Showing posts with label #Hyderabad Police. Show all posts
Showing posts with label #Hyderabad Police. Show all posts

तेलंगाना : हैदराबाद BJP प्रत्याशी माधवी लता को गले लगाने वाली ASI उमा देवी निलंबित

                                    ASI उमा देवी और भाजपा प्रत्याशी माधवी लता
हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर के. श्रीनिवास रेड्डी ने भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी के. माधवी लता को गले लगाने वाली ASI को निलंबित कर दिया है। निलंबित की गई ASI सैदाबाद में तैनात थी और उनका नाम उमा देवी है। माधवी लता हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। उमा देवी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह माधवी लता से हाथ मिलाते और गले लगते हुए दिख रही हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर ने इसका संज्ञान लिया है। पुलिस कमिश्नर ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए उन पर कार्रवाई की और उन्हें निलंबित कर दिया। दरअसल, माधवी लता सैदाबाद थाने की सीमा में चुनाव प्रचार कर रही थीं, तब उमा देवी वर्दी में ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान उन्होंने भाजपा उम्मीदवार से मुलाकात की थी।

दरअसल, हैदराबाद के वर्तमान सांसद असदुद्दीन ओवैसी के समर्थकों और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने हैदराबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी इसमें टैग करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर के जाँच के जाँच के आदेश दिए और आखिर में उन्हें निलंबित कर दिया।

वास्तव में असदुद्दीन को ऐसे ही विरोधी उम्मीदवार चाहिए जो इसे ईंट का जवाब पत्थर से देने की हिम्मत रखता हो। अगर हैदराबाद के उन मुस्लिम मतदातों ने माधवी को वोट नहीं दिया, जिनके लिए लगभग 8 सालों से काम कर रही थी, माधवी को चिन्ता नहीं करनी चाहिए। असदुद्दीन के गढ़ में सेंध लगा कर अगला चुनाव उतना ही सुगम कर दिया है। दरअसल, इन ओवैसी भाइयों को बीजेपी से ऐसे ही fire brand चाहिए, जो इनकी चुलें हिला दे। माधवी ने तीर छोड़ा कहाँ, और लगा कहां? तेलंगाना को माधवी और राजा सिंह जैसे 2/4 fire brand मिलने पर तेलंगाना में बीजेपी को मात देने वाला नहीं होगा।   

माधवी लता ने पिछले सप्ताह रामनवमी पर निकाले गए जुलूस में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने सांकेतिक रूप से धनुष पर बाण रखकर छोड़ा था। जिस तरफ वह ऐसा कर रही थीं, उसी तरफ एक मस्जिद था। इसको लेकर विपक्षियों ने हंगामा कर दिया कि उन्होंने मस्जिद पर बाण चलाई है। शेख इमरान नाम के एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ शिकायत भी दी।

पुलिस ने माधवी लता के खिलाफ अपने भड़काऊ हाव-भाव से एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का मामला दर्ज किया है। यह मामला बेगम बाजार थाने में दर्ज किया गया है। उन पर धारा 295A (जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण कार्यों से किसी धर्म के विश्वासों का अपमान कर भावनाओं को ठेस पहुँचाना) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल, माधवी लता का यहाँ मुकाबला AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से है। ओवैसी साल 2004 से यानी लगातार चार बार से यहाँ से सांसद हैं। पाँचवीं बार के लिए भी उन्होंने नामांकन करा लिया है। इसके पहले उनके अब्बा सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी साल 1984 से 1999 तक यहाँ से सांसद रहे। इसके पहले वे यहाँ से विधायक थे।

तेलंगाना : ‘हरे रामा… हरे कृष्णा’ का जाप और बिकनी में नाचती लड़कियाँ; अभिनेत्री कल्याणी बोलीं- हिंदुओं के अपमान पर माफी माँगें

संगीतकार DSP के गाने में हिंदू धर्म का अपमान (फोटो साभार: स्क्रीनशॉट)
DSP के नाम से प्रसिद्ध तेलुगू फिल्मों के संगीतकार देवी श्री प्रसाद (Musician Devi Sri Prasad or DSP) के खिलाफ तेलंगाना की हैदराबाद पुलिस हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है उन्होंने अपनी गीत ‘ओ परि’ (O Pari) में हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाया है।

इस गाने को लेकर तेलुगू फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री कराटे कल्याणी (Karate Kalyani) ने हैदराबाद के साइबर क्राइम स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। अपनी शिकायत में कल्याणी ने आरोप लगाया है कि प्रसाद के गाने के बोल ‘बेहद आपत्तिजनक’ और ‘धार्मिक भावनाओं को आहत’ करने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि गाने के वीडियो में कम कपड़े पहनी महिलाओं को धार्मिक मंत्र वाले संगीत पर नाचते हुए दिखाया गया है। गाने के बोल में ‘बोलो राम.. राम हरे… बोलो कृष्णा… कृष्णा हरे…’ शामिल है। इस गाने को YouTube पर 20 मिलियन (2 करोड़) से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं।

कल्याणी ने कहा, “अगर कोई भगवदगीता या किसी अन्य पवित्र भजन के पूर्ण श्लोकों को नहीं कह सकता है तो हम उसे ‘हरे राम हरे कृष्ण‘ का जाप करने के लिए कहते हैं। यहाँ तक ​​कि ये श्लोक भी इतने ही शक्तिशाली हैं। ऐसी हिंदू धर्म की समृद्ध संस्कृति, हिंदू धर्मग्रंथ हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “वह व्यक्ति जो ‘ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवा’ जैसे आइटम गीत का संगीतकार है, अब एक ऐसी रिलीज़ के साथ आया है जिसमें बिकनी पहनी महिलाओं को इन छंदों का जाप कर हिंदू लोगों की भावनाओं को आहत करते हुए दिखाया गया है। ऐसे लोग एक बार भी सोचते हैं कि इस तरह के उत्तेजक चित्रण करने वाले गीत को प्रदर्शित करने से हम सभी को कितना दुख होगा?”

कल्याणी बोलीं, “यदि आप हिंदू धर्म के बचे हुए को बचाने में सक्षम नहीं हैं तो कम-से-कम इसे अपमानित न करें। यही हम अनुरोध कर रहे हैं। हम इसके लिए आपसे माफी की माँग कर रहे हैं। हम माँग करते हैं कि गीत को हटा दिया जाए। यदि आवश्यक हो तो हम उसे सुनने के लिए उनके स्टूडियो में भी जाएँगे।”

शिकायत मिलने के बाद हैदराबाद साइबर क्राइम ब्रांच के ACP प्रसाद ने कहा, “2 नवंबर को हमें ललित कुमार और अभिनेत्री कराटे कल्याणी से संगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद के गाने के बारे में शिकायत मिली थी। हम इस मामले की जाँच करेंगे, क्योंकि यह एक कानूनी मुद्दा है।” पुलिस ने शिकायत के आधार पर IPC की धारा 153 (ए) और 295 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।

उधर, आंध्र प्रदेश भाजपा के महासचिव एस विष्णुवर्धन रेड्डी ने कहा, “मैं माँग करता हूँ कि संगीत निर्देशक DSP हिंदुओं का अपमान करने और गाने में भगवान राम और कृष्ण का अपमान करने के लिए हिंदू समुदाय से माफी माँगें। हिंदू देवी-देवी और देवताओं का बार-बार अपमान करना फिल्म उद्योग में कुछ लोगों की आदत बन गई है।”

हैदराबाद : दंगों की ISI साजिश नाकाम: 3 आतंकी गिरफ्तार-3 फरार

साभार- ANI
हैदराबाद पुलिस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। तीन आतंकी फरार हैं। ये आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहे थे। भीड़-भाड़ वाले इलाके में ग्रेनेड फेंक कर सांप्रदायिक तनाव भड़काने की जिम्मेदारी इन्हें दी गई थी।

गिरफ्तार आतंकियों की पहचान अब्दुल जाहिद, माज हसन फारुख और मोहम्मद समीउद्दीन के तौर पर हुई है। इनकी गिरफ्तारी रविवार (2 अक्टूबर 2022) को हुई। अब्दुल जाहिद पहले भी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। उसका संबंध लश्कर-ए-तैय्यबा से बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि ज़ाहिद को 4 ग्रेनेड दिए गए हैं। वह हैदराबाद में आतंकी हमले की तैयारी कर रहा है। पुलिस को जाहिद के साथियों के बारे में भी इनपुट मिले थे। जाहिद पर पूर्व में भी एक सार्वजनिक समारोह में ग्रेनेड फेंकने का आरोप है। लिहाजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मलकपेट इलाके की घेराबंदी की और तीन आतंकियों को धर दबोचा।

हैदराबाद पुलिस के मुताबिक जाहिद पाकिस्तानी आकाओं से निर्देश ले रहा था। वह हैदराबाद में कट्टरपंथ का प्रसार कर स्थानीय युवाओं की भर्ती में भी लगा था। जाहिद साल 2002 में हैदराबाद के दिलसुख नगर स्थित साईबाबा मंदिर, मुंबई के घाटकोपर बम विस्फोट, 2005 में मुंबई टास्क फोर्स ऑफिस और हैदराबाद के बेगमपेट में हमले में भी शामिल रहा है। उसने साल 2004 में सिकंदराबाद के गणेश मंदिर के पास भी विस्फोट करने की कोशिश की थी।

पुलिस ने गिरफ्तार आतंकियों के पास से 4 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। इनके पास से करीब 5.40 लाख रुपए कैश भी मिले हैं। साथ ही 5 मोबाइल फोन और एक बाइक भी बरामद की गई है।

टी राजा सिंह फिर से गिरफ्तार, कहा- यह धर्मयुद्ध है, अब हिंदू पीछे नहीं हटेगा

हैदराबाद के गोशामहल (Goshamahal, Hyderabad) से भाजपा के निलंबित विधायक ठाकुर राजा सिंह को तेलंगाना पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।
चर्चा है कि राजा सिंह नबी के विरुद्ध बयान पर नहीं, पुराने केस में बंद किया गया है। 

तेलंगाना पुलिस ने बताया, “राजा सिंह को पीडी एक्ट (Preventive Detention Act) के तहत हिरासत में लिया गया। रिकॉर्ड बताते हैं कि उसके खिलाफ दर्ज 101 आपराधिक मामलों में से वह 18 सांप्रदायिक अपराधों में शामिल था। मंगलहाट पुलिस ने उस पर पीडी के आदेश को अमल में लाया, उसे सेंट्रल जेल, चेरियापल्ली में बंद किया जा रहा है।”

पीडी एक्ट एक ऐसा कानून है, जिसके तहत पुलिस किसी को आदतन और कुख्यात अपराधी बताकर एक साल तक के लिए जेल में बंद रख सकती है। इस कानून का सबसे विवादास्पद हिस्सा वह है, जिसमें इस ऐक्ट के तहत गिरफ्तार व्यक्ति को संविधान के अनुच्छेद 22 (1) और 22 (2) के तहत मिला संरक्षण उस व्यक्ति को नहीं मिल पाएगा।

इसके पहले राजा सिंह को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें बेल मिल गई थी, जिसका मुस्लिमों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध किया जा रहा है। वहीं, राजा सिंह अपनी गिरफ्तारी की आशंका पहले ही जाहिर कर दी थी।

ठाकुर राजा सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “मुझे सूचना मिली है कि मेरे पुराने केसों को जोड़कर मुझे परेशान कर सकती है पुलिस। कल मुख्यमंत्री कार्यालय में एक मीटिंग हुई और मुख्यमंत्री जी को भी अब Ego आ गया कि किसी भी हालत में राजा सिंह को जेल में डाला जाए या तड़ीपार किया जाए।”

वीडियो में विधायक सिंह ने आगे कहा, “मैं मुख्यमंत्री जी को बताना चाहूँगा कि ना हम गोली से डरते हैं, ना हम फाँसी से डरते हैं, ना ही हम किसी जेल से डरते हैं। ये धर्मयुद्ध है। कोई हमारे भगवान को गाली दे, ये हमें बर्दाश्त नहीं। जो धर्म को ललकारेगा, जिस भाषा में वो समझेगा उस भाषा में राजा सिंह ही नहीं, भारत का हर हिंदू उस दुश्मन का जवाब देगा।”

कांग्रेस नेता और कट्टरपंथियों का सरकार पर दबाव

उधर इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी में विधायक राजा सिंह को जमानत मिलने के बाद गुरुवार (25 अगस्त 2022) को भी हैदराबाद में मुस्लिमों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। मुस्लिमों के एक समूह ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर विधायक को गिरफ्तार करने का दबाव डाला।
इसके पहले मंगलवार को उन्हें जमानत मिलने के बाद शहर के शालीबांदा में तो पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की हिंसक झड़प हुई। इस दौरान ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगाए गए। पुलिस वैन में भी तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा बाजारों से दुकानें जबरन बंद कराने की, राजा सिंह के पोस्टर्स पर चप्पल मारने की, उनका पुतला जलाने की घटना भी प्रकाश में आई है।
राजा सिंह के बयान पर तेलंगाना कॉन्ग्रेस के सचिव राशिद खान ने आग लगाने की बात कही थी। उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें राशिद खान को अल्लाह हू अकबर, नारा-ए-तकबीर, सर तन से जुदा नारे लगाने वाली भीड़ का समर्थन करते गया।

कथित पैगंबर पर राजा सिंह की टिप्पणी

22 अगस्त 2022 को ठाकुर राजा सिंह ने मुनव्वर फारूकी के विरुद्ध एक वीडियो बनाया था। इसमें उन्होंने इस्लाम पर बात करते हुए एक बुजुर्ग पर बात की थी, जिस पर मुस्लिमों ने कहा कि वो पैगंबर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी है। इसके बाद शहर भर में प्रदर्शन हुए। मंगलवार सुबह पुलिस ने टी राजा को गिरफ्तार कर लिया था।
उधर उसी दिन दोपहर में बीजेपी ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया। राजा सिंह को जब कोर्ट में पेश किया गया तो कोर्ट ने उन्हें 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा। हालाँकि, अगले दिन उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।

ओवैसी साहब अपने भाई को कब जेल भेजोगे?


राजा सिंह को भीड़तंत्र और जेहादियों के दबाव में PD Act के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और अब उनकी जमानत हाई कोर्ट से ही हो सकती है। लेकिन अब प्रश्न तेलंगाना पुलिस पर है कि 'सिर तन से जुदा' नारा लगाने वालों को असदुद्दीन ओवैसी के कहने पर क्यों छोड़ा? ओवैसी अपने भाई को कब जेल भेजोगे, जिसने हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान किया? पब्लिक मीटिंग में देवी-देवताओं के लिए अपमानित शब्द बोलने वाले को ओवैसी जेल भेजो और वही राजा सिंह के विरुद्ध लगाए नारे अपने भाई के विरुद्ध लगवाने की हिम्मत है?

पैगंबर के खिलाफ कथित रूप से विवादित टिप्पणी के मामले में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह की गिरफ्तारी को लेकर अड़े हुए हैं। ओवैसी ने कहा है कि बीजेपी के विधायक ने जो वीडियो जारी करके इस्लाम के खिलाफ अपनी नफरत का इजहार किया, इससे सब लोगों को तकलीफ पहुंची है। इस्लाम में पैगंबर मुहम्मद हमारा दिल है, हम प्रदर्शन करते रहेंगे जब तक बीजेपी को जेल नहीं भेजा जाएगा।

सांसद असदुद्दीन ओवैसी जिस टी राजा सिंह को गिरफ्तार करने का मांग कर रहे हैं, उसे बाकायदा गिरफ्तार किया भी गया था। लेकिन कोर्ट में ये साबित होने की राजा सिंह ने किसी का नाम लेकर कोई बात नहीं कही, तो कोर्ट ने उसे छोड़ने का आदेश दे दिया। इससे मुस्लिम समुदाय के लोग नाराज हैं। साफ है ओवैसी उस नेता को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं जिसने पैगंबर के खिलाफ कुछ कहा ही नहीं है। लेकिन खुद अपने भाई अकबरुद्दीन ओवैसी की ओर से हिंदू देवी-देवताओं के बारे में दिए गए विवादित बयानों पर चुप्पी साध लेते हैं। देश के मुसलमानों में ये प्रचलन में है कि हिंदू धर्म में बारे में चाहे कुछ भी बोल दो लेकिन अपने धर्म की बात आए तो सर तन से जुदा का नारा देने लगते हैं। हिंदू धर्म के बारे में बयान देने वालों के खिलाफ ओवैसी की पार्टी के नेता कन्नी काट लेते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि आपका भाई कब अंदर जाएगा।