Showing posts with label tv9. Show all posts
Showing posts with label tv9. Show all posts

नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे बेगुनाह शेख हमीद को 'गुड्डू मुस्लिम' बताकर बेच रहा मीडिया

                            सीसीटीवी में दिख रहे शख्स को मीडिया बता रहा था गुडडू मुस्लिम
बमबाज गुड्डू मुस्लिम अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसके लगातार लोकेशन बदलने, हुलिया और पहचान बदलने को लेकर मीडिया में कई बार खबरें आ चुकी है। अब मीडिया में उसके ओडिशा में दिखने की खबर आई है। मीडिया संस्थानों ने एक सीसीटीवी फुटेज का हवाला देकर यह दावा किया। इसमें बताया गया कि गुड्डू मुस्लिम ओडिशा के बारगढ़ में छिपा हुआ है। इस वीडियो की असलियत जानने से पहले यह पढ़िए की मीडिया ने इसे किस तरह पेश किया।

टीवी9 भारतवर्ष ने ट्वीट कर कहा, “ओडिशा में दिखा यूपी का मोस्टवांटेड गुड्डू मुस्लिम, TV9 पर गुड्डू मुस्लिम का नया CCTV वीडियो।”

भारत24 ने भी इसी तरह का दावा करते हुए लिखा, “गुड्डू मुस्लिम की EXCLUSIVE CCTV फुटेज, ओडिशा में देखा गया उमेश पाल हत्याकांड का आरोपित।”

आज तक ने दावा करते हुए लिखा, “11 अप्रैल को ओडिशा में था गुड्डू मुस्लिम, CCTV में दिखा थका-हारा।”

जागरण ने लिखा, “गुड्डू मुस्लिम का नया वीडियो आया सामने, अब ओडिशा में घूमता दिखा बमबाज”

इसी तरह के दावे के साथ अन्य मीडिया संस्थान ने भी इस खबर को शेयर किया। ऑपइंडिया ने मीडिया के इस दावे का फैक्ट चेक किया है। इस दौरान हमें हिमांशु त्रिपाठी नामक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो मिला। इस वीडियो में शेख मोहम्मद हमीद नामक व्यक्ति यह बता रहा है कि जिस सीसीटीवी फुटेज को गुड्डू मुस्लिम का मीडिया बता रहा है, उसमें दिख रहा व्यक्ति वह खुद है।

शेख मोहम्मद हमीद ने बताया है कि वह ओडिशा के सोहेला का रहने वाला है। उसको लोगों ने बताया है कि उसका वीडियो गुड्डू मुस्लिम बताकर वायरल हो रहा है। लोगों ने उसे मोबाइल पर वीडियो दिखाया। उसने कहा यह सब गलत काम हो रहा है। मैं नमाज पढ़ने आया था और मस्जिद के अंदर जा रहा था। यह वीडियो वहीं का है। जो लोग गलत तरीके से उसका वीडियो वायरल कर रहे हैं, उन्हें सजा होनी चाहिए।

इस तरह से मीडिया द्वारा गुडडू मुस्लिम को लेकर किया जा रहा यह दावा ऑपइंडिया के फैक्ट चेक में पूरी तरह से फर्जी पाया गया।

उमेश पाल की हत्या के बाद से फरार है गुड्डू मुस्लिम

प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल (Umesh Pal Murder Case) की हत्या से बाद से ही गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) फरार है। वह अपनी पहचान बदलकर अलग-अलग जगहों पर भागा फिर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचने के लिए वह अपना हुलिया और स्थान लगातार बदल रहा है। इतना ही नहीं, वह हिंदू नाम रखकर लोगों की आँखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि गुड्डू मुस्लिम पर उत्तर प्रदेश की सरकार ने 5 लाख रुपए का ईनाम रखा है। अप्रैल में माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या से पहले इनका आखिरी शब्द भी गुड्डू मुस्लिम ही था। अशरफ गुड्डू मुस्लिम को लेकर मीडिया से कुछ कहने जा रहा था, लेकिन वह उसे पूरा नहीं कर पाया।

तबलीगी जमात पर कवरेज के लिए मीडिया को धमकी, कहा- बहुत हुआ, अब 25 करोड़ मुस्लिम… : शोएब जमाई, शाहीनबाग मीडिया संयोजक

शोएब जमाई

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
‘रिपब्लिक टीवी’ के संस्थापक अर्नब गोस्वामी ने बदजबान शोएब जमाई को अपने शो से निकाल बाहर किया था क्योंकि उसने पैनलिस्टों पर ओछी और अपमानजनक टिप्पणी की थी। शोएब ने दावा किया था कि भारतीय मीडिया शत प्रतिशत मुस्लिम-विरोधी और सांप्रदायिक हो गया है। उसने धमकी दी थी कि एक दिन उन्हें मुस्लिमों के जीवन को ख़तरा पहुँचाने की सज़ा भुगतनी पड़ेगी। उसने मीडिया पर फेक न्यूज़ फैलाने का आरोप मढ़ा था। उसने दावा किया था कि 25 करोड़ मुस्लिम मीडिया पर काफ़ी गुस्सा हैं। करोड़ों मुस्लिमों वाली धमकी कई अन्य इस्लामी प्रोपेगंडाबाज भी दे चुके हैं।
अभी कुछ दिन पूर्व, दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर आई.पी.एस. कक्कर साहब ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि "मेरे 36 वर्ष के कार्यकाल में मुसलमानों पर किसी भी प्रकार से अंकुश लगाने की इजाजत नहीं थी। 2014 से पहले तक ये लोग चाहे जो करें या कुछ भी बोलें कोई इन्हें कहने वाला नहीं था, लेकिन अब नकेल पड़ने से ये सब घबरा रहे हैं ...."
लगता है अपनी बेजुबानी के लिए मशहूर हो रहे शोएब को ये एंकर बुलाते क्यों हैं? India tv पर भाजपा प्रवक्ता डॉ संवित पात्रा को जैसे ही अपशब्द से सम्बोधित किया संवित ने टीवी एंकर ने तुरन्त दोनों में से एक को परिचर्चा में रखने की जिद करने पर एंकर को विवश होकर शोएब को बाहर कर दिया था। 
इतना ही नहीं, तब्लीगी का बचाव करते अप्रैल 7 को टीवी9 पर "आड़ी" कार्यक्रम में भी मीडिया पर fake news चलाने का आरोप लगाया था। जब एंकर द्वारा शोएब से बार-बार उस चैनल का नाम बताने के आग्रह करने के बावजूद उस चैनल का नाम नहीं बताए जाना सिद्ध करता है कि अफवाह फैलाकर जनता को CAA की तर्ज पर भड़का कर देश में सौहार्द ख़राब करने के प्रयास में हैं। जबकि एंकर ने स्पष्ट शब्दों में शोएब को कहा कि "अगर आपके इस बयान से कोई अनहोनी होती है, तो उसके जिम्मेदार शोएब जमाई का यह बयान होगा। जो रिकॉर्ड पर है।"      
शोएब ने भी धमकी दी थी कि 25 करोड़ मुस्लिम आगे क्या करेंगे, इसका उसे कुछ नहीं पता। उस समय तो उसने धमकी दी थी कि गुस्साए मुस्लिम कुछ भी कर डालेंगे, वहीं अब वह अपने बयान का अलग-अलग अर्थ निकाल कर उसके बचाव में जुट गया है। अब उसने बताया है कि उसके कथन का मतलब है कि मुस्लिम संस्थाएँ अब ‘फेक न्यूज़ फ़ैलाने वाले चैनलों’ के ख़िलाफ़ एफआईआर करेंगे। वो इस बात से नाराज़ है कि ‘कोरोना बम’ और ‘कोरोना जिहाद’ जैसी बातें क्यों कही जा रही है।
उसने कहा कि ये सब शुरू हो चुका है। अपने पहले ट्वीट के क़रीब 13 घंटा बाद उसने ट्वीट करते हुए बताया कि वो न्यूज़ चैनलों की उन बातों को हलके में नहीं ले सकता और ऐसा करने वालों को क़ानून का सामना करना पड़ेगा। उसने कहा कि अब बहुत हो गया है। शोएब ने साथ ही 25 करोड़ मुस्लिमों वाली बात की भी व्याख्या की। उसने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार के लिए मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा तो निश्चित है कि मुसलमान गुस्सा होंगे। साथ ही उसने दावा किया कि वो हिंसा में विश्वास नहीं रखता लेकिन क़ानूनी लड़ाई आवश्यक है।
अर्नब के शो में सोमवार (जनवरी 27, 2020) को PFI द्वारा सीएए के ख़िलाफ़ हुए दंगों को फंड दिए जाने के खुलासे पर डिबेट चल रहा था। इसी डिबेट के वीडियो में करीब 33 मिनट 50 सेकेंड के स्लॉट में शोएब को नेशनल टेलीवीजन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते सुना जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि शोएब ने डिबेट से जुड़ने के बाद ही इधर-उधर की बातें करनी शुरू कर दी थी।
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पूर्व जस्टिस कोलसे CAA, NRC और NPR पर देश के तथाकथित बुद्धिजीवी वर्ग ने भी जनता को गुमराह करने और भड़काने का खूब प्रयास कि.....
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर्थिक बहिष्कार की धमकी देता शाहीन बाग़ का प्रदर्शनकारी आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार देश भले युद्ध स्तर पर कोरोना .....


NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
10 साल उपराष्ट्रपति रहे, लेकिन कभी मुसलमानों की कोई फ़िक्र नहीं कोई ज़िक्र नहीं, लेकिन हामिद अंसारी रिटायर होते ही '.....
जिसके कारण अर्नब ने कई बार उन्हें डिबेट से हटाने की बात की। लेकिन लगातार हस्तक्षेप के कारण जब उन्हें बोलने दिया गया तो वह किसी पैनेलिस्ट की बात पर नाराज हो गए। शोएब को डिबेट में कहते सुना जा सकता है, “तवायफ के बच्चे की हिम्मत कैसे हुई औरतों और बच्चों के बारे में बोलने की।”