Showing posts with label brother-in-law. Show all posts
Showing posts with label brother-in-law. Show all posts

शिक्षक शौहर ने दिया तीन तलाक, देवर छूता था प्राइवेट पार्ट: जेठ कहता था- मेरे साथ आकर सो जा, प्रेग्नेट कर दूँगा

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले से तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने देवर पर प्राइवेट पार्ट छूने और जेठ पर साथ में सोने के दबाव का भी आरोप लगाया है। शनिवार (1 जुलाई 2023) को पीड़िता से ससुराल वालों ने मारपीट की। इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला मुजफ्फरपुर के थाना क्षेत्र काजी मोहम्मदपुर का है। मूल रूप से वैशाली जिले की रहने वाली पीड़िता उसरत परवीन का 2 साल पहले निकाह सातपुरा मिल्कीटोला मोहल्ले में मोहम्मद सलाम से हुआ था। मोहम्मद सलाम पेशे से शिक्षक बताया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि निकाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए टॉर्चर किया जाने लगा। बच्चा नहीं होने को लेकर भी ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। कथित तौर पर शौहर की गैर मौजूदगी में देवर पीड़िता का प्राइवेट पार्ट टच करता था।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जेठ भी बच्चे नहीं होने का ताना देता था। कहता था, ” मेरे साथ आकर सो जाओ, तुम्हें प्रेग्नेंट कर दूँगा।” पीड़िता का कहना है कि जब उसने जेठ और देबर की अश्लील हरकतों की शिकायत शौहर से की तो वह तीन तलाक देने पर उतारू हो गया। उसने शौहर पर मायके से दहेज़ में कार लाने के लिए दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है। कहा है कि इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। कई बार उसके ऊपर गर्म पानी फेंक दिया जाता था।

पीड़िता के अनुसार 1 जुलाई 2023 को भी ससुराल वालों ने दहेज की माँग को लेकर उससे झगड़ा किया। उसकी पिटाई की। शौहर मोहम्मद सलाम तीन तलाक दे कर घर से निकल गया। इसके ससुराल वालों ने पीड़िता को घर से भगा दिया गया। जब उसका भाई आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता के अनुसार पहले भी शौहर तीन मौकों पर उसे तीन तलाक देने की कोशिश कर चुका है। लेकिन तब परिजनों के दखल से मामला शांत हो गया था।

कभी बीवी, कभी अम्मी, कभी भाभी… हलाला की ‘हॉरर स्टोरी’

                                                                                          साभार: रामधरण दास द्वारा शेयर वीडियो
सोशल मीडिया पर बरेली की तीन तलाक पीड़िता की एक पुरानी वीडियो वायरल होना शुरू हुई है। इस वीडियो में पीड़िता बता रही है कि कैसे उसके शौहर ने पहले तीन तलाक देकर अपने अब्बा से उसका हलाला कराया और फिर दोबारा तलाक देकर अपने भाई से निकाह करके हलाला करने को कहने लगा।

इस वीडियो को हाल में इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने शेयर किया है। महिला का दर्द सुन आप हैरान रह जाएँगे। वीडियो में वह बता रही है निकाह के कई साल बाद तक औलाद न होने की वजह से उसके शौहर ने उसके जीवन का मजाक बना दिया।

वह कहती है, “पहले मैं अपने शौहर के साथ निकाह होकर गई। उसने मुझे तलाक दिया। फिर मेरे ससुर ने मुझसे निकाह किया तो इस हिसाब से मैं अपने शौहर की अम्मी बन गई। फिर से मेरे शौहर ने मुझे छोड़ा। फिर उन्होंने भाई से रिश्ता बनाने को कहा कि मतलब मैं उनकी भाभी बन जाऊँ। इस तरह से मेरे साथ मजाक हो रहा है कि कब मैं उसकी अम्मी बन जाऊँ, भाभी बन जाऊँ, बीवी बन जाऊँ।”

बरेली में मुस्लिम महिला के साथ हुई ज्यादती का यह मामला 2018 का है। मीडिया में इसकी खूब चर्चा हुई थी। 2009 में निकाह के बाद औलाद न होने के कारण पीड़िता को 2017 में तीन तलाक दिया गया था। इसके बाद इंजेक्शन देकर उसका ससुर से हलाला कराया गया। जब पीड़िता की बहन को खबर हुई तो उसने इस बाबत शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि कैसे कई दिन ससुर ने पीड़िता का बलात्कार किया। 

पीड़िता के ऊपर अत्याचार यहीं नहीं रुके। उसका शौहर से दोबारा निकाह हुआ और बदले में दोबारा तलाक ही नसीब हुआ। इस बार शौहर चाहता था कि उसकी बीवी उसके भाई से हलाला करे जिसके लिए महिला नहीं मानी। 2018 की एक वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे महिला ने ट्रिपल तलाक का विरोध करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया था।

बरेली की पीड़िता ने मजहबी ठेकेदारों को करार जवाब देते हुए कहा था कि इन लोगों ने तमाशा बना रखा है। पहले बीवी को तलाक देते हैं, फिर निकाह कराते हैं, फिर हलाला कराने को मजबूर करते हैं। उसने कहा था, ये लोग बंद कमरे में तय कर लेते हैं कि किससे हलाला करवाना है, चाहे वो बाप के समान हो या कोई भाई जैसा। ये लोग बातों बाहर जाने ही नहीं देते। उन्होंने पूछा था कि शरीयत का हवाला देकर तीन तलाक को जायज बताने वाले बताएँ कि क्या बुआ-भतीजे, भाई-बहन का रिश्ता जायज होता है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव : आप का धंधा शुरू, महिला को पार्टी की टिकट दिलाने के नाम पर आप विधायक के साले और पीए ने लिए 55 लाख

दिल्ली नगर निगम के आगामी चुनाव से पहले ही आप के नए-नए पाप उजागर होने लगे हैं। आप की दिल्ली सरकार के मंत्री जेल में हैं। डिप्टी सीएम शराब घोटाले में फंसे हुए हैं और अब आप के माननीय विधायक भी महिला को नगर निगम चुनाव में पार्षद की टिकट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हजम करते सुर्खियों में आ गए हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के साले, पीए समेत तीन लोगों को 55 लाख रूपये टिकट दिलाने के नाम पर लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों पर रुपये लेकर पार्षद का टिकट नहीं दिलाने का आरोप है। महिला ने आरोप लगाया है कि लाखों रुपये आप विधायक के नाम पर ही दिए हैं। ब्यूरो की टीम रिश्वत के इस मामले में आप विधायक की भूमिका की जांच कर रही है।

महिला को पार्षद का टिकट दिलाने के लिए आप नेताओं ने मांगे 90 लाख रुपये
भ्रष्टाचार के खिलाफ सौ-सौ कस्मे खाने वाले आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए हालांकि पार्टी के अंदर भ्रष्टाचार का यह कोई पहला मामला नहीं है। आप नेता सत्येंद्र जैन से लेकर मनीष सिसोदिया तक लंबी फेहरिस्त है। आप के कई नेता विभिन्न एजेंसियों की जांच का सामना कर रहे हैं। अब दिल्ली में एमसीडी चुनाव में टिकट को लेकर धांधली का मामला सामने आया है। दिल्ली की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने आप विधायक के पीए विशाल पांडेय और रिश्तेदार शिव शंकर पांडेय व ओम सिंह को गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर एक महिला से पार्षद का टिकट दिलाने के लिए 90 लाख रुपये मांगने का आरोप है।

महिला ने आप विधायक अखिलेश को 35 और वजीरपुर विधायक राजेश को 20 लाख दिए
दिल्ली की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए आप विधायक के पीए और रिश्तेदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पूरा मामला कमला नगर के वार्ड संख्या 69 का है। आप कार्यकर्ता शोभा खारी ने पार्टी से टिकट मांगा। महिला का आरोप है कि विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने टिकट दिलवाने के बदले 90 लाख रुपये की डिमांड की। महिला ने टिकट के लिए विधायक अखिलेश को 35 लाख रुपये और वजीरपुर विधायक राजेश गुप्ता को 20 लाख रुपये की राशि दे दी।

आप की टिकट का सौदा- 55 लाख पहले और 35 लाख लिस्ट में नाम आने के बाद
आप कार्यकर्ता शोभा खारी का कहना है कि वह काफी समय से अपने क्षेत्र में चुनाव लड़ने की तैयारियां कर रही थी। इसके लिए मतदाताओं से मिलना-जुलना और कार्यक्रमों में शामिल होना होता रहता था। ऐसे ही एक कार्यक्रम में आप विधायक ने उससे टिकट का सौदा किया। इसके तहत 55 लाख पहले और 35 लाख लिस्ट में नाम आने के बाद देने थे। वह पैसे देने पर राजी भी हो गई। आरोप है कि बाकी रकम लिस्ट में नाम आने के बाद देने की बात तय हुई। आम आदमी पार्टी की लिस्ट में महिला का नाम नहीं आया। इस पर महिला ने विधायक अखिलेश के साले ओम सिंह से रुपये वापस करने की मांग की। ओम सिंह ने महिला को रुपये वापस देने का आश्वासन दिया।

एसीबी ने जाल बिछाया तो 33 लाख की घूस लेते हुए तीनों को रंगे हाथों पकड़ लिया
इसके बावजूद कई दिनों तक उसके पैसे वापस नहीं किए तो महिला ने एंटी करप्शन ब्यूरो से इसकी शिकायत कर दी। पीड़ित महिला ने ब्यूरो को वीडियो भी दिया। इसमें कथित रूप से पार्षद के लिए आप की टिकट के सौदे की बातचीत हो रही थी। वीडियो देखने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और 15 नवंबर की रात में ओम सिंह अपने साथी शिव शंकर पांडे और प्रिंस रघुवंशी के साथ घूस के 33 लाख रुपये लेकर पीड़ित महिला के पास पहुंचा। यहां पहले से मौजूद टीम के सदस्यों ने तीनों को रंगे हाथ नकदी के साथ पकड़ लिया।

आप के रिश्वतखोर नेताओं की पोल खुली, रिश्वत कांड में दो विधायक भी शामिल-बिधूड़ी
आप विधायक द्वारा टिकट के नाम पर रिश्वत वसूले जाने के मामले में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि आप नेताओं की पोल खुल गई है। वे अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के काम के लिए भी रिश्वत ले रहे हैं तो जनता को कैसे छोड़ेंगे। विधूड़ी ने कहा कि सिर्फ मेरा आरोप ही नहीं, 33 लाख रुपये (रिश्वत की रकम) पहले ही वसूले जा चुके हैं। आरोपी (आप विधायक के साले) को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुझे यकीन है कि दो और विधायक भी शामिल हैं, मुझे उनका (गोपाल खारी) फोन आया कि मेरे साथ धोखा हुआ है।