Showing posts with label Bareilly. Show all posts
Showing posts with label Bareilly. Show all posts

कभी बीवी, कभी अम्मी, कभी भाभी… हलाला की ‘हॉरर स्टोरी’

                                                                                          साभार: रामधरण दास द्वारा शेयर वीडियो
सोशल मीडिया पर बरेली की तीन तलाक पीड़िता की एक पुरानी वीडियो वायरल होना शुरू हुई है। इस वीडियो में पीड़िता बता रही है कि कैसे उसके शौहर ने पहले तीन तलाक देकर अपने अब्बा से उसका हलाला कराया और फिर दोबारा तलाक देकर अपने भाई से निकाह करके हलाला करने को कहने लगा।

इस वीडियो को हाल में इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने शेयर किया है। महिला का दर्द सुन आप हैरान रह जाएँगे। वीडियो में वह बता रही है निकाह के कई साल बाद तक औलाद न होने की वजह से उसके शौहर ने उसके जीवन का मजाक बना दिया।

वह कहती है, “पहले मैं अपने शौहर के साथ निकाह होकर गई। उसने मुझे तलाक दिया। फिर मेरे ससुर ने मुझसे निकाह किया तो इस हिसाब से मैं अपने शौहर की अम्मी बन गई। फिर से मेरे शौहर ने मुझे छोड़ा। फिर उन्होंने भाई से रिश्ता बनाने को कहा कि मतलब मैं उनकी भाभी बन जाऊँ। इस तरह से मेरे साथ मजाक हो रहा है कि कब मैं उसकी अम्मी बन जाऊँ, भाभी बन जाऊँ, बीवी बन जाऊँ।”

बरेली में मुस्लिम महिला के साथ हुई ज्यादती का यह मामला 2018 का है। मीडिया में इसकी खूब चर्चा हुई थी। 2009 में निकाह के बाद औलाद न होने के कारण पीड़िता को 2017 में तीन तलाक दिया गया था। इसके बाद इंजेक्शन देकर उसका ससुर से हलाला कराया गया। जब पीड़िता की बहन को खबर हुई तो उसने इस बाबत शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि कैसे कई दिन ससुर ने पीड़िता का बलात्कार किया। 

पीड़िता के ऊपर अत्याचार यहीं नहीं रुके। उसका शौहर से दोबारा निकाह हुआ और बदले में दोबारा तलाक ही नसीब हुआ। इस बार शौहर चाहता था कि उसकी बीवी उसके भाई से हलाला करे जिसके लिए महिला नहीं मानी। 2018 की एक वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे महिला ने ट्रिपल तलाक का विरोध करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया था।

बरेली की पीड़िता ने मजहबी ठेकेदारों को करार जवाब देते हुए कहा था कि इन लोगों ने तमाशा बना रखा है। पहले बीवी को तलाक देते हैं, फिर निकाह कराते हैं, फिर हलाला कराने को मजबूर करते हैं। उसने कहा था, ये लोग बंद कमरे में तय कर लेते हैं कि किससे हलाला करवाना है, चाहे वो बाप के समान हो या कोई भाई जैसा। ये लोग बातों बाहर जाने ही नहीं देते। उन्होंने पूछा था कि शरीयत का हवाला देकर तीन तलाक को जायज बताने वाले बताएँ कि क्या बुआ-भतीजे, भाई-बहन का रिश्ता जायज होता है।

उत्तर प्रदेश :हम पैदाइशी लड़ाकू; ‘मुस्लिमों ने कानून हाथ में ले लिया तो हिंदुओं को भागने की जगह नहीं मिलेगी’: बरेली में तौकीर रजा ने उगला जहर

                                                                     मौलाना तौकीर रजा
बरेली में ‘धर्म संसद’ आयोजित कर मुस्लिम धर्म गुरु और आईएमसी के प्रमुख मौलाना तौकीर राज ने हिंदुओं को धमकी दी है। उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित इस्लामिया ग्राउंड में यह संसद बुलाई गई थी, जिसमें तकरीबन 20 हजार मुस्लिम पहुँचे थे। इस दौरान हिंदुओं के खिलाफ जहर ही नहीं उगला गया, बल्कि कोरोना गाइडलाइन की भी जमकर धज्जियाँ उड़ाई गईं। इस दौरान न किसी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और ना ही किसी के चेहरे पर मास्क दिखा।

इस दौरान भड़काऊ भाषण देते हुए रजा ने कहा कि जिस दिन मुस्लिम कानून हाथ में ले लेंगे, उस दिन हिंदुओं को पूरे देश में कहीं पनाह नहीं मिलेगा। रजा ने कहा, “अगर ये गुस्सा फुट पड़ा, जिस दिन मेरा नौजवान मेरे कंट्रोल से बाहर आ गया उस दिन….. । लोग मुझे कहते हैं कि तुम तो बुजदिल हो गए हो, तो मैं कहता हूँ कि पहले मैं मरूँगा, उसके बाद तुम्हारा नंबर आएगा। मैं अपने हिंदू भाइयों से खासतौर पर कहता हूँ कि मुझे उस वक्त से डर लगता है, जिस दिन मेरा ये नौजवान कानून अपने हाथ में ले लेगा उस दिन हिंदुस्तान में तुम्हें रहने की कहीं जगह नहीं मिलेगी।”

अपनी कुर्सी की खातिर छद्दम धर्म-निरपेक्षता का ज्ञान बांटने वाले नेताओं और पार्टियों को तौकीर के ज्ञानवर्धक भाषण पर क्यों चुप्पी साधे हुए हैं? यदि यही बात किसी हिन्दू नेता, साधु अथवा संत ने कही होती, यही छद्दम धर्म-निरपेक्ष आसमान सिर पर उठा लेते, गिरफ़्तारी की मांग कर रहे होते, लेकिन अब सबके मुंह में दही जम गया है।  

तौकीर रजा ने हिंदुओं को चुनौती देते हुए कहा, “लड़ने का तुम्हें बहुत शौक है, लेकिन तुम लड़ने की बात कर सकते हो, लड़ नहीं सकते हो। लड़ाई तो हमारे खून में है, हम पैदाइशी लड़ाकू हैं।” मौलाना ने कहा कि उनकी बहू-बेटियों को बरगलाने और जाल में फँसाने की बात कही जाती है, और मुस्लिम खून का घूँट पीकर रह जाते हैं।

अवलोकन करें:-

भारत सरकार के खिलाफ करें हिंसक जिहाद, ‘हिंदुओं को मुस्लिमों ने सभ्य बनाया, उनसे बाबरी मस्जिद वा

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
भारत सरकार के खिलाफ करें हिंसक जिहाद, ‘हिंदुओं को मुस्लिमों ने सभ्य बनाया, उनसे बाबरी मस्जिद वा

मौलाना ने कहा कि क्या वह देशप्रेमी हो सकता है, जो अपने ही देश के लोगों (मुस्लिमों) को मारने की बात करे? उन्होंने कहा, “लेकिन हम तुमसे नहीं लड़ना चाहते, क्योंकि तुम हमारे हिंदुस्तानी भाई हो।अगर लड़ना है तो चलो चीन बॉर्डर पर। देखते हैं तुम्हारी बहादुरी। यहाँ बीस हजार नौजवान आए हैं और सिर पर कफन बाँध कर आए हैं अपनी जान देने के लिए। मेरे नौजवानों को थोड़ी सी ट्रेनिंग और थोड़े से हथियार दे दो, हम कैलाश मानसरोवर चीन से ले लेंगे और पाकिस्तान को हिंदुस्तान में मिला लेंगे।”

योगी सरकार के कानून बनाते ही बदले मौलानाओं के सुर, जारी किया फतवा



उत्तर प्रदेश में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून क्या बना, मौलानाओं के भी सुर बदल गए हैं। उत्तर प्रदेश में नया कानून बनने के बाद दरगाह-ए-आला हजरत परिसर स्थित रजवी दारुल इफ्ता द्वारा योगी आदित्यनाथ की सरकार के रुख के पक्ष में फतवा जारी करने को लेकर लोग हैरत में हैं। दरअसल, मौलानाओं ने कहा है कि लालच देकर या फिर जोर-जबरदस्ती से धर्म-परिवर्तन कराना नाजायज है, ये ठीक नहीं है।

 ये फतवा दिसंबर 1, 2020 को ही जारी कर दिया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद जब ये सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब लोगों को इसके बारे में पता चला। दरअसल, सुन्नी उलमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इंतेजार अहमद कादरी ने दारुल इफ्ता में सवाल दाखिल किया था। इस पर फतवा जारी किया जाना था। इस सवाल में पूछा गया था कि ‘लव जिहाद (ग्रूमिंग जिहाद)’ की शरीयत में क्या हैसियत है?

दारुल इफ्ता के अध्यक्ष मुफ्ती मुतीउर्रहमान रिज़वी ने इस सवाल का जवाब दिया और जबरन धर्म-परिवर्तन कराने को नाजायज ठहराया। उन्होंने यहाँ तक कहा कि शादी-विवाह के लिए भी धर्म परिवर्तन कराना जायज नहीं माना जाता है। ‘अमर उजाला’ की खबर के अनुसार, मुफ्ती के इस जवाब की तस्दीक दारुल इफ्ता के प्रमुख मौलाना अरसलान रजा खाँ ने की है। इसे सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया।

इस फतवे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक जिले में दलित परिवार द्वारा अपनी मर्जी से इस्लाम स्वीकार करने का उदाहरण दिया गया। साथ ही दावा किया गया कि अपनी इच्छा से धर्म-परिवर्तन करने को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। ‘लव जिहाद’ की शब्दावली का जिक्र करते हुए बताया गया कि ‘लव’ एक अंग्रेजी शब्द है और ‘जिहाद’ अरबी। साथ ही कहा कि इन्हें जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि शरीयत में इसकी कोई हैसियत नहीं।

उधर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार उस 44 वर्ष पुराने कानून को ख़त्म करने पर विचार कर रही है, जिसके तहत अलग-अलग धर्म से आने वाली वैवाहिक जोड़ों को प्रोत्साहित किया जाता है। अंतरधार्मिक शादी को बढ़ावा देने वाली इस योजना को अब ख़त्म किया जा सकता है। जबरन धर्मांतरण को लेकर योगी सरकार पहले ही अध्यादेश ला चुकी है, अब अंतरधार्मिक विवाह को बढ़ावा देने वाली योजना भी बंद हो सकती है।

उत्तर प्रदेश : बरेली: घर में काट रहे थे गोवंश, नवी, आलम, छोटे को किया गिरफ्तार

बरेली फरीदपुर गोवंशउत्तर प्रदेश के जिला बरेली में लॉकडाउन के बीच फरीदपुर के एक घर में गोवंश का कटान जारी था। इसकी सूचना पर पहुँची पुलिस देख आरोपितों के बीच भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही घर से पुलिस ने ढाई क्विटंल गोमांस बरामद किया है। वहीं दूसरी ओर देर रात गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर मांस तस्करों ने गोली चला दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। हालाँकि, पुलिस ने पीछा कर दोनों मांस तस्करों को दबोच लिया।
खबर के मुताबिक शनिवार (2 मई, 2020) शाम को पुलिस ने बरेली के फरीदपुर इलाके के मेवा सर्फापुर में एक घर में गोवंशीय पशु की हत्या पर छापेमारी की। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके पर गोवंशीय पशु को कटा हुआ देखा। पुलिस को देख घर में गोवंश को काटने में लगे लोगों के बीच भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से आरोपित नवी, आलम और छोटे को गिरफ्तार कर लिया, हालाँकि कुछ लोग मौके से भाग जाने में सफल रहे।
अमर उजाला 
बरेली की पुलिस ने मौके से ढाई क्विटंल गोमांस बरामद किया, जिसे तत्काल जमीन में दफन करा दिया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक इलाके में इन दिनों गो तस्कर सक्रीय हैं। बीते दिन पुलिस ने कुल 16 गो मांस तस्करों के खिलाफ में मुकदमा दर्ज किया है।
दैनिक जागरण में प्रकाशित समाचार 
वहीं दूसरी ओर दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक घटना बरेली जिले के नवाबगंज क्षेत्र की है, जहाँ बीते शुक्रवार (1 मई, 2020) देर रात चौकी इंचार्ज दिगंबर सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस बीच उन्होंने नई बस्ती के पास पनघैली नदी के किनारे दो लोगों को देखा, जो कि एक पशु को क्रूरता से पीटते हुए ले जा रहे थे। इसे देख पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया तो एक उनमें से एक ने पुलिस पर गोली चला दी, जिसमें पुलिस टीम के सिपाही बाल-बाल बच गए।
खुद पर गोली चलते देख पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों की पहचान मुहम्मद ओवैस और शामा निवासी मुहल्ला कुरैशनगर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के पास से एक जिंदा कारतूस, खाली खोका और चाकू बरामद किया है।
चौकी इंचार्ज दिंगबर सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों ही एक पशु खरीदकर लाए थे, जिसका बध कर ये लोग मांस बेचते। पहले भी ऐसी कई घटनाएँ घट चुकी हैं।

सेना की जासूसी करते पकड़ा गया असलम अंसारी, कोडवर्ड- जो टास्क दिया जाएगा वही काम करेंगे

छावनी क्षेत्रसंंवेदनशील माने जाने वाले बरेली के छावनी क्षेत्र से मिलिट्री इंटेलीजेंस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। युवक का नाम असलम अंसारी है। उसके पास से कई संदिग्ध चीजें मिली हैं।
दैनिक जागरण में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार(सितम्बर 2) की सुबह 7 बजे कैंट रोड तिराहे पर एक युवक सड़क किनारे बैठ ड्राइंग बना रहा था। शक होने पर वहाँ घूम रहे कुछ युवकों ने उसे घेर लिया।
जानकारी मिलने पर मिलिट्री इंटेलीजेंस मौक़े पर पहुँची और युवक की तलाशी ली। उसके बस्ते से कंपास, नक्शे, मैप वगैरह मिले। उर्दू और हिंदी में अलग-अलग लिखी चीजे भी मिलीं और कुछ कोडवर्ड्स भी थे। मसलन, ‘जो टास्क दिया जाएगा वही काम करेंगे’
पूछताछ के दौरान उसने गुमराह करने की भी कोशिश की। कभी बदायूं जाने की बात कही, तो कभी दिल्ली। प्रत्यक्षदर्शियों के साथ सेना अधिकारी को भी ऐसा लगा जैसे उसकी हरकतें किसी प्रशिक्षित जासूस जैसी थी।
चश्मदीदों का तो ये भी कहना है कि वो काफ़ी टाइम तक अलग-अलग बयान देकर टीम को गुमराह करता रहा। लंबे पूछताछ के बाद पता चला कि वो बिहार का रहने वाला है। लेकिन जब पुलिस ने उससे उसके घर का नंबर माँगा तो वह टालमटोल करने लगा। काफ़ी टाइम बाद उसने एक टेलर का नंबर दिया, जिसके जरिए असलम के पिता तैय्यब अंसारी का नंबर टीम को मिला।
फोन किया गया तो असलम के पिता तैय्यब ने बताया कि वे बिहार के सीतामढ़ी के निवासी हैं। उनके बेटे की दिमागी हालत ठीक नहीं हैं। जिसका इलाज कराने के लिए वे बरेली पहुँचे थे। रात गुजारने के लिए वे फुटपाथ पर सोए थे और इसी दौरान उनका बेटा कहीं चला गया। जब बहुत ढूँढने पर वह नहीं मिला तो वे दिल्ली चले गए।
इसके बाद उसे कैंट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। कहा जा रहा है कि पूछताछ में उसने अधिकारियों से कई भाषा में बात की, जो कि सामान्य नहीं हैं। उसके कई भाषाओं का जानकार होना और उसके बस्ते से मिले सामान के आधार पर उसकी सच्चाई पर सवाल बना हुआ है। अब पूरी जाँच के बाद ही तय हो सकेगा कि आखिर असलम हकीकत में बीमार है या फिर उसकी वास्तविकता छिपाने के लिए ये सारी कहानी गढ़ी गई है।(साभार)