Showing posts with label #DSP. Show all posts
Showing posts with label #DSP. Show all posts

बिहार : ‘बिस्तर पर आ जाओ, SHO बना दूँगा’: DSP फैज़ अहमद खान

बिहार पुलिस का DSP फैज़ (साभार- X/@times_keshav)
बिहार के कैमूर जिले में अपनी अधीनस्थ महिला सब-इंस्पेक्टर का यौन शोषण करने वाला डिप्टी एसपी सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित DSP का नाम फैज़ अहमद खान है जिस पर महिला दरोगा को अपने साथ सोने का ऑफर देने का आरोप है। इसके बदले आरोपित ने पीड़िता को SHO बनाने का लालच दिया था। निलंबन की यह कार्रवाई सोमवार (18 दिसंबर, 2023) को हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सस्पेंड हुआ DSP फैज़ अहमद खान कैमूर के मोहनिया में SDPO के पद पर तैनात था। कैमूर जिले में ही तैनात एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने सीनियर अधिकारियों को फैज़ अहमद के खिलाफ शिकायत दी थी। इस शिकायत में बताया गया था कि फैज़ अहमद खान लगातार उनको व्हाट्सएप्प पर अश्लील मैसेज भेजता था। इन संदेशों में वह पीड़िता को अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने पर SHO के पद पर प्रमोशन का लालच दिया करता था। थोड़े समय बाद पीड़िता सब-इंस्पेक्टर का ट्रांसफर हो गया।

आरोप है कि ट्रांसफर के बावजूद आरोपित DSP महिला दरोगा को परेशान करता रहा और अनैतिक संबंधों का दबाव बनाता रहा। पीड़िता ने अपने आरोपों के साथ DSP के खिलाफ सबूत भी पेश किए थे। पीड़िता दरोगा की शिकायत पर कैमूर जिले के पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने जाँच कमेटी गठित की। 3 सदस्यों की इस कमेटी में महिला SDM और महिला थाना प्रभारी शामिल थीं। इस कमेटी ने दोनों पक्षों का बयान लिया और सबूतों की जाँच की। अंतिम जाँच रिपोर्ट में आरोपों को सही पाया गया।

IG शाहाबाद की इसी रिपोर्ट पर आखिरकार DSP फैज़ अहमद खान को सोमवार को सस्पेंड कर दिया। बिहार सरकार के गृह मंत्रालय ने इस बावत नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। आखिरकार कैमूर के SP ने यह जाँच रिपोर्ट शाहबाज़ रेंज के IG नवीन चंद्र झा को भेजी। IG शाहाबाद ने शासन से DSP फैज़ अहमद खान को सस्पेंड कर के कहीं और ट्रांसफर किए जाने की सिफारिश की। बताते चलें कि इससे पहले इसी साल सितंबर माह में कैमूर के ही भभुआ जिले में इंस्पेक्टर राजकुमार पर एक महिला सिपाही ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इन आरोपों के चलते इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया था।

नूँह की रोहिंग्या बस्तियों में पुलिस की छापेमारी : बिना दस्तावेज वाले 361 वाहन जब्त, 33 गाँवों में तलाशी अभियान

         DSP हत्या: हरियाणा पुलिस का रोहिंग्या झुग्गियों में सर्च अभियान (फोटो साभार: news 18/etv)
हरियाणा के मेवात जिले के नूँह में DSP सुरेंदर सिंह बिश्नोई की हत्या के बाद से जिलेभर में सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी क्रम में हरियाणा पुलिस ने 26 जुलाई, 2022 को नूँह में रोहिंग्या मुस्लिमों की झुग्गियों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने 30 वाहन जब्त किए। इन वाहनों में 11 जुगाड़ से बनाई गई रेहड़ी रिक्शा और 17 बाइक भी शामिल हैं।

नूँह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा, “हमारे पास रोहिंग्याओं का सारा डेटाबेस है और हमने उनके शिविरों में एक विशेष तलाशी अभियान चलाया। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि इन शिविरों में कोई गलत तत्व तो पनाह नहीं ले रहा है। अपराधियों, खासकर जिले में अवैध खनन में शामिल तत्वों को पकड़ने के लिए हमारी छापेमारी जारी रहेगी।” सिंगला ने आगे कहा कि उन्होंने अब तक 33 गाँवों में तलाशी अभियान चलाया है और 361 संदिग्ध वाहनों को जब्त किया है।

रोहिंग्या मुस्लिमों के पास इन वाहनों के दस्तावेज नहीं थे। इसलिए, उन वाहनों को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी वाहन का कोई रोहिंग्या दस्तावेज लेकर पुलिस विभाग के पास आया और दस्तावेज सही पाए गए, तो उसे छोड़ दिया जाएगा, नहीं तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, नूँह, शाहपुर नंगली, पुन्हाना, चंदेनी और फिरोजपुर में स्थित रोहिंग्या शिविरों में पिछले कई महीनों से कुल 1771 रोहिंग्या मुस्लिम रह रहे हैं। 26 जुलाई को इन जगहों पर विशेष तलाशी अभियान चलाया गया।

हरियाणा के नूँह में 19 जुलाई, 2022 को DSP सुरेंदर सिंह बिश्नोई पर खनन माफियाओं ने पत्थर से लदा डम्पर चढ़ा दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ये घटना उस वक्त हुई, जब पुलिस नूँह के पचगाँव की पहाड़ियों में अवैध खनन माफियाओं को पकड़ने गई थी। वह (DSP) इसी साल रिटायर होने वाले थे। खनन माफियाओं की हिस्ट्री में इसे जिले की अब तक कि सबसे बड़ी घटना माना जा रहा है।

सुरेंदर सिंह बिश्नोई की हत्या की खबर से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इससे पहले सोनीपत में अवैध खनन करने वाले माफिया गिरोह ने स्पेशल इन्फोर्समेन्ट टीम पर हमला किया था। इस घटना में एक ASI की वर्दी फाड़ दी गई थी और एक सिपाही को पीटा गया था।