Showing posts with label #Shambhu Border. Show all posts
Showing posts with label #Shambhu Border. Show all posts

शंभू बॉर्डर से भगाए गए ‘आंदोलनकारी किसान’, पुलिस ने टेंट पर चलाया बुलडोजर : दल्लेवाल-पंढेर हिरासत में; आन्दोलनजीवी राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव, कांग्रेस आदि खामोश, क्यों?

      पंजाब पुलिस ने शंभू और खन्नौरी सीमा पर से आंदोलन को खत्म कर दिया है (फोटो साभार: Hindustan Times)
हरियाणा और पंजाब की सीमा पर एक वर्ष से अधिक समय से बैठे आंदोलनकारी किसान आखिरकार भगा दिए गए। पंजाब की पुलिस ने शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर बैठे किसानों को हटा दिया है। पुलिस ने किसान नेताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही पंजाब-हरियाणा बॉर्डर को खोल दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को बदनाम करने वाले जितने भी आन्दोलनजीवी तथाकथित किसानों ने कितना कोहराम मचा रखा था, 26 जनवरी को लाल किले पर उपद्रव कर मोदी सरकार को उकसाने का भरसक प्रयास किया गया था, लेकिन सब्र से काम लेकर सारे आन्दोलनजीवियों और उनके आकाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया था। लेकिन हरियाणा से लेकर दिल्ली में भाजपा सरकारें बनने ने आन्दोलनजीवी तथाकथित किसानों के तम्बू उखाड़ने को मजबूर कर दिया। आज आम आदमी की आतिशी कहती है कि पंजाब की अर्थव्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह कदम जरुरी था यानि पहले जो जमावड़ा था वह भारत की अर्थव्यवस्था को ख़राब करने के लिए हुआ था। सच्चाई सामने आने में समय लगता है।   

बुधवार (19 मार्च, 2025) शाम को पंजाब पुलिस शंभू और खन्नौरी सीमा पहुँची। यहाँ उसने धरने पर बैठने वाले अधिकांश किसानों को हिरासत में ले लिया। इसके पहले पुलिस ने यहाँ बिजली सप्लाई रोक दी थी। पुलिस ने दोनों सीमाओं पर 200 से अधिक किसानों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने किसानों को हिरासत में लेने से पहले उन्हें बसों में बैठ कर वापस चले जाने को कहा। हालाँकि, किसान नहीं माने। DIG मनदीप सिंह ने कहा, “हम 3,000 से ज़्यादा है और तुमलोग सिर्फ कुछ 100 हैं। हम साइट खाली करके रहेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। आपके नेताओं को चंडीगढ़ में पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है… हम बल नहीं प्रयोग करना चाहते।”

पंजाब पुलिस ने किसान नेता सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह दल्लेवाल को भी हिरासत में लिया है। यह दोनों नेता ही इस धरने की अगुवाई कर रहे थे। पुलिस ने धरना देने वाले किसानों को गिरफ्तार करने के बाद सीमा पर बनाई गई झोपड़ियों और टेंट पर बुलडोजर चला दिया।

पंजाब पुलिस ने इन सीमाओं पर बनाया गया आंदोलन का सारा इन्फ्रा खत्म कर दिया। पंजाब पुलिस के DIG हरमनबीर गिल ने बताया कि ये आंदोलन अवैध था और पंजाब सरकार ने लगातार इनका सहयोग किया। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के चलते व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी हो रही थी।

उन्होंने कहा कि किसानों को पहले इस बात के लिए मनाया गया कि वह प्रदर्शन खुद ही खत्म कर लें लेकिन वह नहीं माने। DIG गिल ने बताया कि इन गाँव के आसपास रहने वाले जमींदारों ने खुद ही पुलिस को ट्रैक्टर और बाकी सामान दिया है, ताकि किसानों का इन्फ्रा तोड़ा जा सके।

पंजाब के कारोबारियों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। कयास लगाए गए हैं कि AAP सरकार पर राज्य में लगातार दबाव बढ़ता जा रहा था, जिसके चलते यह एक्शन लिया गया। बीते कुछ दिनों में भगवंत मान सरकार राज्य में रोज होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर सख्त हुई है।

गौरतलब है कि यह आंदोलनकारी किसान 13 फरवरी, 2024 से ही सीमा पर कब्जा करके बैठे थे। इसके चलते दिल्ली-हरियाणा की तरफ से पंजाब या हिमाचल प्रदेश जाने वाले वाहनों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। हजारों करोड़ के कारोबार का नुकसान हो चुका था। लगभग 400 दिनों के बाद यह आंदोलन खत्म कर दिया गया।

आशा जताई जा रही है कि अब इन दोनों सीमाओं पर हरियाणा की तरफ से लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए जाएँगे और कुछ ही दिनों में यह रास्ता फिर से बहाल हो जाएगा।

ये कैसे किसान जो छिपा रहे ‘पहचान’, फूल बरसे तो फेंके पत्थर: शंभू बॉर्डर पर ही ठहर गया दिल्ली मार्च, ‘101 जत्थे’ में नाम किसी का… घुसने की कोशिश में कोई और था; क्या कोई और नाम से घुसने वाले गुंडे थे?

                                        फूल बरसाती पुलिस और प्रदर्शन करते किसान (फोटो साभार: ANI)
पंजाब से आए किसानों ने रविवार (8 दिसम्बर, 2024) को भी शंभू बॉर्डर पर खूब हंगामा काटा। हरियाणा पुलिस ने किसानों पर फूल बरसाए लेकिन उसका जवाब ने पत्थर से दिया दिया। पुलिस ने जब उन 101 किसानों की पहचान चेक करने की कोशिश की, जिनकी दिल्ली जाने के लिए लिस्ट दी गई थी, तो इस पर भी बवाल हुआ। पुलिस ने हंगामा काट रहे किसानों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले चलाए। किसानों ने रविवार का जत्था वापस ले लिया।

हरियाणा पुलिस के अनुसार, जिन 101 किसानों की लिस्ट उन्हें सौंपी गई थी, वह उन किसानों से मेल नहीं खा रही थी जो दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने उनकी पहचान किए गए बगैर आगे जाने की अनुमति देने से मना कर दिया। पुलिस ने यह भी कहा कि इन किसानों को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

वहीं इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि किसान किसी भी त्याग के लिए तैयार हैं और वह पुलिस से सहयोग करेंगे। सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि उनकी समस्याओं का हल पीएम मोदी के पास ही है। हरियाणा पुलिस ने इस बवाल के चालू होने से पहले किसानों के ऊपर फूल बरसाए।

हरियाणा पुलिस के एक जवान ने बताया कि उन्होंने किसानों पर फूल बरसाए लेकिन जवाब में उनके ऊपर पत्थर मारे गए और जालियाँ तोड़ने की कोशिश हुई। पुलिसकर्मी ने बताया कि उन्होंने किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने, उन्होंने अपनी आईडी और परमिशन भी नहीं चेक करवाई।

पुलिसकर्मी ने बताया कि जब पुलिस पर हमला हुआ तब उन्होंने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिसकर्मी ने कहा कि वह लगातार किसानों से विनती करते रहे लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए लगाई गई जाली पर भी हमला हुआ। काफी देर तक चले हंगामे के बीच रविवार का जत्था वापस हो गया।

सरवन सिंह पंढेर ने दावा किया कि रविवार को हवा किसान जिस दिशा में हैं, उस तरफ बह रही है, इसलिए पुलिस अधिक आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि रविवार को पुलिसिया कार्रवाई के चलते एक 8 किसान घायल हुए हैं। सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि अब दोबारा बातचीत करके रणनीति तैयार की जाएगी।

बीते कुछ दिनों से लगातार किसान फिर से दिल्ली जाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बार किसानों ने कहा है कि वह पैदल ही दिल्ली की तरफ जाना चाहते हैं। वहीं हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर ही बैरीकेडिंग लगा दी है और रास्ता रोक दिया है। बीते लगभग एक वर्ष से यही स्थिति बनी हुई है।

सुप्रीम कोर्ट का ‘आंदोलनजीवी’ किसानों को झटका : ‘बंद ही रहेगा शंभू बॉर्डर, JCB लेकर नहीं कर सकते प्रदर्शन’: 15 अगस्त को दिल्ली कूच का किया था ऐलान

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू बॉर्डर को अभी बंद ही रखने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि किसान JCB लेकर प्रदर्शन करने नहीं आ सकते। कोर्ट ने कहा है कि वह अब एक कमेटी बनाएगा जो किसानों और सरकार, दोनों का पक्ष सुनेगी।

सुप्रीम कोर्ट को इन आन्दोलनजीवी किसानों और इनको समर्थन देने वाली पार्टियों से पूछना चाहिए कि जब भी देश में चुनाव होते हैं, कोई विदेशी भारत आता है तभी आंदोलन क्यों होता है? दूसरे, आंदोलन में JCB और टैंकनुमा JCB का क्या काम? खालिस्तान ज़िन्दाबाद, प्रधानमंत्री की मौत, और ऐशोआराम की हर सुविधा होना क्या आंदोलन होता है? लाल किला पर चढ़कर उपद्रव करना क्या आंदोलन कहलाता है? आंदोलन में आतंकवादियों की रिहाई की आवाज़ उठाना क्या किसान आंदोलन है?

24 जुलाई, 2024 को शंभू बॉर्डर से बैरिकेड को लेकर हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कई महत्वपूर्ण टिप्पणियाँ की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह कुछ प्रबुद्ध जनों की एक कमेटी बनाएगा जो इस मसले का हल निकालेगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पंजाब और हरियाणा इस कमेटी के लिए नाम सुझा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने तब तक शंभू बॉर्डर को बंद रखने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इसके बाद ही पंजाब और हरियाणा आपस में बातचीत करके बैरिकेड हटाने पर काम करेंगे और चरणबद्ध तरीके से उन्हें हटाएँगे। तब तक दोनों राज्य यथास्थिति बनाएँ रखें।

सुप्रीम कोर्ट में किसान और बैरिकेड के मामले की सुनवाई के दौरान प्रदर्शन के तरीके पर पर भी टिप्पणी की गई। सरकार की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि किसान प्रदर्शन के नाम पर टैंक और बख्तरबंद गाड़ियाँ लेकर आना चाहते हैं।

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसान ऐसे प्रदर्शन नहीं कर सकते। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और किसानों के बीच विश्वास की कमी की बात कही। सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान पंजाब का भी पक्ष सुना जिसने कहा कि शंभू बॉर्डर बंद होने के कारण उसे आर्थिक नुकसान हो रहा है।

पंजाब और हरियाणा के बीच पड़ने वाला शंभू बॉर्डर बीते फरवरी माह से ही बंद है। यहाँ किसानों ने डेरा जमाया हुआ है और वह दिल्ली आकर प्रदर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने हाल ही में 15 अगस्त को दिल्ली आकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने हाल ही में इस मामले पर सुनवाई करते हुए हरियाणा को आदेश दिया था कि वह बैरिकेड हटा दे। इस निर्णय के विरुद्ध हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था जिसने हाई कोर्ट के फैसले से इतर बॉर्डर खोलने पर अभी के लिए रोक लगाई है।

एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन - 2 में रायता फैला दिया - मीलॉर्ड, किसान ट्रैक्टर ट्रॉली और JCB के बगैर आएंगे, क्या आप गारंटी लेंगे ? पहले बताएं कि पहली किसान समिति की रिपोर्ट का क्या हुआ -

सुभाष चन्द्र

किसान आंदोलन 2 भी राजनीति का अखाड़ा बन गया लगता है, और जैसे पहले  सुप्रीम कोर्ट ने रायता फैलाया था, उसी तरह इस बार भी फ़ैलाने का कार्यक्रम बना दिया है जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने। बगैर जमीनी हकीकत को जाने आर्डर पर आर्डर दिए जाते हैं।

किसान आंदोलन पार्ट-1 में भी सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा ही किया था, किसी बॉर्डर को खाली कराने के लिए कोई पहल नहीं की जबकि कई बार लोगों ने याचिका लगाई। लेकिन आज शम्भू बॉर्डर को खुलवाने के लिए उतावले हैं।

लेखक 
चर्चित YouTuber 
यह शंभू बॉर्डर सुरक्षा को ध्यान में रख कर हरियाणा सरकार ने बंद किया हुआ है।

10 जुलाई को पंजाब & हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा को आदेश दिया कि 7 दिन में शंभू बॉर्डर से barricades हटा दिए जाएं;

12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट पूछता है कि “कोई राज्य हाईवे कैसे बंद कर सकता है, Traffic Regulate करना राज्य का काम है। हम कह रहे हैं कि बॉर्डर भी खोलिए और Control भी कीजिए”। ये सभी टिप्पणियां अपनी आदत के अनुसार “मौखिक रूप” से की।

आज मीलॉर्ड ने तुषार मेहता से पूछा कि अगर किसान बगैर ट्रैक्टर के दिल्ली आते हैं तो?

लेकिन मीलॉर्ड क्या आप गारंटी ले सकते हैं कि किसान बिना ट्रेक्टर आएंगे और वादा करके भी वे न आये और दंगा किया तो आप क्या जिम्मेदारी लेंगे? तुषार मेहता ने कहा कि “नेशनल हाईवे पर JCB और ट्रैक्टर ट्रॉली की इजाजत नहीं दे सकते। बॉर्डर की दूसरी तरफ 500 ट्रैक्टर ट्राली बख्तरबंद के रूप में मौजूद हैं। उन्होंने एसी लगा रखा है गाड़ियों में। हम उस बात से चिंतित हैं कि टैंक के रूप में उन्होंने जो गाड़ियों को बनाया है, वो चिंता का विषय है”। 

मीलॉर्ड कहते हैं किसी ऐसे व्यक्ति को किसानों से बातचीत के लिए भेजा जाए जो किसानों का भरोसा जीत सके, तो मीलॉर्ड, एक बार आप ही जाकर देख लीजिए वो कितना सुनते हैं आपकी, और आप किसानों को दिल्ली क्यों लाना ही चाहते हैं?

किसान आंदोलन-1 में भी दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की थी 26 जनवरी 2021 के किसानों के मार्च पर बैन लगा दीजिए लेकिन चीफ जस्टिस शरद बोबडे ने मना कर दिया ये कहते हुए कि कानून व्यवस्था संभालना आपका काम है। फिर जो तांडव किसानों ने किया वह सब जानते है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली।

आज फिर वही  दोहराना चाहते हैं मीलॉर्ड कि बॉर्डर खोल दो लेकिन कंट्रोल करो मतलब बॉर्डर की दूसरी तरफ जो 500 ट्रैक्टर ट्राली बख्तरबंद के रूप में मौजूद हैं उनसे मुकाबला करो जो कभी भी बेकाबू हो सकते हैं।

आज हरियाणा सरकार की अपील पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए मीलॉर्ड ने और एक विशेषज्ञों की समिति बनाने के आदेश दिए जिसकी रिपोर्ट आने तक यथास्थिति बनी रहेगी। केंद्र और दोनों राज्यों से विशेषज्ञों के नाम सुझाने को कहा है।

ऐसा रायता समिति बनाने का CJI बोबडे ने भी फैलाया था और समिति की रिपोर्ट पर 8 महीने तक कोई फैसला नहीं लिया गया, शायद किसी ने रिपोर्ट पढ़ी ही नहीं और अब एक बार फिर वही समिति का राग शुरू कर रायता फैलाने का काम किया है मीलॉर्ड ने।

शंभु बाॅर्डर के Video हरियाणा पुलिस ने किए जारी : बताते हैं ‘अन्नदाता’, उनको चेहरा छुपा ‘पत्थरबाजी’ करते देखा आपने?

पुलिस पर पत्थर बरसाते प्रदर्शनकारी (चित्र साभार: Ambala Police/X)
हरियाणा और पंजाब की सीमा पर प्रदर्शनकारी किसान सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसा रहे हैं। पुलिस के समझाने के बाद भी वे नहीं मान रहे हैं। इस बात का खुलासा हरियाणा पुलिस ने किया है। दरअसल, ये कथित किसान किसी तरह दिल्ली में घुसना चाहते हैं, लेकिन सुरक्षाबल इन्हें रोकने की कोशिश कर रहा हैं। इसको लेकर वे पुलिस पर हमलावर हैं। इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं।

अम्बाला की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा डाबला ने बताया, “पत्थरबाजों के वीडियो हमने जारी की है। इनके प्रदर्शन को लेकर हमने तैयारी कि हुई थी। हमने बैरिकेड भी लगाए थे और पैरामिलिट्री भी तैनात की थी। 2020 में भी इसी तरह उत्पात का हो चुका है। हमारे सामने ऐसे वीडियो आए हैं, जिनमें लोग बैठकर पत्थर तोड़ रहे हैं और उससे जवानों को पत्थर मार रहे हैं।”

आगे उन्होंने बताया, “इस पत्थरबाजी में अर्धसैनिक बलों के 7 जवान और हरियाणा पुलिस के 18 जवान घायल हुए हैं। इसके अलावा, एक DSP भी पत्थर की चोट से घायल हुए हैं। हमने वीडियो जारी करके पत्थरबाजों की पहचान करने में सहायता माँगी है।” इसके अलावा हरियाणा पुलिस ने पत्थर बरसाने वालों के वीडियो भी जारी किए हैं और लोगों से इनका पहचान करने का आग्रह किया है।

हरियाणा पुलिस द्वारा जारी किए गए वीडियो में दिख रहा है कि एक तरफ सुरक्षाबलों के जवान तैनात है और दूसरी तरफ से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पत्थर फेंक रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि मुँह पर कपड़ा बाँधे पत्थरबाज एक के बाद एक करके आगे आते हैं और सुरक्षाबलों पर पत्थर चलाते हैं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि यहाँ यह पत्थरबाज मैदान में बैठकर पत्थर तोड़ रहे हैं और फिर सुरक्षाबलों पर फेंक रहे हैं।

इसी तरह के दृश्य पहले कश्मीर से देखने को मिलते थे। हालाँकि, अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अब वहाँ शांति है। हरियाणा बॉर्डर पर जिस तरह से प्रदर्शनकारी किसान सुरक्षाबलों पर पथराव करते दिखे, वह कश्मीर का याद दिलाता है। इस दौरान पुलिस ने आँसू गैस के गोले भी फेंके। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी किसान पीछे नहीं हट रहे हैं।

इससे पहले भी प्रदर्शकारियों के वीडियो सामने आए थे। एक वीडियो में एक प्रदर्शनकारी कहता है कि वे लोग पुलिस के ड्रोन गिराने के लिए पत्थरों का उपयोग कर रहे थे लेकिन वे पत्थर वापस आकर उन पर कर रहे थे। इस कारण से किसान अब टेनिस बॉल का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं एक और वीडियो में प्रदर्शनकारी पतंग उड़ाकर ड्रोन गिराने की कोशिश करते देखे गए थे।

इसी बीच सरकार किसानों से बातचीत करने का भी प्रयास कर रही है। बृहस्पतिवार (15 फरवरी 2024) को केंद्र सरकार और किसानों के बीच बातचीत बेनतीजा रही। यह दोनों पक्षों के बीच बातचीत का तीसरा दौर था। इस बातचीत में MSP को लेकर कानून की माँग सहित 13 माँगें रखी गई हैं। वहीं सरकार इसमें आने वाली अड़चनों को लेकर उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।

इस बीच किसानों ने शुक्रवार (16 फरवरी 2024) को भारत बंद का भी ऐलान किया है। इस बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। भारत बंद के ऐलान का ज्यादा असर जहाँ पंजाब में है। हरियाणा और दिल्ली में भी इसका असर सामान्य आवाजाही पर दिख रहा है। दिल्ली में कई जगह पर इस प्रदर्शन और बंद के चलते भारी जाम लगा हुआ है।

दिल्ली के गाजीपुर, टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर भी लोग परेशान हो रहे हैं। बैरिकेडिंग की वजह से गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। दिल्ली पुलिस ने इस दौरान लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मेट्रो सेवा का उपयोग करने की सलाह दी है। इन सबके बीच इन प्रदर्शनकारियों पर किसानों की माँगों का राजनीतिकरण करने का आरोप लग रहा है।


‘अब मोदी पंजाब आया तो बचेगा नही’: ये कैसे ‘किसान’ जो PM को दे रहे धमकी; इस प्रदर्शन को समर्थन देने वाली पार्टियां राष्ट्र को जवाब दें कि ये धमकी किसानों की है आतंकवादियों या गुंडों की?


दिल्ली सीमा पर जुटने के लिए पंजाब से किसान निकलकर शंभू बॉर्डर पर जुटे हैं। इस बीच प्रशासन उन्हें समझाने की, मनाने की, उनकी बात सुनने की कोशिश कर रहा है। लेकिन कुछ उपद्रवी तत्व ऐसे हैं जिनकी मंशा किसानों के हित की नहीं बल्कि अपने एजेंडे को अंजाम देने की है। शंभू बॉर्डर से एक कथित किसान का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देता दिख रहा है। 

अब राष्ट्र उन सभी पार्टियों से जानना चाहती है कि क्या यह धमकी उन लोगों की शह पर दी गयी है? अगर नहीं तुरंत अपना प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष समर्थन तुरंत वापस ले। जैसे ही ये पार्टियां अपना समर्थन वापस ले लेंगी, प्रदर्शन भी ख़त्म हो जाएगा, अन्यथा यही समझा जाएगा, जैसी शंका व्यक्त की जा रही है कि ये किसान के नाम पर खालिस्तानी गुंडे हैं। कांग्रेस को तो इतना सोंचना चाहिए कि खालिस्तान के नाम पर कांग्रेस एक प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को खो चुकी है, अब किसी दूसरे प्रधानमंत्री को जान नहीं खोने देंगे, भले ही वह प्रधानमंत्री कांग्रेस विरोधी भाजपा से ही क्यों न हो। पिछले प्रदर्शन में भी खालिस्तान की मांग उठी थी, तब भी प्रदर्शन को समर्थन दे रही किसी भी पार्टी ने अपना समर्थन वापस नहीं लिया। क्या ये एक और प्रधानमंत्री की क़ुरबानी चाहते हैं?   

ये वीडियो अजीत अंजुम के चैनल पर मौजूद है। वीडियो में 21:37 सेकेंड के बाद इस कथित किसान की धमकी को सुना जा सकता है। प्रदर्शन करने निकला ये ‘किसान’ कहता है- “अगर मोदी आया न वापस पंजाब तो उसे इस आँसू गैस के दर्शन कराएँगे वो टेंशन न लें। पिछली बार आया था न फिरोजपुर से भाग गया था। बहाना मारा था कि मैं बच के आ गया। इस बार आएगा तो बच के नहीं जाएगा।”

किसान आंदोलन में खालिस्तानी तत्व

पुरानी घटनाओं को देखते हुए और खुफिया रिपोर्ट्स के मद्देनजर शुरू से ही किसानों के इस आंदोलन पर और इसमें शामिल अराजक तत्वों की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं।
इससे पहले एक यूट्यूब चैनल सत्य खबर ने 12 फरवरी को एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में कुछ सिख खालिस्तान की माँग करते दिख रहे हैं। उनमें से एक सिख ने कहा, “हम सिंघु बॉर्डर पर खड़े हैं, जहाँ तुम लोगों ने बैरिकेड लगा रखे हैं। एक काम करो: हरियाणा के बॉर्डर को हमेशा के लिए बंद कर दो। हम पाकिस्तान के साथ सीमा खोलेंगे। तुम लोगों ने हमें भारत से अलग किया तो अब अलग ही हो जाते हैं।”

इसके बाद इन लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। उस कथित किसान ने आगे कहा, “मोदी सरकार पंजाब को अपना नहीं समझती है। अगर वो पंजाब को अपना नहीं समझते हैं तो हमें अलग हो जाने दो। हमें अपना देश खालिस्तान बनाने दो। हम पाकिस्तान के साथ जुड़ जाएँगे। हमने दीवारें नहीं बनाईं, तुमने बनाईं। तुमने हमें भारत से अलग कर दिया है। अब हम खालिस्तान बनाएँगे।”
किसान आंदोलन में इस तरह के बयान आने से पहले ट्रैक्टर पर भिंडरावाले की फोटो वाला झंडा भी देखा गया था और अब खुलेआम पीएम मोदी को धमकी दी जाने लगी है।

पंजाब में हुई थी पीएम की सुरक्षा में सेंध

धमकी में जिस पंजाब की घटना का जिक्र है वो 5 जनवरी 2022 की है। उस समय पीएम मोदी का विमान बठिंडा में लैंड हुआ था, जहाँ से उन्हें हैलीकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित ‘नेशनल मार्टियर्स मेमोरियल’ जाना था। वहाँ उन्हें ‘राष्ट्रीय शहीदी स्मारक’ में बलिदानी क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करनी थी।
बारिश और विजिबिलिटी कम होने के कारण उन्हें मौसम के ठीक होने के लिए 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। जब मौसम ठीक नहीं हुआ तो निर्णय लिया गया कि सड़क मार्ग से ही प्रधानमंत्री हुसैनीवाला तक का सफर तय करेंगे। जब प्रधानमंत्री का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुँचा तो वहाँ पता चला कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ता जाम कर के रखा हुआ था।
हुसैनीवाला से 30 किलोमीटर दूर पीएम मोदी का काफिला फँसा रहा। लगभग 15-20 मिनट तक पीएम मोदी वहाँ फँसे रहे। यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक बड़ी सेंध था। सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा दो घंटे में तय होनी थी, जिसके लिए पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (DGP) को ज़रूरी प्रबंधन करने के निर्देश दे दिए गए थे।