Showing posts with label waseem rizvi. Show all posts
Showing posts with label waseem rizvi. Show all posts

हैदराबाद : ‘वसीम रिजवी जहाँ भी दिखे, गला काट कर लाओ, 50 लाख रुपए दूँगा’ – मर्डर करने वाले का केस भी लड़ूँगा : कांग्रेस नेता का ऐलान

कांग्रेस नेता मोहम्मद फिरोज खान ने वसीम रिजवी के सिर पर
रखा 50 लाख रुपए का इनाम
हैदराबाद के कांग्रेस नेता मोहम्मद फिरोज खान ने ‘शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड’ के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी (अब जितेंद्र नारायण स्वामी) के सिर पर 50 लाख रुपए का इनाम रखा है। ये वीडियो 10 दिन पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि वसीम रिजवी ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के डासना स्थित शिव-शक्ति धाम में महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के मार्गनिर्देशन में न सिर्फ हिन्दू धर्म अपना लिया, बल्कि जीते-जी अपना अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी पूरी कर ली।

मोहम्मद फिरोज खान हैदराबाद से कांग्रेस के टिकट पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वो ऐलान करते दिख रहे हैं कि जो भी सैयद वसीम रिजवी का सिर कलम करेगा, उसे 50 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। इस वीडियो को सबसे पहले 25 नवंबर, 2021 को ‘Voiceup Media’ नामक यूट्यूब चैनल ने शेयर किया था। इस वीडियो में मोहम्मद फिरोज खान वसीम रिजवी को लेकर अभद्र और गाली वाली भाषा का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

वीडियो में कांग्रेस नेता कहते हैं, “वसीम रिजवी, 4 महीने से सुन रहा हूँ तेरे को मैं। बर्दाश्त जो है ना, तू ख़त्म कर देगा। ये जहाँ भी दिखे, इसकी हत्या कर दो और इसका गला लेकर मेरे पास आ जाओ। 50 लाख रुपए मेरे से ले लेना। सेशन कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक, इसका मर्डर करने वाले के लिए हर जगह वकील मैं रखूँगा। साथ खड़ा रहूँगा। ऐसे ‘ह%म के %ल्ले’ को और ‘सू&र की औलाद’ को जीने का कोई हक़ नहीं है। जो भी मेरे को सुन रहे, मैं अल्लाह की कसम खा रहा कि मैं तेरा साथ दूँगा।”

हालाँकि, ये पहली बार नहीं है जब वसीम रिजवी का नाम लेकर इस तरह का ऐलान किया गया हो। मार्च 2021 में उनका सिर काट कर लाने पर मुरादाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता अमीरुल हसन जाफरी ने 11 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि घोषित इनाम की व्यवस्था वह अपने पास से और बार एसोसिएशन के लोगों के माध्यम से एकत्र करेंगे और अगर इसके बाद भी रकम कम पड़ जाती है तो वो अपनी औलाद को बेच देंगे, लेकिन ‘कुरान से छेड़छाड़ करने वाले’ वसीम रिजवी का सिर क़लम करने वाले को पूरा इनाम देकर रहेंगे।

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ‘वसीम रिजवी’ ने आज (6 दिसंबर 2021) डासना देवी मंदिर में हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया। अब उनका नाम जितेंद्र नारायण स्वामी/ त्यागी किया गया है। इस धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया के दौरान मंदिर में हवन पूजा और अनुष्ठान हुए और ‘रिजवी’ से जलाभिषेक करवाया गया। मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने बताया कि उन्होंने वसीम को त्यागी उपजाति इसलिए दी क्योंकि वह बताना चाहते हैं कि हिंदू धर्म में जाति व्यवस्था कमजोरी नहीं है। वहीं ‘रिजवी’ ने कहा, “मैं अब यति का सिपाही हूँ, सनातन के दुश्मनों से मिल कर लड़ेंगे।”

राहुल गांधी ने मुझसे कहा था विजय माल्या शरीफ आदमी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई न करें : वसीम रिजवी

राहुल गांधी ने मुझसे कहा था विजय माल्या शरीफ आदमी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई न करें : वसीम रिजवीविजय माल्या को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप प्रत्यारोप के बीच उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमेन वसीम रिजवी भी उतर आए हैं। रिजवी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने उन पर विजय माल्या के खिलाफ कार्रवाई न करने का दवाब डाला था। 
वसीम रिजवी ने दावा किया कि विजय माल्या का मेरठ में शिया वक्फ बोर्ड की प्रोपर्टी पर अवैध कब्जा था।रिजवी ने कहा कि जब बोर्ड को यह पता चला कि वहां अवैध रूप से शराब की फैक्ट्री चलाई जा रही है तो बोर्ड ने फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई और विजय माल्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की शुरू की। 
रिजवी ने आरोप लगाया कि कार्रवाई न होने पर जब उन्होंने पुलिस से संपर्क किया तो पुलिस ने उनसे साफ कह दिया कि वह माल्या के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे और शराब की फैक्ट्री भी सील नहीं करेंगे। 
रिजवी ने कहा, 'जब मैंने बड़े अधिकारियों से इस बारे में बात करनी शुरू की तो मेरे पास कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का फोन आया और उन्‍होंने राहुल गांधी से मेरी बात कराई। राहुल गांधी ने मुझसे कहा कि विजय माल्‍या एक शरीफ आदमी हैं और आप उनके खिलाफ जो इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं, वह मत करिए।' 
रिजवी ने दावा किया कि उन्‍होंने इसकी शिकायत उस वक्त के मुख्‍य सचिव से भी की थी और उनको यह जानकारी दी थी कि राहुल गांधी और गुलाम नबी आजाद उनके ऊपर विजय माल्‍या के खिलाफ शिकायत नहीं करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। वक्‍फ बोर्ड अध्‍यक्ष ने बताया कि इस मामले में माल्‍या के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कांग्रेस-बीजेपी के बीच चले तीखे शब्दबाण 
भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के मामले में कांग्रेस और भाजपा के बीच सितम्बर 13 को तीखे शब्दबाण चले और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर झूठ बोलने एवं माल्या को देश छोड़ने की अनुमति देने का आरोप लगाया । 
वहीं, भाजपा ने पलटवार करते हुए दावा किया कि गांधी परिवार ने 2011..12 में किंगफिशर एयरलाइन्स की मदद करने का प्रयास किया। भाजपा ने मांग की कि राहुल गांधी किंगफिशर के साथ उनके (गांधी) परिवार के संबंध पर स्थिति स्पष्ट करें ।
अवलोकन करें:--

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार भारत में भगोड़ा घोषित अरबपति कारोबारी विजय माल्या ने कहा कि बीते साल देश छोड़ने से पह....

सितम्बर 12 को किंगफिशर के पूर्व प्रमुख ने लंदन में कहा था कि उन्होंने देश छोड़ने से पहले अरुण जेटली से मुलाकात की थी और बैंकों पर अपने बकाये संबंधी मामले का निपटारा करने की पेशकश की थी। माल्या के इन आरोपों को हालांकि वित्त मंत्री ने गलत करार देते हुए खारिज किया था । 
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सितम्बर 13 को अरुण जेटली पर माल्या के साथ ‘मिलीभगत' का आरोप लगाया और कहा कि जेटली को यह बताना चाहिए कि यह सब उन्होंने खुद से किया या इसके लिए ऊपर से उन्हें आदेश दिया गया था। जेटली के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए गांधी ने यह भी दावा किया कि इस मामले में वित्त मंत्री और सरकार झूठ बोल रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया एक मार्च 2016 को संसद के केंद्रीय कक्ष में हुई जेटली माल्या की ‘15-20 मिनट’ की मुलाकात के साक्षी हैं और जेटली को देश को बताना चाहिए कि माल्या को भगाने के लिए क्या ‘डील’ हुई थी। वहीं, वित्त मंत्री के इस्तीफे की राहुल गांधी की मांग के बीच अरूण जेटली का बचाव करते हुए भाजपा ने कहा कि भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या एक अपराधी है और उसकी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।
सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि विजय माल्या ने सोनिया गाँधी को अपनी एयरलाइन्स के फ्री पास दिए हुए थे, कि सोनिया जब चाहें और जहाँ चाहे किंगफ़िशर एयरलाइन्स से आ-जा सकती हैं।