Showing posts with label #Ravneet Singh Bittu. Show all posts
Showing posts with label #Ravneet Singh Bittu. Show all posts

‘आतंकवादी हैं राहुल गाँधी, कर रहे बाँटने की कोशिश’: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू


भारतीय राजनीति में राजीव गाँधी, अरविन्द केजरीवाल और ममता बनर्जी को सिर बैठाने का श्रेय मीडिया को तो जाता है, लेकिन पगलाए मतदाताओं के साथ बीजेपी को भी जाता है। ममता जब से बंगाल की मुख्यमंत्री बनी है कई बार हिन्दुओं पर जानलेवा हो चुके हैं, पगलाए मतदाता फिर ममता को वोट देते हैं; अरविन्द केजरीवाल  ने स्वयं कहा कि "मैं अराजक हूँ", लेकिन फ्री की रेवड़ियों के लालच में जनता केजरीवाल को वोट दे आते हैं; मुसलमान जो कांग्रेस को अपना हितैषी मान वोट देती है किसी ने कभी अपने दिल और दिमाग का इस्तेमाल करने की कोशिश नहीं की। देश में सबसे ज्यादा नरसंहार कांग्रेस कार्यकाल में ही हुआ है। गोधरा-
गोधरा रोना रोने वाले बताएंगे कि नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से और 2002 से पहले कितने गोधरे हो चुके हैं? 

दूसरे, मोदी को अब तक मोदी विरोधियों में सबसे ज्यादा गालियां देने वाली कांग्रेस ही है, लेकिन मोदी ने कोई कार्यवाही नहीं की, यदि इन गालियों की एक चौथाई गालियां मोदी या बीजेपी ने दे दी होती कांग्रेस ने उल्टा लटका दिया होता। फिर बांग्लादेशी पत्रकार शोएब द्वारा राहुल और सोनिया के विरुद्ध जो खुलासे किये हैं, मोदी शासित केंद्र सरकार ने क्या कार्यवाही की? यदि स्थिति विपरीत होती कांग्रेस के साथ-साथ सारा मीडिया सड़क से लेकर संसद तक चीख-चीख कर आसमान सिर पर उठा चुका होता। जिस तरह मुसलमान हर सुविधा का लाभ लेने के बावजूद बीजेपी को वोट नहीं दे सकता उसी तरह मीडिया भी बीजेपी की सगी नहीं हो सकती। राहुल और सोनिया के विरुद्ध इतने संगीन आरोप लगने पर मीडिया का चुप रहना इसका सबसे बड़ा सबूत है।              

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने हालिया बयान में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को आतंकवादी बताया है। उन्होंने राहुल गाँधी पर आरोप लगाया कि राहुल सिखों को बाँटने की कोशिश कर रहे हैं। अपने बयान में उन्होंने राहुल गाँधी को पकड़ने के लिए इनाम रखने की भी बात कही। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस भड़की हुई है। पार्टी प्रवक्ता ने उन्हें आस्तीन का साँप कहा है।

बिहार के मीडिया से बात करते हुए रवनीत सिंह बिट्टू राहुल गाँधी के लिए कहा– “पहले उन्होंने मुसलमानों का इस्तेमाल करने की कोशिश की, जब ऐसा नहीं हुआ तो अब वे सिखों को विभाजित करने का प्रयास कर रहे हैं। सिख किसी पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं है मगर चिंगारी लगाने की कोशिश हो रही है। राहुल गाँधी देश के नंबर वन टेररिस्ट हैं।”

रवनीत सिंह ने कहा, “जो देश के सबसे बड़े वांटेड हैं, अलगाववादी, वो जो पहले बयान देते थे, आज वही बयान राहुल गाँधी ने दिया है। जो गोला, बंदूक बनाने में माहिर हैं उन्होंने राहुल गाँधी की बात को सराहा है। उनकी बात ही राहुल गाँधी ने कही है। आप देख लीजिए जो देश के दुश्मन हैं, जो हर टाइम मारने की कोशिश करते हैं, जहाजों, ट्रेनों, रोड को उड़ाने की कोशिश करते हैं, जब वो लोग राहुल गाँधी के समर्थन में आ गए तो आप अंदाजा लगा लीजिए। राहुल गाँधी देश का नंबर वन आतंकवादी है। अगर किसी पर इनाम रखना चाहिए तो वो राहुल गाँधी है।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे राहुल गाँधी के भारतीय होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “देखिए मेरी राय में राहुल गाँधी भारतीय नहीं हैं। उन्होंने अपना अधिकांश समय दुनिया से बाहर बिताया है। उनके दोस्त और परिवार वहीं हैं, इसलिए मुझे लगता है कि कहीं न कहीं वह अपने देश से इतना प्यार नहीं करते हैं क्योंकि वह चले जाते हैं. वे विदेश में रहते हैं और भारत के बारे में ऐसी नकारात्मक बातें कहते हैं।”

उनके इस बयान के बाद कांग्रेस भड़की हुई है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “जिसने राहुल गाँधी के आगे पीछे करके अपना पूरा राजनीतिक करियर बनाया। वो सत्ता के लालच में विरोधियों की गोदी में बैठ कर सस्ते बयान दे रहा है। रवनीत बिट्टू तुम और भौंको क्योंकि दुनिया को तुम्हारी ग़लीच असलियत पता चलनी चाहिए। शास्त्रों में तुम जैसों को ही आस्तीन का साँप कहा गया है।”

रवनीत सिंह बिट्टू ने यह बयान राहुल गाँधी के उस बयान के विरुद्ध दिया है जो उन्होंने अमेरिका के वर्जीनिया में दिया था। राहुल गाँधी ने वहाँ कहा था, “भारत में लड़ाई इस बात को लेकर है कि क्या एक सिख को गुरुद्वारे में पगड़ी और कड़ा पहनने की अनुमति दी जाएगी।” उनके इसी बयान पर बिट्टू बोले कि आखिर ऐसा कब हुआ कि किसी सिख को पगड़ी या कड़ा पहनने से रोका गया हो।

खालिस्तानी अमृतपाल का समर्थन करने वाले चन्नी की रवनीत बिट्टू ने उड़ाई धज्जियाँ; कांग्रेस को खालिस्तान का समर्थन कर इंदिरा गाँधी की क़ुरबानी को कलंकित करने का हक़ नहीं ; गंभीर वीडियो देखिए

खालिस्तानी अमृतपाल सिंह (बीच में) का बचाव करने पर भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टू (बाएँ) ने कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी (दाएँ) की बखिया उधेड़ी

लगभग हर चुनाव में कांग्रेस कहती है कि इंदिरा गाँधी ने देश के लिए बलिदान दिया, लेकिन जिस खालिस्तान के कारण इंदिरा गाँधी की हत्या हुई, आज उसी खालिस्तान को कांग्रेस समर्थन दे रही है। क्या कांग्रेस का अपनी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा की जान खोने के बाद भी होश नहीं आया। वैसे भी भिंडरांवाला किसी और की देन नहीं थी, वह कांग्रेस की ही उपज थी। इस कटु सच्चाई को कोई भी कांग्रेसी तो कोई गैर-कांग्रेसी भी इंकार नहीं कर सकता। बरहाल, संसद में कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा विघटनकारी ताकतों को समर्थन करने का साफ संकेत दे दिया है। अगर यह कांग्रेस की रणनीति नहीं, फिर चन्नी को पार्टी से क्यों नहीं निकाला? दूसरे, जेएनयू में भी राहुल गाँधी 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खड़े दिखाई देने के साथ-साथ इस गैंग कन्हैया को दिल्ली से लोकसभा का टिकट दे दिया। तथाकथित किसान आंदोलन जिसे लगभग हर विपक्षी पार्टी ने अपना समर्थन दिया था, उसमे भी खालिस्तान के नारे लगे, किसी भी पार्टी ने विरोध नहीं किया। यानि विपक्ष संविधान के नाम पर जनता को गुमराह कर विघटन ताकतों का समर्थन कर रही है। 

किस तरह देश को गुमराह किया जा रहा है, यह वीडियो कर रहा खुलासा:-

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने संसद में खड़े होकर खालिस्तानी अमृतपाल सिंह का समर्थन करने वाले कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की बखिया उधेड़ दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर से जीत कर आए हैं। उन्होंने कहा कि अमृतपाल को जेल में रखना आपातकाल वाला फैसला है। वहीं उन्होंने रवनीत सिंह बिट्टू से कहा कि आपके दादा उस दिन नहीं मरे जिस दिन उनकी हत्या हुई, बल्कि जिस दिन आपने कांग्रेस छोड़ी उस दिन उनकी मौत हुई।

इस पर रवनीत सिंह बिट्टू ने स्पष्ट जवाब दिया कि उनके दादा ने कांग्रेस नहीं, बल्कि देश के लिए बलिदान दिया था। बता दें कि पंजाब के CM रहे बेअंत सिंह की अगस्त 1995 में खालिस्तानी आतंकियों ने बम ब्लास्ट में मार डाला था। उनके पोते रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना से 20,942 वोटों से हार गए थे, फिर भी तीसरी मोदी सरकार में उन्हें रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया। 2021 में मार्च से जुलाई के बीच वो बतौर कांग्रेस सांसद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे थे।

रवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा में चरणजीत सिंह चन्नी को करारा जवाब देते हुए कहा, “कोई चन्नी की जायदाद पूछे, ये गरीबी की बात कर रहे हैं। अगर सारे पंजाब का सबसे अमीर और भ्रष्टाचारी आदमी ये न हो तो मैं अपना नाम बदल दूँगा। हजारों करोड़ रुपयों का मालिक है ये चरणजीत सिंह चन्नी। और ये गोरा किसको कह रहे हैं? ये बताएँ कि सोनिया गाँधी कहाँ से हैं? MeToo में ये, सारे केसों में ये।” संसद में बिट्टू के इस आक्रामक जवाब का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

उधर केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने भी ‘कांग्रेस का हाथ, खालिस्तानियों के साथ’ कह कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंदिरा गाँधी का हत्यारा खालिस्तानी था और कांग्रेस उसी खालिस्तानी का समर्थन कर रही है। उन्होंने इसे भारत की संप्रभुता पर हमला बताते हुए कार्रवाई की माँग की। वहीं रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री देशद्रोही की तरह व्यवहार कर रहा है, देश को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि NSA किसानों पर नहीं, देश को तोड़ने की साजिश रचने वालों पर NSA लगा है। उन्होंने कहा कि अपने दावे के पक्ष में चन्नी सबूत नहीं दिखा पाए।