Showing posts with label #MP Ajendra Lodhi. Show all posts
Showing posts with label #MP Ajendra Lodhi. Show all posts

उत्तर प्रदेश : ‘ऐसा ह₹@मी, देशविरोधी प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा’: अजेंद्र कोहली, समाजवादी पार्टी सांसद; जनता भी किन सफेदपोश गुंडों को देती वोट


देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के छोटे से लेकर बड़े नेता तक नफरत से भरे हुए हैं। एक के बाद एक प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जहरीले बयान दे रहे हैं। अब समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी सासंद अजेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। अजेंद्र कुमार ने आपत्तिजनक बयान देते हुए प्रधानमंत्री मोदी को हरामी और देशविरोधी बताया है।
हैरानी होती है उस वोटरों पर जो सफेदपोशी गुंडों को वोट देकर वोट की बेइज्जती करते हैं। आखिर वोट देने से पहले वोटर अपनी अक्ल का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? क्या ऐसे नेता जनता और देश का भला कर सकते हैं? प्रधानमंत्री के विरुद्ध ऐसे अपशब्द बोलने वालों को गुंडा नहीं कहा जाए तो क्या कहा जाए? आखिर प्रधानमंत्री पद की कोई मर्यादा होती है नहीं? कहाँ है अखिलेश? क्यों नहीं जिस तरह बंगाल से ममता पार्टी का सफाया किया है उसी तरह उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी को भी चारों खाने चित करने का समय आ गया है। संसद में ऐसे सांसद हुड़दंग मचाकर जनता के पैसे को बर्बाद करते हैं।      

उत्तरप्रदेश के हमीरपुर से सपा सांसद अजेंद्र लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली बकने का वीडियो वायरल है। वीडियो में मीडियाकर्मी उनसे जब पूछते हैं कि पीएम मोदी ने एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है और पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने को कहा है तब अजेंद्र लोधी ने जवाब में प्रधानमंत्री को ह₹@मी बोला और देशविरोधी कहते हैं।

वीडियो वायरल में सपा सांसद ने पहले तंज मारते हुए कहा- “मोदी जी जो बोलते हैं बड़ा अच्छा बोलते हैं, सोना न खरीदें- पेट्रोल की खपत कम करें लेकिन विदेश की यात्रा करोड़ों में करें। कितना न्याय है, कितनी लोकप्रिय नेता हैं।” इसके बाद वो गाली देते हुए कहते हैं- इतना हर@मी और देशविरोधी प्रधानमंत्री आजतक किसी ने नहीं देखा और न आने वाली सरकारों में ऐसा कोई पीएम मिलेगा। 

ये बयानबाजी अजेंद्र लोधी ने उस समय की जब वो और अन्य पार्टी नेता राज्यपाल को 11 सूत्रीय माँगो का ज्ञापन सौंपने गए थे। वहीं पर मीडिया ने सवाल किया तो ये जवाब मिला। अब बयान वायरल है। सीएम योगी ने भी इसपर नाराजगी जताई है।

योगी ने अपने पोस्ट में कहा, “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति एक सांसद द्वारा की गई असंसदीय टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है। यह कृत्य राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर को प्रकट करता है। यह 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा का भी अपमान है। देश की जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का उत्तर समय आने पर अवश्य देगी।”