Showing posts with label #Amanatullah Khan. Show all posts
Showing posts with label #Amanatullah Khan. Show all posts

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पहुँची योगी की पुलिस, बाप-बेटे दोनों हैं ‘फरार’: पेट्रोल पम्प पर की थी मारपीट, सहयोगी इकरार हो चुका है गिरफ्तार; शेर की मांद में घुसकर धमकी दी है तो अब क्यों छुपे-छुपे फिर रहे हो?

दिल्ली और पंजाब में गुंडागर्दी से जनता को डराने वाली आम आदमी पार्टी का विधायक अमानतुल्लाह खान अपने बेटे अनस खान योगी के राज्य उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी कर क्यों फरार है? फिर victim card खेला जाएगा कि मुसलमान होने पर बेकसूर मुसलमान को योगी सरकार परेशान कर रही है। अमानतुल्लाह ने समझा विधायक हूँ कोई नहीं बोलेगा, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में अपराध देखा जाता है, अपराधी का मजहब/धर्म नहीं। पेट्रोल पंप कर्मचारियों को मारने की धमकी देने से पहले सोंचना था कि जहां धमकी दी जा रही है वहां का मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल नहीं योगी आदित्यनाथ है। शेर की मांद में घुसकर धमकी दी है तो अब क्यों छुपे-छुपे फिर रहे हो?  
उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान की तलाश में उनके आवास पर पहुँची है। यूपी पुलिस को विधायक खान और उनके बेटे अनस खान की तलाश है। अनस खान ने हाल ही में एक पेट्रोल पम्प पर मारपीट की थी, इस मामले में यूपी पुलिस उसे तलाश रही है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार (16 मई, 2024) को उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम अमानतुल्लाह खान के आवास पर पहुँची। यहाँ अमानतुल्लाह खान और उनका बेटा अनस खान को लेकर यूपी पुलिस ने तलाश की। दोनों ही घर पर नहीं मिले। विधायक पिता-पुत्र के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया जा चुका है।

अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे अनस खान का फोन घटना के बाद बंद आ रहा है और वह गायब हैं। यूपी पुलिस ने उनके घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे अनस खान के खिलाफ यह मामला पेट्रोल पम्प पर मारपीट के बाद दर्ज किया गया था।

यूपी पुलिस दोनो की तलाश में पहले भी उनके आवास पर दबिश दे चुकी है। 11 मई, 2024 को भी यूपी पुलिस इस मामले में नोटिस लेकर पहुँची थी। यहाँ तब भी अमानतुल्लाह खान और अनस नहीं मिले थे। पुलिस ने इस दिन भी नोटिस चस्पा किया था।

इस मामले में अमानतुल्लाह खान के एक करीबी इकरार अहमद को यूपी पुलिस ने सोमवार (13 मई, 2024) को गिरफ्तार किया था। बताया गया था कि इकरार अहमद अमानतुल्लाह खान का मैनेजर है और शाहीन बाग़ का रहने वाला है। जिस वक्त खान के बेटे अनस ने नोएडा के पेट्रोल पम्प पर मारपीट की, वह वहीं मौजूद था।

7 मई, 2024 को नोएडा के सेक्टर-95 स्थित विधायक का बेटा अनस पेट्रोल पंप पर अपनी कार लेकर पहुँचा था, जहाँ वहाँ उसने लाइन में आगे लगी गाड़ी को आगे बढ़ा कर अपनी गाड़ी में पहले तेल भरने की ज़िद की। सेल्समैन ने नियम का उल्लंघन करने से नकार दिया। इस दौरान अनस और कार में बैठे उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी।

अवलोकन करें:-

जिस पेट्रोल पंप पर AAP विधायक अमानतुल्लाह-अनस ने की गुंडागर्दी वो बलिदानी सैनिक की विधवा का: मैने

इसके बाद खुद विधायक अमानतुल्लाह खान वहाँ पहुँचे और उन्होंने पेट्रोल पंप के मैनेजर को धमकाया। दोनों ही घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूपी पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज करके अनस खान की तलाश चालू कर दी थी। इससे पहले अलीगढ़ में भी अनस खान मारपीट कर चुका है।

जिस पेट्रोल पंप पर AAP विधायक अमानतुल्लाह-अनस ने की गुंडागर्दी वो बलिदानी सैनिक की विधवा का: मैनेजर से कहा था – तुम्हें और तुम्हारे सारे स्टाफ को पीटूँगा, कोई नहीं बचाएगा

भारतीय सेना के बलिदानी की विधवा को आवंटित है वो पेट्रोल पम्प जहाँ अमानतुल्लाह खान ने बेटे सहित मचाया हुड़दंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह बताने वाले केजरीवाल की तानाशाही का सबूत दिल्ली विधायक अमानतुल्लाह खान ने योगी के गढ़ में गुंडागर्दी करने का दुस्साहस कर दिया। अब उत्तर प्रदेश पुलिस के हरकत आने पर तानाशाह केजरीवाल का विधायक छुपता फिर रहा। निकल गयी सारी विधायकी की अकड़।  

उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने शनिवार (11 मई, 2024) को ‘आम आदमी पार्टी’ (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान के दिल्ली स्थित आवास पर दबिश दी। इस दबिश के दौरान दिल्ली पुलिस भी साथ मौजूद रही। अमानतुल्लाह और उसके बेटे पर नोएडा के फेज-1 थाने में FIR दर्ज है। इन दोनों पर एक पेट्रोल पम्प के स्टाफ को धमकाने और मारने-पीटने का आरोप है। दबिश के दौरान बाप-बेटे दोनों घर से गैरहाजिर मिले।

पुलिस मामले में जाँच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। जहाँ अमानतुल्लाह और उनकी औलाद ने बवाल काटा है वो युद्ध में देश के लिए बलिदान हुए एक लांस नायक के परिजनों का पेट्रोल पम्प है।

नोएडा पुलिस की अमानतुल्लाह के घर पर दी गई दबिश का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में SHO फेज 1 इंस्पेक्टर ध्रुव भूषण दुबे और सब इंस्पेक्टर शरद यादव लगभग 25 जवानों और अधिकारियों अपनी टीम के साथ मौजूद दिख रहे हैं। टीम का नेतृत्व ACP अरविन्द कुमार कर रहे थे। दबिश देने वाली टीम को दिल्ली पुलिस का ही सहयोग मिला। अमानतुल्लाह के घर के आगे पुलिस टीम को आसपास के लोग चुपचाप देख रहे थे। SHO ने कई बार अमानतुल्लाह के गेट को खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

उत्तर प्रदेश भाजपा यूथ विंग सोशल मीडिया हेड ने इस वीडियो को अपने ‘X’ हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “नोएडा सेक्टर 95 में अमानतुल्लाह खान के बेटे द्वारा पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को लोहे की रॉड से पीटने के कुछ दिनों बाद यूपी पुलिस उनके घर पहुँच गई है। स्वयंभू ‘निडर’ और केवल ‘से डरने वाले लोग बाबा की पुलिस के लिए अपने दरवाज़े नहीं खोल रहे हैं।” फ़िलहाल अभी अमानतुल्लाह और उनके बेटे सहित 2 अन्य अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं।

क्या है FIR में

यह FIR विनोद कुमार सिंह की तहरीर पर मंगलवार (7 मई, 2024) को दर्ज हुई है। विनोद कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि मंगलवार की सुबह 9:27 पर AAP विधायक अमानतुल्लाह का बेटा अनस खान अपनी ब्रीजा कार से उनके पेट्रोल पम्प पर तेल डलवाने आया। आते ही उसने पहले लाइन तोड़ी और सेल्समैन को गाली दे कर अपनी कार में तेल भरने को कहा। सेल्समैन ने बारी-बारी से तेल भरने की बात कही तो अनस खान भड़क गया। उसने खुद को विधायक का बेटा बताया और कार से लोहे की रॉड निकाल ली।
आरोप है कि अनस लोहे की रॉड से सेल्समैन को मारने लगा। इस दौरान वह गंदी-गंदी गालियाँ बक रहा था। गुस्से में उसने पेट्रोल पम्प पर रखी स्वैपिंग मशीन को भी तोड़ डाला। पेट्रोल पम्प के अन्य कर्मचारी अपने पिट रहे साथी को बचाने दौड़े। सीनियर स्टॉफ आने के बाद झगड़े को शांत करवाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने पर भी अनस खान की बदतमीजी में कोई कमी नहीं आई। उसने फिर से खुद को विधायक की संतान बताया और पेट्रोल पम्प के सभी स्टाफ को मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान उसने पेट्रोल पम्प को बंद भी करवा देने का चैलेन्ज दिया।
बताया जा रहा है कि जहाँ अपने बचाव में पेट्रोल पम्प स्टाफ ने पुलिस बुलवाई तो वहीं अनस खान ने अपने अब्बा अमानतुल्लाह खान को कॉल किया। अमानतुल्लाह खान 2 गाड़ियों से पेट्रोल पम्प पर पहुँचे। यहाँ अमानतुल्लाह ने अपने बेटे को समझाने के बजाय पेट्रोल पम्प स्टाफ और मैनेजर को ही हड़काना शुरू कर दिया। AAP के इस विधायक ने मैनेजर से कहा, “मैं अभी तुम्हे और तुम्हारे स्टाफ को मारने लगूँ तो हमारा कुछ नहीं कर पाओगे।” इसके बाद पेट्रोल पम्प को अपने इलाके में बताते हुए अमानतुल्लाह ने इसके मालिक को भी हड़काया।
पीड़ित ने शिकयत में अमानतुल्लाह और उसके बेटे पर कड़ी कार्रवाई की माँग के साथ भविष्य में अपने स्टाफ की सुरक्षा की गुहार लगाई है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। इस घटना का CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अनस खान को अपने गुर्गों के साथ गुंडागर्दी करते देखा जा सकता है। पुलिस ने अमानतुल्लाह खान, उसके बेटे अनस व 2 अन्य अज्ञात पर IPC की धारा 323, 504, 506 और 427 के तहत FIR दर्ज कर ली है।

ऑपरेशन रक्षक- 2 के बलिदानी के परिजनों का है पेट्रोल पम्प

ऑपइंडिया की पड़ताल में सामने आया कि अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे अनस ने जिस पेट्रोल पम्प पर अभद्रता की है वो भारतीय सेना के एक बलिदानी के परिजनों का है। इन बलिदानी का नाम लांस नायक रामेन्द्र प्रताप सिंह है। राष्ट्रीय रायफल्स में तैनात रामेन्द्र प्रताप सिंह साल 1999 में वीरगति को कश्मीर के सुंदरवन में ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान आतंकियों के वेश में पाकिस्तानी फ़ौज ने सेना के कैम्प पर हमला कर दिया था। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में रामेन्द्र प्रताप सिंह बड़ी बहादुरी से मोर्चे पर लड़े थे। आखिरकार आतंकियों की गोली से वो वीरगति को प्राप्त हुए थे।

वो विधायक के बेटे तो मैं भी बलिदानी की संतान

ऑपइंडिया ने पेट्रोल पम्प मालिक विनोद कुमार सिंह से बात की। विनोद कुमार ने हमें बताया कि पिता के बलिदान के लगभग 18 साल बाद वर्ष 2017 में उनकी माँ को आश्रित कोटे में पेट्रोल पम्प आवंटित हुआ था। अमानतुल्लाह के बेटे की हरकत पर विनोद ने कहा, “अगर उनको फख्र है कि वो विधायक के बेटे हैं तो मुझे भी स्वाभिमान है कि मैं एक बलिदानी सैनिक की संतान हूँ।” विनोद सिंह को नोएडा पुलिस से पूरी उम्मीद है कि वो आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।

‘हमारी कोशिशें जारी, जल्द मिलेगा रिजल्ट’

ऑपइंडिया ने DCP नोएडा IPS विद्यासागर मिश्रा से बात की। विद्यासागर ने हमें बताया कि अभी तक पुलिस को अमानतुल्लाह या उनके बेटे की तरफ से कोई लिखित जवाब नहीं मिला है। DCP ने कहा कि आरोपितों के खिलाफ पुलिस की कोशिशें लगातार जारी हैं जिसका परिणाम जल्द ही सामने होगा।

दिल्ली : योगी के राज्य में पेट्रोल पंप पर बाप-बेटे द्वारा गुंडई करने के बाद बेटे समेत फरार हुए AAP विधायक अमानतुल्लाह खान; घर पर पहुँची यूपी पुलिस तो गेट पर लगा मिला ताला,

अमानतुल्लाह खान के घर पहुँची यूपी पुलिस, कोई नहीं मिला
आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान ने योगी आदित्यनाथ की सीमा में पेट्रोल पंप पर यह समझ गुंडागर्दी तो कर ली, दिल्ली विधायक हूँ, कुछ नहीं होगा, लेकिन भूल गया कि क्षेत्र अरविन्द केजरीवाल का नहीं योगी का है, जो गुंडों के पर कतरना जानता है। 

उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली के ओखला से AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर दस्तक दी है। शनिवार (11 मई, 2024) को यूपी पुलिस ‘आम आदमी पार्टी’ (AAP) के MLA के बाटला हाउस स्थित आवास पर पहुँची। विधायक अपने बेटे के साथ ही कुछ दिनों से घर से गायब हैं। यूपी पुलिस ने कहा है कि अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे जाँच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी को लेकर दोनों बाप-बेटे के खिलाफ नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज कर रखी है।

नोएडा पुलिस जब अमानतुल्लाह खान के घर पहुँची तो वहाँ ताला लगा हुआ है। ऐसे में पुलिस घर पर नोटिस चस्पा कर लौट गई। आरोप है कि नोएडा के सेक्टर-95 स्थित विधायक का बेटा अनस पेट्रोल पंप पर अपनी कार लेकर पहुँचा था, जहाँ वहाँ उसने लाइन में आगे लगी गाड़ी को आगे बढ़ा कर अपनी गाड़ी में पहले तेल भरने की ज़िद की। सेल्समैन ने नियम का उल्लंघन करने से नकार दिया। इस दौरान अनस और कार में बैठे उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी।

इसके बाद खुद विधायक अमानतुल्लाह खान वहाँ पहुँचे और उन्होंने पेट्रोल पंप के मैनेजर को धमकाया। दोनों ही घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी क्रम में ACP अरविन्द कुमार के नेतृत्व में 25 पुलिसकर्मियों की टीम अमानतुल्लाह खान के घर पहुँची। कोतवाली फेज वन और कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ने भी दिल्ली के जामिया मिलिया थाने में उपस्थिति दर्ज कराई। एक एसीपी और 3 थाना प्रभारी 25 सदस्यीय पुलिस दल का नेतृत्व कर रहे थे।

अमानतुल्लाह खान के घर पर नोटिस रिसीव करने के लिए भी कोई नहीं था। इसे चस्पा कर पुलिस वापस लौट आई। नोएडा पुलिस पता लगा रही है कि अमानतुल्लाह खान का किन-किन चुनावी कार्यक्रमों में जाना है। वो तय चुनावी कार्यक्रमों में भी नहीं पहुँच रहे हैं। जाँच के लिए बाप-बेटे से संपर्क नहीं हो पा रहा है, फोन पर भी वो अनुपलब्ध हैं। पुलिस ने मारपीट व धमकी के गवाह जुटा लिए हैं, CCTV फुटेज भी खँगाल लिए गए हैं। FIR में धाराएँ बढ़ाई जा सकती हैं, पुलिस की कई टीमें उनकी खोज में लगी हुई हैं।


सोमनाथ भारती से लेकर मंत्री सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया तक जेल, टूटता केजरीवाल की कट्टर ईमानदारी का तिलिस्म

अरविन्द केजरीवाल की मानसिकता रामलीला ग्राउंड में चल रहे अन्ना आंदोलन में उस समय सामने आ गयी थी, जब भूख हड़ताल के चलते अन्ना की तबियत ख़राब हुई थी, पूछिए उन लोगों से जो उस समय आंदोलन में केजरीवाल के साथ थे। पुस्तिकाएं प्रकाशित हुई हैं, जिनमें  केजरीवाल कुकर्मों का ब्यौरा है। फिर भी कम से कम उन लोगों को खुलकर अपने श्रीमुख से बताना पड़ेगा ताकि केजरीवाल को वोट देने वालों को मालूम हो कि केजरीवाल किस गिरी मानसिकता का है। प्रमाण वैसे भी सबके सामने है। जितनी जल्दी इस पार्टी के तथाकथित नेता किसी न किसी आरोप में गिरफ्तार हो रहे हैं, उतनी जल्दी किसी पार्टी के नहीं हुए।  माना भ्रष्टाचार से कोई पार्टी अछूती नहीं। किसी में कम तो किसी में ज्यादा। 
आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार खत्म करने के वादे के साथ अस्तित्व में आई थी, लेकिन अब भ्रष्टाचार ही उसके अस्तित्व के लिए खतरा बन गया है। दिल्ली और पंजाब में एक के बाद एक ‘आप’ के विधायक और मंत्री जेल जा रहे हैं। इससे आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचारियों की सूची लंबी होती जा रही है। अब इस सूची में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम भी जुड़ गया है। रविवार (26 फरवरी, 2023) को आबकारी नीति और शराब घोटाला मामले में 8 घंटे तक चली पूछताछ के बाद सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी के और भी नेताओं और मंत्रियों की की गिरफ्तारी हो सकती है। इससे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है और उनकी कट्टर ईमानदारी का तिलिस्म टूटता जा रहा है। 

कोर्ट ने सिसोदिया को पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा 

सीबीआई ने सोमवार (27 फरवरी, 2023) को दोपहर में मनीष सिसोदिया को राउज एवन्यू कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद मनीष सिसोदिया को पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है। अब सिसोदिया चार मार्च तक सीबीआई की रिमांड पर रहेंगे। सीबीआई की टीम ने कोर्ट में कहा था कि आबकारी घोटाले में अभी सिसोदिया से पूछताछ करनी है और इस मामले में डिटेल जानकारी चाहिए। इन सबके लिए उन्हें पांच दिन की रिमांड चाहिए। कोर्ट ने सीबीआई की इस अपील के बाद सिसोदिया को रिमांड पर भेजने का फैसला किया। सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि शराब नीति घोटाला मामले की एफआईआर में मनीष सिसोदिया आरोपी नंबर वन हैं। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि सिसोदिया ने शराब घोटाले में आपराधिक साजिश रची और सबूतों को मिटाने की भी कोशिश की।

डिप्टी सीएम के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल की बारी

कानून के जानकारों के मुताबिक, दिल्ली आबकारी नीति और शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने अभी सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल को अभियुक्त नहीं बनाया है, लेकिन सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल की मुसीबतें भी बढ़ सकती हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ पहली बार अरविंद केजरीवाल का भी नाम शामिल किया था। 03 फरवरी, 2023 को पीएमएलए कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट का संज्ञान लिया और सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने की अनुमति दी। चार्जशीट में सीएम केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ-साथ उनके करीबी विजय नायर, इंडोस्पिरिट्स के प्रमुख समीर महेंद्रू समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया। ईडी ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के सचिव के रूप में तैनात रहे दानिक्स अधिकारी सी अरविंद के बयान के आधार पर केजरीवाल को इस घोटाले में आरोपी बनाया। ईडी के मुताबिक दानिक्स अधिकारी अरविंद ने कहा कि उन्हें उनके बॉस सिसोदिया द्वारा केजरीवाल के आवास पर बुलाया गया था, जहां एक बैठक में उन्हें आबकारी नीति पर मंत्रियों की रिपोर्ट का एक मसौदा सौंपा गया था।

दिल्ली में AAP के विधायकों और मंत्रियों की गिरफ्तारी

2015 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से अब तक केजरीवाल की पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। आम आदमी पार्टी के अब तक पांच मंत्रियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक मंत्री को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया और दो मंत्रियों को रिश्वत लेने के मामले में पकड़ा गया। जबकि एक मंत्री को फर्जी डिग्री के मामले में आरेस्ट किया गया था। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के विधायक भी कई मामले में जेले भेजे गए थे। अब डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब घटाले में आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्‍ली कैबिनेट में कुल 6 मंत्री है, उनमें से दो अब जेल में हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद भी सत्येंद्र जैन को अभी तक उनके पद से नहीं हटाया है। वह सरकार में बिना विभाग के मंत्री बने हुए हैं। जैन के जेल जाने के बाद उनके ज्यादातर मंत्रालय मनीष सिसोदिया को सौंपे गए थे।

दिल्ली में किन मंत्रियों और विधायकों को अबतक गिरफ्तार किया गया है

सत्येंद्र जैन : मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिकंजा कसा गया

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को पिछले साल 30 मई को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। सत्येंद्र जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज है। आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैन, उनकी पत्नी पूनम और अन्य पर केस दर्ज किया गया है। सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली ने कई शेल कंपनियां बनाई और खरीदी थी। कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटर्स से 54 शेल कंपनियों के जरिए 16.39 करोड़ रुपए का काला धन भी ट्रांसफर किया। ईडी जैन की 4.81 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। कुछ दिन पहले दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन ने जेल अधिकारियों को धमकी दी थी कि सबको बाहर निकलकर देख लूंगा। सत्येंद्र ने जेल अधिकारियों को गाली देते हुए उनके खिलाफ कुछ भी करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। पिछले दिनों सत्येंद्र जैन के एक के बाद एक कई वीडियो सामने आए थे। इसमें सत्येंद्र जैन कथित तौर पर जेल की बैरक में मसाज लेते हुए दिख रहे हैं। 

अवैध भर्तियों और वित्तीय गबन के आरोप में अमानतुल्ला खान गए थे जेल

दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अवैध भर्तियों और वित्तीय गबन से जुड़े एक मामले में सितंबर 2022 में गिरफ्तार हुए आप विधायक अमानतुल्ला खान फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। पिछले साल नवंबर में दिल्ली की एक अदालत ने कहा था कि ओखला विधायक के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के सबडिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) ने नवंबर 2016 में दिल्ली वक्फ बोर्ड में विभिन्न मौजूद और गैर-मौजूद पदों पर खान की ओर से मनमानी और अवैध नियुक्तियों का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद सीबीआई ने एक मामला दर्ज कर लिया था और जांच की थी, जिसमें पर्याप्त सबूत मिले थे, जिसके बाद जांच एजेंसी ने उपराज्यपाल से अभियोजन की मंजूरी मांगी थी। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान के विरुद्ध 2016 में दर्ज ‘अवैध’ नियुक्तियों के मामले में सीबीआई को उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी थी। दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने कई घंटों की लंबी पूछताछ के बाद विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया।

आसिम अहमद खान: बिल्डर से 6 लाख रुपए घूस लेने के मामले में फंसे

साल 2018 में दिल्ली सरकार में मंत्री आसिम अहमद खान का नाम भी भ्रष्टाचार के मामले में सामने आया था। तब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने कैबिनेट मंत्री आसिम अहमद खान को हटा दिया था। आसिम पर 6 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगा था। आसिम अहमद खान दिल्ली सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री थे, सीएम केजरीवाल ने आसिम के ख‍िलाफ भ्रष्टाचार के आरोप की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी। आसिम पर एक बिल्डर से 6 लाख रुपए घूस लेने का आरोप है। केजरीवाल ने कहा था- ‘शिकायत करने वाले ने आसिम से बातचीत की। ऑडियो रिकॉर्डिंग मेरे पास भेजी। इसके बाद मैंने मंत्री के ख‍िलाफ कार्रवाई की।’ जबकि आसिम खान ने कहा था- मेरे खिलाफ साजिश की गई है। 

बलात्कार के आरोप में मंत्री संदीप कुमार गए थे जेल

2015 में दिल्ली की सुल्तानपुर माजरा सीट से विधायक बने संदीप कुमार को दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री और एससी-एसटी कल्याण मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे संदीप कुमार को बलात्कार और अन्य आरोपों के सिलसिले में सितंबर 2016 में गिरफ्तार किया गया था। एक महिला ने उनके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी और बाद में कुमार ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया था। यह महिला संदीप कुमार की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले सामने आई एक विवादास्पद सीडी में उनके साथ दिखाई दी थी। महिला ने आरोप लगाया था कि वह राशन कार्ड बनवाने के लिए गई थी लेकिन कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उनके साथ रेप किया गया। घटना के सामने आने के बाद कुमार को पार्टी से भी निलंबित कर दिया गया था।

बीवी की प्रताड़ना के आरोप में सोमनाथ भारती गए थे जेल

दिल्ली सरकार के मंत्री रहे सोमनाथ भारती लगातार सुर्खियों में रहे हैं। सोमनाथ भारती मालवीय नगर सीट से विधायक रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पहली बार सरकार बनने के बाद सोमनाथ भारती को कानून, पर्यटन और प्रशासनिक सुधार जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिली थी। सोमनाथ भारती की मुश्किलें तब बढ़ गईं जब उनकी पत्नी लिपिका मित्रा ने 2013 में उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया। लिपिका ने अपनी शिकायत में सोमनाथ भारती के खिलाफ गई गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में यह भी कहा गया कि सोमनाथ भारती ने उन्हें गर्भपात के लिए मजबूर किया। इसके बाद 2014 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया। यूपी दौरे पर एक विवादित बयान के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 2021 में उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई।

फर्जी डिग्री रखने के आरोप में कानून मंत्री जितेंद्र तोमर हुए थे गिरफ्तार 

2015 में दिल्ली की त्रिनगर सीट के विधायक बने जितेन्द्र तोमर को केजरीवाल सरकार में कानून मंत्री बनाया गया था। उन्हें दिल्ली के पर्यटन, कला और संस्कृति की भी जिम्मेदारी दी गई थी। उनके ऊपर वकालत की फर्जी डिग्री रखने का आरोप लगा था। इसका खुलासा आईटीआई के जरिए हुआ था। मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा। जहां भागलपुर यूनिवर्सिटी ने उनकी डिग्री को फर्जी बताया। 2016 में जितेन्द्र तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया। जनवरी 2020 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी विधायकी रद्द कर दी।

जबरन वसूली के आरोप में विधायक गुलाब सिंह हुए थे गिरफ्तार

दिल्ली के मटियाला से विधायक गुलाब सिंह को अक्टूबर 2016 में गुजरात के सूरत से जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तब वह आम आदमी पार्टी के गुजरात के प्रभारी थे। दिल्ली में दर्ज हुए मामले में गुलाब सिंह यादव को गुजरात से गिरफ्तार कर यहां लाया गया था। गुलाब सिंह और उनके सहयोगियों के खिलाफ धमकी और वसूली मामले में गैर-जमानती वॉरंट जारी किया गया था। AAP के विधायक गुलाब सिंह यादव नवंबर 2022 में दिल्ली के श्याम विहार में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ता टिकट बेचने को लेकर अचानक आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ता विधायक पर टूट पड़े और उनका कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की करने लगे। कार्यकर्ताओं से बचने के लिए विधायक बाहर निकलकर भागने की कोशिश करने लगे तो कार्यकर्ता उनका पीछा करते हुए उन्हें मुक्के मारते रहे। कार्यालय में मारा इसके बाद पीटते हुए कार्यालय से बाहर लेकर आए। आखिरकार विधायक को अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

दिल्ली : अमानतुल्लाह खान का ‘बैग मैन’ तेलंगाना से धराया, कौसर सिद्दीकी की ‘लाल डायरी’ में करोड़ों के राज़: सऊदी-दुबई से पैसे आने का भी जिक्र

आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक अमानतुल्लाह खान के करीबी कौसर आलम सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छापेमारी के दौरान उसके घर से हथियार और कैश बरामद किए गए थे। कौसर आलम सिद्दीकी को 21 सितंबर, 2022 को दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार किया। कहा जाता है कि कौसर सिद्दीकी को AAP विधायक का ‘बैग मैन’ भी कहा जाता है। विधायक से पूछताछ के दौरान उसका नाम सामने आया था।

‘बैग मैन’ का मतलब ये हुआ कि अमानतुल्लाह खान के लिए गलत तरीकों से रुपए इकट्ठे करने का काम उसे ही सौंपा गया था। दोनों के बीच गहरे सम्बन्ध थे और उनमें परस्पर लेनदेन चलता रहता था। 12 लाख रुपए कैश, एक अवैध हथियार और कारतूस के अलावा उसके घर से एक लाल डायरी भी मिली थी, जिसमें करोड़ों के लेनदेन के हिसाब मौजूद हैं। ये भी सामने आया है कि पैसे गुजरात और यूपी-बिहार भी भेजे गए हैं।

साथ ही सऊदी अरब और दुबई से भी पैसे आने का जिक्र इस डायरी में है। हवाला डीलर के रूप में काम करने वाला कौसर आलम सिद्दीकी की लास्ट लोकेशन पुलिस को तेलंगाना में मिली थी, जिसके बाद एक टीम वहाँ के लिए निकल गई थी। अमानतुल्लाह खान के एक और करीबी हामिद अली को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वक्फ बोर्ड में नियुक्तियों में गड़बड़ी के अलावा घोटालों की भी जाँच की जा रही है। अमानतुल्लाह पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

यह पता चला था कि विधायक की पत्नी मरियम के घर में भी कैश और अवैध हथियार रखे हुए हैं। इसके बाद एसीबी की टीम ने मरियम के घर में भी छापेमारी की थी। इस छापेमारी में मरियम के घर से एसीबी को कुछ खास हासिल नहीं हुआ था। लेकिन, जब एसीबी की टीम ने मरियम के फोन की तलाशी ली तो फोन गैलरी में नोटों की गड्डी और एक पिस्टल की फोटो मिली। जिस बेड पर रखकर नोटों की गड्डियों और पिस्टल की फोटो ली गई थी, उस चादर को भी रिकवर कर लिया है।

दिल्ली : AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का PA, नोमान अहमद कारतूस के साथ पटना एयरपोर्ट पर गिरफ्तार


बिहार की राजधानी पटना स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा’ पर AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के PA नोमान अहमद को हिरासत में लिया गया है। वो अपने साथ बैग में कारतूस लेकर जा रहा था। नोमान अहमद दिल्ली के शाहीन बाग़ स्थित अबुल फजल एन्क्लेव का रहने वाला है। वो स्पाइसजेट की फ्लाइट से पटना से दिल्ली जाने वाला था। सुरक्षा जाँच के दौरान CISF जवानों ने उसके बैग से कारतूस बरामद किया।

ओखला विधानसभा क्षेत्र से MLA अमानतुल्लाह खान ‘दिल्ली वक्फ बोर्ड’ के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें AAP के टिकट और 2020 में लगातार दूसरी बार इस पद के लिए चुना गया। उनके PA के बैग से जो कारतूस मिला, वो 7.65 एमएम का है। उसके पास हथियार का कोई लाइसेंस भी नहीं था। रविवार (11 सितंबर, 2022) की रात उन्हें पटना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वो ‘आम आदमी पार्टी’ के विधायक का पर्सनल अस्सिस्टेंट है।

उसने दावा किया कि वो विधायक के ‘पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO)’ का बैग लेकर आया था, ऐसे में गलती से कारतूस उसके अंदर रह गया। पुलिस ने दिल्ली से PSO से हथियार का लाइसेंस मँगाया है। इसके बाद एक बॉन्ड भरवाया जाएगा, फिर नोमान अहमद को छोड़ दिया जाएगा। वो रात के 9:20 बजे SG-8390 फ्लाइट से दिल्ली जाने वाला था। सिक्योरिटी होल्ड एरिया में तलाशी के दौरान ये कारतूस मिला। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसकी यात्रा रद्द कर दी गई।

अब उसके बयान की पुष्टि तभी हो पाएगी, जब दिल्ली से लाइसेंस की कॉपी पटना पुलिस को मिल जाती है। चेक-इन के बाद रात के करीब 8:23 बजे सिक्योरिटी जाँच के दौरान उसे रोका गया था। हाल ही में अमानतुल्लाह खान ISIS के आतंकी जामिया छात्र मोहसिन की गिरफ़्तारी पर उसका बचाव कर चुके हैं। अमानतुल्लाह खान अक्सर अपने कट्टरपंथी बयानों के कारण विवादों में रहते हैं। मोहसिन ट्यूशन के बहाने युवाओं को वीडियो दिखा कर ISIS से जोड़ रहा था।

दिल्ली : आतंकियों को क्यों बचा रहा केजरीवाल गैंग : कपिल मिश्रा

                                            अमानतुल्लाह खान ने मोहसिन खान को बताया बेकसूर
दिल्ली में रहकर खूँखार आतंकी संगठन ISIS के लिए फंड जुटाने के आरोप में गिरफ्तार हुए मोहसिन खान को लेकर नया खुलासा हुआ है। जाँच में सामने आया है कि मोहसिन बच्चों को घर पर ट्यूशन देने के बहाने बुलाता था और फिर उन्हें ISIS की वीडियो दिखाता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने उसे समर्थन दिया है।

अमानतुल्लाह खान ने अपने ट्विटर पर मोहसिन खान की रिहाई की माँग उठाई है। खान का कहना है कि मोहसिन पर जो इल्जाम लगाए गए हैं वो बिलकुल गलत हैं। हकीकत में भाजपा और आरएसएस मुस्लिमों को आईएसआईएस के नाम पर बदनाम कर रही है।

आखिर केन्द्र में मोदी सरकार केजरीवाल विधायक अमानतुल्लाह की जाँच कब करवाएगी? केजरीवाल के इस विधायक की जब तक गहन जाँच नहीं होगी, केजरीवाल की जेबों में ऐसे कितने आतंकवादी समर्थक छुपे हैं, उन्हें बाहर निकालना जरुरी है, ताकि मुफ्त की रेवड़ियां खाने के लालचियों को पता चले कि वह मुफ्त के चक्कर में देश को किस संकट में डाल रहे हैं। मोदी सरकार को नेता बने इन स्लीपर सेलों को इनके उचित स्थान पर भेज कर देश को सुरक्षित करें। 

अमानतुल्लाह ने मोहसिन के अरेस्ट होने के बाद ट्वीट किया, “NIA द्वारा जामिया के छात्र मोहसिन की गिरफ्तारी सरा-सर गलत और असंवैधानिक है। भाजपा और RSS वालों ने ISIS के नाम पर मुसलमानों को बदनाम और परेशान करने  का नया तरीका निकाला है। मोहसिन बेकसूर है और उसका किसी भी असामाजिक तत्व के साथ कोई सम्बंध नही रहा है। मोहसिन को जल्द रिहा किया जाए।”

भाजपा नेता ने उठाए सवाल

अमानतुल्लाह खान के ऐसे ट्वीट के बाद भारतीय जनता पार्टी के कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने याद दिलाया है कि पहले ये पार्टी ताहिर हुसैन को समर्थन दे रही थी और अब मोहसिन खान को। उन्होंने लिखा, “AAP कल तक ताहिर हुसैन को बेकसूर बता रही थी , आज ISIS के आतंकवादी को बेकसूर बता रही हैं। दिल्ली में बम ब्लास्ट करने, दिल्ली के लोगों को मारने के लिए आए आतंकवादियों को केजरीवाल का गैंग क्यों बचा रहा हैं? अमानतुल्ला खान केजरीवाल के इशारे पर ये सब बोल रहा हैं।”
एक ओर अमानतुल्लाह खान और कुछ अन्य लोग सोशल मीडिया पर मोहसिन को निर्दोष बताते हुए उसकी रिहाई माँग रहे हैं। वहीं खबरों में कहा गया है कि मोहसिन के संबंध आईएसआईएस से थे, इसका खुलासा  उसके साथियों ने ही किया है। ये भी पता चला है कि वो ISIS के 35 कमांडरों के साथ संपर्क में था।

ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बच्चों को पढ़ा रहा था ISIS का पाठ

एनआईए की जाँच में ये भी सामने आया कि मोहसिन वीडियोज दिखाकर अन्य छात्रों को प्रभावित करता था। वह अपने पास बच्चों को पढ़ाई करने के बहाने बुलाता था। उन्हें फ्री ट्यूशन का लालच देता था और उसके बाद उन्हें ऐसी वीडियोज दिखाता था। जब बच्चों ने अपने घरों में इन वीडियोज के बारे में परिजनों को बताया तो वो डर गए। उन्होंने घबराकर मोहसिन के बारे में शिकायत दी। एनआईए ने प्राप्त शिकायतों की जाँच की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से सीरिया जाता था फंड

जामिया में मैकेनिकल इंजीनियरिंग का प्रथम वर्ष छात्र मोहसिन बाटला हाउस स्थित जापानी गली में फ्लैट लेकर रहता था। उसका काम ISIS के लिए फंड जुटाने का था। इसके अलावा वह छात्रों के भीतर ISIS की विचारधारा का प्रचार-प्रसार भी करता था। जाँच एजेंसी ने इस संबंध में मामला जून में दर्ज किया था। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी ने मोहसिन अहमद को एक कट्टरवादी बताया है। भारत के साथ-साथ वो विदेश से भी ISIS से सम्बन्ध रखने वालों से फंड्स इकट्ठे कर रहा था। इसके बाद इस फंड को आतंकी संगठन की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से सीरिया और अन्य देशों में भेजा जा रहा था। इस सम्बन्ध में आगे की जाँच फ़िलहाल जारी है। NIA पता लगा रही है कि वो कहाँ किस-किस के संपर्क में था और इसमें उसके साथ कौन-कौन है, कितने पैसे कहाँ-कहाँ भेजे जाते थे।