Showing posts with label ak-47. Show all posts
Showing posts with label ak-47. Show all posts

‘योगी को 24 घंटे के भीतर AK-47 से भून दूँगा’: UP के मुख्यमंत्री को फिर से मिली धमकी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मार डालने की धमकी दी गई है। यूपी पुलिस की इमरजेंसी सेवा डायल 112 पर फोन कॉल कर के धमकी दी गई कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को AK-47 से मार डाला जाएगा। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में FIR दर्ज कर के कार्रवाई शुरू की। साइबर को भी जाँच में लगाया गया है और अज्ञात आरोपित की तलाश जारी है।

ये धमकी जनवरी 9, 2021 को शाम 8 बजे एक मैसेज के माध्यम से दी गई। मोबाइल नंबर 8874028434 से आए व्हाट्सप्प मैसेज में लिखा था “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 24 घंटों के भीतर AK-47 से भून दूँगा। ढूँढ सको तो ढूँढ लो।” इसके बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। तुरंत ही 112 में तैनात ऑपरेंशंस कमांडर सहेंद्र यादव ने इस मामले की FIR दर्ज करवाई।

डीसीपी साउथ रवि कुमार ने बताया कि धमकी देने वाला किसी दूसरे शहर का है और पुलिस ने अब तक की छानबीन में उसके मोबाइल नंबर के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठी कर ली है। हाल ही में हजरतगंज कोतवाली में भी इसी तरह का मामला दर्ज किया गया था। तब गौरव सिंह राजपूत नामक युवक ने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी थी। उसे गड़वार क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी।

दिसंबर 2020 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार जान से मारने की धमकी दी गई थी। ये धमकी भी पुलिस सेवा डॉयल 112 के व्हाट्सअप पर मिली थी। इस धमकी भरे संदेश में आपत्तिजनक भाषा और गलियों का प्रयोग भी किया गया था। तब धमकी देने वाला शख्स आगरा का निकला था। उससे पहले  22 नवंबर 2020 की शाम को पुलिस के डायल 112 के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी दी गई थी। वहीं 21 मई, 2020 की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

पत्थर का जवाब AK-47 से देता हूं, मोदी जी, वसुंधरा जी.. सबको पेटीपैक कर दूंगा- जगत सिंह, पूर्व विदेश मन्त्री नटवरसिंह का बेटा


 
00:00
00:00

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे विवाद पैदा हो सकता है। राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा उम्मीदवार जगत सिंह ने अपनी चुनावी जनसभा के दौरान जो बयान दिया था वो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जगत सिंह पत्थर का जवाब एके-47 से देने की बात कर रहे हैं। वीडियो को लेकर अभी तक जगत सिंह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
आपको बता दें कि जगत सिंह पिछली भाजपा सरकार में बीजेपी से विधायक थे लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। 10 साल से यहां विधायक रह चुके जगत सिंह इस बार मायवाती की पार्टी बसपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।दरअसल रामगढ़ विधानसभा सीट पर पूर्व में बसपा उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया था।  अब इस सीट पर 28 जनवरी को वोट डाले जाने हैं। जिस वीडियो में जगत सिंह जनसभा को संबोधित कर रहे हैं यह नामांकन भरने वाले दिन का बताया जा रहा है।  मैं पीछे नहीं हटूंगा। गोली चलेगी तो पहली गोली मेरे सीने पर चलेगी।
जनसभा को संबोधित करते हुए जगत सिंह कहते हैं, 'अभी जुगरावर में इतना बड़ा झगड़ा हो गया, कहां थी भारतीय जनता पार्टी उस दिन, हमारे 200 लड़के बंद होने वाले थे। कौन था उनको बचाने के लिए? कौन था उनकी पीड़ा को सुनने के लिए? कोई नहीं था.. मैं था. मैं पहुंचा। मैं पीछे नहीं हटूंगा भाइयों। गोली चलेगी तो पहली गोली मेरे सीने में लगेगी और पत्थर का जवाब एके 47 से करता हूं मैं.. तो आ जाओ अशोक जी, आ जाओ मोदी जी और आ जाओ वसुंधरा जी सब को पेटी पैक करके भेजूंगा।'