Showing posts with label constable. Show all posts
Showing posts with label constable. Show all posts

बिहार : सत्ता से दूर रहते अभी से जनता को रौंदने लगे राहुल-तेजस्वी, सिपाही-बॉडीगार्ड पर चढ़ा दी कार; अगर सत्ता में आ गए तब क्या होगा?


सियासत भी क्या चीज है सियासतखोर रंग बदलने को मजबूर कर देती है। अयोध्या में राममन्दिर निर्माण के दौरान जो कहते थे कि भूख लगने पर क्या मंदिर जाओगे? मन्दिर में मूर्तियों में शक्ति नहीं होती। आज वही चुनाव शंखनाथ होने से पहले ही मन्दिरों में जाकर माथा टेक रहे हैं। अब इन्हे पाखंडी हिन्दू नहीं कहा जाए तो क्या कहा जाए? ये पाखंडी हिन्दू ही सनातन के असली दुश्मन हैं। इन पाखंडियों से सावधान रहने की जरुरत है।   

22 अगस्त को पप्पू यादव के साथ हनुमान मन्दिर जाने का प्रोग्राम बना होगा शायद इसीलिए पप्पू हनुमान मन्दिर में राहुल और तेपस्वी का इंतज़ार करते रहे, लेकिन मुस्लिमपरस्त पहुँच गए मदरसे में मुस्लिम वोट हथियाने।   

बिहार में अभी तो विधानसभा चुनावों का ऐलान तक नहीं हुआ है, लेकिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अभी से सत्ता के नशे में मगरूर हो रहे हैं। वे मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं कि वोटर अधिकार यात्रा करने से ही उन्हें भारी मात्रा में वोट मिल जाएंगे। इसलिए वो अभी से आपे से बाहर हुए जा रहे हैं। यही वजह है कि इन्होंने तीन दिन में ही दो लोगों को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया है। बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान गुरुवार को शेखपुरा में तेजस्वी यादव ने झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) का सिपाही शंभू सिंह पर गाड़ी चढ़ा दी। तेजस्वी की गाड़ी के नीचे आने से शंभू के दाहिने पैर की हड्डी 3 जगह से टूट गई। गंभीर हालत में उन्हें पटना रैफर किया गया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की गाड़ी चला रहे ड्राइवर पर नवादा में एफआईआर हुई है। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंगलवार को काले रंग की थार गाड़ी की टक्कर से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। नवादा सदर एसडीपीओ-1 के बॉडीगार्ड महेश कुमार के पैर पर राहुल की गाड़ी का टायर चढ़ गया था। महेश की ओर से नवादा नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 शेखपुरा में यात्रा के दौरान गाड़ी से सिपाही का पैर कुचला

विधानसभा चुनाव में जोर आजमाइश के लिए राहुल-तेजस्वी यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन इसमें उन्हें लोगों की तनिक भी परवाह नहीं है। बताया जा रहा है कि शेखपुरा शहर के खांड इलाके में काफिला पहुंचने के दौरान शंभू सुरक्षा घेरे में चल रहे थे। उसी दौरान तेजस्वी की गाड़ी जवान के पैर के ऊपर से गुजर गई। दो दिन पहले नवादा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की गाड़ी ने पुलिसकर्मी महेश कुमार को टक्कर मार दी थी। हादसे में महेश का पैर फ्रैक्चर हो गया था। वोटर अधिकार यात्रा का आज 5वां दिन है। इसकी शुरुआत शेखपुरा के त्रिमुहानी स्थित दुर्गा मंदिर से हुई। यात्रा अब लखीसराय पहुंच चुकी है। राहुल गांधी भी अब इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं।
नवादा में तेजस्वी के ड्राइवर ने बॉडीगार्ड पर चढ़ा दी गाड़ी
इससे पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की गाड़ी चला रहे ड्राइवर पर नवादा में एफआईआर हुई है। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंगलवार को काले रंग की थार गाड़ी की टक्कर से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। नवादा सदर एसडीपीओ-1 के बॉडीगार्ड महेश कुमार के पैर पर राहुल की गाड़ी का टायर चढ़ गया था। महेश की ओर से नवादा नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिसकर्मी ने बताया कि दोपहर में करीब 12 बजे वह एसडीपीओ-01 के साथ नवादा के भगत सिंह चौक पर कानून व्यवस्था बनाए रकने की ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान राहुल गांधी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह भीड़ में टक्कर मार दी। मंगलवार को दर्ज प्राथमिकी ने कहा गया की लापरवाही से गाड़ी का चक्का पुलिसकर्मी के पर चढ़ा गया, इससे बॉडीगार्ड का बायां पैर चोटिल हो गया। उन्हें फ्रैक्चर आया है।
SIR पर तेजस्वी-राहुल गांधी लोगों को भ्रमित करने का कर रहे हैं काम
बिहार में चल रही वोटर वेरिफिकेशन यानी (SIR) पर लालू यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव आमने-सामने आ गए हैं। एक तरफ तेजस्वी SIR के जरिए चुनाव आयोग और NDA पर वोट चोरी का आरोप लगा लगा रहे। तो वहीं तेज प्रताप का कहना है कि SIR के मुद्दे पर तेजस्वी और राहुल गांधी लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने बिहार के मतदाताओं के अपील करते हुए कहा कि कोई वोट चोरी नहीं हो रही है, इसलिए लोग भ्रम में ना आएं। SIR बिहार में मुद्दा नहीं है। तेजस्वी और राहुल SIR के मुद्दे पर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। लोगों से अपील है कि भ्रम में ना आएं। कोई वोट चोरी नहीं है। बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार मुद्दा है। लोगों को इन्हीं बातों पर टिके रहना चाहिए।
तेजस्वी बोले- बिहार के लोग खैनी में चूना रगड़ देते हैं
इस बीच यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने बिहारियों के लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिससे उनमें कुछ नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग आपसे आपका सिर्फ वोट अधिकार नहीं छीन रहे। ये आपका अस्तित्व छीनना चाहते हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता बिहारी बाबू लोग तो खैनी में चूना रगड़ देते हैं। मैंने जिन-जिन घोषणाओं की बात की सरकार ने वो चालू कर दिया। सरकार को वही करना पड़ रहा है, जो तेजस्वी कहता है। हमें पढ़ाई, दवाई, कमाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार चाहिए। तेजस्वी ने इस यात्रा के ले राहुल गांधी का भी आभार जताया।

योगी सरकार ने DSP कृपा शंकर कनौजिया को बनाया दिया सिपाही, महिला कॉन्स्टेबल संग होटल में पकड़ा गया था

कृपा शंकर कनौजिया (बाएँ) 2021 में होटल में (दाएँ) पकडे गए थे (चित्र साभार: Royal Bulletin & meevkt/X)
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक पुलिस अफसर को अनुशासनहीनता की कठोर सजा दी है। वर्ष 2021 में कानपुर के एक होटल में एक महिला सिपाही के साथ पकड़े जाने वाले एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) रैंक के अधिकारी को अब कॉन्स्टेबल बना दिया गया है। उसे कॉन्स्टेबल बनाकर नई पोस्टिंग भी दे दी गई है।

अपने पुलिस करियर में डिमोशन का का यह तमगा पाने वाले अधिकारी का नाम कृपा शंकर कनौजिया है। पुलिस महकमे ने कृपा शंकर कनौजिया के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके भर्ती वाले पद पर वापस भेजा है। कनौजिया उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के रूप में भर्ती हुए थे और उन्हें दोबारा वही तैनाती दे दी गई है।

उनके खिलाफ यह कार्रवाई 18 जून, 2024 को की गई है। उन्हें गोरखपुर में पीएसी में तैनात किया गया है। उन्हें उन्हें गोरखपुर में 26वीं बटालियन पीएसी में ‘एफ’ दल में तैनात किया गया है। अब DSP होने के कोई अधिकार उनके पास नहीं रह जाएँगे और उनका वेतन समेत सुविधाएँ सिपाहियों वाली मिलेंगी।

कृपा शंकर कनौजिया के विरुद्ध यह कार्रवाई शनिवार (22 जून, 2024) को की गई है। उनके खिलाफ 2021 से ही विभागीय जाँच प्रचलित थी। जिसके पूरे होने के बाद यह एक्शन लिया गया है। उनके खिलाफ की गई कार्रवाई के पीछे उनका 2021 का एक कारनामा है।

दरअसल, वर्ष 2021 में कनौजिया उन्नाव जिले के बीघापुर थाने में तैनात थे। यहाँ वह DSP रैंक पर थे। वह इस थाने से पारिवारिक काम का कारण बता कर छुट्टी लेकर निकले थे। इसके बाद उनका फोन बंद आने लगा था। उनकी पत्नी ने उनके थाने में फोन करके जानकारी दी थी कि वह घर पर नहीं पहुँचे।

कनौजिया की पत्नी ने इसके बाद उन्नाव के एसपी से इस मामले की शिकायत की थी। कनौजिया की तलाश के लिए उनके नम्बर को सर्विलांस पर लगाया गया था। इससे मिले जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें कानपुर में एक होटल में पाया था। यहाँ वह एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ मौजूद थे।

इसके बाद उनकी पत्नी ने काफी हंगामा काटा था। महिला कॉन्स्टेबल के साथ पाए जाने के बाद कनौजिया के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई चालू कर दी गई थी। उनके खिलाफ हुई जाँच के बाद उनके खिलाफ प्रतिकूल कार्रवाई की गई और उन्हें उनके कॉन्स्टेबल पर भेज दिया गया।

माफिया मुख्तार अंसारी के समर्थन में कॉन्स्टेबल फैयाज ने लगाया स्टेटस, लिखा- अलविदा शेर-ए-पूर्वांचल… उत्तर प्रदेश पुलिस ने सस्पेंड करने के लिए EC को भेजी रिपोर्ट

लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही फयाज खान ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को आखिरी विदाई देने के लिए दो पोस्ट स्टेटस पर लगाए। इन पोस्ट में उसने गैंगस्टर की तो तारीफ की और दूसरी तरफ उसने उन लोगों का मखौल उड़ाया हुआ था जिन्हें कभी मुख्तार द्वारा प्रताड़ित किया जाता था।

उसने मुख्तार अंसारी को अपने स्टेटस में शेर-ए-पूर्वांचल कहा था। साथ ही ये भी कहा था कि जिन लोगों के बाप-दादा मुख्तार से डरते थे वो आज योगी सरकार के दम पर उछल रहे हैं।

सामने आई जानकारी के अनुसार, फयाज खान ने मुख्तार अंसारी के लिए दो स्टेटस लगाए थे। एक स्टेटस में उसने अलविदा कहते हुए लिखा था- “जिंदा रहेगा वो तो दिलों में आवाम के, ऐ दिन ना उसकी मौत पे रंजो मलाल कर। हिम्मत नहीं थी सामने आकर लड़े कोई धोखे से मारा शेर को पिंजरे में डालकर। अलविदा शेर-ए-पूर्वांचल मुख्तार अंसारी।”

दूसरे स्टेटस में उसने लिखा था- “शेर की खुराहट से जिनके आका बाप दादा की पैंट गीली हो जाती थी, वो आज बाबा की माया के नारे लगा रहे हैं।”

उसके इन दोनों स्टेटस देखने के बाद स्क्रीनशॉट लेकर उसकी शिकायत डीसीपी को दी और डीसीपी ने तुरंत एक्शन में आकर फयाज खान की बर्खास्तगी की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी। डीसीपी ने बताया कि कॉन्स्टेबल द्वारा पुलिस नियमालवी का उल्लंघन किया गया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें बीकेटी के एसएचओ ने जो आख्या भेजी थी उससे स्पष्ट हो रहा है कि फयान खान ने उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी और 1991 नियमों का उल्लंघन किया गया है। ऐसे में कॉन्सटेबल फयाज खान के सस्पेंस की परमिशन के लिए चुनाव आयोग को पत्र भेज दिया गया।

फयाज खान के द्वारा अपडेट किए गए दोनों स्टेटस के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हैं। डीसीपी अभिजीत आर शंकर ने इस मामले में कार्रवाई को लेकर कहा है- “हमने सबूतों के साथ रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी है। अगर वे इसे स्वीकार करते हैं तो हम कॉन्स्टेबल के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।”

हार्ट अटैक से हुई मुख्तार की मौत

माफिया मुख्तार अंसारी की पिछले 28 मार्च 2024 को मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी। हालाँकि मुख्तार के समर्थक प्रशासन पर इल्जाम लगाते रहे। उसके जनाजे में भी सैंकड़ों लोग आए थे। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर मुख्तार के खिलाफ 61 केस दर्ज थे। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, धोखाधड़ी, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, सीएलए एक्ट से लेकर लेकर एनएसए तक शामिल थे। उसे करीब 8 मामलों में सजा हो गई थी बाकी में सुनवाई चल रही थी।

फिलिस्तीन के लिए चंदा माँग रहे यूपी पुलिस का कॉन्स्टेबल सोहेल अंसारी को योगी सरकार ने किया सस्पेंड

फिलिस्तीन के लिए फेसबुक पर चंदा माँग रहा था कांस्टेबल सोहेल अंसारी (साभार- X हैंडल चन्दन शर्मा)
हमास के समर्थन में भारत के भी कई मुस्लिम खुलेआम लिखने और बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक मामला आया उत्तर प्रदेश पुलिस का, जहाँ एक कांस्टेबल को फ़िलिस्तीन के प्रति समर्थन व्यक्त करने और फ़िलिस्तीन के लिए चंदा माँगने के मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। आरोपित कांस्टेबल का नाम सोहेल अंसारी है। सोहेल अंसारी ने फेसबुक पर पोस्ट करके फिलिस्तीन के समर्थन के लिए चंदे की अपील की थी। 

जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। चन्दन शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “यह है मोहम्मद सोहेल अंसारी, उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल हैं। 

फिलिस्तीनी आतंकवादियों के लिए यह फेसबुक पर पोस्ट करके चंदा माँग रहे थे लेकिन योगी बाबा के रडार पर आ गए, उम्मीद करते हैं आतंकवादी समर्थक का जल्दी ही वर्दी जाएगा और जेल की हवा खाएगा, फिलहाल इस आतंकवादी समर्थक के अब्बू माफी माँगते हुए बोल रहे है कि बच्चा है गलती हो गया। 

दरअसल, कांस्टेबल सोहेल अंसारी ड्रोन कैमरा उड़ाने वाली टीम में तैनात हैं मगर फिलहाल वह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से जाने जा रहे हैं, फिलिस्तीन के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं और लोगों से चंदा माँग रहे हैं!

इस पूरे मामले पर लखीमपुर खीरी जिले के एडिशनल एसपी नेपाल सिंह ने बताया, “इस संदर्भ में जाँच की जा रही है, जाँच में जो भी तथ्य आएँगे, जो भी सही होगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने कांस्टेबल सोहेल अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की है। मामला सामने आने के बाद एडिशनल एसपी को जाँच का जिम्मा सौंपा गया था। जाँच में आरोपों में दम पाया गया, जिसके परिणामस्वरूप कांस्टेबल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। फ़िलहाल, सिपाही सोहेल अंसारी को निलंबित कर दिया गया है। 

 फिलिस्तीन के लिए समर्थन में सोहेल का पोस्ट

कांस्टेबल सोहेल अंसारी ने अपने फेसबुक पर फिलिस्तीन के लिए समर्थन व्यक्त करते हुए और इस उद्देश्य के लिए चंदा देने का अनुरोध करते हुए पोस्ट किया था। सोहेल अंसारी ने अपने फेसबुक पर लिखा था, “HELP SAVE PALESTINE.  I REPOST =$1 ALL DONATION ARE DIRECTLY SENT TO…. ADD TO STORY TO HELP SAVE PALESTINE.

इसके बाद कॉन्स्टेबल सोहेल अंसारी की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एक बार जब पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई, तो उन्होंने कांस्टेबल के खिलाफ जाँच शुरू की। 
वहीं जब इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की तो कांस्टेबल ने दावा किया कि यह उसके बेटे की गलती थी। हालाँकि, उन्होंने अपना पूरा फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया है। फ़िलहाल, लखीमपुर के एसपी ने पहले ही मामले की जाँच के आदेश जारी कर दिए थे।