Showing posts with label Bikaner. Show all posts
Showing posts with label Bikaner. Show all posts

राजस्थान : नाबालिग हिंदू छात्रा और मुस्लिम महिला टीचर की कहानी में नया मोड़, कहा- हम लेस्बियन, किसी लड़के से शादी नहीं कर सकते

प्रतीकात्मक फोटो, साभारः leonardo.ai
राजस्थान के बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से 30 जून 2023 को एक नाबालिग हिंदू छात्रा अचानक गायब हो गई। स्कूल की एक मुस्लिम महिला टीचर पर उसके अपहरण का आरोप लगा। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव फैल गया है। अब छात्रा और टीचर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों ने खुद को एक-दूसरे के प्यार में बताया है। लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा है कि वे एक-दूसरे के बिना जिंदा नहीं रह सकतीं।

जारी किए गए वीडियो में छात्रा और टीचर निदा वहलीम के चेहरे पर मास्क है। वीडियो की शुरुआत में छात्रा ने कहा कि उसे अपने लापता होने के बाद दंगों की जानकारी मिली है। अगर लोगों को लग रहा है कि टीचर ने उसका अपहरण किया है तो ये गलत है। हम अपनी मर्जी से एक साथ आए हैं। इसके बाद निदा वहलीम अल्लाह की कसम खाते हुए कह रही है कि वह लड़की को बहला-फुसला कर नहीं लाई है।

दोनों ने वीडियो कहाँ से बनाया इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। पीछे से किसी बच्चे के रोने की आवाज भी सुनाई दे रही है। वीडियो में दोनों ने आगे अपने-अपने परिजनों से उन्हें परेशान करने के लिए माफ़ी माँगी है। खुद को लेस्बियन बताते हुए कहा है कि वे किसी लड़के से शादी नहीं कर सकतीं। एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं। लोगों से दोनों ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ देने की अपील की है।

वीडियो में टीचर निदा वहलीम ने कहा है कि वे मर जाएँगी पर छात्रा से अलग नहीं रह पाएँगी। खुद को पूरी तरह से सुरक्षित और एक-दूसरे के साथ खुश बताया है। वीडियो के अंत में छात्रा ने अपने परिजनों से अपील की है कि वो टीचर निदा वहलीम पर कोई केस न करें क्योंकि ऐसा उसने अपनी मर्जी से किया है। हालाँकि बीकानेर की SP तेजस्विनी गौतम ने दैनिक भास्कर को छात्रा के नाबालिग होने और FIR पर जाँच जारी होने की जानकारी दी है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। विरोध में बाजार बंद रहा और मामले को लव जिहाद बता कर कड़ी कार्रवाई की माँग की गई है।

30 जून को निदा वहलीम नाम की एक 25 वर्षीया मुस्लिम टीचर पर 17 वर्षीया हिन्दू छात्रा को अपने साथ ले कर भागने का आरोप लगा था। छात्रा के परिजनों ने इसी केस में निदा के 2 भाइयों जुनैद और नावेद को भी नामजद किया था। निदा वहलीम की पिछले 2 माह से नाबालिग छात्रा से काफी करीबी होने की बात सामने आई थी।

राजस्थान : कांग्रेस ने अपने ही नेता की कर दी मोबलीचिंग

                                            कांग्रेस नेता पर बीच सड़क हमला (वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट)
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग लाठियों से एक व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई करते दिख रहे हैं। यह वीडियो कांग्रेस शासित राजस्थान की बताई जा रही। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह घटना बीकानेर-नोखा मार्ग पर 7 अक्टूबर 2021 को हुई। पिट रहे शख्स की पहचान कांग्रेस नेता मेघ सिंह के तौर पर हुई है। वे नोखा देहात कांग्रेस अध्यक्ष हैं।

घटना का वीडियो शेयर करते हुए राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने ट्वीट किया है, “नोखा, राजस्थान का ये विडियो देखकर रूह काँप जाएगी। राजस्थान से ढोंग करने यूपी जाने वाले कांग्रेसियों, देखो तुम्हारे शासित राज्य को तुमने क्या बना दिया।”

शहज़ाद पूनावाला ने ट्वीट करते हुए कहा है, “बीकानेर का यह नज़ारा, राजस्थान में आम बन चुका है। दिनदहाड़े ऐसी घटनाएँ जो मजबूर कर देती हैं यह पूछने के लिए कि क़ानून व्यवस्था कहाँ है? परंतु लिंचिंग पर बड़ा ज्ञान देनेवाली मंडली आज पूर्ण तरीक़े से ख़ामोश है!”

नोखा से BJP विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कांग्रेस नेता पर हुए हमले को निंदनीय बताया है। साथ ही कहा है कि कांग्रेस शासन में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि खुद कांग्रेसी नेता ही हमले का शिकार हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो हिम्मटसर गाँव का है, जो बीकानेर-नोखा राजमार्ग पर पड़ता है। यहाँ देशनोक में करणी माता के दर्शन कर लौट रहे मेघ सिंह की कार को बोलेरो सवार हमलावरों ने पहले टक्कर मारकर रोका फिर उन्हें बाहर खींच उनकी पिटाई शुरू कर दी।

मेघ सिंह को लाठी-डंडों से तब तक पीटा गया जब तक वे बेसुध नहीं हो गए। उनके सिर, कमर और पैरों को बार-बार निशाना बनाया गया। बुरी तरह से घायल कांग्रेस नेता को स्थानीय बागड़ी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया।

हमलावरों ने पीट पीटकर मेघ सिंह के दोनों पैर तोड़ दिए। ये भी बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो खुद हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए बनाया। रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस नेता के वाहन को भी निशाना बनाया गया। बीच-बचाव को आए उनके भाई माल सिंह और बेटा जीतू सिंह भी घायल हो गया। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

ऑप इंडिया को स्थानीय पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद में यह घटना अंजाम दी गई। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। आरोपितों की पहचान हरी सिंह, बृजलाल, गुलाब सिंह, रामकुमार और पृथ्वीराज के तौर पर हुई है।

राजस्थान : मस्जिद में पढ़ने आए नाबालिग को बेड पर नंगा सुलाया फिर खुद उतार लिए कपड़े

बीजेपी शासित किसी भी राज्य में कोई भी घटना होने पर सारे छद्दम सेक्युलरिस्ट्स गिद्ध की भागे चले जाते हैं, लेकिन वही घटना कांग्रेस शासित राज्य में होने पर मुंह में दही जमा कर बैठ जाते हैं। 

कांग्रेस शासित राजस्थान में कुछ मुस्लिमों ने एक दलित की मॉब लिंचिंग में हत्या कर दी, कोई दलित प्रेमी नहीं बोल रहा, न जाने किस बिल में घुस कर बैठ मालपुए खा रहे हैं? 
राजस्थान के बीकानेर जिले के धोबी तलाई स्थित मस्जिद में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ। घटना 18 सितंबर 2021 की है। करतूत करने वाला मस्जिद में अजान देता है। उसकी पहचान मोहम्मद आबिद के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद मामले को दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आगे आरोपित को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

कुछ स्थानीय साइट्स में यह साफ लिखा है कि मस्जिद में अजान देने वाले मुजीम जिसका नाम मोहम्मद आबिद है, उसने नाबालिग लड़के से पहले कपड़े उतरवाए फिर उसे बेड पर लिटाया। इसके बाद आबिद खुद बिन कपड़े हो गया और कुकर्म का प्रयास करने लगा। ये सब देख बच्चा डर गया और पेशाब के बहाने बोलकर वहाँ से भाग गया। घर आकर जब उसने सारी बात बताई तब परिवार ने इस केस को पुलिस में दर्ज करवाया।

हमारा बीकानेर साइट पर प्रकाशित जानकारी का स्क्रीनशॉट, जहाँ मस्जिद साफ लिखा है और मुजीम यानी मो आबिद का नाम भी।

कोटगेट थाना क्षेत्र के सीआई मनोज माचरा इस संबंध में कहते हैं कि एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके दो बेटे मस्जिद पर पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। वहाँ आबिद नाम के एक शख्स ने उसके दो बेटों में से एक को तो घर भेज दिया, लेकिन दूसरे बेटे के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। बच्चे ने घर जाकर अपने परिजनों को आरोपित की हर​कत के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने उसके खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। मनोज माचरा ने कहा कि पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज उसे राउंडअप कर लिया है।

                                       दैनिक भास्कर का स्क्रीनशॉट
                                             राजस्थान पत्रिका का स्क्रीनशॉट

अब अजीब बात ये है कि इस पूरी खबर में हर जगह अच्छे से ये बात स्पष्ट है कि ये घटना मस्जिद-मदरसे से जुड़ी है। लेकिन फिर भी कुछ मीडिया साइट और अखबार इसे धार्मिक स्थल कहकर अलग एंगल देने का प्रयास कर रहे हैं या ये कहें कि अपने पाठक को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। बच्चे धार्मिक स्थल में पढ़ने नहीं जाते हैं, ये हम सभी जानते हैं। मगर, फिर भी दैनिक भास्कर और राजस्थान पत्रिका ने इस संवेदनशील मुद्दे पर मदरसे के लिए धार्मिक स्थल का इस्तेमाल कर केवल लोगों को भ्रमित करने का काम किया है और कुछ नहीं।

जून 2021 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में एक मस्जिद में बलात्कार की घटना सामने आई थी। मस्जिद में पानी लेने गई 12 साल की लड़की का मौलवी इलियास ने बलात्कार किया था। मंदिरों में एक थप्पड़ की घटना को भी उछालने वाले मीडिया ने उस दौरान मस्जिद में रेप के मामले को छिपाने का प्रयास किया था। उस समय ‘दैनिक जागरण’ ने भी अपनी हैडिंग में मस्जिद को ‘धार्मिक स्थल’ लिखा था। इतना ही नहीं, पूरे लेख में 4 बार मस्जिद की जगह ‘धार्मिक स्थल’ लिखा गया।

सिर्फ ‘दैनिक जागरण’ ही नहीं, ‘अमर उजाला’ और ‘दैनिक भास्कर’ ने भी उस दौरान ऐसा ही कारनामा किया था। ‘दैनिक भास्कर’ ने लिखा था – ‘धार्मिक स्थल पर हुई वारदात।’ 

बीकानेर : ‘नाबालिग से 1 महीने तक रेप, गुप्तांग में पेट्रोल, सिगरेट से शरीर दागा’: राजस्थान पुलिस ने कहा – ‘मामूली चोट’

                                                                                                        प्रतीकात्मक 
उत्तर प्रदेश या फिर किसी भाजपा शासित राज्य में बलात्कार होने पर समस्त मोदी एवं भाजपा विरोधी सड़क पर आकर सियापा करते हैं, लेकिन कांग्रेस या कांग्रेस समर्थित राज्य में बलात्कार होने पर सभी को सांप सूंघ जाता है, क्यों? कुछ ही दिन पूर्व राजस्थान के ही नागौर में निर्भय की तरह भयंकर कांड होने पर भी मुंह में दही जमाये बैठे रहे, क्यों? 

राजस्थान से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता को तार-तार कर दिया है। यहाँ एक नाबालिग लड़के के साथ बलात्कार किए जाने का आरोप लगा है। ये घटना बीकानेर जिले के बज्जू क्षेत्र की है। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके ही 4 पड़ोसियों ने मिल कर 15 साल के बच्चे का न सिर्फ अपहरण किया, बल्कि 1 महीना तक बँधक बना कर रखा। साथ ही उन पर नाबालिग के साथ कई बार रेप करने का भी आरोप लगाया।

पीड़ित की माँ ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा दिसंबर 15, 2020 को अपने ननिहाल जाने के लिए घर से निकला था। तभी, रास्ते में ही उसके पड़ोसी जसराज बिश्नोई, उसके रिश्तेदार हरीश, सोमराज और विकास ने मिल कर उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि इसके बाद चारों ने पिकअप में पीड़ित बच्चे को बिठा लिया और लूणकरणसर चले गए। वहाँ उसे जबरन शराब पिलाई गई और जम कर मारपीट भी हुई।

पीड़ित परिजनों की शिकायत के अनुसार, आरोपितों ने बच्चे के गुप्तांग में पेट्रोल डाला और साथ ही उसके शरीर को सिगरेट से भी दागा। जंभेश्वर भादू भाई होटल में नाबालिग के साथ बलात्कार की बात कही गई है। परिजनों ने बताया कि जनवरी 4, 2021 को नाबालिग बच्चा किसी तरह आरोपितों के चंगुल से छूट कर निकला और अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। फिर वो लोग सीधे पुलिस के पास पहुँचे।

बज्जू पुलिस थाने में माँ की शिकायत के बाद FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया है कि जाँच जारी है और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीकानेर की एसपी प्रीति चंद्रा ने आरोपित व पीड़ित परिजनों के बीच लम्बे समय से दुश्मनी की बात कही है। पुलिस का कहना है कि बच्चे के गुप्तांग पर व शरीर के अन्य हिस्सों पर ‘मामूली चोटें’ हैं। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की माँग की है।

अवलोकन करें:-

बदायूँ पर योगी का ‘जनाजा’ निकालने वाले नागौर की हैवानियत पर चुप, क्यों?

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
बदायूँ पर योगी का ‘जनाजा’ निकालने वाले नागौर की हैवानियत पर चुप, क्यों?

राजस्थान में पिछले कुछ महीनों से ऐसे कई मामले सामने आए हैं। अक्टूबर 2020 में आए एक मामले में एक 19 वर्षीय युवती के साथ 8 दिन तक बलात्कार किया गया था। चूरू की इस घटना में 9 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। इसी महीने में आए एक अन्य मामले में भीनमाल क्षेत्र के एक गाँव की दो नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण कर के 4 युवकों ने गैंगरेप किया था। आरोपित दोनों को पहाड़ियों पर फेंक कर भाग गए थे।

DM का आदेश, 48 घंटे में बीकानेर छोड़े पाकिस्तानी नागरिक

पुलवामा अटैक: DM का आदेश, 48 घंटे में बीकानेर छोड़े पाकिस्तानी नागरिकजम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद बीकानेर के जिला कलेक्टर ने बीकानेर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटों में बीकानेर छोड़ने के आदेश दिए हैं. जिसके बाद बीकानेर में रह रहे पाकिस्तानियों को 48 घंटों के वक्त में बीकानेर छोड़ना होगा. 
जानकारी के मुताबिक पुलवामा में हुए आंतकी हमले से आमजन में पाकिस्तान के खिलाफ काफी जन आक्रोश है. जिसे देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट कुमारपाल गौतम ने यह आदेश जारी किए हैं. दरअसल, बीकानेर जिले की सीमाएं पाकिस्तान से लगती हैं. जिस कारण सीमा के पास मौजूद अतिसंवेदनशील इलाका पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के निशाने पर रहा है. 
आदेश में कहा गया है कि बीकानेर जिले में रहने वाले भारतीय नागरिक, पाकिस्तान के नागरिकों से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से व्यापारिक संबंध नहीं रखेगें या पाकिस्तानी नागरिकों को किसी भी प्रकार का रोजगार नहीं देंगे. पाकिस्तान से प्राप्त हो रही ‘स्पूफ कॉल’ के मद्देनजर कोई भी नागरिक किसी भी दूरसंचार माध्यम से किसी भी प्रकार की सैन्य / संवेदनशील जानकारी का अनजान व्यक्तियों से आदान-प्रदान नहीं करेगा. बीकानेर का कोई भी व्यक्ति पाकिस्तान में रजिस्टर्ड सिम का उपयोग भी नहीं करेगा. 
स्पूफ कॉल वह फोन कॉल होती है जिसमें फोन उठाने वाले व्यक्ति को फोन करने वाले व्यक्ति के असली नंबर के बजाए कोई और नंबर दिखाई देता है. 

View image on TwitterView image on Twitter
Rajasthan: Bikaner DM issues a list of orders, effective immediately, u/s 144 CrPc in light of . He order Pakistani citizens to leave the dist within 48 hrs, also prohibits hotels in Bikaner border area from allowing Pak citizens. Order applicable for 2 months
आदेश में कहा गया है कि यदि किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को इस आदेश से कोई आपत्ति है तो वह जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित होकर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सकता है. आदेश में कहा गया है कि जिन पाकिस्तानी नागरिकों का विदेशी नागरिक पंजीयन अधिकारी (एफआरओ) के पास रजिस्ट्रेशन हो रखा है, उन पर यह आदेश लागू नहीं होगा. 
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में बड़े आतंकी हमले के कारण हमारे देश के सीआरपीएफ के करीब 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले के ....

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश तत्काल प्रभाव से फरवरी 18 से लागू हो गए. आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अन्तर्गत अभियोग चलाया जा सकता है. (इनपुट भाषा)