Showing posts with label three wives with respect. Show all posts
Showing posts with label three wives with respect. Show all posts

उत्तर प्रदेश : ‘हमने 832 साल शासन किया, हिन्दू करते थे हमारी जी-हुजूरी’: शौकत अली, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश  AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली 
अयोध्या, काशी और मथुरा को विवादित बनाने और अब तीन तलाक से लेकर हिजाब पर हंगामे की वास्तविकता देर से ही सही लेकिन सच्चाई सामने आ ही जाती है। जब टीवी पर चर्चाओं पर मुसलमानों के तथाकथित रहनुमा फंसते हैं, तब संविधान की बात करते नज़र आते हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की बात सुन इस पार्टी में जितने भी हिन्दू हैं केवल उन्हें ही नहीं बल्कि सेकुलरिज्म और गंगा-जमुनी तहजीब जैसे ढोंगी नारे को बुलंद करने वाले समस्त हिन्दुओं को आंखें खोलनी चाहिए और अगर नहीं खोलते हैं,-सूरदास कहना संत सूरदास का अपमान होगा- उनसे बड़ा दुनियां में कोई अंधा नहीं। सेकुलरिज्म का स्वांग रचने वाले हिन्दुओं को कितनी हीन भावना से देखते और समझते हैं, यह एक बार फिर शौकत ने बोल दिया है। हालांकि CAA विरोध के दौरान भी हिन्दुओं के गैर-मौजूदगी में कहा जाता था कि जब तक हिंदुस्तान इस्लामिक नहीं बन जाता सेकुलरिज्म का ढोंग खेलना होगा। विस्तार से लिखे इस लेख को एक लाख से अधिक पाठक पढ़ चुके हैं। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे। 

उत्तर प्रदेश में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने हिन्दुओं को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। संभल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शौकत अली ने कहा कि मुस्लिमों ने 832 साल हिंदुस्तान पर शासन किया है और हिन्दू लोग हमारे बादशाह के सामने हाथ जोड़ कर जी-हुजूरी किया करते थे। शौकत अली ने हिन्दुओं को धमकाते हुए कहा कि ‘तुम्हारी बहन जोधाबाई’ से निकाह कर के अकबर ने उसे मल्लिका-ए-हिंदुस्तान बनाया था।

उसने अकबर द्वारा जोधाबाई से शादी करने को सेक्युलरिज्म की एक बहुत बड़ी मिसाल करार दिया। अपनी सभा में उन्होंने भाजपा और हिन्दुओं के खिलाफ जम कर जहर उगला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जब भी कमजोर होती है, मुस्लिमों के निकाह, तीन तलाक, मदरसों की जाँच और ज्ञानवापी जैसे मुद्दे लेकर आ जाती है। उन्होंने ज्ञानवापी शिवलिंग की कार्बन डेटिंग को करने के अदालत के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि देश संविधान से चलेगा, भाजपा की मर्जी से नहीं।

शौकत अली ने मुस्लिमों के हक़ के लिए ‘संवैधानिक लड़ाई’ लड़ने का दावा करते हुए कहा कि ये जारी रहेगी। उन्होंने कहा, “अगर हम तीन शादियाँ करते भी हैं तो तीनों पत्नियों को समाज में इज्जत भी दिलाते हैं। लेकिन, तुम लोग (हिन्दुओं) एक शादी करके तीन अन्य महिलाओं से संबंध रखते हो। न तो पत्नी को ही इज्जत देते हो, न उन अन्य महिलाओं को। हम अपनी पत्नियों को रखते हैं, इज्जत देते हैं और राशन कार्ड में अपने बच्चों के नाम भी डलवाते हैं।”

अवलोकन करें:-

सेकुलरिज्म सिर्फ तब तक, जब तक भारत में इस्लाम की हुकूमत नहीं ले आते : अरफ़ा खानुम, मुस्लिम पत्रकार

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
सेकुलरिज्म सिर्फ तब तक, जब तक भारत में इस्लाम की हुकूमत नहीं ले आते : अरफ़ा खानुम, मुस्लिम पत्रकार
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार ऐसा लगता है मानो जैसे-जैसे समय बीत रहा है, CAA-NRC का विरोध अब शाहीन बाग़ से होते हुए अपने असल....

वहीं शौकत अली हिजाब के मुद्दे पर भी नाराज़ नजर आए और कहा कि किसे क्या पहनना है ये संविधान तय करेगा। उन्होंने भाजपा पर देश तोड़ने के मुद्दे उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है। बकौल AIMIM प्रदेश अध्यक्ष, मॉब लिंचिंग जैसे मुद्दे भी इसीलिए उठाए जा रहे हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता के बयान को लेकर लोग विरोध कर रहे हैं और कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।