Showing posts with label England. Show all posts
Showing posts with label England. Show all posts

इंग्लैंड : पुलिस की 17 साल की नौकरी में 24 बलात्कार, 12 महिलाओं को बनाया सेक्स स्लेव; पीड़िताओं पर करता था पेशाब

ब्रिटिश पुलिस अधिकारी डेविड कैरिक ( साभार- @BladeoftheS)
इंग्लैंड की राजधानी लंदन (London, England) में ब्रिटिश पुलिस डिपार्टमेंट ने डेविड कैरिक नाम के अपने अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है। डेविड पर 12 महिलाओं के साथ रेप का दोष सिद्ध हुआ है। बर्खास्त पुलिस अधिकारी पर साल 2003 से 2023 के बीच बलात्कार के 24 मामलों सहित कुल 49 केस दर्ज हुए थे। अब डेविड को ब्रिटेन के सबसे बड़े सेक्स अपराधियों में गिना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बर्खास्त 48 वर्षीय पुलिस अधिकारी डेविड कैरिक लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस में साल 2001 से तैनात हुआ था। साल 2009 से वह संसदीय और राजनीतिक सुरक्षा कमान में काम कर रहा था। पुलिस में आने से पहले डेविड ब्रिटिश फ़ौज में पोस्टेड था। रेप के आरोपों के बाद साल 2021 में डेविड को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से वह जेल में है। उसे पुलिस फोर्स से टर्मिनेट कर दिया गया है।

डेविड का सबसे पहले भंडाफोड़ उसकी गर्लफ्रेंड ने किया था। अदालत में डेविड ने कुल 49 यौन अपराध कबूल किए। इनमें से 24 अपराध रेप के हैं। हालाँकि, अलग-अलग रिपोर्ट में डेविड द्वारा कबूल किए गए गुनाहों की संख्या अलग-अलग हैं। कुछ जगहों पर उसके द्वारा किए गए यौन अपराधों की संख्या 80 से भी अधिक बताई जा रही है। इस खुलासे के बाद ब्रिटिश पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है।

डेविड महिलाओं को सोशल डेटिंग ऐप के साथ-साथ सोशल गेदरिंग में फँसाता था। वह महिलाओं को लुभाने के लिए अपने पद का इस्तेमाल करता था। जब महिलाओं उसके जाल में फँस जाती थीं तो वह उन्हें सेक्सुअली प्रताड़ित करता था। इतना ही नहीं, उन्हें चुप कराने के लिए भी वह अपने पद का डर दिखाता था। डेविड पीड़िताओं को यह कह चुप करा देता था कि वह एक पुलिसकर्मी है और पीड़िताओं की बातों पर कोई विश्वास नहीं करेगा।

डेविड महिलाओं को ‘सेक्स स्लेव’ (यौन गुलाम) की तरह ट्रीट करता था। वह महिलाओं को अपमानित करता था और उन्हें गुलाम कहता था। डेविड ने कुछ पीड़ितों को सीढ़ियों के नीचे एक छोटी अलमारी में 10 घंटे तक बिना खाना दिए रखा। वहीं, कुछ महिलाओं को उसने बेल्ट से पीटा और उसके घर को नंगा होकर साफ करने को मजबूर किया।

डेविड पर कई तरह आपराधिक मामले होने के बाद भी उसे एलिट आर्म्ड यूनिट और संसदीय एवं कूटनीतिक आर्म्ड कमांड ने तैनात किया गया। पिछले साल दिसंबर में उसकी शुरुआती दोष सिद्ध होने के बाद कोर्ट ने डेविड का वेतन रोकने का आदेश दिया था। अब उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

इंग्लैंड के महिला संगठनों ने दोषी डेविड कैरिक के साथियों और सीनियरों पर सब कुछ जानते हुए उसे बचाने का आरोप लगाया है। महिला संगठनों ने पुलिस को ‘संकट संस्थान’ कहा है। मामलों के उजागर होने पर अब ब्रिटेन का पुलिस बल अन्य यौन अपराधों की गंभीरता से जाँच कर रहा है।

बताया जा रहा है कि 1000 शिकायतों में लगभग 800 अधिकारी आरोपित हैं, जिन पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। डेविड कैरिक की करतूत पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को पुलिस में होना ही नहीं चाहिए था।

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने स्वीकार किया है कि डेविड की हरकत से आम लोगों का पुलिस में विश्वास कम हो गया है। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस के कमिश्नर मार्क राउली ने भी डेविड की करतूत उजागर होने के बाद आम लोगों से माफी माँगी है।

कुरान का पाठ पढ़ 33 साल की गर्लफ्रेंड को 60 साल का डॉक्टर देता था जहरीला इंजेक्शन, छाती में घुसा दिया था ट्यूब

                                         डॉ होस्साम मेटवल्ली (बाएँ) गर्लफ्रेंड केली विल्सन (दाएँ) (फोटो साभार: DailyMail)
जिस तरह इस्लामिक आतंकवाद के विरुद्ध विश्व एकजुट हो रहा है, उसी भांति लव जिहाद के विरुद्ध भी विश्व को एकजुट होने की आवश्यकता है, क्योंकि गैर-मुस्लिम लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फांस उन पर अत्याचार की घटनाएं भारत से बाहर अन्य देशों में भी घटित हो रही हैं। 

इंग्लैंड के साउथ यॉर्कशायर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहाँ एक डॉक्टर ने एक कथित इस्लामी रस्म की प्रक्रिया अपनाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने की कोशिश की। 60 वर्षीय डॉक्टर होस्साम मेटवल्ली को जेल भेज दिया गया है। ये घटना शेफील्ड की है, जहाँ के क्राउन कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया। ‘इस्लामी रस्म’ अपनाते हुए उसने अपनी 33 वर्षीय गर्लफ्रेंड के विल्सन को सैकड़ों बार जहरीला इंजेक्शन दिया।

डॉक्टर की इस कथित इस्लामी ‘झाड़-फूँक’ के कारण उसकी गर्लफ्रेंड के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। डॉक्टर इस सम्बन्ध में यूट्यूब पर वीडियोज देखता था और फिर उन्हें जो प्रक्रिया बताई जाती थी, उसे अपनी गर्लफ्रेंड पर आजमाता था। इसी तरह उसने ऐसी कई रस्में की और इंजेक्शन के माध्यम से खतरनाक पदार्थ अपनी गर्लफ्रेंड के शरीर में डालता रहा। उसके घर से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुए हैं।

इनमें से कई तो खतरनाक व जहरीले ड्रग्स भी हैं। वरिष्ठ जज जेरेमी रिचर्डसन ने कहा कि ये उनके 41 साल के करियर का सबसे अजीबोगरीब मामला है। डॉक्टर ने लगभग 4 वर्षों तक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा किया था। इस दौरान उसने 200 वीडियोज रिकॉर्ड किए, जिन्हें कोर्ट में जूरी को भी दिखाया गया। उत्तर-पूर्वी लिंकनशायर के ग्रिम्स्बी नामक इलाके में स्थित अपने घर में उसने ये ‘इस्लामी झाड़-फूँक’ की।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जहाँ एक तरफ डॉक्टर होस्साम मेटवल्ली कुरानशरीफ का पाठ कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ अपनी गर्लफ्रेंड की छाती में ट्यूब लगा कर उसके शरीर में ड्रग्स डाल रहा है। इस दौरान उसे इस्लाम की ‘रुक़्या रस्म’ के तहत गर्लफ्रेंड का झाड़-फूँक किया। इसके तहत सफ़ेद ग्लव्स पहने मौलवियों को मरीज के सिर पर हाथ रख कर कुरान पढ़ते हुए देखा जा सकता है।

इससे जीन वगैरह भगाने व रोग नाश करने के दावे किए जाते रहे हैं। साथ ही ‘रूह के शुद्धिकरण के लिए’ शहद व पानी का इस्तेमाल किया जाता है। चूँकि ये वीडियोज व्यथित करने वाले थे, इसीलिए जूरी को पहले ही इसके बारे में बता दिया गया था और फिर दिखाया गया था। कुछ वीडियोज में तो केली विल्सन को बिस्तर से बाँध कर या बाथरूम में ले जाकर एक इलेक्ट्रॉनिक यंत्र से उसके भीतर केमिकल डालते हुए देखा जा सकता है।

एक वीडियो में केली डॉक्टर से ये पूछती नजर आ रही हैं कि क्या उसने उनके साथ बलात्कार किया है? डॉक्टर का कहना है कि अपनी गर्लफ्रेंड के शरीर पर आए बुरे जिन्न को भगाने के लिए वो ऐसा कर रहा था। आरोपित डॉक्टर मूल रूप से इटली का रहने वाला है। केली विल्सन का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वो एक अस्पताल में एनेस्थीसिया के डॉक्टर के रूप में कार्यरत था। अब उसे जेल भेज दिया गया है।

इंग्लैंड : राजनीति में चीन की साजिश? जिस मंत्री को ‘चुम्मा’ के कारण देना पड़ा इस्तीफा, वहाँ था चायनीज CCTV

      मैट हैनकॉक ने ही गिना को स्वास्थ्य मंत्रालय में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्त किया था (साभार: Sky news)
यूनाइटेड किंगडम के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक (Matt Hancock) ने ‘किसिंग स्कैंडल’ में फँसने के बाद इस्तीफा दे दिया है। अपने एक करीबी महिला साथी को किस करने के बाद उन पर कोरोना दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप लगे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लिखे पत्र में कहा कि सरकार कोरोना काल में त्याग करने वाले लोगों के प्रति कर्जदार है और हमने उन्हें निराश किया है, इसीलिए इस्तीफा देना ही उचित है।

उन्होंने पहले ही इसके लिए माफ़ी माँग ली थी। पीएम जॉनसन को लिखे पत्र में उन्होंने फिर से उस माफ़ी को दोहराया है। अब खुलासा हुआ है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के ही एक अधिकारी ने उनका वीडियो फुटेज वायरल किया था और उन पर दबाव बनाने के लिए उनके विरोधियों से संपर्क किया था। मई 6, 2021 को जब उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय में बतौर सलाहकार कार्यरत गिना कोलडांगेलो (Gina Coladangelo) को किस किया तो इसे किसी ने गुप्त रूप से रिकॉर्ड कर लिया।

लगभग एक महीने तक इस फुटेज को रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति इसे लेकर उनके विरोधियों के पास घूमता रहा, ताकि ये बात मीडिया में जोर-शोर से आए। कोरोना काल में मैट हैनकॉक ही स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी कर रहे थे। अब उनके इस वीडियो फुटेज और तस्वीरों के सामने आने के बाद अंदेशा जताया जा रहा है कि वो किसी विदेशी शक्ति की साजिश का शिकार हुए हैं, जैसे कि चीन। क्योंकि मंत्री के दफ्तर में कैमरा लगाया ही नहीं गया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि अगर मंत्री के दफ्तर में कैमरा था भी तो इसके लिए मैट हैनकॉक से अनुमति नहीं ली गई थी। ये रिकॉर्डिंग किसी छोटे से कैमरे की है, जिसे कहीं छिपा कर फिक्स कर दिया गया था। सितंबर 2017 के पहले की तस्वीरों से पता चलता है कि इस कैमरे को मंत्री के दफ्तर में सीलिंग पर लगाया गया था। जिस कर्मचारी ने इस फुटेज को रिकॉर्ड किया था, उसे 6 सप्ताह बाद वायरल किया गया।

वो इसे लेकर लॉकडाउन समर्थकों और कोरोना दिशानिर्देशों के पालन के लिए अभियान चला रहे एक्टिविस्ट्स तक पहुँचा। मंत्रालय ने इस CCTV फुटेज को सिस्टम से हटा दिया था, लेकिन उक्त कर्मचारी ने पहले ही इसे सिक्योर कर के रख लिया था। ‘द डेली मेल’ ने दावा किया है कि ये फुटेज उसके पास भी आई थी। लेकिन, ‘द सन’ ने इसे अपने पहले पन्ने पर प्रकाशित कर दिया, जिसके बाद ब्रिटेन में हंगामा मच गया।

एक एक्टिविस्ट ने कई इंस्टाग्राम मैसेज मीडिया संस्थानों को भेजे, जिसमें उसने कहा था कि वो जो सूचना शेयर करने जा रहे है उस बारे में काफी सावधान रहने की जरूरत है। उक्त एक्टिविस्ट ने कहा, “मेरे पास उस व्यक्ति को लेकर एक काफी चौंकाने वाला वीडियो फुटेज है, जिसे हाल ही में एकदम निराशावादी करार दिया गया था।” अब आशंका जताई गई है कि यूके में अस्थिरता चाहने वाली किसी विदेशी ताकत ने ऐसा करवाया है।

ये एक बड़े ऑपरेशन का हिस्सा हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय में लगे CCTV फुटेज को Hikvision नामक कंपनी ने बनाया है। ये कंपनी अमेरिका प्रतिबंधित है। इस पर आरोप है कि इस कंपनी के कैमरे चीन के जासूसी कार्यक्रम का हिस्सा हैं। कंपनी इन दावों को नकारते हुए कहती है कि चीन को वो अपना डेटा शेयर नहीं करती है। शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों के खिलाफ दमनकारी अभियान में चीन का साथ देने के आरोप भी इस कंपनी पर लगे हैं।