Showing posts with label Criminal. Show all posts
Showing posts with label Criminal. Show all posts

कर्नाटक : चोरी की 10+ घटनाओं के नाबालिग अपराधी को सुधारने के लिए कर्नाटक पुलिस ने जमात के पास क्यों भेजा? 3 दिन में भाग गया

                                                                                                                 साभार: ABP & Justdial
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पुलिस ने एक नाबालिग अपराधी को सुधरने के उद्देश्य से 30 दिनों के लिए जमात में भेजा। वह नाबालिग यहाँ सुधरने के बजाय तीन दिनों में ही जमात के पास से भाग गया। बताया जा रहा है कि यह नाबालिग आदतन अपराधी था और इसके 10 से अधिक मामलों में जुड़े होने की जानकारी है।

अब चर्चा यह है कि आदतन अपराधी को जमात में क्यों भेजा? अगर जमात में भेजने से अपराधी सुधरते हैं, फिर जेलों को बंद क्यों नहीं किया जाता? आखिर इस अनोखे निर्णय का असली खलनायक कौन? क्या अप्रत्यक्ष रूप से कर्नाटक सरकार शरीयत लागु कर रही है?  

डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन पहले बेंगलुरु पुलिस ने इस लड़के को गिरफ्तार किया था। यह नाबालिग लगातार कई अपराध में संलिप्त रहा था। हमेशा नई तकनीक का सहारा लेने वाली बेंगलुरु पुलिस ने इस बार सुधार लाने के लिए इसे जमात के पास भेजा, ताकि वह वहाँ दीन से प्रभावित होकर अपराध छोड़ दे।

नाबालिग ने बीते वर्ष कर्नाटक के एक मंत्री से भी फोन छीन लिया था। मंत्री उस समय बनासवाड़ी पुलिस स्टेशन के तहत सुबह की सैर पर थे और यह दौड़ता हुआ आकर उनसे फ़ोन छीनकर फरार हो गया था। मंत्री द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसका इतिहास देखकर पुलिस चौंक गई। वह कई अपराधों में संलिप्त पाया गया।

लड़का पूर्वी बेंगलुरु के बनासवाड़ी उपखंड का निवासी है। कुछ साल पहले उनके पिता के निधन के बाद उनकी मां ही परिवार में कमाने वाली एकमात्र सदस्य हैं। उसका एक छोटा भाई है। पुलिस ने बताया कि यह नाबालिग चोरी और डकैती के तीन-तीन मामलों को मात्र 10 दिनों के भीतर अंजाम दे चुका है।

लगभग 15 साल के इस नाबालिग ने यह सारा कारनामा उसने 2023 के अंत में किया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने ताले तोड़कर गाड़ियाँ चुराने में महारत हासिल कर ली है और वह बिना किसी समस्या के गाड़ियों का ताला तोड़कर उन्हें लेकर भाग जाता था। वह 10 गाड़ियाँ चोरी कर चुका था, जो कि उसके पकड़े जाने के बाद बरामद कर ली गई हैं।

इन सबके बाद उसे गिरफ्तार करके बाल सुधार गृह भेजा गया। वहाँ उसमें कोई बदलाव नहीं आया और बाहर आकर फिर से चोरी करने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे फिर से पकड़ा। इस बार पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेजने के बजाय उसे एक मदरसे में दाखिल करवाने का निर्णय लिया, ताकि उसे दीन की तालीम मिल सके।

हालाँकि, बेंगलुरु पुलिस का यह निर्णय उलटा पड़ा और यह नाबालिग तीन दिनों के भीतर ही जमात की निगरानी में मदरसे से चम्पत हो गया। उधर बेंगलुरु के डिप्टी पुलिस कमिश्नर का कहना है कि नाबालिग पर जमात और मदरसे ने सकारात्मक प्रभाव डाला है, क्योंकि बीते 25 दिनों से उसके किसी चोरी में पकड़े जाने की खबर नहीं आई है।

सेक्स, क्रिकेट और गैंगस्टर : बीवी रहनुमा को ‘सेक्स वर्कर’ बनाने वाला रियाज भाटी, दाऊद से कैसे कनेक्शन

                                              रियाज भाटी की कई नेताओं संग तस्वीरें सामने आई है
क्रिकेट में सेक्स स्कैंडल से पहले सट्टेबाज़ी का बोलबाला था, लेकिन इस नए विवाद ने समस्त क्रिकेटर्स की प्रतिभा पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। लोग अब यह भी प्रश्न कर रहे हैं कि अपनी बीवी को दांव पर लगाकर रियाज़ क्या हासिल करना चाहता था? या फिर सट्टे का परिवर्तित रूप कि औरत फेंको अपना मकसद पूरा करो? क्या मैच में खिलाडियों का चयन औरतबाज़ी से होता है? खिलाडियों और क्रिकेट बोर्ड को इस गंभीर आरोप को हल्के में लेने की बजाये गंभीरता से हल करना होगा। दूसरे, टीवी पर क्रिकेट के इतने प्रोग्राम होते है, विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं होती है, लेकिन इस सेक्स स्कैंडल पर चर्चा तो दूर, समाचार तक नहीं, जो यह भी सिद्ध करता है कि इस सेक्स स्कैंडल के पीछे कोई गहरा राज या गहरी साज़िश है। इसका पर्दाफाश होना बहुत जरुरी है। आखिर कितने वर्षों से क्रिकेट में औरतबाज़ी चल रही थी? 
गैंगस्टर रियाज भाटी इस समय सुर्खियों में है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक उसका नाम लेकर राजनीतिक विरोधियों पर आरोप लगा रहे हैं। रियाज पर अपनी ही बीवी को सेक्स वर्कर बनाने का आरोप भी लगा है। रियाज की बीवी रहनुमा ने आरोप लगाया है कि शौहर उसे हाई प्रोफाइल लोगों के साथ सोने को मजबूर करता था। उसने अपनी शिकायत में हार्दिक पांड्या, मुनफ पटेल, राजीव शुक्ला जैसों के भी नाम लिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रियाज़ भाटी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी है। वर्ष 2015 और 2020 में न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर वह देश से भागने की कोशिश में गिरफ्तार हो चुका है। इसके लिए रियाज़ ने फर्जी पासपोर्ट का सहारा लिया था। फरवरी 2020 में वह विदेश भागने की फिराक में था और मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था। उस पर जमीन कब्ज़ाने, धोखाधड़ी, गोली चलाने के साथ रंगदारी माँगने के भी केस दर्ज हैं।

इसी वर्ष सितम्बर माह में उसकी अग्रिम जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रखा है। साल 2006 में मुंबई के मलाड में एक जमीन पर अवैध कब्ज़े के लिए उसने दाऊद इब्राहिम गैंग के सदस्यों की मदद ली थी। उस पर जुहू और अम्बोली थानों में भी रंगदारी माँगने के केस दर्ज हैं। रियाज़ भाटी नेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवाने का शौक़ीन बताया जाता है। उसकी फोटो लगभग हर पार्टी के नेताओं के साथ दिख जाती है।

साल 2010 में रियाज़ भाटी पर मकोका के तहत केस दर्ज हुआ था। तब रियाज़ ने अंधेरी के एक प्रोजेक्ट से एक बिल्डर पर बाहर हो जाने का दबाव बनाया था। रियाज़ का नाम मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और बर्खास्त असिस्टेंट इंस्पेक्टर सचिन वाजे से भी जुड़ा है। बताया जा रहा है कि रियाज़ बारों से वसूली करता था। यह वसूली वो सचिन वाज़े के संरक्षण में किया करता था।

रियाज़ भाटी की उम्र लगभग 57 वर्ष है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मालिक ने भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर रियाज़ भाटी को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। फडणवीस ने इन आरोपों को तथ्यहीन और आधारहीन बताया है।

अवलोकन करें:-

क्रिकेट और सेक्स : राजीव शुक्ला के PA रहे अकरम सैफी पर भी सलेक्शन के बदले ‘सेक्स’ की डिमांड का लगा

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
क्रिकेट और सेक्स : राजीव शुक्ला के PA रहे अकरम सैफी पर भी सलेक्शन के बदले ‘सेक्स’ की डिमांड का लगा
राजीव शुक्ला के साथ सैफी जिन्हें बाद में क्लीनचिट मिल

रियाज़ भाटी की बीवी रहनुमा भाटी ने आरोप लगाया है कि उसे हाइप्रोफाइल लोगों के साथ जबरन सेक्स को मजबूर किया गया। ऐसा करने का दबाव उस पर शौहर रियाज़ ने ही बनाया था। कॉन्ग्रेस नेता राजीव शुक्ला पर भी रहनुमा भाटी के आरोपों की जद में हैं। उन पर रहनुमा को नंगा नचाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि DSP मंजूनाथ शिंदे ने रहनुमा की इस शिकायत पर संज्ञान लिया है।