Showing posts with label body. Show all posts
Showing posts with label body. Show all posts

कर्नाटक : कांग्रेस राज में गाय का सर काटा, पेट फाड़ बछड़ा निकाला: माँस निकाल कर फेंका; 10 दिनों में गायों पर तीसरा क्रूर हमला

                                                                                                                                प्रतीकात्मक 
कर्नाटक में गायों पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गायों के थन काटने और मंदिर के बछड़े की पूँछ काटने के बाद अब एक गाय की हत्या कर दी गई। इस गर्भवती गाय का पेट फाड़ कर उसके गर्भ से बछड़ा निकाल दिया गया। इसके बाद उसके शरीर से माँस निकाल ले गए।

यह घटना कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में रविवार (19 जनवरी, 2025) को हुई। यहाँ के होनावर ताल्लुक में कृष्णा आचारी नाम के एक शख्स की गाय गाँव के बाहर घास खाने के लिए गई थी, जिस दौरान गोतस्करों ने इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने इस सूनसान इलाके में इस गर्भवती गाय का सर काटा, फिर उसका पेट फाड़ दिया।

उसके पेट से बछड़ा निकाला गया। उसके शरीर से माँस अलग कर हड्डियाँ और टाँगे वहीं छोड़ दी गईं। माँस लेकर गोतस्कर फरार हो गए। जब गोपालक यहाँ पहुँचा तो उसने अपनी गाय की क्षत-विक्षत देह देखी। इसके बाद उन्होंने बाकी गाँव वालों और पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

कृष्णा आचारी ने बताया कि वह इस गाय को 10 वर्षों से पाल रहे थे और उसे अपने घर का सदस्य मानते थे। इस घटना के बाद हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन किया है। स्थानीय लोगो ने आरोप लगाया है कि इस इलाके में पिछले कुछ समय से गोतस्करी चरम पर है। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

मामले में स्थानीय भाजपा विधायक दिनाकर शेट्टी ने पहुँच कर राज्य की सिद्दारमैया सरकार पर गोवंश की लापरवाही करने का आरोप लगाया है। राज्य भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेन्द्र कहा कि गाय पर हमला करने वालों के लिए राज्य सरकार के मन में सहानुभूति है।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष R अशोक ने कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ” तुष्टीकरण और अराजकता के कारण दम तोड़ रही कांग्रेस  सरकार की कमजोरी का फायदा उठाते हुए कट्टरपंथी ताकतें गायों पर हमला करके हिंदुओं को चुनौती दे रही हैं।”

उन्होंने आगे कहा “मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, गायों पर बार-बार हो रहे इन हमलों को देखें तो लगता है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क है। ऐसा लगता है कि यह कट्टरपंथी ताकतों की कोई बड़ी जिहादी साजिश है। अगर सरकार इसे गंभीरता से नहीं लेती और इन अत्याचारों पर अंकुश नहीं लगाती तो पूरे राज्य में बड़ा आंदोलन होगा।”

कर्नाटक में 10 दिनों के भीतर गायों पर यह तीसरा क्रूर हमला है। इससे पहले बेंगलुरु में तीन गायों के थन काट दिए गए थे और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस हमले में सैयद नसरू नाम का एक कट्टरपंथी पकड़ा गया था। इसके अलावा मैसुरु के नंजानगुड़ में मंदिर के एक बैल की पूँछ काट दी गई थी।

सांसद की उतारी खाल, मांस का कीमा बना पैकेटों में भर दिया: अनावरुल अजीम की हत्या में ‘हनी ट्रैप’ का भी आया एंगल

बांग्लादेशी सांसद की निर्मम हत्या (फोटो साभार: NDTV/Butchersequipment)

बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खबर है कि इस हत्या में एक कसाई भी शामिल था। इस कसाई को पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। कसाई ने ही बांग्लादेशी सांसद के शव से खाल उतारने का और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में कीमे की तरह काटने का काम किया था।

कसाई की पहचान 24 साल के जिहाद हवलदार के रूप में हुई है। वह मुंबई में अवैध अप्रवासी के तौर पर रह रहा था और उसका अब्बा जोयनल हवलदार बांग्लादेश के खुलना में रहता है। अधिकारियों ने छानबीन के बाद बताया कि कसाई को अजीम की हत्या से दो महीने पहले मुंबई से कोलकाता लाया गया था।

इस काम की सुपारी उसे बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी नागरिक अखतरुज्जमां ने दी थी, जो कि बांग्लादेशी सांसद का दोस्त था। जिहाद ने अन्य चार बांग्लदेशी नागरिकों के साथ मिलकर सांसद की हत्या फ्लैट में ही की थी। हत्या के बाद इन्होंने पहचान मिटाने के लिए शव से खाल उतारी, शव से मांस काटा और अलग-अलग पैकेट में भरकर उसे कोलकाता के अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया
है।

अब इस आरोपित को पुलिस बारासात कोर्ट में भेजकर बयान दर्ज करवाएगी और उसके बाद सांसद के अलग अलग अंगों को बरामद करने के लिए इसे पुलिस कस्टडी में लिया जाएगा। इस मामले में हनीट्रैप एंगल का भी खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने ही सांसद को उस फ्लैट में जाने को कहा था जहाँ उनके शव के टुकड़े हुए।

सांसद की हत्या दोस्त ने कराई

इससे पहले बांग्लादेश में पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए हत्या की पूरी कहानी का खुलासा किया था। पता चला था कि अजीम की कोलकाता में हत्या उन्हीं के एक दोस्त ने करवाई थी। उसी ने अनवारुल अजीम को अपने कोलकाता वाले फ्लैट पर बुलवाया था जहाँ उनकी हत्या कर दी गई।
बांग्लादेश की सत्ताधारी पार्टी के सांसद अनवारुल अजीम 12 मई को भारत इलाज के लिए आए थे। यहाँ वह पहले दो दिन अपने एक सुनार दोस्त के यहाँ रुके थे, इसके बाद वह इलाज की बात कह कर उसके घर से निकले और फोन पर बताया कि वह दिल्ली जा रहे हैं।
हालाँकि, इसके बाद से वह गायब हो गए और उनका कोई पता नहीं लगा। इसके बाद उनकी हत्या की खबर आई। उनकी हत्या की योजना बनाने वाला अख्तरुज्ज्मान उनका पुराना दोस्त और व्यापारिक पार्टनर था। वह उनसे एक पुराने विवाद में बदला लेना चाहता था। इसलिए उसने अनवारुल अजीम की हत्या की साजिश रची थी।
अख्तरुज्ज्मान एक अमेरिकी-बांग्लादेशी नागरिक है और वह अमेरिका से भारत और बांग्लादेश इसी काम के लिए आया था। उसने अपने साथियों के साथ मिल कर कोलकाता में सांसद हत्या की साजिश रची। इस हत्या में उसके साथ अमानुल्लाह अमान, सियाम जिहाद, फैसल शजी और मोस्ताफियाज भी शामिल थे। इस हत्या में अख्तरुज्मान की गर्लफ्रेंड भी शामिल थी। यह सभी बारी बारी से भारत आए थे।
अख्तरुज्ज्मान ने इस हत्या के लिए ₹5 करोड़ देने की बात कही थी। उसने कुछ पैसे पहले दे भी दिए थे। अभी कुछ धनराशि ही दी थी। बांग्लादेश पुलिस ने इस मामले में अमान को गिरफ्तार कर लिया है, वह हत्या को अंजाम देने का आरोपित है। उसके अलावा दो और लोग गिरफ्तार किए गए हैं।