Showing posts with label bodyguard. Show all posts
Showing posts with label bodyguard. Show all posts

बिहार : सत्ता से दूर रहते अभी से जनता को रौंदने लगे राहुल-तेजस्वी, सिपाही-बॉडीगार्ड पर चढ़ा दी कार; अगर सत्ता में आ गए तब क्या होगा?


सियासत भी क्या चीज है सियासतखोर रंग बदलने को मजबूर कर देती है। अयोध्या में राममन्दिर निर्माण के दौरान जो कहते थे कि भूख लगने पर क्या मंदिर जाओगे? मन्दिर में मूर्तियों में शक्ति नहीं होती। आज वही चुनाव शंखनाथ होने से पहले ही मन्दिरों में जाकर माथा टेक रहे हैं। अब इन्हे पाखंडी हिन्दू नहीं कहा जाए तो क्या कहा जाए? ये पाखंडी हिन्दू ही सनातन के असली दुश्मन हैं। इन पाखंडियों से सावधान रहने की जरुरत है।   

22 अगस्त को पप्पू यादव के साथ हनुमान मन्दिर जाने का प्रोग्राम बना होगा शायद इसीलिए पप्पू हनुमान मन्दिर में राहुल और तेपस्वी का इंतज़ार करते रहे, लेकिन मुस्लिमपरस्त पहुँच गए मदरसे में मुस्लिम वोट हथियाने।   

बिहार में अभी तो विधानसभा चुनावों का ऐलान तक नहीं हुआ है, लेकिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अभी से सत्ता के नशे में मगरूर हो रहे हैं। वे मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं कि वोटर अधिकार यात्रा करने से ही उन्हें भारी मात्रा में वोट मिल जाएंगे। इसलिए वो अभी से आपे से बाहर हुए जा रहे हैं। यही वजह है कि इन्होंने तीन दिन में ही दो लोगों को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया है। बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान गुरुवार को शेखपुरा में तेजस्वी यादव ने झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) का सिपाही शंभू सिंह पर गाड़ी चढ़ा दी। तेजस्वी की गाड़ी के नीचे आने से शंभू के दाहिने पैर की हड्डी 3 जगह से टूट गई। गंभीर हालत में उन्हें पटना रैफर किया गया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की गाड़ी चला रहे ड्राइवर पर नवादा में एफआईआर हुई है। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंगलवार को काले रंग की थार गाड़ी की टक्कर से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। नवादा सदर एसडीपीओ-1 के बॉडीगार्ड महेश कुमार के पैर पर राहुल की गाड़ी का टायर चढ़ गया था। महेश की ओर से नवादा नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 शेखपुरा में यात्रा के दौरान गाड़ी से सिपाही का पैर कुचला

विधानसभा चुनाव में जोर आजमाइश के लिए राहुल-तेजस्वी यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन इसमें उन्हें लोगों की तनिक भी परवाह नहीं है। बताया जा रहा है कि शेखपुरा शहर के खांड इलाके में काफिला पहुंचने के दौरान शंभू सुरक्षा घेरे में चल रहे थे। उसी दौरान तेजस्वी की गाड़ी जवान के पैर के ऊपर से गुजर गई। दो दिन पहले नवादा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की गाड़ी ने पुलिसकर्मी महेश कुमार को टक्कर मार दी थी। हादसे में महेश का पैर फ्रैक्चर हो गया था। वोटर अधिकार यात्रा का आज 5वां दिन है। इसकी शुरुआत शेखपुरा के त्रिमुहानी स्थित दुर्गा मंदिर से हुई। यात्रा अब लखीसराय पहुंच चुकी है। राहुल गांधी भी अब इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं।
नवादा में तेजस्वी के ड्राइवर ने बॉडीगार्ड पर चढ़ा दी गाड़ी
इससे पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की गाड़ी चला रहे ड्राइवर पर नवादा में एफआईआर हुई है। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंगलवार को काले रंग की थार गाड़ी की टक्कर से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। नवादा सदर एसडीपीओ-1 के बॉडीगार्ड महेश कुमार के पैर पर राहुल की गाड़ी का टायर चढ़ गया था। महेश की ओर से नवादा नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिसकर्मी ने बताया कि दोपहर में करीब 12 बजे वह एसडीपीओ-01 के साथ नवादा के भगत सिंह चौक पर कानून व्यवस्था बनाए रकने की ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान राहुल गांधी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह भीड़ में टक्कर मार दी। मंगलवार को दर्ज प्राथमिकी ने कहा गया की लापरवाही से गाड़ी का चक्का पुलिसकर्मी के पर चढ़ा गया, इससे बॉडीगार्ड का बायां पैर चोटिल हो गया। उन्हें फ्रैक्चर आया है।
SIR पर तेजस्वी-राहुल गांधी लोगों को भ्रमित करने का कर रहे हैं काम
बिहार में चल रही वोटर वेरिफिकेशन यानी (SIR) पर लालू यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव आमने-सामने आ गए हैं। एक तरफ तेजस्वी SIR के जरिए चुनाव आयोग और NDA पर वोट चोरी का आरोप लगा लगा रहे। तो वहीं तेज प्रताप का कहना है कि SIR के मुद्दे पर तेजस्वी और राहुल गांधी लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने बिहार के मतदाताओं के अपील करते हुए कहा कि कोई वोट चोरी नहीं हो रही है, इसलिए लोग भ्रम में ना आएं। SIR बिहार में मुद्दा नहीं है। तेजस्वी और राहुल SIR के मुद्दे पर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। लोगों से अपील है कि भ्रम में ना आएं। कोई वोट चोरी नहीं है। बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार मुद्दा है। लोगों को इन्हीं बातों पर टिके रहना चाहिए।
तेजस्वी बोले- बिहार के लोग खैनी में चूना रगड़ देते हैं
इस बीच यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने बिहारियों के लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिससे उनमें कुछ नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग आपसे आपका सिर्फ वोट अधिकार नहीं छीन रहे। ये आपका अस्तित्व छीनना चाहते हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता बिहारी बाबू लोग तो खैनी में चूना रगड़ देते हैं। मैंने जिन-जिन घोषणाओं की बात की सरकार ने वो चालू कर दिया। सरकार को वही करना पड़ रहा है, जो तेजस्वी कहता है। हमें पढ़ाई, दवाई, कमाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार चाहिए। तेजस्वी ने इस यात्रा के ले राहुल गांधी का भी आभार जताया।

बॉडीगार्ड के साथ सेक्स करता दिखा तालिबान का मुल्ला अखुंद, समलैंगिक रिश्ते पर आम लोगों को पत्थर मार-मार कर दी जाती है मौत; video viral

बॉडी गार्ड से संबंध बनाता पकड़ा गया तालिबानी नेता (फोटो साभार: AamajNews)
अफगानिस्तान में तालिबानी शासन में समलैंगिक लोगों को पत्थर मार-मारकर मौत देने का कानून है। लेकिन तालिबान के एक नेता का समलैंगिक सेक्स का वीडियो सामने आने के बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह कथित वीडियो मुल्ला अहमद अखुंद का बताया जा रहा है। वह दा अफगानिस्तान ब्रेशना शेरकोट (DABS) का प्रमुख है।

कथित वीडियो में मुल्ला के साथ हमबिस्तर दिख रहा युवक उसका बॉडीगार्ड बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद भी तालिबान सरकार ने अखुंद को किसी प्रकार की सजा नहीं दी है। साथ ही वह अब भी अपने पद पर बना हुआ है।

वायरल वीडियो में मुल्ला अहमद अखुंद बिस्तर पर खड़े होकर कपड़े उतारता नजर आ रहा है। इसके बाद वह लेट जाता है। वहीं उसका बॉडीगार्ड भी कपड़े उतारकर अखुंद के साथ लेटा दिखाई दे रहा है। आमज न्यूज ने कहा है कि अखुंद जिस बॉडीगार्ड के साथ ‘हमबिस्तर’ नजर आ रहा है, वह 21 साल का है। साथ ही वह तालिबानी सरकार के उप रक्षा मंत्री मुल्ला फाजिल की कंपनी में भी देखा गया था। वह ब्रेशना शेरकट में तालिबान नेता के साथ काम करता था।

इस वीडियो के सामने आने के बाद से तालिबानी नेताओं के संबंधों और चरित्र को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। लोगों का कहना है कि महिलाओं पर प्रतिबंध लगाने वाला तालिबान खुद मौज कर रहा है। नेटिजन्स की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। जितेन गजरिया नामक यूजर ने लिखा, “यह विडंबना है कि इस्लाम में समलैंगिकता के लिए मौत की सजा देना वाले तालिबान का टॉप कमांडर अपने बॉडीगार्ड के साथ संबंध बनाता पकड़ा गया।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “मुझे नहीं पता कि ऐसी खबर सामने क्यों आ रही है। तालिबान के अधिकांश लोग अपनी किशोरावस्था से ही समलैंगिक संबंध रखते हैं। अफगान समाज में लड़कों के साथ दुर्व्यवहार आम बात है। ‘बच्चा बाजी’ एक आम बात है। यह एक सड़ा हुआ समाज है। मदरसों में ऐसे लड़के होते हैं जिनके साथ 9 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। इन्हें बिना दाढ़ी वाले लड़के पसंद हैं।”

एक यूजर ने लिखा, “तालिबानी एक-दूसरे के साथ सो रहे हैं। यह अफगान परंपरा है। तालिबान एक कट्टरपंथी समलैंगिक आतंकवादी संगठन है। अब यह समझा जा सकता है कि महिलाओं और अन्य जातीय समूहों के खिलाफ इनमें नफरत कहाँ से आती है।”

एक ओर जहाँ तालिबानी सरकार ने अपने नेता मुल्ला अहमद अखुंद को किसी प्रकार की सजा नहीं दी है, वहीं जनवरी 2023 में समलैंगिकता के आरोप में कोड़े मारने और हाथ काटने की बात सामने आई थी। ऐसे में तालिबानी हुकूमत पर दोहरा रवैया अपनाने का भी आरोप लग रहा है।