Showing posts with label social distancing. Show all posts
Showing posts with label social distancing. Show all posts

लॉकडाउन पर मोदी पर सवाल उठाने वालों को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की रिसर्च से मिला जवाब

विपक्षी दलों ने देश में लॉकडाउन लगाए जाने के फैसले और उसकी सफलता पर लगातार सवाल उठाया है। इसी बीच कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च ने उन सभी सवालों का जवाब दे दिया है। रिसर्च में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा लगातार किए गए संवाद और जनता से की गई अपीलों के कारण ही लॉकडाउन सफल हो पाया। इसी का फायदा भारत में कोरोना वायरस के कहर को कम रखने में हुआ।


कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की ओर से की गई इस रिसर्च को PLOS ONE ने 11 सितंबर को पब्लिश किया है। जिसे बाद में भारत सरकार ने भी देखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत में प्रधानमंत्री कार्यालय कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहा, लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए संवाद की वजह से लोगों ने कोरोना वायरस को गंभीरता से लिया और तैयारी हो पाई।’

रिसर्च में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा की गई अपील के कारण ही 130 करोड़ लोग सख्त लॉकडाउन का पालन कर पाए और सोशल डिस्टेंसिंग को समझ पाए। इसके अलावा पीएमओ के द्वारा बनाया गया PM Cares फंड भी उनकी अपील के बाद लोगों की मदद से भर गया।

इस दौरान लोगों को जागरुक रखने के लिए सोशल मीडिया और टीवी मीडिया का बड़ा सहारा लिया गया। कोरोना संकट के बीच उभरे आर्थिक संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से बात की, हर तबके के कारोबारियों से चर्चा की गई। इतना ही नहीं पीएम ने सभी से अपने कर्मचारी की सैलरी ना काटने को कहा, जिसका बड़ा असर हुआ।

PLOS ONE ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मार्च की शुरुआत में ही भारत ने कड़े नियम लागू करने शुरू कर दिए थे, दूसरी ओर टेस्टिंग को बढ़ाया जा रहा था। जब लॉकडाउन आया, तब भारत में PPE किट, सैनिटाइजर और मास्क जैसी चीज़ें बनाई जाने लगी थीं।

इससे पहले भी दुनिया की कई एजेंसी और अखबारों ने माना है कि भारत में सबसे सख्त लॉकडाउन था, जिसका पालन लोगों ने किया। भारत सरकार ने भी दावा किया है कि लॉकडाउन के कारण भारत में करीब 25 लाख कोरोना केस कम हैं।

स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कई विशेषज्ञों ने कहा कि लॉकडाउन का मकसद था कि संक्रमण की रफ़्तार में कमी आए और लॉकडाउन के दौरान हम ज़रूरी तैयारियाँ कर पाएं। इन दोनों ही मकसदों में कामयाबी मिली है। ऐसा नहीं था कि लॉकडाउन की वजह से संक्रमण के मामले पूरी तरह से गायब हो जाएंगे। जब तक वैक्सीन नहीं है तब तक संक्रमण के मामले तो आएँगे ही।

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.62 प्रतिशत हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 20 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानि ठीक होने की दर 79 प्रतिशत हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

मंदिर का निर्माण रोक देना चाहिए; खुदाई में मिले अवशेषों ने शिव सेना ने राम से बनाई दूरी

शिवसेना, राम मंदिर
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
सत्ता की भूख कितनी भयंकर होती है, यह उस शिव सेना ने सिद्ध कर दिया है, जो बाल ठाकरे से लेकर बीजेपी से सम्बन्ध विच्छेद होने से पूर्व तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने की बात किया करती थी। लेकिन अब कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाने पर इन दोनों का ऐसा रंग चढ़ा की राम मंदिर के पक्षधर से राम मंदिर विरोधी हो गयी।  
महाराष्ट्र में सत्ता मिलते ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर शिवसेना के सुर बदल गए हैं। रामजन्मभूमि स्थल पर खुदाई में अवशेष मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी सांसद संजय राउत ने कहा है कि फिलहाल अयोध्या में मंदिर का निर्माण रोक देना चाहिए।
राउत ने कोरोना वायरस का हवाला देते हुए कहा कि यह राम मंदिर निर्माण और भारत-पाकिस्तान करने का नहीं है। यह वही शिवसेना है जो कभी राम मंदिर का श्रेय लेने का कोई मौका जाया नहीं करती थी। लेकिन, जब से उसने महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई है उसके स्टैंड में बदलाव दिख रहा है।
टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार (21 मई 2020) को कहा, “हमारा पूरा ध्यान कोरोना से जंग पर है। खुदाई के दौरान जो अवशेष मिलेंगे उन्हें देखने वाले और लोग हैं। अभी राम मंदिर, भारत-पाकिस्तान जैसे मुद्दों को अलग रख दिया जाना चाहिए। अभी देश के सामने सबसे बड़ा संकट कोरोना वायरस है और उस पर फोकस करना चाहिए।”

संजय राउत के इस बयान को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने शिवसेना पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है, “देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान…”
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर खुदाई चल रही है। खुदाई में प्राचीन अवशेष मिल रहे हैं। कई पुरातात्विक मूर्तियाँ, खंभे और शिवलिंग मिले हैं, जो इस स्थान पर पहले एक मंदिर होने की तरफ इशारा करते हैं। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने कहा कि मलबा हटाने के दौरान कई मूर्तियाँ और एक बड़ा शिवलिंग भी मिला है।
अयोध्या रामजन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद से ही राम मंदिर निर्माण की दिशा में पहल शुरू हो गई थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन के चलते कुछ समय के लिए इसमें रुकावट आ गई थी।
संजय राउत के ताज़ा बयान के पीछे उस संकट को भी समझा जा सकता है, जिससे इन दिनों महाराष्ट्र बुरी तरह से जूझ रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1390, जबकि इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 39297 हो गई है।
अवलोकन करें:-

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
राजनीति कितने निचले स्तर पर जा सकती है, इसका उदाहरण केवल भारत में ही मिल सकता है। अपनी कुर्सी की खातिर अपने भगवानों ...
महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों के बाद सीएम पद को लेकर शिवसेना ने लंबे समय से सहयोगी रही बीजेपी का साथ छोड़ दिया था और धुर विरोधी कॉन्ग्रेस और एनसीपी का दामन थाम पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद से ही शिवसेना के सुर हिंदुत्व को लेकर बदले-बदले दिखाई देते हैं।

यह मत सोचो कि मस्जिद में जाने से रोका है : इरफान पठान, पूर्व ऑलराउंडर

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जो मेसेज दिया है वो आपका दिल जीत लेगा। इरफान पठान ने इस वीडियो में लोगों से अपील की है कि वो घरों में ही नमाज पढ़ें और मस्जिदों में अभी ना जाएं। इरफान पठान का यह वीडियो वायरल हो गया है। कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के भारत में लॉकडाउन कर दिया गया है। इस दौरान लोगों से अपील की जा रही है कि वो घरों में ही रहें। कोरोना वायरस संक्रमण कंट्रोल करने का इकलौता तरीका सोशल डिस्टैंसिंग है और इसीलिए भारत के तमाम मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च भी बंद किए गए हैं।
इरफान ने वीडियो में कहा, ‘यह मत सोचो कि मस्जिदों में जाने से मना किया गया है बल्कि यह सोचो कि हर घर को मस्जिद में तब्दील करने को कहा गया है। हमारी तरह हमारे घर भी गुनहगार हो चुके हैं, आओ घरों को साफ करते हैं, कुछ देर घरों में ही नमाज पढ़ते हैं।’ इरफान पठान पहले भी लोगों से लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने की अपील कर चुके हैं। आपको बता दें कि दुनिया के ज्यादातर देश कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे हैं, अभी तक 12 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 70 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं भारत की बात करें तो भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के अभी तक 4200 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं, जबकि 110 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन कर दिया गया है। भारत में 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी, जो 14 अप्रैल को खत्म होगा।
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
जब भारत के किसी भी प्रान्त में किसी मुसलमान के कोई हादसा होता है, #mob lynching, #intolerance, #award vapsi, #not in my name आदि गैंग विध...