Showing posts with label self-isolation. Show all posts
Showing posts with label self-isolation. Show all posts

5 दिन पहले हुए थे आइसोलेट केजरीवाल ने उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियाँ

                          अरविंद केजरीवाल ने होम आईसोलेशन के नियमों को तोड़ा (साभार: ट्विटर)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल 5 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। ऐसे में उन्हें आईसोलेशन में होना चाहिए था। लेकिन, वह तो खुलेआम कोरोना के बेसिक नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। अनपेक्षित तरीके से केजरीवाल ने सोमवार को छतरपुर में आईटीबीपी द्वारा संचालित सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर का दौरा किया।

इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी कोविड सेंटर के निरीक्षण के लिए आए थे।

बीते 20 अप्रैल 2021 को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिलहाल होम आईसोलेशन में उनका इलाज चल रहा है।

दिलचस्प बात ये है कि सुनीता केजरीवाल के पॉजिटिव पाए जाने के कुछ ही समय बाद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि वह खुद को आईसोलेट कर लेंगे। उन्होंने लोगों से भी 6 दिन के लॉकडाउन के दौरान घर पर ही रहने की अपील की थी।

होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करते हुए खुद अरविंद केजरीवाल ने ही राधा स्वामी ब्यास कोविड केयर सेंटर की तस्वीरें शेयर की थी, जहाँ उन्हें कम से कम 10 लोगों के साथ बेहद नजदीक देखा गया था। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का नामोनिशान नहीं था।

500 ऑक्सीजन बेड वाले कोविड केयर सेंटर को आज से चालू कर दिया गया है, जिसे 200 आईसीयू बेड के साथ बढ़ाकर 700 बेड किया जा सकता है।

दिल्ली सरकार की डैमेज कंट्रोल की कोशिश

कोरोना के कुप्रबंधन के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद दिल्ली सरकार अब डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सीजन की कमी की शिकायत के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से केंद्र सरकार द्वारा उसे अलॉट किए गए ऑक्सीजन को लेकर सवाल किया था। कोर्ट ने टिप्पणी की, “प्रत्येक राज्य अपने स्वयं के टैंकरों की व्यवस्था कर रहा है, यदि आपके पास अपने स्वयं के टैंक नहीं हैं, तो उसका प्रबंध करें। आपको यह करना होगा, केंद्रीय सरकार के अधिकारियों से संपर्क करें। हम अधिकारियों के बीच संपर्क की सुविधा के लिए यहाँ नहीं हैं। ”

इसके बाद अब अरविंद केजरीवाल अब राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन की आपूर्ति की क्रायोजेनिक टैंकरों के लिए लोगों और संस्थाओं से इसके लिए विज्ञापनों के जरिए निवेदन कर रहे हैं।

हरम की 20 लड़कियों के साथ थाईलैंड के रंगीन मिजाज राजा ‘सेल्फ आइसोलेशन’ में

थाई किंग
थाईलैंड के रसिक मिजाज राजा (इमेज साभार: द टेलीग्राफ)
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
जहाँ एक तरफ ज्यादातर दुनिया सेल्फ आइसोलेशन में पड़े-पड़े बोर हो रही है, तो कहीं किसी के लिए यह जीवन को और रंगीन कर देने का एक सही अवसर लाया है। सेल्फ आइसोलेशन हो तो ऐसा हो, जिसमें आप अपने देश से दूर कहीं किसी शानदार होटेल को बुक कर अपनी सहवासनियों (ऐसी स्त्रियाँ जिनका आपके साथ शारीरिक संबध तो होता है लेकिन वैवाहिक नहीं) को ले सेल्फ आइसोलेशन में चले जाएँ। जहाँ कोई आपको नाहक परेशान करने वाला न हो, फिजूल की धमाचौकड़ी न हो, कोई स्ट्रेस न हो, इससे बेहतर जीवन रस कहाँ होगा किसी रसिक मिजाज के लिए!
आखिर सबकी जिंदगी में सेल्फ आइसोलेशन का मतलब घर में घुसे-घुसे दाल रोटी सब्जी खाना, बर्तन धोना, लैपटॉप में किटपिट-किटपिट करते रहने तक ही सीमित नहीं होता। दुनिया में आज भी राजे महाराजे जिन्दा हैं, ख़ुशहाल हैं और बाकायदा हरम रखने वाले हैं।
कोरोना के कारण हुए लॉक डाउन से सबसे ज्यादा परेशानी रसिकों और शराबियों को है। अक्सर सोशल मीडिया पर शराब सेवन के बिना रहने वालों के ऑनलाइन सप्लाई करने के विचार पढ़ने को मिलते रहते हैं , लेकिन रसियों का नहीं। परन्तु थाईलैंड राजा के समाचार ने तो हलचल ही ला दी। 
न्यूज़ रिपोर्ट्स के अनुसार दक्षिणी जर्मनी के शानदार व भव्य होटेल में अपनी 20 सहवासनियों के साथ सेल्फ आइसोलेट हैं। माना जा रहा है कि थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोरन जिन्हें रामा ‘दशम’ के नाम से भी जाना जाता है, ने अपने हरम के साथ सेल्फ आइसोलेशन में जाने के लिए बवेरिया के शानदार होटेल सोनेनबिचल को पूरा बुक किया हुआ है।
जर्मन टेबलायड बिल्ड ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 67 साल के थाई राजा ने स्थानीय डिस्ट्रिक्ट कॉउन्सिल की आज्ञा लेने के बाद इस पूरे होटेल को बुक कर लिया है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि थाई राजा की चारों पत्नियाँ उनके साथ इस आइसोलेशन में हैं या नहीं।
थाई किंग के लिए जर्मनी दूसरे घर की तरह है, जहाँ वह अपना अधिकतर समय बिताते हैं। थाई किंग फरवरी के बाद से अपने मूल देश में पब्लिक के बीच नहीं देखे गए हैं। हालाँकि थाई किंग का यह “आइसोलेशन” उनकी साधारण प्रजा को बिल्कुल नहीं सुहाया, जिसने राजा की आलोचना करने पर तयशुदा 15 सालों की कैद को भी नजरअंदाज कर ऑनलाइन माध्यमों के जरिए लगातार अपना गुस्सा जाहिर किया। जिस कारण 24 घंटे के भीतर “व्हाई वी नीड अ किंग” 12 लाख बार ट्ववीट किया गया।
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
"कागज नहीं दिखाएंगे" चिल्लाने वाले मोदी द्वारा खातों में रूपए डालने की खबर सुनते ही बैंक की लाइन में दिल्ली के शाही....
थाई किंग के इस सेल्फ आइसोलेशन की खबर से पहले मलेशिया के राजा और रानी के सेल्फ क्वारन्टाइन में जाने की रिपोर्ट आई थी। रिपोर्ट के अनुसार मलेशिया के राजमहल के 7 सदस्यों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद, राजा और रानी को सेल्फ क्वारन्टाइन में रखा गया है। हालाँकि दोनों के टेस्ट्स निगेटिव आए हैं, पर सावधानी बरतते हुए उन्हें 14 दिनों के लिए आयसोलेट किया गया है।