Showing posts with label #Jai Shri Ram. Show all posts
Showing posts with label #Jai Shri Ram. Show all posts

बुरके में नमाज पढ़ बिरयानी बनाने और "भगवान राम मांसाहारी" बोलने वाली ब्राह्मण लड़की ‘नयनतारा’ ने माँगी माफी

 अन्नपूर्णी' एक्टर नयनतारा और उनका माफीनामा (फोटो साभार : X_ZeeStudios और नयनतारा का इंस्टा अकाउंट)
अपनी फिल्म चर्चित करने पहले तो सनातन विरोधी बयानबाज़ी की जाती है, लेकिन परिणाम एकदम विपरीत देख, माफ़ी मांगी जाती है, यानि सबकुछ लुटाकर होश में आने वालों को क्या नाम दिया जाए। क्या ऐसे लोग विश्वास करने योग्य हैं? ऐसे सनातन विरोधी दर्शाते हैं अपने पारिवारिक दूषित संस्कार, जो लालच में कुछ भी बोल अथवा कर सकते हैं। दूसरे अर्थों में कहा जाये कि जो अपने धर्म का नहीं किसी का भी नहीं हो सकता। क्या इनके परिवार में ऐसे ही दूषित संस्कार पनप रहे हैं? अब माफ़ी मांगो कुछ भी करो, अपनी दूषित मानसिकता को दिखा दिया है। 
फिल्म ‘अन्नपूर्णी (Annapoorani)’ की अभिनेत्री नयनतारा ने ‘जय श्री राम’ लिख कर माफी माँगी है। उनकी इस फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोप लगे थे। यह फिल्म भगवान राम को मांसाहारी बताने के साथ ही कुकिंग शो में बिरयानी बनाने से पहले नमाज पढ़ती ब्राह्मण लड़की जैसे सीन की वजह से विवादों में घिर गई थी।

‘जवान’ फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आ चुकी नयनतारा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर लिखा है कि उनका इरादा किसी को भी ठेस पहुँचाने का नहीं था।  

 विवाद के बाद इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से हटा लिया गया था। इस फिल्म पर FIR तक दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को काफी विरोध झेलना पड़ा था। नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माफीनामा लिखने से पहले सबसे ऊपर जय श्री राम लिखा है।

इसके आगे उन्होंने लिखा, “मैं इस नोट को बहुत भारी मन से और सच्ची इच्छा के साथ हमारी फिल्म ‘अन्नपूर्णी’ को लेकर पैदा हुए हालात को लेकर लिख रही हूँ। मैं सभी देशवासियों से कहना चाहूँगी कि मेरा और मेरी टीम का इरादा किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुँचाने का नहीं था।”

उन्होंने आगे लिखा, “हम इस मुद्दे की गंभीरता से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। एक ऐसी इंसान होने के नाते, जो पूरी तरह से भगवान में विश्वास करती है और देश भर के मंदिरों में अक्सर जाती है, मैं जानबूझ कर ऐसा कभी नहीं करूँगी।”

नयनतारा ने आगे लिखा, “मेरी वजह से जिस किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुँची हो, मैं उन सभी से दिल से पूरी संजीदगी से माफी माँगती हूँ। बीते दो दशकों में मेरे फिल्म इंडस्ट्री के सफर में मेरा एक ही इरादा रहा है, सकारात्मकता फैलाने का और एक-दूसरे से सीखने का।”

अन्नपूर्णी (Annapoorani) में आपत्तिजनक क्या-क्या?

1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में और 29 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी यह फिल्म। इस फिल्म की कहानी में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग आलोचना कर रहे थे।
इस फिल्म में नयनतारा (Nayanthara) एक ऐसी महिला का किरदार निभाती है, जो एक मंदिर में पुजारी की बेटी होती है। फिल्म के कुछ सीन में नयनतारा को मंदिर के कपड़ों में दिखाया गया है। लेकिन बिरयानी बनाने से पहले इसी ब्राह्मण लड़की को बुरका पहन कर नमाज पढ़ते भी दिखाया है। साथ ही भगवान राम को मांसाहारी बताया गया है।
इस फिल्म के खिलाफ शिकायत करने वाले लोगों ने इसे हिंदू धर्म के परंपराओं का अपमान बताया था। इस फिल्म के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज की गई थी। फिल्म निर्माताओं ने आलोचनाओं के बाद माफी माँगी थी और कहा था कि वो इसे एडिट कर फिर से रिलीज करेंगे।

विदेशों में भी राम मंदिर उद्घाटन की धूम, एफिल टावर से टाइम्स स्क्वॉयर तक गूंजेगा जय श्री राम

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन समारोह है। इसकी तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश-विदेश के राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। हर तरफ उत्सव का माहौल है। इस कार्यक्रम के लिए पूरी अयोध्या नगरी और देशभर में धार्मिक स्थलों पर तैयारी चल रही है। खास बात ये भी है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग काफी उत्साहित हैं। दुनियाभर के देशों में ‘रामोत्सव’ की तैयारी की जा रही है। फ्रांस में जहां एफिल टावर तक रथयात्रा निकालने की तैयारी है, वहीं अमेरिका में कैलिफर्निया के साथ ही वाशिंगटन, शिकागो और अन्य शहरों में विशाल कार रैली निकाली जाएगी।

अमेरिका से लेकर कनाडा तक के मंदिरों में पूजन व दीपोत्सव
हिंदू मंदिर एंपावरमेंट कांउसिल ने नार्थ अमेरिका से लेकर कनाडा तक के मंदिरों में पूजन व दीपोत्सव के आयोजन का फैसला किया है। प्राण प्रतिष्ठा भारतीय समयानुसार दोपहर लगभग 12:30 बजे होगी। उस समय पैरिस में सुबह व अमेरिका में देर रात का समय होगा।

राम मंदिर के जश्न में अमेरिका के कई शहरों में कार रैली
कई हफ्तों में वाशिंगटन, शिकागो और दूसरे अमेरिकी शहरों में राम मंदिर के जश्न में कार रैलियां निकाली गई हैं। आयोजकों में रोहित शर्मा, मणि किरण, परम देसाई, दैपायन देब, दीपक बजाज और बिमल भागवत जैसे कई लोग शामिल हैं। अब ये ग्रुप कैलिफोर्निया में कार रैली निकालने का प्लान कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे अयोध्या नहीं आ सकते हैं लेकिन राम जी उनके दिलों में हैं और उनकी घर वापसी में उनकी अटूट श्रद्धा है।

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण
22 जनवरी के दिन अयोध्या राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर पर भी किया जाएगा। इससे पहले 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर के भूमि पूजन को चिह्नित करते हुए टाइम्स स्क्वायर पर राम मंदिर का एक डिजिटल बिलबोर्ड चलाया गया था। अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन पर न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम ने कहा है कि अगर हम न्यूयॉर्क शहर में हिंदू समुदाय को देखें, तो यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है। यह उन्हें जश्न मनाने और अपनी आध्यात्मिकता को ऊपर उठाने का मौका देता है।

न्यूयॉर्क शहर मेयर एडम्स ने कहा- राम मंदिर का उद्घाटन अत्यंत महत्वपूर्ण
न्यूयॉर्क शहर मेयर एडम्स ने कहा, “हमारे यहां शहर में सबसे बड़ी भारतीय आबादी है और राम मंदिर उद्घाटन उन्हें जश्न मनाने और अपनी आध्यात्मिकता बढ़ाने की अनुमति देता है।” यह पूछे जाने पर कि अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन और न्यूयॉर्क शहर के हिंदुओं के लिए इसका क्या मतलब है एडम्स ने कहा कि राम मंदिर का उद्घाटन “अत्यंत महत्वपूर्ण” है। उन्होंने आगे कहा, “अगर हम न्यूयॉर्क शहर में हिंदू समुदाय को देखें, तो यह बेहद महत्वपूर्ण है। यह उन्हें जश्न मनाने और अपनी आध्यात्मिकता को ऊपर उठाने का मौका देता है…।”

एफिल टॉवर पर बड़े पैमाने पर उत्सव
सोशल मीडिया पर पेरिस में रहने वाले अविनाश मिश्रा नाम के यूजर ने राम रथ यात्रा के बारे में डिटेल साझा की है। उन्होंने लिखा- “21 जनवरी 2024 को पेरिस में राम रथ यात्रा! फ्रांस में रहने वाले हम भारतीय पूरे पेरिस में “राम रथ यात्रा” और एफिल टॉवर पर बड़े पैमाने पर उत्सव का आयोजन करके अयोध्या में श्री राम मंदिर उद्घाटन के ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण अवसर में शामिल होंगे।” अविनाश मिश्रा की पोस्ट को रि-ट्वीट करते हुए राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ने कहा है कि अयोध्या में जन्मस्थान पर भगवान श्री रामलला सरकार की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनना सभी रामभक्तों के लिए एक आशीर्वाद है।