्या होता है आप जानते ही  हैं. ऐसे ही इस बार आने वाले एपिसोड में बॉलिवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर करण जौहर के सवालों का सामना करने वाले हैं. शो में इन दोनों ही ऐक्टर्स ने अपनी कई पर्सनल और प्रफेशनल बातें शेयर कीं जो अभी तक किसी को नहीं पता थीं. इसी के बारे में इस बार जान पाएंगे.
शो पर करण जौहर ने खुलासा किया कि भूमि पेडनेकर जब भी कहीं घूमने जाती हैं तो काफी उत्साहित रहती हैं. इसी पर करण एक ऐसा ही किस्सा सुनाया जब उन्होंने बर्लिन में करण जौहर को चकमा दे दिया था. करण ने बताया, ‘मैं और भूमि साथ में घूम रहे थे. शॉपिंग के बाद भूमि ने एक रेस्तरां के बारे में बताया जिसे वह हेरिटेज रेस्तरां बता रही थीं. भूमि ने कहा कि यह 100 साल पुराना रेस्तरां है और उन्होंने इस बारे में पूरी रिसर्च कर रखी है. मैं भी यह सुनकर एक्साइटेज हो गया लेकिन जब हम वहां पहुंचे तो ऐसा कुछ नहीं था. मैंने इसके बाद काफी गंभीर होकर भूमि की ओर देखा.’ यानि वो समझ नहीं पा रहे थे कि जो भूमि कह रही है वो वाकई में सच है या नहीं.
अवलोकन करें:--
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के दौरान मीडिया और सोशल मीडिया पर #metoo, #mob lynching, #award vapsi आद...

इसके बाद करण ने बताया, ‘वहां एक आदमी था जो हमारी टेबल पर आया और हमसे बिना किसी लिहाज और प्यार के पूछा कि क्या खाना है तुझे. इसके बाद मैंने सोचा कि यह मैं कहां आ गया हूं.’ इस सबके बाद भूमि और करण को पता चला कि यह कोई हेरिटेज रेस्तरां नहीं बल्कि बर्लिन के बीचोंबीच एक ढाबा था.’ अब इसका क्या मतलब रहा ये तो दोनों ही जाने, लेकिन सुनकर लगकर लगता है कि भूमि ने उन्हें धोखा दे दिया.

शादी से पहले सेक्स सब करते हैं, कोई बड़ी बात नहीं : भूमि पेडनेकर


आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 
पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के दौरान मीडिया और सोशल मीडिया पर #metoo, #mob lynching, #award vapsi आदि गैंग सक्रिय थे, जो चुनाव सम्पन्न होते ही किस बिल जा छुपे हैं, पता नहीं। यदि किसी को इनका पता लगे, उन्हें अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के इस बयान से अवगत कराकर, पूछें कि "आखिर ये सब माजरा क्या है?" इन्होंने किसी #metoo गिरोह में शामिल हुए बिना इतना बेबाक बयान किस कारण दिया? वैसे इस ब्लॉग पर अभिनेत्रियों के बेबाक बयान जैसे "पहले तो मर्दों के साथ सोती हैं..." आदि आदि प्रकाशित करता रहा हूँ, जो इस गिरोह को बेनकाब करने के लिए पर्याप्त है।   
इन दिनों बॉलीवुड की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की जलवे हैं चारों ओर उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। और हो भी क्यों न उनकी दो फिल्में जो रिलीज हुई है। जी हां भूमि की ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ जो रिलीज हो चुकी हैं इसके अलावा उनकी जल्द ही रिलीज होने वाली शुभ मंगलम सावधान होने वाली है। भूमि ने अपने फिल्मी करियर शुरूआत ‘दम लगा के हाइशा’ से किया था।
इंडिया टुडे के प्रोग्राम में भूमि पेडनेकर ने मैरिटल लाइफ और सेक्स को लेकर बेबाक बातें कहीं. प्री मैरिटल सेक्स पर उन्होंने कहा- आजकल सब बंद दरवाजे के पीछे ये करते हैं, ये कोई बड़ी बात नहीं है. प्री मैरिटल सेक्स को हम छिपा कर करते हैं. हमने इसका हौवा बना रखा है. उन्होंने यह भी कहा, आजकल के युवा लड़के-लड़कियों को करियर के अलावा अगर कोई चिंता सबसे ज्यादा सताती है, तो वो रिलेशनशिप्स को लेकर.
इन परेशानियों को कई बार वो बॉलीवुड फिल्मों के जरिये सुलझाने की कोशिश करते हैं, तो कभी अपने फेवरेट फिल्म स्टार की लवलाइफ से सीख लेते नजर आते हैं. ऐसे में जब फिल्म स्टार खुद आकर रिलेशनशिप से जुड़े टिप्स दें, तो सोने पर सुहागा ही है.
जब उनसे पूछा गया क्या बिना सेक्स के रहा जा सकता है तो उनका जवाब था, सेक्स शब्द से हम लोग निगेटिव हो जाते हैं. हमेशा लड़कियों को कहा जाता है कि अपोजिट सेक्स से डरो. लड़का, लड़की दोस्त नहीं हो सकते. हम एक प्रोग्रेसिव सोसाइटी में हैं. हिंदुस्तान बदल रहा है. सेक्स शब्द के साथ अटैच गंदगी को हटाना चाहिए.
भोपाल में आयोजित इंडिया टुडे के यूथ कॉन्क्लेव माइंड रॉक्स में भूमि पेडनेकर ने भी अपने करियर और निजी जीवन से जुड़े और भी किस्से शेयर किए. भूमि ने कहा कि जब तक हम खुद से प्यार नहीं करते, तब तक हमारा पार्टनर भी हमें प्यार नहीं कर सकता. हमें सबसे पहले खुद से प्यार करना सीखना चाहिए. इस फिल्म में भूमि ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया, जिसके मोटापे के कारण उसका पति उसे पसंद नहीं करता था.
अवलोकन करिये:--· 
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
शोषण के मुद्दे पर अक्सर ही फिल्मी सितारें अपनी राय रखते हैं। बहुत से फिल्मी सितारों ने 

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जो अपने कंटेंट और स्टोरीज से ज्यादा बोल्स सेक्स सीन्स क....


इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक टीवी सीरियल 'इश्कबाज' में अनिका का किरदार निभा रही सुरभि चांदना 29 साल (11 सितंबर) की हो गई ह...

इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 'त्रिदेव' और ' विश्वात्मा' फिल्म अगर आपको याद हो तो आप हॉट एंड सेक्सी सोनम को कभी नहीं भूल ...
पिछले दिनों टॉयलेट एक प्रेमकथा के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद हाल ही में भूमि की चर्चा उनकी लेटेस्ट रिलीज फिल्म शुभ मंगल सावधान को लेकर भी हो रही है.
अब तक की गई इन तीनों ही फिल्मों में भूमि ने रिलेशनशिप्स के अलग-अलग एंगल से जुड़े किरदार ही किए हैं. इन फिल्मों और अपनी निजी जिंदगी के अनुभव के आधार पर वह ये कहने से भी पीछे नहीं रहीं कि किसी भी रिलेशनशिप की सफलता का राज सिर्फ इमोशन या फीलिंग्स नहीं होतीं.
भूमि की मानें, तो कोई भी परफेक्ट रिलेशन 50 प्रतिशत फिजिकल होता है और 50 प्रतिशत इमोशनल.
इस सबके बीच उन्होंने सेक्स एजुकेशन के बारे में भी अपनी राय खुलकर जाहिर की. भूमि का कहना है कि सेक्स एजुकेशन हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है. अपने वजन को लेकर सुर्खियों में रही भूमि ने कहा कि वजन कम करना कोई जादू नहीं है. ये एक हफ्ते या महीने में कम नहीं होता. यह एक लंबा प्रोसेस है.

अरमान कोहली मेरे 50 लाख रु. भी नहीं दे रहा और मुझे धमकी देता है : गर्लफ्रेंड नादिया अली

Armaan Kohli Violent Man Again: Armaan After Neeru Randhawa Talks Dirty, Threatens And Attacks Another Girl Nadiaअरमान कोहली ने कुछ महीने पहले ही गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा के साथ मारपीट की थी जिसके बाद उन्हें जेल तक जाना पड़ा था। अब अरमान के खिलाफ एक और महिला ने आवाज उठाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। स्पॉटबॉय में छपी खबर के मुताबिक, नादिया अली नाम की एक महिला ने उनसे बातचीत में ये बताया है कि उन्होंने अरमान के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। बकौल नादिया, "मैंने 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। अरमान, उसका दोस्त दिलीप राजपूत और उसका नौकर नितिन। अरमान और दिलीप मुझसे ऐसी डिमांड कर रहे थे जिसकी वजह से मेरे पास उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा था। अरमान और दिलीप ने मुझसे 50 लाख रुपए लिए हैं और अब वो देने से इनकार कर रहे हैं। मैंने जब अपने पैसे मांगे तो उन्होंने मुझे धमकी दी और फिजिकली हर्ट भी किया।" 
FIR दर्ज, हो रही मामले की छानबीन
नादिया कुछ टाइम पहले अरमान के साथ विदेश के दौरे पर भी गई थीं। दोनों के हैप्पी मोमेंट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि किस कदर अरमान नशे में डूबे हुए हैं और गाना गुनगुना रहे हैं। वीडियो में नादिया उन्हीं के बगल में एक ही सोफे पर बैठी हुई दिख रही हैं।
वर्सोवा थाने के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रजिंदर बडगुजर ने नादिया की तरफ से किए गए FIR को पुख्ता करते हुए कहा, "हां, अरमान के खिलाफ नादिया ने एक FIR दर्ज कराई है। FIR का नंबर 509 है, नादिया ने कहा कि उन्हें एक निश्चित अमाउंट के लिए चीट किया गया और अरमान उसके साथ फोन पर अश्लील बातें करता था। हम अभी इस मामले की छानबीन कर रहे हैं, सही समय आने पर हम अरमान से बात करेंगे।’
अरमान पर लिव-इन पार्टनर रहीं नीरू रंधावा के साथ मारपीट करने का आरोप लग चुका है। उन्होंने नीरू को इतनी बुरी तरह पीटा कि उन्हें गंभीर चोट आई थीं। नीरू ने पुलिस में केस दर्ज करवाई थी।

काजोल की बहन के साथ भी अफेयर
अरमान और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी एक साथ बिग बॉस 7 के प्रतिभागी थे। यहीं दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बंटोरी थीं। शो के खत्म होने के बाद भी दोनों कई आयोजनों में साथ नजर आए। 
सालभर रिलेशन में रहने के बाद दोनों को लगा कि वे एक-दूसरे के लिए नहीं है और दोनों अलग हो गए। अरमान ने एक्ट्रेस तान्या सिंह को भी प्यार में धोखा दिया है। तान्या से रिलेशन में होने बाद भी अरमान ने तनीषा के साथ नजदीकियां बढ़ाई थी। इस बात को लेकर तान्या के साथ उनका अच्छा खासा झगड़ा भी हुआ था।
तनिषा अरमान से अलग हुईं तो उससे पहले उन्होंने उन्हें थप्पड़ रशीद किया था। अरमान, तनिषा के साथ भी मारपीट करते थे। रिश्ता जब हिंसक हो गया तो तनिषा ने भी अरमान को पलटकर थप्पड़ रशीद दिया था।
रिलेशनशिप के दौरान अरमान और तनिषा का तीन बार झगड़ा हुआ था। अरमान तनिषा पर खूब हाथ उठाते थे। दो बार तो तनिषा ने बर्दाश्त कर लिया। लेकिन तीसरी बार उनके सब्र ने जवाब दिया और उन्होंने भी पलटकर अरमान को तमाचा जड़ दिया। तनिषा ने वहां से निकलते वक्त अरमान को साफ कहा था कि वे जिंदगीभर उनकी शक्ल नहीं देखेंगी।
'तारक मेहता...' फेम बबिताजी से भी की मारपीट
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम बबिताजी उर्फ मुनमुन दत्ता का अफेयर अरमान के साथ रह चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2008 में अरमान और मुनमुन एक-दूसरे के करीब आए और उसी साल अलग भी हो गए। 
वेलेन्टाइन डे पर किसी बात को लेकर अरमान और मुनमुन का झगड़ा हुआ था। इस दौरान अरमान ने मुनमुन की पिटाई कर दी। मुनमुन ने इसे लेकर अरमान की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके चलते उन्हें फाइन भरना पड़ा था।
अरमान की वजह से बर्बाद हुआ आयशा जुल्का का करियर
अरमान कोहली और आयशा जुल्का के अफेयर की खबरें किसी से छुपी नहीं है। दोनों अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस भी थे। अरमान ने आयशा को शादी के लिए प्रपोज भी किया था।
इसी वजह से आयशा ने बड़े बजट तक की फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था। लेकिन अरमान ने आयशा को प्यार में धोखा दे दिया। कहा जाता है कि उनका दिल किसी और पर आ गया था, जिसकी वजह से उन्होंने आयशा को छोड़ दिया। अरमान से मिले धोखे के बाद आयशा का करियर भी ढलान पर आ गया।
सोफिया हयात से झगड़ा 
'बिग बॉस' के सातवें सीजन में सबसे बड़ा विवाद अरमान कोहली और सोफिया हयात के बीच हुआ था। सोफिया ने घर से बाहर निकलने के बाद अरमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 
लोनावाला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई इस FIR में उन्होंने अरमान पर मारपीट और गाली-गलौच के आरोप लगाए थे। सोफिया की शिकायत के बाद अरमान को 'बिग बॉस' के घर से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में अरमान को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
फ्लॉप रहा है अरमान का फिल्मी करियर
अरमान ने 1992 में आई फिल्म 'विरोधी' से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद 'दुश्मन जमाना', 'अनाम', 'कोयल', 'कोहरा', 'औलाद के दुश्मन', 'जुआरी', 'वीर', 'कहर', 'दुश्मनी' जैसी फिल्मों में नजर आए। बावजूद इसके वे अपनी पहचान नहीं बना पाए।

शादीशुदा मर्दों से सम्बन्ध में विशेषज्ञ होती नायिका अमीषा पटेल

आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने अपनी पहली डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से इंडस्ट्री में पहचान बना ली था। बता दें अमीषा का जन्म 9 जून 1976 को मुंबई में हुआ था। उनकी फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से ज्यादा उनकी दूसरी फिल्म ‘गदर’ ने बॉक्स आफिस पर गदर मचा दी थी। जहां एक ओर वह अपने करियर को लेकर फेमस हो रही थीं। वहीं दूसरी ओर वह शादीशुदा लोगों के साथ संबंध बनाने को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई थीं। यही नहीं वह अपने फैमिली मैटर को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। 
ameesha patelअमीषा पटेल ने पिछले 5 सालों से सिल्वर स्क्रीन से दूरी बना रखी है। लेकिन उनकी पहली डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ ने 100 से ज्यादा अवार्ड अपने नाम किए थे। बता दें कि पहले अमीषा ‘कहो ना प्यार है’ में काम करने से मना कर दिया था। इसकी वहज थी कि वह अपना ग्रेजुएशन यूएस जाकर पूरा करना चाहती थी। इसके बाद ये फिल्म करीना कपूर को आॅफर हुई। लेकिन उन्होंने ये फिल्म करने से मना कर दिया। इसके बाद एक बार फिर इस फिल्म में काम करने का आॅफर अमीषा के पास पहुंचा इस बार उन्होंने हां कर दिया था।
अमीषा की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान 8 साल बड़े डायरेक्टर विक्रम भट्ट से हुई। वहीं दोनों को पहली ही मुलाकात में एक-दूसरे से प्यार हो गया था। उस वक्त ये खबरें आई थीं कि दोनों जल्द शादी कर लेंगे । दोनों का अफेयर 5 साल तक चला था। कहा जाता है कि विक्रम के साथ अफेयर की वजह से ही उनका करियर बर्बाद हो गया। इसके बाद अमीषा की मुलाकात लंदन के रहने वाले बिजनेसमैन कानव पुरी से हुई। दोनों ने जल्द ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सका और दोनों साल 2010 में अलग हो गए। कानव के बादा उनका अफेयर नेस वाडिया संग खूब चर्चा में रहा। नेस एक भारतीय बिजनेसमैन हैं। नेस और अमीषा की मुलाकात मुंबई के एक पॉपुलर जिम में हुई थी। यहीं से दोनों की मुलाकाते डेट तक पहुंची। खबरों की मानें तो नेस, अमीषा पर गिफ्ट्स की बारिश किया करते थे। इसके उनका नाक एक और शख्स के साथ जुड़ा और वो था फेमस प्रोड्यूसर और बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर। रिपोर्ट्स की मानें तो अमीषा, कुणाल और उनकी पत्नी शामली के साथ एक ही घर में रहती थीं। इतना ही नहीं अमीषा, कुणाल को बहुत डॉमिनेट भी करती थीं।
अमीषा की इन कारगुजारियों को देखते हुए लगता है, वर्तमान समय में परवीन बॉबी बन रही हैं। ज्ञात हो, शादी की लालसा में परवीन को भी अनेकों नायकों ने महीनो अपने साथ रख, नींबू की तरह निचोड़ छोड़ दिया। जिस कारण शादी की उम्मीद पूरी न होते देख, गुमनामी के साये में उनकी बहुत ही दर्दनाक मौत हुई। 
अवलोकन करें:--

About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक भारतीय सिनेमा के पितामाह कहे जाने वाले दादासाहेब फाल्के की आज 74वीं पुण्यतिथि है। दादा....

About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक आज के दौर का सिनेमा तमाम तरह की रुढ़ियों के साथ-साथ कुछ हदों को भी तोड़ चुका है। बदलते सम...


About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
शोषण के मुद्दे पर अक्सर ही फिल्मी सितारें अपनी राय रखते हैं। बहुत से फिल्मी सितारों ने खुद के साथ शोषण होने की बात भ...
अमीषा का विक्रम भट्ट के साथ रिश्ते को लेकर अमीषा के घर वाले खुश नहीं थे। यही नहीं उनका एक के बाद शादीशुदा लोगों के साथ नाम जुड़ने को लेकर भी घरवाले काफी परेशान थे। इसी वजह से उनके बीच काफी झगड़े भी होते थे। एक बाद अमीषा ने मीडिया में बयान दिया था कि उनकी मां ने उन्हें चप्पलों से पीटकर घर से निकाल दिया था। यही नहीं प्रॉपर्टी को लेकर भी अमीषा और उनके घरवालों के बीच काफी बवाल चला है। अमीषा ने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड़ की हेराफेरी का आरोप भी लगाया था। उनका कहना था कि उनके पिता पैसों का गलत इस्तेमाल करते हैं।