Showing posts with label Dr Firdous Ashiq Awan. Show all posts
Showing posts with label Dr Firdous Ashiq Awan. Show all posts

पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों की रिलीज पर लगाई रोक

पाकिस्तान सरकार ने लिया बड़ा फैसला, भारतीय फिल्मों की रिलीज पर लगाई रोक
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ  पत्रकार  
पाकिस्तान जितनी तेजी से बौखलाहट में एक के बाद एक कदम उठा रही है, उससे स्पष्ट हो गया है, कि पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान वास्तव में भारत के विरुद्ध बयानबाज़ी और पाबंदियाँ लगा कर पाकिस्तान में सरकार के विरुद्ध जन आक्रोश से जनता का ध्यान हटाने का केवल प्रयास मात्र है, इससे ज्यादा और कुछ नहीं। 
दूसरे यह कि जिस तरह पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगाई है, यह उन भारतीयों के मुँह पर तमाचा है, जो चंद सिक्कों की खातिर पाकिस्तान कलाकारों को अपनी फिल्मों और रियलिटी शो में बुलाते हैं। यदि यही कदम भारत सरकार ने उठाया होता, #intolerance, #award vapsi और #not in my name आदि गैंग सडकों पर उतर आए होते।    
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर पाकिस्तान में बौखलाहट साफ नजर आ रही है। 5 अगस्त को भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने देश के जम्मू-कश्मीर राज्य से धारा 370 हटाने को लेकर राज्यसभा में बिल पेश किया था, जिसके बाद लोकसभा में भी इस बिल को पेश किया गया। दोनों सदनों से ये बिल भारी बहुमत से पास हुआ। लेकिन पाकिस्तान भारत के इस फैसले से बौखलाया हुआ है। अब पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों को अपने देश में बैन कर दिया है। इस बात की जानकारी एएनआई के ट्विटर हैंडल से दी गई है।
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के स्पेशल असिस्टेंट डा. फिरदौस आशिक अवान ने इस बात का ऐलान किया है। फिरदौस ने कहा, 'भारत की कोई भी फिल्म पाकिस्तानी सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाएगी।' इससे पहले पाकिस्तान ने भारत और पाक के बीच चलने वाली 'समझौता एक्सप्रेस (Samjhota Express)' को भी बंद कर दिया है।


भारत के जम्मू-कश्मीर के फैसले पर पाकिस्तानी सिनेमा के कई दिग्गज सितारों ने भी ट्विटर के माध्यम से अपना रिएक्शन दिया है। जिसमें आतिफ असलम (Atif Aslam), माहिरा खान और वीना मलिक जैसी हस्तियां शामिल हैं। सिंगर आतिफ असलम ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं कश्मीर में हो रही हिंसा की निंदा करता हूं। इस ट्वीट के बाद आतिफ ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे।
अवलोकन करें:-


nigamrajendra.blogspot.com
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके सलाहकार शायद भूल रहे हैं, कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने का मुद्द...