Showing posts with label AAP worker. Show all posts
Showing posts with label AAP worker. Show all posts

दिल्ली : ‘गरीबों का राशन, चोरी कर खुले बाजार में बेचते रंगे हाथ पकड़े गए AAP कार्यकर्ता’

                                                  AAP के विरुद्ध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता
भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली ईकाई ने जुलाई 7, 2021 को आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके नेताओं के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। भाजपा का आरोप है कि महामारी के समय में दिल्ली की जनता के लिए आया राशन AAP के कार्यकर्ता चुरा कर खुले बाजार में बेच रहे हैं।

भाजपा को इस बात की जाँच करवाने की मांग करनी चाहिए कि कोरोना की पहली लहर में एक चैनल पर सांसद मनोज तिवारी के साथ चर्चा के दौरान सांसद संजय सिंह ने 5000 रूपए बाँटने की बात कही थी, और उस समय इसी ब्लॉग पर लिखा था कि लोगों को मात्र 2000 रूपए ही मिले थे, बाकी 3000 रूपए कहाँ गए?

विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के ट्विटर अकाउंट पर देखी जा सकती है। त्रिलोकपुरी में भाजपा द्वारा आयोजित प्रदर्शन में वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, “गरीबों का राशन चोरी करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रंगे हाथों पकड़े गए। आधा राशन बेच दिया और पकड़े जाने पर आधा राशन वापस स्कूल में पहुँचाया।”

पूरे मामले में भाजपा नेताओं का दावा है कि उन्होंने त्रिलोकपुरी के गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक स्टोरेज यूनिट से चोरी हुआ राशन बाजार में बेचते हुए आम आदमी कार्यकर्ता को रंगे हाथों पकड़ा है। बिधूड़ी कहते हैं, “गरीबों के लिए राशन न्यू अशोक नगर के गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंड्री स्कूल में रखा गया था। आप कार्यकर्ताओं ने उस राशन को स्कूल प्रबंधन की मिलीभगत से चुरा लिया और खुले बाजार में बेचना शुरू कर दिया।”

वह बताते हैं, “चावल और गेहूँ वाली 516 राशन किट पहले ही चोरी हो चुकी थी और यह दूसरी बार था जब AAP कार्यकर्ता खुले बाजार में बेचने के लिए किट उठाने आए थे, लेकिन हमने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा।”

गिरफ़्तारी की मांग 

भाजपा ने राशन चोरी के इस मामले में AAP कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई की माँग की है। बिधूड़ी कहते हैं, “हम माँग करते हैं कि आप विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए और उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। दिल्ली के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री को भी इस्तीफा दे देना चाहिए।”

2 जुलाई को कथित तौर पर दूसरी बार आप कार्यकर्ता राशन किट चोरी करने के लिए आए थे, लेकिन राशन को बेचते समय रंगे हाथों पकड़े गए। आप पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर से बरामद हुआ राशन स्कूल को लौटा दिया गया है।

भाजपा नेता बिधूड़ी ने आरोप लगाते हुए कहा, “सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, लेकिन आप विधायक या पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जो इन खाद्य राशन किटों की कालाबाजारी में शामिल थे।” बिधूड़ी ने यह भी कहा कि उनके पास घटना की वीडियो क्लिप है और सभी सबूत उपराज्यपाल अनिल बैजल को उचित कार्रवाई के लिए भेज दिए गए हैं।

‘किसान आंदोलन’ में बलात्कार : 25,000 रूपए का इनामी AAP नेता अनिल मलिक गिरफ्तार

                      अनिल मलिक AAP का सक्रिय कार्यकर्ता अपने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ 
दिल्ली की टिकरी सीमा पर चल रहे ‘किसान आंदोलन’ में आई पश्चिम बंगाल की युवती के सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित अनिल मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुल 6 आरोपित हैं, जिनमें से 3 के सिर पर 25-25 हजार रुपए के इनाम हैं। हरियाणा की झज्जर पुलिस ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर भिवानी से अनिल मलिक को धर-दबोचने में कामयाबी पाई।

अनिल मलिक के आम आदमी पार्टी (AAP) का कार्यकर्ता होने की बात भी पता चली थी। भाजपा नेताओं ने इस सम्बन्ध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से स्पष्टीकरण भी माँगा है। इससे पहले भी किसान आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगते आए हैं। इनमें मोहम्मद जुबेर, वरुण चौहान (ट्रॉली टाइम्स का सदस्य), अंतरप्रीत सिंह (स्टूडेंट फॉर सोसायटी का नेता) और स्वराज फॉर यूथ का अध्यक्ष मनीष कुमार भी शामिल है।

अनिल मलिक तभी से फरार चल रहा है, जब इस मामले की FIR भी दर्ज नहीं हुई थी। ‘किसान सोशल आर्मी’ नाम से बनाए गए तम्बू को तोड़े जाने के बाद अन्य आरोपित भी इधर-उधर भूमिगत हो गए थे। उस समय तक किसान नेता ही इन्हें बचाने में लगे थे। FIR दर्ज होने से पहले एक आरोपित अनूप चानौत ने वीडियो फुटेज जारी कर खुद का बचाव किया था और बताया था कि कमिटी के लोगों ने पंचायत कर उसे छिप कर रहने को कहा है।

इस मामले में दो महिलाओं समेत 25 लोगों से पूछताछ हो गई है। त्वरित कार्रवाई के लिए एक SIT का गठन भी किया गया था। एक अन्य आरोपित अंकुर सांगवान की जमानत याचिका जिला अदालत में ख़ारिज हो गई, जिसके बाद उसने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले की सुनवाई बुधवार (जून 16, 2021) को होनी है। अनिल मलिक को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भी भेज दिया गया है।

पूछताछ में मलिक ने कबूल किया है कि उसने रेप का वीडियो बना लिया था और उसी के सहारे पीड़िता को ब्लैकमेल करता था। युवती से ट्रेन में और फिर ‘किसान आंदोलन’ के तम्बू में भी बलात्कार हुआ था। भिवानी के भीम स्टेडियम से गिरफ्तार मलिक ने स्वीकारा कि अनूप ने भी युवती के साथ रेप किया था और अंकुर ने छेड़खानी की थी। अनिल मलिक पहले फ़ौज में था लेकिन 2016 में रिटायर हो चुका है।

अनिल मलिक मूल रूप से झोझूंकला का रहने वाला है। उसकी गिरफ़्तारी की कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि किसी को भी भनक नहीं लगी। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने किसान नेताओं के सहयोग के लिए बैठकें की थीं, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। एक तरफ किसान नेता आरोपितों को बचाते रहे, वहीं दूसरी तरफ पीड़िता के पिता को साथ लाकर उन्हें न्याय दिलाने की बातें करते रहे।

मई 2021 में दिल्ली के टिकरी बॉर्डर स्थित ‘किसानों’ के प्रदर्शन स्थल पर बंगाल से आई युवती की कोरोना से मृत्यु के बाद युवती के पिता ने आरोप लगाया था कि उन्हें उनकी बेटी ने खुद फोन पर कहा था कि उसका शारीरिक शोषण किया गया था। गैंगरेप के इस मामले के आरोपितों में से दो आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता हैं। ‘स्वराज पार्टी’ के योगेंद्र यादव को किसानों के टेंट में हुई इस घटना के बारे में पता था।

अवलोकन करें:-

आम आदमी पार्टी में ही महिलाओं का अत्याधिक यौन शोषण क्यों?
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आम आदमी पार्टी में ही महिलाओं का अत्याधिक यौन शोषण क्यों?
पार्टी पार्षद रमेश मटियाला के खिलाफ महिला ने दर्ज कराई शिकायत अपनी चुनावी

वहीं अब टिकरी सीमा पर फिर से इसी तरह का एक मामला सामने आया है। वहाँ स्थित एक अस्थायी अस्पताल की नर्स ने प्रदर्शन के आयोजकों में से एक डॉक्टर सवाईमान सिंह के वॉलंटियर्स पर यौन शोषण का आरोप लगाया। इंस्टाग्राम पर अपनी दास्ताँ शेयर करते हुए पीड़िता ने बताया कि कैसे डॉक्टर सवाईमान सिंह और उनके अनुयायियों ने उसे प्रताड़ित किया। डॉक्टर सिंह के वॉलन्टियर्स ने उस पर अश्लील टिप्पणियाँ भी की।