Showing posts with label apologises. Show all posts
Showing posts with label apologises. Show all posts

PM मोदी का Insta पोस्ट हटाने पर Meta ने दी सफाई, कहा- गलती से हट गया था: अब कर दिया है रीस्टोर, सरकार ने कंपनी के टॉप अधिकारियों को किया तलब

              मोदी का पोस्ट हटाने पर मेटा ने माँगी माफी (फोटो साभार: Insta/Meta/NarendraModi)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंस्टाग्राम पोस्ट (PM Modi Insta Reel) डिलीट हो जाने पर मेटा की सफाई आई है। मेटा ने कहा है कि पीएम मोदी का पोस्ट गलती से डिलीट हो गया था।

सोशल मीडिया कंपनी मेटा (Meta) ने सफाई में बताया कि यह सब एक तकनीकी खराबी (Technical Glitch) के कारण हुआ था। कंपनी ने अपनी गलती मानते हुए माफी माँगी है और पीएम मोदी के उस वीडियो को दोबारा रीस्टोर (Restore) यानी बहाल कर दिया है। इसके बावजूद भारत सरकार इस पूरे मामले को काफी गंभीरता से ले रही है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाया है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने मेटा और इंस्टाग्राम के दुनियाभर के बड़े अधिकारियों को पेश होने के लिए समन भेजा है। आईटी मंत्रालय कंपनी के इस स्पष्टीकरण से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है और वह उन तकनीकी वजहों की गहराई से जांच कर रहा है, जिनकी वजह से देश के प्रधानमंत्री का पोस्ट ब्लॉक हो गया था। सरकार का मानना है कि इतने बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस तरह की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

मामला तूल पकड़ने के बाद मेटा के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति साफ की। मेटा ने कहा, “वह कंटेंट गलती से हट गया था और अब उसे पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है। यह किसी कानूनी पाबंदी (Legal Restriction) की वजह से नहीं, बल्कि एक तकनीकी खराबी (Technical Glitch) की वजह से हुआ था। हमें इस असुविधा के लिए खेद है।” शुरुआत में जब लोगों ने वीडियो देखने की कोशिश की, तो स्क्रीन पर कानूनी कारणों से रोक का संदेश दिखाई दे रहा था, जिस पर भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति (Objection) जताई थी।

दरअसल, यह मामला 23 जुलाई को पोस्ट किए गए एक बेहद अहम वीडियो से जुड़ा हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जनरेशन-जेड (Gen-Z) यानी युवाओं के नाम अपना पहला संदेश जारी किया था। इस वीडियो में पीएम ने छात्रों को भरोसा दिलाया था कि सरकार देश में परीक्षा पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए बेहद कड़े कदम उठाने जा रही है। वीडियो के अचानक ब्लॉक होने से पहले इसे लाखों लोग देख चुके थे।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा था, “सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। पेपर लीक मामलों से निपटने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही दोषियों को कड़ी सजा देने और विशेष अदालतों के गठन के लिए एक सख्त नया कानून कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा, जिसे जल्द ही संसद में लाया जाएगा।”  

प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण संदेश वाले वीडियो पर इस तरह रोक दिखने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी। हालाँकि अब वीडियो वापस दिखने लगा है, लेकिन केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि भविष्य में किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी गड़बड़ी दोहराई न जाए। इसी वजह से आईटी मंत्रालय ने मेटा के शीर्ष प्रबंधन को समन भेजकर जवाब-तलब करने की पूरी तैयारी कर ली है।

मालदीव : मुस्लिम महिला मंत्री ने अपना ही थूका चाटा, तिरंगे के अपमान पर माँगी माफी

मरियम शिउना मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ (बाएँ) और फर्जी पोस्टर (दाएँ) (चित्र साभार: @shiuna_m/X)
सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर भारतीय ध्वज तिरंगा का अपमान करने वाली मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने माफी माँग ली है। शिउना ने कहा है कि उसने जानबूझ कर यह नहीं किया है। शिउना ने इससे पहले मालदीव के विपक्षी दल मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी को निशाना बनाने के साथ ही भारतीय झंडे का भी अपमान किया था।

मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने अपने एक्स (पहले ट्विट्टर) पर लिखा, “मैं अपनी एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में बात करना चाहती हूँ जिस पर काफी बवाल और आलोचना हुई है। मैंने अपनी इस पोस्ट द्वारा पैदा हुई भ्रम की स्थिति या आहत होने को लेकर माफी माँगती हूँ। यह मेरे ध्यान में लाया गया है कि MDP के जवाब में उपयोग की तस्वीर भारतीय झंडे तिरंगा से मिलती जुलती है। मैं यह साफ़ करना चाहती हूँ कि यह जानबूझकर नहीं किया गया था और मुझे इसका अफ़सोस है।

आगे शिउना ने लिखा, “मालदीव भारत के साथ अपने रिश्ते और आपसी सम्मान को काफी महत्व देता है। मैं आगे भविष्य में अपने द्वारा साझा किए जाने वाले कंटेंट को वेरीफाई करुँगी ताकि ऐसी गड़बड़ी ना हो।” शिउना ने भारत का का अपमान करने वाली पोस्ट पहले ही हटा दी थी।

शिउना ने क्या किया था?

शिउना ने शनिवार (6 अप्रैल, 2024) की रात्रि को अपनी पार्टी PPM के लिए समर्थन जुटाने वाला एक पोस्ट किया था। इसमें विपक्षी पार्टी PPM को निशाना बनाते हुए अशोक चक्र को शामिल करके पोस्टर बनाया गया था और इस पर लिखा था, “MDP उनके (भारत) जाल में फंस रही है, हमें (मालदीव) उनके जाल में दोबारा फँसने की जरूरत नहीं है।”
इस पोस्टर को विपक्ष की पार्टी मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) के संसदीय चुनावी अभियान के लिए जारी किए गए पोस्टर को बिगाड़ करके बनाया गया था। जहाँ MDP के पोस्टर में एक कम्पास था, तो मंत्री शिउना के फर्जी पोस्टर में कम्पास की जगह पर भारत के तिरंगा में शामिल अशोक चक्र लगा दिया गया था। यह भारतीय ध्वज का अपमान करके के उद्देश्य से किया गया।
इस फर्जी पोस्टर में मात्र अशोक चक्र ही नहीं बल्कि भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल भी शामिल किया गया था। यह चुनाव चिन्ह MDP के चुनाव चिन्ह के साथ उपयोग किया गया था और दोनों पार्टियों के बीच किसी गठबंधन का इशारा किया गया था। गौरतलब है कि MDP मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत विरोधी नीतियों का विरोध करती रही है।
यह पोस्ट शिउना ने हटा दिया था। शिउना की करतूत का काफी विरोध हुआ है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि जहाँ एक तरफ मालदीव भारत से मदद माँगता है वहीं दूसरी तरफ उसके मंत्री भारत का अपमान करते हैं और भारत के खिलाफ विषवमन करते हैं। शिउना ने इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। शिउना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘जोकर’ और ‘इजरायल की कठपुतली’ कहा था। यह पोस्ट बाद में हटा दिया गया था।
अवलोकन करें:-
भारत सरकार ने मरियम शिउना की टिप्पणी को लेकर मालदीव से कड़ी आपत्ति जताई थी। शिउना को मालदीव की सत्तारूढ़ पार्टी के दो अन्य नेताओं के साथ बाद में निलंबित कर दिया गया था। इस पूरे विवाद के बाद बड़ी सँख्या में भारतीयों ने मालदीव की यात्रा ना करने को लेकर अभियान चलाया था। इन सभी विवादों के बाद भी मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत को ‘निकटतम सहयोगी’ बताया था। उन्होंने इसके बाद भारत से कर्ज में राहत देने की माँग की थी। अब शिउना ने भारतीय ध्वज के अपमान के विवाद पर भी माफ़ी माँग ली है।

बुरके में नमाज पढ़ बिरयानी बनाने और "भगवान राम मांसाहारी" बोलने वाली ब्राह्मण लड़की ‘नयनतारा’ ने माँगी माफी

 अन्नपूर्णी' एक्टर नयनतारा और उनका माफीनामा (फोटो साभार : X_ZeeStudios और नयनतारा का इंस्टा अकाउंट)
अपनी फिल्म चर्चित करने पहले तो सनातन विरोधी बयानबाज़ी की जाती है, लेकिन परिणाम एकदम विपरीत देख, माफ़ी मांगी जाती है, यानि सबकुछ लुटाकर होश में आने वालों को क्या नाम दिया जाए। क्या ऐसे लोग विश्वास करने योग्य हैं? ऐसे सनातन विरोधी दर्शाते हैं अपने पारिवारिक दूषित संस्कार, जो लालच में कुछ भी बोल अथवा कर सकते हैं। दूसरे अर्थों में कहा जाये कि जो अपने धर्म का नहीं किसी का भी नहीं हो सकता। क्या इनके परिवार में ऐसे ही दूषित संस्कार पनप रहे हैं? अब माफ़ी मांगो कुछ भी करो, अपनी दूषित मानसिकता को दिखा दिया है। 
फिल्म ‘अन्नपूर्णी (Annapoorani)’ की अभिनेत्री नयनतारा ने ‘जय श्री राम’ लिख कर माफी माँगी है। उनकी इस फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोप लगे थे। यह फिल्म भगवान राम को मांसाहारी बताने के साथ ही कुकिंग शो में बिरयानी बनाने से पहले नमाज पढ़ती ब्राह्मण लड़की जैसे सीन की वजह से विवादों में घिर गई थी।

‘जवान’ फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आ चुकी नयनतारा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर लिखा है कि उनका इरादा किसी को भी ठेस पहुँचाने का नहीं था।  

 विवाद के बाद इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से हटा लिया गया था। इस फिल्म पर FIR तक दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को काफी विरोध झेलना पड़ा था। नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माफीनामा लिखने से पहले सबसे ऊपर जय श्री राम लिखा है।

इसके आगे उन्होंने लिखा, “मैं इस नोट को बहुत भारी मन से और सच्ची इच्छा के साथ हमारी फिल्म ‘अन्नपूर्णी’ को लेकर पैदा हुए हालात को लेकर लिख रही हूँ। मैं सभी देशवासियों से कहना चाहूँगी कि मेरा और मेरी टीम का इरादा किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुँचाने का नहीं था।”

उन्होंने आगे लिखा, “हम इस मुद्दे की गंभीरता से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। एक ऐसी इंसान होने के नाते, जो पूरी तरह से भगवान में विश्वास करती है और देश भर के मंदिरों में अक्सर जाती है, मैं जानबूझ कर ऐसा कभी नहीं करूँगी।”

नयनतारा ने आगे लिखा, “मेरी वजह से जिस किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुँची हो, मैं उन सभी से दिल से पूरी संजीदगी से माफी माँगती हूँ। बीते दो दशकों में मेरे फिल्म इंडस्ट्री के सफर में मेरा एक ही इरादा रहा है, सकारात्मकता फैलाने का और एक-दूसरे से सीखने का।”

अन्नपूर्णी (Annapoorani) में आपत्तिजनक क्या-क्या?

1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में और 29 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी यह फिल्म। इस फिल्म की कहानी में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग आलोचना कर रहे थे।
इस फिल्म में नयनतारा (Nayanthara) एक ऐसी महिला का किरदार निभाती है, जो एक मंदिर में पुजारी की बेटी होती है। फिल्म के कुछ सीन में नयनतारा को मंदिर के कपड़ों में दिखाया गया है। लेकिन बिरयानी बनाने से पहले इसी ब्राह्मण लड़की को बुरका पहन कर नमाज पढ़ते भी दिखाया है। साथ ही भगवान राम को मांसाहारी बताया गया है।
इस फिल्म के खिलाफ शिकायत करने वाले लोगों ने इसे हिंदू धर्म के परंपराओं का अपमान बताया था। इस फिल्म के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज की गई थी। फिल्म निर्माताओं ने आलोचनाओं के बाद माफी माँगी थी और कहा था कि वो इसे एडिट कर फिर से रिलीज करेंगे।

BBC पर लाइव शो में महिला एंकर करने लगी अश्लील इशारे: बवाल के बाद बोली- वह प्राइवेट जोक था

                                        एंकर ने शो शुरू होते ही दिखाई मिडल फिंगल
बीबीसी के लाइव शो में टीवी एंकर अभद्र इशारा करती देखी गईं। बीबीसी की इस एंकर का नाम मरियम मोशरी है। मोशरी ने लाइव टीवी पर मिडल फिंगर दिखाई। इसके बाद उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। बवाल बढ़ने पर मोशरी ने तो इस मामले में माफी माँगी ही, साथ में बीबीसी को भी इस हरकत के कारण शर्मिंदगी में माफी माँगनी पड़ी।

दरअसल, जो क्लिप वायरल हो रही उसमें दिख रहा है कि लाइव शो शुरू होने से पहले काउंटडाउन हो रहा था कि तभी स्क्रीन पर मोशरी नजर आई। अचानक मोशरी ने सिर उठाया और आँखे बड़ी करके मिडल फिंगर दिखाई। इसके बाद वह न्यूज पढ़ने लगीं।

मोशरी की हरकत का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ और उनसे सवाल शुरू हुए उन्होंने इस कारनामे को एक निजी मजाक बता दिया। मोशरी ने कहा, “यह एक निजी मजाक था। मैंने सोचा नहीं था कि यह कैमरे में कैद हो जाएगा। जब हम काउंटडाउन संख्या वन पर पहुँचे तो मैंने एक मजाक के रूप में अपनी उंगली घुमाई और मुझे एहसास नहीं हुआ कि यह कैमरे में कैद हो जाएगी। यह टीम के साथ एक प्राइवेट जोक था और मुझे बहुत खेद है कि यह ऑन एयर चला गया! यह मेरा इरादा नहीं था कि ऐसा हो। मुझे खेद है कि मैंने किसी को नाराज या परेशान किया। मैं दर्शकों या किसी व्यक्ति को नहीं दिखा रही थी। यह एक मूर्खतापूर्ण मजाक था जो मेरे कुछ दोस्तों के लिए था।”

इस घटना के बाद हो रही फजीहत के बाद बीबीसी ने भी खेद व्यक्त किया है। बीबीसी ने कहा,” यह एक अस्वीकार्य घटना थी। हम इसके लिए माफी माँगते हैं। हम इस मामले की जाँच कर रहे हैं और उचित कार्रवाई करेंगे।”

लाइव शो में अक्सर एंकरों से गलतियाँ होती रहती है। लेकिन इस तरह अश्लील इशारे करना इन गलतियों में नहीं आता, ये साफ दिख रहा है कि बिन बात के किया गया। मोशरी से पहले बीबीसी के एक और एंकर चर्चा में आए थे। उनपर एक किशोर की अश्लील तस्वीरें मंगाने का आरोप लगा था, जिसके बदले एंकर उसे पैसे भी देता था। किशोर के परिवार को जब पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत बीबीसी को दी और बीबीसी ने उस एंकर को सस्पेंड किया।

बिहार : नीतीश कुमार ने माँगी माफी, विधानसभा में महिला विधायकों ने ‘भीतर मत घुसाओ, बाहर कर दो’ बयान पर घेरा

1976/77 में निर्माता-निर्देशक बी के आदर्श की बहुचर्चित सेक्स शिक्षा पर फिल्म 'गुप्त ज्ञान' प्रदर्शित हुई थी, जिसे सेंसर बोर्ड ने पास करने से मना कर दिया था, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी और  चंद्रशेखर आदि अनेक चर्चित नेताओं के अथक प्रयास के आगे सेंसर बोर्ड को फिल्म पास करनी पड़ी, जो ब्लॉक बस्टर सिद्ध हुई थी। लेकिन किसी भी नेता ने ऐसी अश्लील भाषा का प्रयोग किया था, जो बिहार मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने की।  फिल्म इतनी अधिक प्रभावी थी कि दोपहर का शो महिलाओं के लिए सुनिश्चित करने के साथ-साथ महिला कॉलेजों में स्पेशल शो आयोजित किये जाते थे। जब तक दर्शकों पर फिल्म का प्रभाव रहा पति-पत्नी तक नहीं मिलते थे। काफी समय तक भारत के वैश्या बाजार और पार्कों में सन्नाटा छा गया था। सेक्स समस्याओं पर खुली दुकानों तक पर सन्नाटा छा गया था।   
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बयान के लिए माफी माँग ली है। 8 नवंबर 2023 को विधानसभा पहुँचने पर महिला विधायकों ने उनका घेराव भी किया था। दरअसल 7 नवंबर को जनसंख्या नियंत्रण पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने विधानमंडल के दोनों सदन में आपत्तिजनक बातें की थी। इसके बाद से उनसे माफी और इस्तीफे की माँग हो रही थी।

नीतीश कुमार ने कहा, “मेरे मन से अगर कोई सी बात आ गई। अगर मेरी कोई बात कहना गलत था तो मैं माफी माँगता हूँ और अगर किसी को मेरी बात बुरी लगी है तो मैं शब्द वापस लेता हूँ। यदि कोई मेरी निंदा करता है तो मैं उनका अभिनन्दन करता हूँ।”

इससे पहले बिहार विधान परिषद की सदस्य भाजपा नेता निवेदिता सिंह उनके इस बयान को काला धब्बा बताया था। नीतीश के बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग कि अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी उनसे माफी की माँग की थी। बिहार भाजपा ने उनको बी ग्रेड फ़िल्में देखने वाला बताया था।

नीतीश कुमार ने 7 नवम्बर 2023 को पहले बिहार विधानसभा और फिर विधानपरिषद में महिलाओं की शिक्षा और उसके जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “अगर पढ़ लेगी लड़की, और जब शादी होगा तब लड़का लड़की का तो जो पुरुष है वो तो रोज रात में शदिया होता है उसके साथ करता है ना उसी में और पैदा हो जाता है। लड़की पढ़ लेती है तो हमको मालूम था कि उ करेगा ठीक है! लेकिन अंतिम में भीतर मत घुसाओ उसको बाहर कर दो! करता तो है।”

वहीं विधानपरिषद में उन्होंने कहा था, “उसी समय लड़की भी जब पढ़ी-लिखी रहती है तो कहती है कि ठीक है, रात में करो लेकिन अपना जो तुमको निकलने लगे तो बाहर निकाल कर फेंक दो। यही कर के लड़की सब अब सबको समझा रही है। ज़रा जान लीजिए। लड़की सब सभी को समझाती है कि अपने पति को कंट्रोल में रखिए।”

अब उन्होंने मीडिया के सामने इन बयानों पर माफी माँग ली है। इससे पहले राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनका यह कहते हुए बचाव किया था कि वह सेक्स एजुकेशन की बात कर रहे थे। इसके विषय में बात होने पर लोग शर्माते हैं।

हिंदू घृणा वाले ‘आर्ट वर्क’ पर यूक्रेन ने माँगी माफी, भारत में सनातन विरोधियों का बचाव करने वालों को शर्म आनी चाहिए

विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है, जहां सनातन विरोधियों को बचाने कुर्सी के नेता और उनकी पार्टियां उतर आती है और एक तरफ यूक्रेन को देखिए, जिसने हिंदू घृणा वाले ट्वीट के लिए माफी माँगी है। यूक्रेन की प्रथम उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा (Emine Dzheppar) ने कहा है कि हिंदुओं की आराध्य देवी माँ काली की तस्वीर के दुरुपयोग का हमें खेद है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने पिछले दिनों ‘आर्ट वर्क’ के नाम पर माँ काली की तस्वीर वाला एक ट्वीट किया था। इसमें यूक्रेनी हमले से उठे गुबार को माँ काली के स्कर्ट के तौर पर दिखाया गया था।

 झापरोवा ने 2 मई 2023 को ट्वीट कर कहा, “हमें खेद है कि यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने हिंदुओं की आराध्य देवी काली माता के चित्र का गलत उपयोग किया। यूक्रेन और यहाँ के लोग भारतीय संस्कृति का दिल से सम्मान करते हैं और भारत के समर्थन की पुरजोर सराहना करते हैं। इस चित्र को पहले ही हटा दिया गया है। हम आपसी सम्मान और दोस्ती की भावना बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।”

यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार (30 अप्रैल 2023) को दो फोटो शेयर की थी। इसमें से एक फोटो में धुएँ का गुबार दिखाई दे रहा था। वहीं, दूसरी फोटो में धुएँ के गुबार के बीच माँ काली की आपत्तिजनक तस्वीर दिखाई दे रही थी, जिसमें उनकी जीभ बाहर निकली हुई और गले में खोपड़‍ियों की माला थी। माँ काली के बाल भी अजीब तरह से उड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। इस फोटो को यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने ‘वर्क ऑफ आर्ट’ कैप्शन के साथ शेयर किया था। इसके जरिए यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने देवी काली की हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो से तुलना करते हुए उन्हें ‘अपस्कर्ट मूमेंट‘ में दिखाया था।

माँ काली के अपमान वाला ट्वीट सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसका जमकर विरोध किया था। सोशल मीडिया यूजर्स इस बात से काफी हैरान थे कि यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक हैंडल ने हिंदू धार्मिक मान्यताओं का मजाक कैसे उड़ाया। उन्होंने यूक्रेन की इस हरकत को लेकर उनसे माफी की माँग की थी। बाला नाम के एक यूजर ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची को टैग करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था, “कृपया काली माँ को बदनाम करने वाली इस अपमानजनक पोस्ट पर ध्यान दें। अगली बार जब यूक्रेन संयुक्त राष्ट्र में मदद और समर्थन की भीख माँगे तो इसे ध्यान में रखें।” हालाँकि, लगातार विरोध के बाद यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया था।