Showing posts with label #porn. Show all posts
Showing posts with label #porn. Show all posts

मिया खलीफा के लिए एक जैसी है सेना और पॉर्न इंडस्ट्री, शरीर बेचने को आर्मी में सेवा देने से बेहतर बताया

                                                                                                                                                                              साभार 
अपने अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाले सोशल मीडिया बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा फिर चर्चा में है। उन्होंने अब सेना और पॉर्न इंडस्ट्री को एक जैसा बताने वाला अपना बीते साल का एक पुराना वीडियो अपने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर शनिवार (11 नवंबर, 2023) को अमेरिका के वेटर्नस डे (Veterans Day) पर रिपोस्ट किया है।

वेटरन्स डे पर साझा किए गए इस वीडियो में, मिया खलीफा के विवादास्पद बयान के साथ एक परेशान दिख रहे आर्मी ऑफिसर की क्लिप भी थी। इससे से एक विरोधाभास पैदा हो गया। उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस को बढ़ावा दिया। इराक युद्ध और अमेरिकी विरोधी भावनाओं पर कॉमेडियन मार्सेला अर्गुएलो के विचारों ने खलीफा के रिपोस्ट की इस वीडियो क्लिप को उकसा दिया है। इससे सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई है।

हाल ही में मिया ने फिलिस्तीनियों का समर्थन करते हुए इज़रायल को बुरा-भला कहा था। इसे लेकर ‘Playboy’ मैगजीन ने मिया खलीफा को बाहर का रास्ता दिखाया तो रेडियो होस्ट, रेड लाइट हॉलैंड भी उसे काम से निकाल चुके हैं। अब उनके इस रिपोस्ट को लेकर भी खासा विवाद छिड़ गया है। सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो पर बँट गए हैं। कई लोग खलीफा के अपने विचारों को जाहिर करने का समर्थन करते दिखते हैं।

खलीफा के वीडियो को पर एक शख्स ने जवाब दिया, “ये उस महिला का कहना है जो हमारी दी गई आजादी को भुनाते हुए पैसे के लिए अपने खुद के जिस्म को उघाड़ती है। आपने (मिया) कभी भी अपने सिवाय किसी और के लिए कुछ भी बलिदान नहीं किया है। दुखद है कि आप एक इंसान के तौर बहानेबाजी करती हैं।”

अब आलम ये है कि ये बहस सार्वजनिक हस्तियों के साथ खलीफा की बातचीत तक चली गई है। रेडियो होस्ट और रेसलिंग एक्सपर्ट पीटर रोसेनबर्ग के साथ एक निजी बातचीत को खलीफा ने खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक किया था। रोसेनबर्ग ने इस मामले में खलीफा के नजरिए को बेतुका और हास्यास्पद बताया था।

 इस दौरान कुछ लोग ऐसे भी है जो आर्मी सर्विस और ‘ओनली फैन्स’ के बीच तुलना के खलीफा को कोस रहे हैं। दरअसल लेट नाइट टॉक शो ज़िवे में जुलाई 2022 में अपने शरीर को ‘ओनली फैन्स’ पर बेचने से जुड़े शो की होस्ट ज़िवे फुमुदोह के एक सवाल पर मिया ने ऐसा जवाब दिया था कि वो विवादों में घिर गई थीं।

दरअसल ओनलीफैन्स लंदन, यूनाइटेड किंगडम की इंटरनेट सामग्री मेंबरशिप सर्विस है। इसका इस्तेमाल खासकर पॉर्नोग्राफी के लिए सेक्स वर्कर करते हैं। हालाँकि, ये यह फिजिकल फिटनेस एक्सपर्ट्स और म्यूजिशियन के काम को भी होस्ट करता है।

तब मिया खलीफा ने ये तक कह डाला था कि इंटरनेट पर अपना शरीर बेचना सैनिक होने की मुकाबले बेहतर है। इस बयान हो हल्ला मचने पर मिया ने कहा था, “मेरे बयान पर एतराज जताने वाले सभी लोगों के लिए कि सेना में रहना में ‘ओनली फैन्स’ रहने से भी बदतर है क्योंकि आप अपना शरीर सरकार को बेच रहे हैं – हम दोनों इस देश की सेवा कर रहे हैं! आपको क्या लगता है कि उन्होंने उस वक्त हौसला बढ़ाने के लिए क्या भेजा था? अधिक सैनिक, या स्कर्ट में मर्लिन मुनरो?”

उन्होंने तर्क दिया था कि कोई भी काम अगर आप करते हैं तो वह शरीर को बेचना ही होता है। तब भी मिया के सेना में आप सरकार को अपना शरीर बेच रहे होते हैं वाले बयान पर लोगों के मिले जुले रिएक्शन थे।

हालाँकि इस सारे मामले में खलीफा ने फिलिस्तीन का समर्थन करने और अपने कारोबारी फैसलों को लेकर बचाव का रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि यहूदियों को लेकर अपने कारोबारी रिश्तों को पहले ही न परखने पर उन्हें खेद हैं। खलीफा के अतीत के बयानों के फिर से सामने आने से ऐसी बातचीत फिर से शुरू हो गई है जो एडल्ट मनोरंजन के दायरे से परे पहुँच गई है। ये बहस अब राजनीतिक तौर से प्रेरित दुनिया में निजी अभिव्यक्ति की जटिलताओं पर बहस करने तक चली गई है।


राजस्थान : सरकारी स्कूल में रेप, पोर्न देख शोषण करता था हेडमास्टर

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित हेडमास्टर रमेशचंद्र कटारा (फोटो साभार: Bhaskar)
राजस्थान के डूंगरपुर के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं से रेप के मामले की राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) भी जाँच कर रही है। आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने जाँच टीम को स्थानीय प्रशासन का सहयोग नहीं मिलने की बात कही है।

स्कूल के हेडमास्टर रमेशचंद्र कटारा पर ही छात्राओं से रेप का आरोप है। उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। रिपोर्टों के अनुसार पोर्न मूवी देखकर वह स्कूल की 8 से 12 साल की बच्चियों के साथ दरिंदगी करता था। उन्हें डराता-धमकाता था। यह मामला 31 मई 2023 को तब सामने आया, जब ग्रामीणों ने सदर थाने में हेडमास्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद 3 जून को कटारा को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले को लेकर कानूनगो ने 8 जून को ट्वीट कर बताया, “राजस्थान के डूंगरपुर जिले में सरकारी स्कूल में 6 लड़कियों के बलात्कार के मामले में जाँच के लिए एनसीपीसीआर की टीम राजस्थान पहुँच चुकी है। कल (9 जून) डूंगरपुर में जाँच करेगी। दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिला प्रशासन का यथेष्ट सहयोग नहीं मिल रहा है।”

रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि हेडमास्टर छुट्टियों के दिन भी कार्यक्रम, पौधों को पानी देने और खेल-कूद के नाम पर उन्हें स्कूल बुलाता था। इस दौरान वह उन्हें स्कूल के ही कमरे में ले जाता। अश्लील फ़िल्म दिखाकर उनका यौन शोषण करता था। जब दर्द होने पर लड़कियाँ रोने लगतीं तो वह उन्हें फेल करने और तालाब में डूबा कर मारने की धमकी देता था।

एक पीड़ित छात्रा की माँ ने दैनिक भास्कर को बताया कि गर्मी छुट्टी होने के बाद भी हेडमास्टर लड़कियों को स्कूल बुलाता था। 29 मई 2023 को स्कूल से घर आने के बाद उनकी बेटी ने पेट में दर्द होने की शिकायत की। वह पहले भी ऐसा कह चुकी थी। इसलिए उसे हर बार की तरह दर्द की दवा दे दी। लेकिन अगले दिन उसने स्कूल जाने से मना कर दिया। जब इसका कारण पूछा तो उसने कहा कि यूरिन वाली जगह पर दर्द हो रहा है। वहाँ चोट जैसे निशान थे। पूछने पर उन्हें बेटी ने बताया कि हेडमास्टर ने उसकी ऐसी हालत की है। वह स्कूल की अन्य लड़कियों के साथ भी ऐसा ही करता है।

एक पीड़िता ने हेडमास्टर की करतूतें बताते हुए कहा है कि पढ़ाई के नाम पर हेडमास्टर आए दिन गंदी हरकतें करता था। एक बार वह स्कूल की लड़कियों को घुमाने के बहाने डूंगरपुर के तालाब ले गया था। वहाँ उसने कहा कि इसमें मगरमच्छ रहता है। तुम लोगों के साथ जो रहा है वह किसी से बताया तो इसी में फेंक दूँगा। मगर तुम लोगों को जिंदा खा जाएगा। हेडमास्टर की धमकियों के बाद सब लड़कियाँ बुरी तरह डर गई।

हेडमास्टर की घिनौनी हरकत का शिकार हुई एक पीड़िता के परिजनों का कहना है कि सर्दियों की छुट्टियों में हेडमास्टर स्कूल आता था। इसके बाद वह लड़कियों को अपनी कार में बैठाकर घर ले जाता और वहाँ उनका यौन शोषण करता। हेडमास्टर रमेशचंद्र कटारा गाँव वालों के सामने अच्छा बनने का नाटक करता था। वह गाँव के लोगों की मदद भी करता था। इसलिए स्थानीय ग्रामीणों को कभी भी उस पर शक नहीं हुआ। इसका ही फायदा उठाकर वह लड़कियों का यौन शोषण करता रहा। एक पीड़िता की माँ ने कहा है कि हेडमास्टर ने 6 नहीं, बल्कि 10 लड़कियों का यौन शोषण किया है।

इस पूरे मामले में एसपी कुंदन कवरिया का कहना है कि हेडमास्टर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। अब तक 6 लड़कियों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। कुछ और मामले सामने आ सकते हैं। पीड़ित छात्राएँ 8 से 12 साल की हैं।

कर्नाटक : विधानसभा में पोर्न देखते पाया गया कांग्रेस विधायक

                                                                                                                                 प्रतीकात्मक 
कर्नाटक विधानसभा में अब ‘पोर्नगेट 2.0’ सामने आया है, जिसके बाद वहाँ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की बड़ी फजीहत हुई है। शुक्रवार (जनवरी 29, 2021) को पार्टी नेता प्रकाश राठौड़ अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो स्क्रॉल करते हुए पाए गए। कुछ मीडियाकर्मियों ने उनकी इस हरकत का फुटेज लिया था, जिसके आधार पर दावा किया गया कि वे में ही पोर्न वीडियो देख रहे थे।

हालाँकि, कांग्रेस नेता प्रकाश राठौड़ का कहना है कि वो उस वक़्त इंटरनेट नहीं चला रहे थे, बल्कि अपने मोबाइल फोन पर आए अवांछित मैसेजों को डिलीट करने के उपक्रम में लगे हुए थे। उन्होंने सफाई देते हुए कहा, “सामान्यतः हम विधानसभा में मोबाइल फोन लेकर नहीं जाते, लेकिन चूँकि मुझे सरकार से एक सवाल पूछना था, इसीलिए मैं अपने फोन में कुछ चीजें चेक कर रहा था। मेरा स्टोरेज भर गया था और मैं उसमें से अवांछित चीजें हटा रहा था।”

भाजपा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने माँग करते हुए कहा कि राठौड़ को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा ने कहा कि इसे उच्च-सदन कहा जाता है, ये वरिष्ठों का सदन है, इसके बावजूद इस तरह की हरकत निंदनीय है। पार्टी प्रवक्ता एस प्रकाश ने कहा कि पिछली बार जब ऐसा मामला सामने आया था, जब इसी कांग्रेस ने जम कर हंगामा किया था। उन्होंने कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार से अपने नेता पर कार्रवाई की माँग की।

कर्नाटक में ये इस तरह का पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2012 में लक्ष्मण सवादी सहित 2 नेता विधानसभा में ही पोर्न देखते हुए पाए गए थे। सावदी फ़िलहाल राज्य के उप-मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ परिवहन विभाग भी सँभालते हैं। इसी तरह अरविन्द लिम्बावली नामक नेता का भी वीडियो वायरल हो गया था। हाल ही में उन्हें भी येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा के सरकार बनाने में उन्होंने भूमिका निभाई थी।

आजकल कर्नाटक में महाराष्ट्र से विवाद का मुद्दा छाया हुआ है, जिसे उद्धव ठाकरे ने अपने बयानों से हवा दी हुई है। कर्नाटक के नेताओं का कहना है कि कहना है कि कर्नाटक के लोग चाहते हैं कि मुंबई को कर्नाटक में शामिल कर लिया जाए। कर्नाटक के डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर देना चाहिए। मुंबई कर्नाटक का हिस्सा है।