Showing posts with label Osama bin Laden. Show all posts
Showing posts with label Osama bin Laden. Show all posts

NDTV पत्रकार की मेज पर ओसामा की फोटो क्यों?

विष्णु सोम की टेबल पर ओसामा बिन लादेन का फोटो 
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
कुछ वर्ष पूर्व तक जिस एनडीटीवी को निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाना जाता था, लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है, जिसका पटापेक्ष हुआ मोदी विरोध के कारण। बात बात पर हिन्दू विरोध, अराजक तत्वों को समर्थन और मोदी सरकार हित में लिए निर्णयों का विरोध करना। बिना किसी कारण हर बात का विरोध इस बात को साबित करता है, कि इस चैनल का असली मकसत उजागर होता रहा है। 
CAA के विरोध में हो रहे धरने अथवा प्रदर्शन में जिस तल्लीनता से इस चैनल के पत्रकारों से गर्मजोशी के साथ विरोधी बात करते हैं, अन्यों के साथ नहीं। क्योकि इस चैनल का रिमोट किसी और के हाथ में हैं। जिसे पत्रकार की मेज पर आतंकी ओसामा बिन लादेन की फोटो होना सिद्ध कर रहा है।    
ओसामा बिन लादेन दुनिया में अब तक के सबसे खूँखार आतंकियों में से गिना जाता है। वैश्विक आतंकी संगठन अलकायदा के सरगना रहे लादेन ने ही ‘वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ में ऐसी तबाही मचाई थी कि अमेरिका ने कई सालों तक उसकी तलाश की और उसे मार गिराया। क्या आप ऐसा सोच सकते हैं कि इतने दुर्दांत आतंकी की तस्वीर कोई अपने घर में टाँगेगा? अच्छा, क्या आप ये सोच सकते हैं कि उसका गुड्डा या डॉल कोई अपने दफ्तर या घर में रखे? आपने लाफिंग बुद्धा या गणेश जी की छोटी मूर्तियाँ लोगों के डेस्क पर देखी होगी, अब लादेन का डॉल देखिए।
ऐसा हम नहीं कह रहे, सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रही तस्वीरों में ऐसा दावा किया जा रहा है। आप ख़ुद देखें और तय करें। दरअसल, ‘गँजहों की गोष्ठी’ के लेखक साकेत सूर्येश ने ट्विटर पर ये तस्वीर शेयर की। तस्वीर में दिख रहा है कि एनडीटीवी के पत्रकार विष्णु सोम के टेबल पर ऐसा डॉल रखा हुआ है, जिसकी शक्ल आतंकी ओसामा बिन लादेन से मिलती-जुलती है। ओसामा को अमेरिका ने पाकिस्तान में मार गिराया था। अब सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है कि एनडीटीवी पत्रकार के डेस्क पर उसकी मूर्ति रखी हुई है।

ऊपर हमने वो विडियो भी शेयर किया है, जिसमें दिख रहा है कि विष्णु सोम की डेस्क पर ओसामा बिन लादेन का डॉल रखा हुआ है। ऐसा सोशल मीडिया पर शेयर हो रही तस्वीरों और विडियो का दावा है। अभी तक एनडीटीवी या विष्णु सोम ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। वैसे एनडीटीवी ऐसी कई ख़बरें चलाता रहा है, जिनसे पाकिस्तान को मदद मिलती रही है। ओसामा भी अरसे तक पाकिस्तान में ही छिपा हुआ था। ऊपर तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एनडीटीवी की डेस्क पर क्या रखा हुआ है?
हालाँकि, लोग ये नहीं समझ पा रहे हैं कि अगर ये तस्वीरें सच्ची है तो कोई ओसामा बिन लादेन की मूर्ति या डॉल अपने घर या दफ्तर में रखेगा ही क्यों? वो तो एक आतंकी था, जिसने कई जानें ली और दुनिया भर में कहर मचाया। अब देखना पड़ेगा कि कथित फैक्ट-चेक वाले इसका बचाव करने के लिए क्या हथकंडे अपनाते हैं।
अवलोकन करें:-


ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा मारा गया, US ने उसके सिर पर रखा था 7 करोड़ रुपये का इनाम

ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा मारा गया, US ने उसके सिर पर रखा था 7 करोड़ रुपये का इनाम- रिपोर्ट्स
ओसामा बिन लादेन के 20 बच्चों में से हमजा 15वें नंबर का था.
भारत में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी विरोधी किसी न किसी मुद्दे पर लाख मोदी की आलोचना करते रहे, वैसे करनी भी चाहिए के विरोधी के नाते, लेकिन इसके विपरीत विश्व मोदी की कूटनीति का कायल है। जिस प्रमुखता से विश्व पटल पर आतंकवाद को उछाला, मोदी से पूर्व कोई भारत का प्रधानमंत्री नहीं उछाल पाया। आतंकवाद के मुद्दे पर विश्व एकजुट हुआ, आतंकियों के साथ-साथ पाकिस्तान भी निशाने पर आ गया। 
अमेरिकी मीडिया ने जुलाई 31 को अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि अल-कायदा का प्रमुख चुने गए ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा को मार दिया गया एनबीसी न्यूज के मुताबिक तीन अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पास हमजा बिन लादेन के मारे जाने की जानकारी है, लेकिन उन्होंने जगह और तारीख के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया इसी तरह न्यूयार्क टाइम्स ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि पिछले दो सालों में वह अमेरिकी सेना के ऑपरेशन में मारा गया एनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ओवल ऑफिस में पत्रकारों द्वारा सवाल किए जाने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न तो इसकी पुष्टि की और न ही इससे इनकार किया उन्होंने कहा, 'मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता'
दोनों रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी 2019 में यूएस स्टेट डिपार्टमेंट की ओर से उसके सिर पर 10 लाख यूएस डॉलर का इनाम घोषित किए जाने से पहले ही वह मारा दिया गया था उसके सिर पर इनाम का ऐलान करते हुए स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा था कि ओसामा बिन लादेन के 20 बच्चों में से 15वां बेटा करीब 30 साल का है इसको लेकर कहा गया था कि वह अल कायदा के नेता के रूप में उभर रहा है वह लादेन की तीसरी बीवी से पैदा हुआ था
विभाग ने साथ ही कहा था कि कई बार उसने ऑडियो और वीडियो जारी करके अमेरिका और अन्य देशों पर हमले करने की बात कही थी वह विशेषकर मई 2011 में अपने पिता लादेन के अमेरिकी सेना द्वारा मार गिराए जाने का बदला लेने की बात भी कहता था
लादेन के घर से जब्त किए गए कागजातों से यह पता चला था कि उसे अलकायदा का नेतृत्व दिए जाने के लिए तैयार किया जा रहा था अमेरिकी सेना को एक वीडियो भी मिला था, जो कि हमजा की एक अन्य अल कायदा के आतंकी की बेटी से शादी का था ऐसा माना जा रहा है कि यह शादी ईरान में हुई थी
ओसामा की वो आखिरी रात...
हमजा बिन लादेन के ठिकाने का कभी भी पता नहीं लग पाया ऐसा माना जाता था कि वह ईरान में नजर बंद रहा, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो वह अफगानिस्तान, पाकिस्तान और सीरिया में भी रहा है
सऊदी अरब पहले ही हमजा की नागरिकता समाप्त कर चूका है 
सऊदी अरब पहले ही मार्च महीने में ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की नागरिकता रद्द कर चूका है। सऊदी अरब के सरकारी गजट में प्रकाशित सूचना में कहा गया है कि सऊदी अरब ने एक शाही आदेश के जरिये नवंबर में उसकी नागरिकता रद्द कर दी थी, हालांकि यह नहीं बताया गया है कि इस आदेश को अब क्यों सार्वजनिक किया गया? सऊदी अरब ने यह ऐलान अमेरिकी सरकार की उस पेशकश के बाद किया है जिसमें अमेरिका ने ओसामा के बारे में जानकारी मुहैया कराने पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब सात करोड़ रुपए) देने का ऐलान किया था अमेरिका के अनुसार ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन, इन दिनों अमेरिका पर हमले की साजिश रच रहा है हमजा अपने पिता की मौत का बदला अमेरिका से लेना चाहता है सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद अमेरिका ने ये एलान किया है शुक्रवार को अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने इस इनामी राशि का एलान किया. अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी एमटी इवानोफ ने कहा कि यह कदम अमेरिका केआतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और गंभीरता को दर्शाता है ओसामा को पाकिस्तान में मई 2011 में अमेरिकी सेना ने मार गिराया था  
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
अमेरिका ने अल-कायदा सरगना ओसामा बिन-लादेन के बेटे के संबंध में सूचना देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की...

खुफिया सूत्रों के अनुसार हमजा पिछले कई सालों से छिपा हुआ है और वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सीरिया या फिर इरान में हो सकता है इरान में उसके नजरबंद होने के आसार जताए जा रहे हैं ऐसा कहा जाता है कि हमजा अब अलकायदा में काफी ऊंचे पद पर पहुंच चुका है और अब वो अपने पिता का बदला भी ले सकता है लिहाजा अमेरिका कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। अमेरिकी सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी लीडर अपने काम के लिए गंभीर हैं अलकायदा काफी समय से शांत हैं लेकिन यह केवल एक रणनीतिक चुप्पी है न कि आत्मसमर्पण. अलकायदा के पास अब भी हमला करने की क्षमता है और वह ऐसा करने का इरादा भी रखता है जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका ने पाकिस्तान के ऐबटाबाद में एक बेहद गुप्त ऑपरेशन के तहत ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था
(इनपुट- एएफपी और भाषा से भी)

न्यूक्लियर पावर छोड़ने के लिए तैयार है पाकिस्तान

कश्मीर मुद्दे पर ट्रंप के प्रस्ताव को भारत ने किया खारिज, तो पाकिस्तान के PM इमरान खान बोले- मैं चकित हूंअपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह परमाणु हथियारों को छोड़ने के लिए तैयार है। फॉक्स न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान परमाणु शक्तियों को छोड़ने के लिए तैयार है, लेकिन उसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रखीइमरान खान ने कहा कि अगर भारत परमाणु हथियार छोड़ने का वादा करेगा, तभी पाकिस्तान भी ऐसा करने के लिए तैयार होगा
इमरान खान भूल गए कि उन्ही के भूतपूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ जो कहते थे कि "पाकिस्तान ने न्यूक्लियर शब्बेरात के लिए नहीं बनाए", वही मुशर्रफ वर्तमान मोदी की कार्यवाही देख अपनी ही कही बात को यह कहकर झूठला देते हैं कि "यदि भारत पर एक न्यूक्लियर फेंका वो दस फेंक देगा।"  
इमरान खान ने जुलाई 23 को कहा कि जब अमेरिकी सुरक्षा बलों ने खतरनाक आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को 2011 में पाकिस्तान के अंदर मार गिराया, तब उन्हें इस घटना से बड़ी शर्मिंदगी महसूस हुई थीयूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस (यूएसआईपी) में अपने संबोधन के दौरान इमरान ने कहा कि ओसामा बिन लादेन के मुद्दे पर अमेरिका, पाकिस्तान पर विश्वास नहीं करता था खान ने कहा, 'मैं आपको बता दूं कि जब ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी सैनिक पाकिस्तान से निकालकर ले गये, तब मुझे बड़ी शर्मिंदगी महसूस हुई थी' एक सवाल के जवाब में खान ने कहा, 'मैंने इतनी शर्मिंदगी कभी महसूस नहीं की थी क्योंकि एक ऐसा देश जिसे हम अपना सहयोगी मानते हैं वह हम पर यकीन ही नहीं करता है'
अमेरिका की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर आये इमरान खान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से जुलाई 22 को व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी यह दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने की पहली बातचीत थी. उन्होंने बैठक को बहुत सफल बताया था जिससे द्विपक्षीय संबंधों को फिर से पटरी पर लाने में मदद मिली
इसके अलावा इमरान खान के साथ एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने दावा किया था कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पाकिस्तान के साथ कश्मीर विवाद में मध्यस्थता करने के लिए कहा थाहालांकि भारत ने इसके कुछ ही घंटों बाद ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया था
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाऊस में इमरान खान के साथ अपनी बैठक में कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने का प्रस्ताव दिया था हालांकि, भारत ने ट्रंप के प्रस्ताव को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा है कि नयी दिल्ली का यह रूख बरकरार है कि पाकिस्तान के साथ लंबित सभी मुद्दों पर सिर्फ द्विपक्षीय चर्चा होगी
सामने आए लादेन के राज, अमेरिका पर 9/11 से भी बड़े हमले की तैयारी में था
परमाणु युद्ध का नहीं कोई विकल्पः खान
इंटरव्यू में जब इमरान से पूछा गया कि अगर भारत परमाणु हथियार को छोड़ने के लिए तैयार हो जाए तो क्या पाकिस्तान भी ऐसा करेगा? इमरान खान ने जवाब दिया, हां, क्योंकि परमाणु युद्ध कोई विकल्प नहीं है
। भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध की बात करना आत्मघाती है क्योंकि हमारी साझा सीमा 2500 मील लंबी है
भारत-पाक सीमा पर बढ़ा तनाव
भारत और पाकिस्तान के हालातों पर बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि इस साल फरवरी के बाद कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिससे दोनों देशों की सीमा पर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है
 इमरान ने कहा अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है और वही भारत और पाकिस्तान के पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कर सकता है और मुद्दा केवल कश्मीर ही है। आगे इमरान ने कहा कि पिछले 70 सालों में भारत और पाकिस्तान एक सभ्य पड़ोसी की तरह नहीं रह सके हैं, जिसका एक मात्र कारण कश्मीर है
3. Surprised by reaction of India to Pres Trump's offer of mediation to bring Pak & India to dialogue table for resolving Kashmir conflict which has held subcontinent hostage for 70 yrs. Generations of Kashmiris have suffered & are suffering daily and need conflict resolution.
भारत द्वारा कश्मीर मुद्दे पर प्रस्ताव ख़ारिज से चकित इमरान 
कश्मीर मुद्दे के हल के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव पर भारत की प्रतिक्रिया से वह चकित हैं साथ ही, इमरान खान  के मुताबिक इस विषय ने 70 साल से (भारतीय) उपमहाद्वीप को उलझा रखा है दरअसल, जनवरी 2016 में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पठानकोट स्थित भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर किये गए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं कर रहा है और नयी दिल्ली यह कहता आ रहा है कि वार्ता एवं आतंकवाद साथ-साथ नहीं हो सकते। अमेरिका की तीन दिनों की यात्रा पर गए इमरान खान ने इस संबंध में ट्वीट किया है उनके इस ट्वीट पर काफी रिएक्शन आ रहे हैं
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लिखा: "उपमहाद्वीप को 70 साल से उलझा कर रखने वाले कश्मीर मुद्दे के हल के लिए वार्ता की मेज पर पाक और भारत को लाने के लिए मध्यस्थता करने के राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्ताव पर भारत की प्रतिक्रिया से चकित हूं" पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अमेरिकी की अपनी पहली यात्रा की समाप्ति पर कहा, "कश्मीर की कई पीढ़ियों ने इसे (कश्मीर मुद्दे को) झेला है और वे रोजाना इसे झेल रहे हैं तथा संघर्ष का समाधान किये जाने की जरूरत है