Showing posts with label cartridges. Show all posts
Showing posts with label cartridges. Show all posts

दिल्ली : AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का PA, नोमान अहमद कारतूस के साथ पटना एयरपोर्ट पर गिरफ्तार


बिहार की राजधानी पटना स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा’ पर AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के PA नोमान अहमद को हिरासत में लिया गया है। वो अपने साथ बैग में कारतूस लेकर जा रहा था। नोमान अहमद दिल्ली के शाहीन बाग़ स्थित अबुल फजल एन्क्लेव का रहने वाला है। वो स्पाइसजेट की फ्लाइट से पटना से दिल्ली जाने वाला था। सुरक्षा जाँच के दौरान CISF जवानों ने उसके बैग से कारतूस बरामद किया।

ओखला विधानसभा क्षेत्र से MLA अमानतुल्लाह खान ‘दिल्ली वक्फ बोर्ड’ के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें AAP के टिकट और 2020 में लगातार दूसरी बार इस पद के लिए चुना गया। उनके PA के बैग से जो कारतूस मिला, वो 7.65 एमएम का है। उसके पास हथियार का कोई लाइसेंस भी नहीं था। रविवार (11 सितंबर, 2022) की रात उन्हें पटना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वो ‘आम आदमी पार्टी’ के विधायक का पर्सनल अस्सिस्टेंट है।

उसने दावा किया कि वो विधायक के ‘पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO)’ का बैग लेकर आया था, ऐसे में गलती से कारतूस उसके अंदर रह गया। पुलिस ने दिल्ली से PSO से हथियार का लाइसेंस मँगाया है। इसके बाद एक बॉन्ड भरवाया जाएगा, फिर नोमान अहमद को छोड़ दिया जाएगा। वो रात के 9:20 बजे SG-8390 फ्लाइट से दिल्ली जाने वाला था। सिक्योरिटी होल्ड एरिया में तलाशी के दौरान ये कारतूस मिला। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसकी यात्रा रद्द कर दी गई।

अब उसके बयान की पुष्टि तभी हो पाएगी, जब दिल्ली से लाइसेंस की कॉपी पटना पुलिस को मिल जाती है। चेक-इन के बाद रात के करीब 8:23 बजे सिक्योरिटी जाँच के दौरान उसे रोका गया था। हाल ही में अमानतुल्लाह खान ISIS के आतंकी जामिया छात्र मोहसिन की गिरफ़्तारी पर उसका बचाव कर चुके हैं। अमानतुल्लाह खान अक्सर अपने कट्टरपंथी बयानों के कारण विवादों में रहते हैं। मोहसिन ट्यूशन के बहाने युवाओं को वीडियो दिखा कर ISIS से जोड़ रहा था।