Showing posts with label #Arif Mohammad Khan. Show all posts
Showing posts with label #Arif Mohammad Khan. Show all posts

जिस ‘The Satanic Verses’ के लिए सलमान रुश्दी पर हमला हुआ उसी किताब की बिक्री में जबरदस्त उछाल

साभार: फ्री प्रेस जर्नल
न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) पर हुए जानलेवा हमले के बाद जहाँ कट्टरपंथी जश्न मनाने में जुटे रहे। वहीं दूसरी ओर रुश्दी की किताब ‘द सैटेनिक वर्सेज (The Satanic Verses)’ अमेजन पर तेजी से बिकने लगी। बताया जा रहा है कि रुश्दी की उस किताब को पढ़ने के लिए लोग इतने उत्सुक हैं कि अमेजन पर ये टॉप लिस्ट वाली किताबों में शामिल हो गई है।

कट्टरपंथी रुश्दी पर हमला कर जरूर खुश हो रहे हैं, लेकिन उसी किताब की अब बिक्री अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच रही है। ठीक उसी प्रकार जितना नूपुर शर्मा विवाद को जिन्दा रखा जा रहा है, उतनी ही तेजी से सोशल मीडिया पर कुरान, हदीस और शरीयत पर इतनी खुली बहस हो रही, आज तक कभी नहीं देखा गया। परिणाम क्या हो रहा है ये कट्टरपंथी अनजान होने का ड्रामा कर रहे हैं, सोशल मीडिया और News Nation चैनल पर "इस्लाम क्या कहता है" पर बहस हो रही है, कोई मुस्लिम देश तक नहीं बोल रहा। इस्लाम छोड़ चुके मुसलमान ही कुरान, हदीस और शरीयत की आपत्तिजनक आयतों पर मौलानाओं से बहस कर रहे हैं, जिनका जवाब देने की बजाए अपना पसीना पोंछते नज़र आते हैं। पता नहीं कितने मुस्लिम नूपुर हिन्दू नूपुर नहीं, द्वारा जिस प्रकार खुलकर चर्चा हो रही वह इस्लाम के विरुद्ध जा रही है, इस कटु सच्चाई को हर मुसलमान को समझना होगा, जितने भी मौलाना और मौलवी हैं, सभी ने उसी तरह आंखे मुंदी हुई, जिस तरह लेखक अनवर शेख की पुस्तकों पर। यदि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गाँधी द्वारा Calcutta High Court में दर्ज कुरान की 124 आयतों के खिलाफ मुक़दमे में आने वाले निर्णय में हस्तक्षेप नहीं किया होता और तीस हज़ारी कोर्ट द्वारा 24 आयतों के खिलाफ आये निर्णय को ठंठे बस्ते में डालने की बजाए लागु कर दिया होता आज कोई कट्टरपंथी सिर उठाने की हिम्मत नहीं करता।     

द इंडिपेंडेंट की खबर के अनुसार, सलमान रुश्दी का यह उपन्यास 15 अगस्त 2022 को अमेजन के समकालीन साहित्य और कथा वाले चार्ट (Contemporary Literature and Fiction Chart) में सबसे ऊपर रहा। वहीं सेंसरशिप और पॉलिटिक्स वाले चार्ट में भी ये किताब दूसरे स्थान पर थी।

कुल मिलाकर बताएँ तो ई-कॉमर्स साइट पर 15 अगस्त 2022 को ये 18वीं बेस्ट सेलिंग किताब थी। इसके अलावा इस किताब का किंडल ई-बुक वर्जन भी धड़ाधड़ पढ़ा जा रहा है। अमेजन के चाट में किंडल बेस्टसेलर्स में यह किताब 23वें नंबर पर रही।

अमेजन का बेस्टसेलर चार्ट हर घंटे अपडेट होता है। इसी से लोग किताबों की बिक्री का स्पष्ट अंदाजा लगा पाते हैं। लेकिन इसके अलावा जो सामान्य बुकस्टोर वाले हैं वो भी कह रहे हैं कि घटना के बाद लोग सलमान रुश्दी की किताबों को पढ़ रहे हैं। न्यूयॉर्क के स्ट्रैंड बुकस्टोर ने बताया कि उन्होंने रुश्दी की किताबों की बिक्री में अचानक उछाल देखा है।

कट्टरपंथी हमले के बाद लोगों ने न केवल सैटेनिक वर्सेज को पढ़ने में उत्साह दिखाया, बल्कि रुश्दी के अन्य उपन्यास जैसे मिडनाइट चिल्ड्रन आदि भी पढ़ने शुरू किए। जोसेफ एंटोन जैसा उनके संस्मरण , जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे उन्होंने अपने जीवन का एक दशक पुलिस सुरक्षा में गुजारा, वो भी धार्मिक अहिष्णुता और उत्पीड़न सूची (Religious Intolerance And Persecution List) में टॉप 4 पर है।

1988 में लिखी गई थी ‘द सैटेनिक वर्सेज’

उल्लेखनीय है कि सलमान रुश्दी ने द सैटेनिक वर्सेज को 1988 में लिखा था। कथिततौर पर ये किताब पैगंबर मोहम्मद के बारे में थी। इसके बाजार में आने के बाद कट्टरपंथी भड़क गए थे। ईरान के सुप्रीम लीडर अयोतुल्लाह खमनेई ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया था और रुश्दी का सिर कलम करके लाने वाले को 3 मिलियन डॉलर ईनाम देने को कहा था। इसके बाद रुश्दी बच-बच कर विदेशों में ही रहे। लेकिन 33 साल बाद जब शुक्रवार को उन पर हमला हुआ तो कट्टरपंथियों खूब जश्न मनाते दिखे। वे लोग यहाँ तक पूछ रहे थे, “कमीना जिंदा है अब तक या मर गया?”

भारत में ‘द सैटेनिक वर्सेज’ की हुई थी रिकॉर्ड बिक्री: आरिफ मोहम्मद खान

इस किताब का विश्व भर के कट्टरपंथियों ने विरोध किया था। भारत में यह सबसे पहले बैन हुई थी। इस संबंध में केरल राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जानकारी भी दी थी। उन्होंने बताया था कि कैसे भारत ने इस किताब को बैन किया और उसके बाद पाकिस्तान जैसे देशों में इसका विरोध हुआ, लेकिन तीन महीने बाद उन्हें बताया गया कि भारत में किताब बैन के बावजूद एक किताब जब्त नहीं हुई थी, उलटा इसकी रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई थी।

सबरीमाला मंदिर में आरिफ मोहम्मद खान ने किया दर्शन, भड़के सुन्नी नेता ने याद दिलाया शरिया

सेकुलरिज्म के नाम पर जनता को ठकने वाले हिन्दू नेताओं को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद के सबरीमाला मंदिर पर कट्टरपंथियों द्वारा भड़कने पर अपनी आंखें खोलनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टोपी नहीं पहनने पर हंगामा मचाने वाले क्यों चुप्पी साधे हुए हैं? कहाँ है उनका सेकुलरिज्म का ज्ञान? 
सुन्नी नेता अब्दुल हमीद फैजी अंबालाक्कदावु ने सबरीमाला मंदिर जाने के लिए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर हमला करते हुए कहा कि इस्लाम से बाहर जाने का रास्ता खुला हुआ है।

केरल के राज्यपाल की सबरीमाला यात्रा पर मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए अंबालाक्कदावु ने कहा कि आरिफ मोहम्मद आरिफ खान ने सभी अनुष्ठानों का पालन किया था जो एक धर्मनिष्ठ हिंदू करते हैं। सुन्नी नेता ने कहा, “प्रिय दोस्तों, हमने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को हाल ही में सबरीमाला मंदिर में पूजा करते हुए देखा। हमने उन्हें सभी रस्मों को सच्चे रूप में करते हुए और इस तरह से उन्होंने इस्लाम से बाहर जाने का रास्ता खोल दिया है।”

 “राज्यपाल के नाम से यह धारणा बनेगी कि वह आस्था से मुसलमान हैं। उसके पास पैगंबर मुहम्मद का नाम है और आरिफ वह शब्द है जो उस व्यक्ति को संदर्भित करता है जो अल्लाह को बहुत करीब से जानता है।” अंबालाक्कदावु ने कहा, हिजाब पर राज्यपाल की टिप्पणी को किसी मुस्लिम द्वारा की गई टिप्पणी के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

विशेष रूप से, केरल के राज्यपाल ने कर्नाटक में हिजाब समर्थक आंदोलन के खिलाफ मुखर होकर कहा था कि अगर ‘हिजाब के अधिकार’ के तर्क को स्वीकार कर लिया जाता है तो मुस्लिम महिलाएँ हार जाएँगी। इसके अलावा, उन्होंने निहित स्वार्थों के लिए हिजाब मुद्दे का फायदा उठाने के लिए कॉन्ग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को भी लताड़ा था।

आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ हमले को जारी रखते हुए, सुन्नी नेता ने आगे कहा कि राज्यपाल इस्लाम का उपहास कर रहे हैं कि यह उन्हें भाजपा में नए स्थान दिलाएगा। सुन्नी नेता ने कहा, “इस्लाम में एक शर्त है कि अगर कोई मुसलमान दूसरे धर्मों के पूजा स्थल पर जाता है, उनके रीति-रिवाजों का पालन करता है और उनकी तरह कपड़े पहनते हैं तो वह इस्लाम से बाहर हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “यह एक निर्विवाद तथ्य है कि यदि कोई इस्लाम के मूल सिद्धांतों पर सवाल उठाता है, तो वह धर्म से बाहर हो जाएगा। मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि आरिफ मोहम्मद खान गैर-मुस्लिम या काफिर बन गए हैं। फतवे जारी करना धार्मिक विद्वानों पर निर्भर है। मैं केवल शरिया कानूनों की बात कर रहा हूँ।”

अंबालाक्कदावु ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि हिजाब और शरीयत के बारे में बोलने वाले खान इस्लामी विद्वान हैं या नहीं। उन्होंने अपने कामों से इस्लाम के बाहर जाने का काम किया है।

केरल यूनिवर्सिटी का राष्ट्रपति को डॉक्टरेट डिग्री देने से इनकार, ठुकराया राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का प्रस्ताव

                                                                                                                     साभार: इंडियन एक्सप्रेस
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर (D Lit) की मानद उपाधि देने के केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अनुरोध को केरल विश्वविद्यालय (Kerala University) ने ठुकरा दिया है। अब इस मामले में राज्य सरकार और वामपंथी पी विजयन सरकार (P vijyan Government) के बीच टकराव बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि कथित राजनीतिक दवाब में आकर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति को डी लिट की मानद उपाधि देने से इनकार कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यपाल के अनुरोध पर केरल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ वीपी महादेवन पिल्लई ने गवर्नर को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार और विश्वविद्यालय सिंडिकेट को राष्ट्रपति कोविंद को डी लिट की डिग्री देने में कोई रुचि नहीं है।

राष्ट्रपति कोविंद को डी लिट की उपाधि देने के बजाय संस्कृत विश्वविद्यालय ने पहले अभिनेत्री शोभना, म्यूजिशियन डॉ टीएम कृष्णा और अपने ही पूर्व कुलपति डॉ एनपी उन्नी को यह डिग्री देने का फैसला किया था। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विश्वविद्यालय की इस सिफारिश को स्वीकार भी कर लिया था। इसके साथ ही उन्होंने यह इशारा भी किया कि राज्य सरकार द्वारा लिए गए कुछ निर्णयों ने देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाई है।

राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी के कुलपति को राजभवन बुलाकर राष्ट्रपति को डी लिट की डिग्री देने के लिए कहा था। उन्होंने ये लिखित में भी दिया था। लेकिन, उनके अनुरोध को खारिज कर दिया गया। बताया जाता है कि वीसी ने सिंडिकेट सदस्यों को राज्यपाल के निर्देश से अवगत कराया था। इसको लेकर राजनीतिक कार्यकारिणी से भी बात की गई. बाद में कुलपति ने राज्यपाल से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर राष्ट्रपति को डी लिट की डिग्री देने से इनकार कर दिया।

कांग्रेस ने राज्य सरकार से माँगा जवाब

राष्ट्रपति को डी लिट की डिग्री देने से केरल सरकार के निर्देश पर खारिज किया गया। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नितला (Ramesh channithala) ने पिनरई विजयन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य सरकार से यह स्पष्ट करने की माँग की है कि आखिर उसने किस आधार पर राष्ट्रपति को डी लिट की डिग्री देने की सिफारिश को खारिज किया।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद विश्व विद्यालय के कुलाधिपति हैं। इस पर उन्होंने कहा है कि उन्हें कुलाधिपति बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है और वो उच्च शिक्षामंत्री को कुलाधिपति के अधिकार को ट्रांसफर करने के लिए तैयार हैं।