Showing posts with label #Shivraj Patil. Show all posts
Showing posts with label #Shivraj Patil. Show all posts

जिहाद पर गीता ज्ञान देने वाले शिवराज पाटिल कब तक सनातन धर्म को बदनाम करते रहेंगे?

शिवराज पाटिल को भगवत गीता का यह भी ज्ञान होना चाहिए था, "विनाश काले, विपरीत बुद्धि", लेकिन इनको तो तुष्टिकरण करते, सनातन धर्म को बदनाम करना है। पाटिल को इतना भी ज्ञान नहीं, कि सनातन धर्म को ख़त्म करने वाले मुग़लों का हिन्दुस्तान से बाहर कोई नाम लेवा भी नहीं, उसी तरफ ये कांग्रेस को भी धकेल रहे हैं। पाटिल को इतना मालूम होना चाहिए था कि अगर भगवान श्रीकृष्ण ने भागवत गीता में जिहाद सिखाया होता, हिन्दुओं को इतने वर्षों तक अयोध्या, और अब काशी, मथुरा और अन्य धार्मिक स्थलों के लिए अदालतों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।  

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जितना सनातन धर्म की गहराई में जा रहे हैं,उतनी ही तेजी से कांग्रेस अपने पतन की ओर अग्रसर है। ये वही कांग्रेस है, जो इस्लामिक आतंकवाद को संरक्षण देने 'हिन्दू आतंकवाद' और 'भगवा आतंकवाद' के नाम पर बेकसूर साधु/संत और साध्वियों को जेलों में डाल रही थी, आज वही कांग्रेस अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय दलों पर आश्रित होने को मजबूर हो गयी है। CAA से लेकर सिर तन से जुदा और अब हिजाब को लेकर जो हिन्दुओं को डराने का प्रयास कर रहे हैं, वास्तव में ये लोग अपने ही मजहब को बदनाम कर रहे हैं। वह दिन भी अधिक दूर नहीं, जब इन्ही के मजहब के लोग इनके और इनके नेताओं के विरुद्ध खड़े होंगे।  

दूसरे, कांग्रेस ने वामपंथियों के साथ चोली-दामन बन भारत के गौरवशाली इतिहास को धूमिल मुग़ल आतताइयों का गुणगान किया, वही आज इन सबके लिए दुखदायी हो रहा है। क्योकि जिस तरह से आज वास्तविक इतिहास सामने आना शुरू हो चूका है, उसने छद्दम धर्म-निरपेक्षों/सेक्युलरिस्ट्स और तुष्टिकरण करने वालों को दिन में तारे दिखाने शुरू कर दिए हैं।  
मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाल यूपीए सरकार में शिवराज पाटिल (Shivraj Patil) गृ​ह मंत्री हुआ करते थे। 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों (26/11 Mumbai Attack) के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। उससे पहले जब उसी साल दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट (Delhi Serial Bomb blast 2008) हुए थे तो वे बार-बार अपने कपड़े बदलने को लेकर विवादों में आ गए थे। अब उन्हीं पाटिल ने जिहाद पर ‘गीता ज्ञान’ दिया है। उनका कहना है कि गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन से जो कहा वह ‘जिहाद’ ही था। 

जब इस बयान पर विवाद मचा तो पाटिल ने पत्रकारों को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहरा दिया। इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिहाद का संदेश देने की बात मीडिया कह रही, मैं नहीं कह रहा। इस दौरान पत्रकारों को चुप रहने के लिए कहते हुए भी वे दिखाई पड़े। न्यूज एजेंसी एएनआई का यह वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

वैसे कांग्रेस नेताओं के लिए हिंदू धर्म को अपमानित करना नया नहीं है। भगवा आतंकवाद की थ्योरी भी कांग्रेस ने उसी तरह गढ़ी थी, जैसे पाटिल ने 20 अक्‍टूबर 2022 को जिहाद को गीता से जोड़ा। उन्‍होंने यह बताने की कोशिश की कि जिहाद का कॉन्‍सेप्‍ट गीता का भी हिस्सा है और श्रीकृष्‍ण ने अर्जुन को इसका पाठ पढ़ाया था।

पाटिल ने कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई (Mohsina Kidwai) की किताब के विमोचन के मौके पर यह व‍िवादास्‍पद बयान द‍िया। उन्‍होंने कहा, “इस्लाम में जिहाद के बारे में बहुत चर्चा हुई है। भारतीय संसद में हमारा काम जिहाद के बारे में नहीं, बल्कि आदर्शों के बारे में है। जिहाद तभी पैदा होता है जब स्वच्‍छ दिमाग से किए गए सभी प्रयास विफल हो जाते हैं।”

पूर्व गृह मंत्री ने आगे कहा, “ऐसा कहा जाता है कि जब सभी प्रयास विफल हो जाते हैं, तो एक-दूसरे के खिलाफ शक्‍ति का उपयोग कर सकते है।” पाटिल दरअसल शक्ति और जिहाद की अवधारणा के बीच झूठी समानता का चित्रण कर रहे थे। जिहाद इस्लामवादियों द्वारा दुनिया भर में गैर-मुसलमानों को मारने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है।

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने दावा किया, “यह (जिहाद) केवल कुरान में नहीं है, बल्कि महाभारत, गीता में भी है। श्रीकृष्ण भी अर्जुन से जिहाद के बारे में बात करते हैं और यह चीज केवल कुरान या गीता में ही नहीं, बल्कि ईसाई धर्म में भी है।” पाटिल ने कहा, “अपनी पूरी कोशिश करने के बावजूद, अगर कोई आपके पास हथियार लेकर आता है, तो आप वहाँ से भाग के नहीं जा सकते। उसको आप जिहाद भी नहीं कह सकते हैं और आप इसे गलत भी नहीं कह सकते।”

अवलोकन करें:-

कांग्रेस नेताओं में हिन्दू धर्म को नीचा दिखाने की लगी होड़, शिवराज पाटिल के बाद उदित राज ने दिया

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
कांग्रेस नेताओं में हिन्दू धर्म को नीचा दिखाने की लगी होड़, शिवराज पाटिल के बाद उदित राज ने दिया

बाद में उन्‍होंने हालाँकि बल प्रयोग को सहीं नहीं बताते हुए खुद को ठीक करने का प्रयास किया और कहा, “हाँ, किसी को कुछ समझाने के लिए बल प्रयोग नहीं करना चाहिए। यही मोहसिना जी ने अपनी किताब में लिखा है।”

कांग्रेस नेताओं में हिन्दू धर्म को नीचा दिखाने की लगी होड़, शिवराज पाटिल के बाद उदित राज ने दिया विवादित बयान

हिन्दू धर्म को आरोपित करना समय समय पर यह सिद्ध होता रहा है कि सनातन धर्म को कलंकित करना कांग्रेस के DNA में है। मुस्लिम तुष्टिकरण में इतना अधिक डूब चुकी है कि सच बोलने में संकोच होता है। इस्लामिक आतंकवाद को संरक्षण देने "हिन्दू आतंकवाद" और "भगवा आतंकवाद" कहकर बदनाम किया गया। कांग्रेस और जितने भी छद्दम धर्म-निरपेक्ष पार्टियां राष्ट्र को बताएं कि अपनी कुर्सी की खातिर क्यों अयोध्या, काशी और मथुरा की सच्चाई छुपाकर विवादित बनाया गया? जिस कारण शिवराज पाटिल तुष्टिकरण करते गीता का सार ही भूल गए। दूसरे, वह समय भी आ रहा है, जब सार्वजानिक रूप नेहरू और इंदिरा गाँधी के DNA पर चर्चा होगी। जिसका संकेत महात्मा गाँधी के प्रपोत्र कुलकर्णी राहुल गाँधी को दे चुके हैं, 'तुम्हारे दादा गाँधी नहीं, फिरोज खान है।' 

अवलोकन करें:-

राहुल गाँधी आपके दादा गांधी नही फिरोज खान हैं; आप मुस्लिम/कैथोलिक डीएनए का एक संयोजन मात्र हैं :
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
राहुल गाँधी आपके दादा गांधी नही फिरोज खान हैं; आप मुस्लिम/कैथोलिक डीएनए का एक संयोजन मात्र हैं :

कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के बयान से उठा तूफान अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के करीबी उदित राज ने विवादित बयान देकर अपनी और अपनी पार्टी कांग्रेस की फजीहत करा रहे हैं। एक बार फिर उदित राज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ दौरे और आरएसएस को लेकर विवादित और झूठा बयान दिया। उन्होंने बिन मांगे आरएसएस को सलाह दी है कि हिंदू धर्म की कुरीतियों को खत्म करने में प्रधानमंत्री मोदी को लगाएं ताकि धर्मांतरण रुके।

कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ दौरे के बाद अपने आफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘प्रयागराज में RSS चिंतित है कि धर्मांतरण हो रहा है। पीएम मोदी आज छठी बार केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे। आज कल ज्यादतर समय तीर्थ स्थलों में बिता रहे हैं। RSS मोदी जी को पूरा समय हिंदू धर्म की कुरीतियों को खत्म करने में लगाएं ताकि धर्मांतरण रुके और पीएम किसी और को बनाएं।’

इस ट्वीट के बाद बीजेपी ने उदित राज पर पलटवार किया। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि गुजरात चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच एक प्रतियोगिता चल रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘एक और नमूना! शिवराज पाटिल से लेकर उदित राज तक। ये बयान संयोग नहीं हैं। ये वोटबैंक का प्रयोग और उद्योग हैं। गुजरात चुनाव से पहले आप और कांग्रेस के बीच एक प्रतियोगिता है कि कौन अपनी कट्टर हिंदू नफरत से वोटबैंक का ध्रुवीकरण कर सकता है।’

सोशल मीडिया पर भी लोग उदित राज और कांग्रेस की जमकर क्लास लगा रहे हैं। लोग उदित राज को सलाह दे रहे हैं कि हिन्दू धर्म में कुरीति खोजने से ज्यादा ध्यान अपनी और अपनी पार्टी की कुरीतियों को दूर करने पर लगाए। लोगों ने उदित राज के धर्म परिवर्तन की याद दिलाते हुए कहा कि दूसरे धर्म के लोगों को हिन्दू धर्म में दखल देने की कोई जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस हिन्दू धर्म की चिंता कर रहे हैं।