Showing posts with label freed. Show all posts
Showing posts with label freed. Show all posts

अमेरिका : कोलंबिया यूनिवर्सिटी से खींचकर बाहर निकाले गए फिलीस्तीन समर्थक, 100 से ज्यादा गिरफ्तार

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पुलिस ने घुसकर प्रदर्शनकारियों को निकाला
अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी को फिलीस्तीन समर्थकों से खाली करा लिया गया है। मंगलवार (30 अप्रैल 2024) रात को 100 से अधिक पुलिसकर्मी रैंप लगाकर यूनिवर्सिटी के परिसर में दाखिल हुए थे। उसके बाद गिरफ्तारियाँ हुईं और परिसर खाली कराया गया। परिसर हैमिल्टन हॉल की बिल्डिंग का था जहाँ इजरायली विरोधी प्रदर्शनकारियों ने सोमवार देर रात कब्जा किया था।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि इन लोगों ने बिल्डिंग के गेट को यूनिवर्सिटी के फर्नीचर और वेंडिंग मशीन के जरिए बंद कर दिया था। वहीं खिड़कियों पर अखबार भी चिपका दिए थे ताकि अंदर क्या हो रहा इसके बारे में कुछ पता न चले। इसके बाद इन लोगों ने खिड़की से फिलीस्तीन का झंडा फहराया और वहाँ आजादी की नारेबाजी की थी।

इसके अलावा विश्वविद्यालय के लोगों ने ये भी जानकारी दी कि प्रदर्शनकारियों ने यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ करने का भी काम किया था जिसके बाद उन्हें परेशान होकर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने इसके बाद बड़ी मशक्कत से सिटी कॉलेज से करीब 100 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।

वहीं यूनिवर्सिटी ने पुलिस से कहा कि वो 17 मई तक स्थिति पर ध्यान बनाए रखें। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने खुद इस संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया है कि वे अब भी शहर के दूसरे इलाकों में प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के लिए छानबीन कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने बताया कि जिन लोगों ने हैमिल्टन हॉल को कब्जे में लिया था, वो वहाँ के छात्र नहीं थे इसलिए पुलिस बुलाई गई।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में यह दूसरी बार है किसी प्रदर्शन की वजह से पुलिस दाखिल हुई। इससे पहले 30 अप्रैल 1968 को भी वियतनाम जंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे करीब 700 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद यह मंगलवार को हुआ जब कैंपस में पुलिस के दाख़िल होने और गिरफ़्तारी किए जाने से क़रीब तीन घंटे तक अफ़रा-तफ़री का माहौल रहा। अभी भी पुलिस यूनिवर्सिटी के बाहर तैनात है।


उत्तराखंड : ‘लैंड जिहाद’ पर प्रहार, खाली कराई 5000 एकड़ जमीन: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले – भगवान राम की कृपा, देवभूमि का मूल स्वरूप बनाए रखेंगे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार (29 दिसंबर, 2023) को कहा कि प्रदेश में 5000 एकड़ से अधिक की ‘लैंड जिहाद’ के जरिए हड़पी भूमि को उनकी सरकार ने मुक्त कराया है और आगे भी उनकी कोशिशें जारी रहेंगी। दरअसल, दिल्ली के IP एक्सटेंशन में एक ‘राम कथा’ में भाग लेने के दौरान उन्होंने ये खुलासा किया।

धामी ने कहा, “देवभूमि के अंदर हमने बहुत सारे चुनौतीपूर्ण और कठिन काम उन पर भी भगवान राम की कृपा से हमने निर्णय लिया है कि हम उस पर आगे बढ़ेंगे। कठोर निर्णय लेने से भी हम पीछे नहीं हटेंगे। हमने कठोर निर्णय लिए हैं फिर चाहे वो अतिक्रमण का मामला हो क्यों न हो।”

उन्होंने आगे कहा कि आपने ने देखा होगा राज्य के अंदर आज 5 हजार एकड़ से भी ज्यादा जमीन जो ‘लैंड जिहाद’ के तौर पर अतिक्रमण की गई थी उसे अतिक्रमण से मुक्त कराने का काम हमने किया है। प्रदेश के अंदर जो ‘लैंड जिहाद’ चलता था उस लैंड जिहाद से मुक्ति का काम हमने प्रारंभ किया है।”

इस दौरान सीएम धामी ने ये भी कहा कि इस सबके साथ-साथ देव भूमि का जो मूल स्वरूप है। जिसके लिए देव भूमि जानी जाती है। देवभूमि का वो मूल स्वरूप बना रहे उसके लिए हम यथा संभव हर कोशिश, हर प्रयत्न कर रहे हैं।

उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की बार-बार शिकायतों के बाद सीएम धामी ने राज्य पुलिस और वन विभाग को सभी अवैध संरचनाओं की पहचान करने का निर्देश दिया था।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि धर्म की राह पर चलने जीवन में कोई दुविधा नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यसेवक के तौर पर धर्म के मार्ग पर चलते हुए वो जो भी फैसले लेते हैं वो खुद ही समाज हित में सही हो जाते हैं।

राज्य सरकार के मुहैया कराए गए आँकड़ों के मुताबिक, मई 2023 तक राज्य के अधिकारियों ने लैंड जिहाद के जरिए अतिक्रमण की गई कुल 3,793 ऐसी जगहों की पहचान की थी। इस तरह के अतिक्रमण के सबसे अधिक मामले नैनीताल जिले में पाए गए। इस जिले में 1,433 से अधिक जगहों पर अतिक्रमण पाया गया था।

वहीं उसके बाद 1,149 अतिक्रमण हरिद्वार जिले में पाए गए। चमोली में 423 अवैध ढाँचे पाए गए थे। वहीं राज्य के अन्य जिलों में जिनमे टेहरी (209), अल्मोड़ा (192) और चंपावत (97) शामिल हैं। अधिकांश अतिक्रमण वन भूमि पर थे। इस साल की शुरुआत में अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू होने के बाद से, राज्य में करीब 500 ‘मजारों’ और लगभग 50 मंदिरों को ध्वस्त कर दिया गया है।