Showing posts with label #abusing. Show all posts
Showing posts with label #abusing. Show all posts

उत्तर प्रदेश : ‘ऐसा ह₹@मी, देशविरोधी प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा’: अजेंद्र कोहली, समाजवादी पार्टी सांसद; जनता भी किन सफेदपोश गुंडों को देती वोट


देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के छोटे से लेकर बड़े नेता तक नफरत से भरे हुए हैं। एक के बाद एक प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जहरीले बयान दे रहे हैं। अब समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी सासंद अजेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। अजेंद्र कुमार ने आपत्तिजनक बयान देते हुए प्रधानमंत्री मोदी को हरामी और देशविरोधी बताया है।
हैरानी होती है उस वोटरों पर जो सफेदपोशी गुंडों को वोट देकर वोट की बेइज्जती करते हैं। आखिर वोट देने से पहले वोटर अपनी अक्ल का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? क्या ऐसे नेता जनता और देश का भला कर सकते हैं? प्रधानमंत्री के विरुद्ध ऐसे अपशब्द बोलने वालों को गुंडा नहीं कहा जाए तो क्या कहा जाए? आखिर प्रधानमंत्री पद की कोई मर्यादा होती है नहीं? कहाँ है अखिलेश? क्यों नहीं जिस तरह बंगाल से ममता पार्टी का सफाया किया है उसी तरह उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी को भी चारों खाने चित करने का समय आ गया है। संसद में ऐसे सांसद हुड़दंग मचाकर जनता के पैसे को बर्बाद करते हैं।      

उत्तरप्रदेश के हमीरपुर से सपा सांसद अजेंद्र लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली बकने का वीडियो वायरल है। वीडियो में मीडियाकर्मी उनसे जब पूछते हैं कि पीएम मोदी ने एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है और पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने को कहा है तब अजेंद्र लोधी ने जवाब में प्रधानमंत्री को ह₹@मी बोला और देशविरोधी कहते हैं।

वीडियो वायरल में सपा सांसद ने पहले तंज मारते हुए कहा- “मोदी जी जो बोलते हैं बड़ा अच्छा बोलते हैं, सोना न खरीदें- पेट्रोल की खपत कम करें लेकिन विदेश की यात्रा करोड़ों में करें। कितना न्याय है, कितनी लोकप्रिय नेता हैं।” इसके बाद वो गाली देते हुए कहते हैं- इतना हर@मी और देशविरोधी प्रधानमंत्री आजतक किसी ने नहीं देखा और न आने वाली सरकारों में ऐसा कोई पीएम मिलेगा। 

ये बयानबाजी अजेंद्र लोधी ने उस समय की जब वो और अन्य पार्टी नेता राज्यपाल को 11 सूत्रीय माँगो का ज्ञापन सौंपने गए थे। वहीं पर मीडिया ने सवाल किया तो ये जवाब मिला। अब बयान वायरल है। सीएम योगी ने भी इसपर नाराजगी जताई है।

योगी ने अपने पोस्ट में कहा, “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति एक सांसद द्वारा की गई असंसदीय टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है। यह कृत्य राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर को प्रकट करता है। यह 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा का भी अपमान है। देश की जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का उत्तर समय आने पर अवश्य देगी।” 

उत्तर प्रदेश : मोदी ने शायद विपक्ष की गठरी मार रखी है इसीलिए गाली देने का सिलसिला नहीं रुक रहा, अब सपा नेता ने कहा ‘मोदी छुल-छुल कर…’

भारत में मोदी-विरोधी विपक्ष चुनाव परिणाम आने के बाद भी अपनी रैलियों में मोदी को गाली देने से बाज नहीं आ रहे, जैसे मोदी ने इनकी कोई गठरी मार ली हो। नरेंद्र मोदी पहला ऐसा प्रधानमंत्री है, जो थोक के भाव में गालियां खाने के बाद भी विचलित होने की बजाए बराबर जनहित में कार्यरत है। जिसका सबसे ज्यादा फायदा एकजुट होकर मोदी के हराने वाले उठा रहे हैं। इस बात से कोई हराम फरमोश इंकार नहीं कर सकता।   

देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विपक्षी नेताओं की ओर से गाली देने का सिलसिला जारी है। विपक्षी नेताओं की ओर से लगातार विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब अखिलेश यादव के करीबी समाजवादी पार्टी नेता हाजी रजा ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। सपा नेता हाजी रजा ने पार्टी सांसद नरेश उत्तम पटेल के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिस समय हमारा सांसद लोकसभा में शेर की तरह दहाड़ेगा मोदी छुल-छुल करके मूतेगा। बोलने वाले को अपनी बात रखने वाला चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सुल्तानपुर घोष थाने में सपा नेता के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।


सपा नेता हाजी रजा- छुल-छुल करके…
अखिलेश यादव के करीबी समाजवादी पार्टी नेता हाजी रजा ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। सपा नेता हाजी रजा ने पार्टी सांसद नरेश उत्तम पटेल के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कहा, “हम आपको इस मंच के माध्यम से बताना चाहते हैं और सांसद जी तरफ से भी आश्वस्त करना चाहते हैं कि अब ये फतेहपुर जनपद में नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में नहीं चलने वाले। जिस समय हमारा सांसद लोकसभा में शेर की तरह दहाड़ेगा ना मोदी छुल-छुल करके मूतेगा। बोलने वाला चाहिए। अपनी बात रखने वाला चाहिए।”

औरंगजेब से तुलना कर दी जमीन में गाड़ने की धमकी
शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को जमीन में गाड़ने की धमकी दी। प्रधाममंत्री पद और भाषा की मर्यादा भूल राउत तू-तड़ाक भी करने लगे। उद्धव ठाकरे के करीबी संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना औरंगजेब से करने के साथ मराठी में दिए गए भाषण में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ। आप इतिहास देखिए, औरंगजेब का जन्म नरेन्द्र मोदी के गांव में हुआ है। अहमदाबाद के बगल में दाहोद नाम का गांव है, जहां औरंगजेब का जन्म हुआ था। गुजरात में औरंगजेब का जन्म हुआ, यही कारण है कि वह हमारे साथ औरंगजेब की तरह बर्ताव कर रहे हैं। लेकिन याद रहे कि एक औरंगजेब को हमने इस महाराष्ट्र की धरती में गाड़ा है। हमने उस औरंगजेब को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ दी। मोदी तू क्या चीज है? मोदी तू कौन है?

मुकेश साहनी ने कहा- हिजड़ा

विकासशील इंसान पार्टी के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी, इतना झूठ बोलते हैं हम लोगों को शर्म आ रहा है कि देश का प्रधानमंत्री सिर्फ चुनाव जीतने के लिए इतना झूठ नहीं बोलना चाहिए। उनको पहले बताना चाहिए कि उन्होंने वादा किया उस पर काम करना चाहिए। कल उन्होंने कहा कि मंडल कमीशन को बदलने वाला…. आप 10 साल से ताली बजा रहे थे क्या ? 10 साल से आप सरकार में क्यों नहीं आपने मंडल कमीशन को आपने लागू कर दिया… आप 10 साल हिजड़ा बनकर ताली बजा रहे थे क्या?

अलका लांबा ने रावण से की तुलना
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की करीबी नेता अलका लांबा ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विवादित बयान दिया है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने पीएम मोदी की तुलना रावण से की है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अलका लांबा ने कहा कि रावण को तो बहुत बड़ा ब्राह्मण मानते हैं। पूजा होती है इस देश में। मुझे लगता है रावण में 10 कमियां थी। मां सीता का उसने अपहरण किया, पुरुषोत्तम राम एक मां सीता के लिए पूरी लंका से, रावण से अपना सब कुछ त्याग कर लड़े। प्रधानमंत्री जी कुछ त्याग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सीता हरण की थी, प्रधानमंत्री देश के गरीब मजदूर के अधिकार का हनन कर अपने पूंजीपति मित्रों को सौंप रहे हैं। फर्क आप खुद देख लीजिएगा।

उत्तर प्रदेश : मोदी-योगी को माँ-बहन की गालियाँ, हिन्दू समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाला ग्राम प्रधान सत्तार गिरफ्तार

                   सीतापुर में पीएम मोदी और सीएम योगी को गाली देने वाला प्रधान सत्तार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गंदी-गंदी गालियाँ देने के आरोप में सत्तार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित खानपुर सादात नाम के गाँव का प्रधान है। सत्तार पर पूरे हिन्दू समाज को भी अपमानित करने का आरोप है। इस घटना का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। मामला 4 दिसंबर, 2022 का है।

मामला थाना कोतवाली लहरपुर क्षेत्र का है। इस मामले की पुलिस में शिकायत अंकित नाम के युवक ने की है। अंकित का कहना है कि घटना के दिन वो अपने दोस्त अमित के साथ किसी काम से गाँव खानपुर सादात गए थे। यहाँ उन्होंने पाया कि उस गाँव का प्रधान सत्तार PM मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को माँ-बहन सहित गंदी-गंदी गालियाँ दे रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी बीच सत्तार ने पूरे हिन्दू समाज पर भी अभद्र टिप्पणी की।

अपनी शिकायत में अंकित ने आगे बताया है कि जब उन्होंने सत्तार को रोकने की कोशिश की तब उन्हें भी गालियाँ दी गईं। सत्तार ने अंकित और अमित वो जान से मार देने की भी धमकी दी। शिकायत में बताया गया है कि सत्तार की हरकत से वहाँ मौजूद हिन्दुओं में डर बैठ गया और उन्होंने अपने घरों और दुकानों के दरवाजे बंद कर लिए। बताया यह भी गया कि प्रधान द्वारा दी गई गालियों को सुन कर स्थानीय हिन्दू समाज के लोगों में गुस्सा भी है। अंकित ने पुलिस से आरोपित प्रधान पर केस दर्ज करने की माँग भी की है।

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें किसी को मोदी और योगी पर अभद्र टिप्पणी करते सुना जा सकता है। पीड़ित अंकित के मुताबिक, ऑडियो में आवाज ग्राम प्रधान सत्तार की है। प्रधान सत्तार की बताई जा रही इस ऑडियो में मोदी और योगी को माँ और बहन की गालियों के साथ ‘अपनी-अपनी बेटी बेच देते तो वोट मिल जाते’ जैसे शब्द कहते हुए सुने जा सकते हैं। इसी ऑडियो में ‘परचम लहराएगा’ और ‘आग लगा’ देने जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।

अंकित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित ग्राम प्रधान सत्तार पर IPC की धारा 504, 506, 295- A और दण्डविधि संशोधन 2013 की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर लिया। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। पुलिस ने छापेमारी कर के सत्तार को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया है।