Showing posts with label Pushkar Singh Dhami. Show all posts
Showing posts with label Pushkar Singh Dhami. Show all posts

उत्तराखंड : ‘लैंड जिहाद’ पर प्रहार, खाली कराई 5000 एकड़ जमीन: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले – भगवान राम की कृपा, देवभूमि का मूल स्वरूप बनाए रखेंगे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार (29 दिसंबर, 2023) को कहा कि प्रदेश में 5000 एकड़ से अधिक की ‘लैंड जिहाद’ के जरिए हड़पी भूमि को उनकी सरकार ने मुक्त कराया है और आगे भी उनकी कोशिशें जारी रहेंगी। दरअसल, दिल्ली के IP एक्सटेंशन में एक ‘राम कथा’ में भाग लेने के दौरान उन्होंने ये खुलासा किया।

धामी ने कहा, “देवभूमि के अंदर हमने बहुत सारे चुनौतीपूर्ण और कठिन काम उन पर भी भगवान राम की कृपा से हमने निर्णय लिया है कि हम उस पर आगे बढ़ेंगे। कठोर निर्णय लेने से भी हम पीछे नहीं हटेंगे। हमने कठोर निर्णय लिए हैं फिर चाहे वो अतिक्रमण का मामला हो क्यों न हो।”

उन्होंने आगे कहा कि आपने ने देखा होगा राज्य के अंदर आज 5 हजार एकड़ से भी ज्यादा जमीन जो ‘लैंड जिहाद’ के तौर पर अतिक्रमण की गई थी उसे अतिक्रमण से मुक्त कराने का काम हमने किया है। प्रदेश के अंदर जो ‘लैंड जिहाद’ चलता था उस लैंड जिहाद से मुक्ति का काम हमने प्रारंभ किया है।”

इस दौरान सीएम धामी ने ये भी कहा कि इस सबके साथ-साथ देव भूमि का जो मूल स्वरूप है। जिसके लिए देव भूमि जानी जाती है। देवभूमि का वो मूल स्वरूप बना रहे उसके लिए हम यथा संभव हर कोशिश, हर प्रयत्न कर रहे हैं।

उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की बार-बार शिकायतों के बाद सीएम धामी ने राज्य पुलिस और वन विभाग को सभी अवैध संरचनाओं की पहचान करने का निर्देश दिया था।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि धर्म की राह पर चलने जीवन में कोई दुविधा नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यसेवक के तौर पर धर्म के मार्ग पर चलते हुए वो जो भी फैसले लेते हैं वो खुद ही समाज हित में सही हो जाते हैं।

राज्य सरकार के मुहैया कराए गए आँकड़ों के मुताबिक, मई 2023 तक राज्य के अधिकारियों ने लैंड जिहाद के जरिए अतिक्रमण की गई कुल 3,793 ऐसी जगहों की पहचान की थी। इस तरह के अतिक्रमण के सबसे अधिक मामले नैनीताल जिले में पाए गए। इस जिले में 1,433 से अधिक जगहों पर अतिक्रमण पाया गया था।

वहीं उसके बाद 1,149 अतिक्रमण हरिद्वार जिले में पाए गए। चमोली में 423 अवैध ढाँचे पाए गए थे। वहीं राज्य के अन्य जिलों में जिनमे टेहरी (209), अल्मोड़ा (192) और चंपावत (97) शामिल हैं। अधिकांश अतिक्रमण वन भूमि पर थे। इस साल की शुरुआत में अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू होने के बाद से, राज्य में करीब 500 ‘मजारों’ और लगभग 50 मंदिरों को ध्वस्त कर दिया गया है।


उत्तराखंड : लाइव डिबेट में मुख्यमंत्री धामी ने हरीश रावत की बोलती बंद

                                                                                                           फोटो साभार: Times Now
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले ‘टाइम्स नाउ’ चैनल पर ओपिनियन पोल पर बहस के दौरान एक ऐसा मौका आया, जब राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आमने-सामने आए। हरीश रावत राज्य में कांग्रेस का सबसे बड़ा चेहरा हैं, वहीं भाजपा ने इस बार पुष्कर सिंह धामी को आगे किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहाँ किसी सामान्य कार्यकर्ता को कभी भी कोई भी जिम्मेदारी दी जाती है और वो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करता है।

सीएम धामी ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि वो किसी अहंकार में ये सब बातें नहीं बोल रहे हैं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि हमने न तो लोगों के ऊपर डम्पर चलाए हैं, न गाड़ियाँ चलाई हैं और न ही भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि हमने कोई काले कारनामे नहीं किए हैं, बल्कि काम किया है। उन्होंने हरीश रावत से कहा कि इन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी के अलावा कुछ और दिखाई नहीं देता। उन्होंने इसे ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ बताते हुए कहा कि कुर्सी के लिए लड़ाई इतनी ज्यादा है कि ये कुछ भी कर सकते हैं। 

धामी ने हरीश रावत से पूछा कि वो इतने उत्तेजित क्यों हैं, क्या वो सर्वे देख कर घबरा गए हैं? उन्होंने कहा कि हरीश रावत को कई बार मौके दिए गए, इनके पास बहुत बड़ा अनुभव था। सीएम धामी ने कहा कि आपकी नजर में मैं अपरिपक्व हो सकता हूँ। उन्होंने कांग्रेस पर देश को पीछे ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले अपना घर सुलझा लीजिए, क्योंकि आपकी परिपक्वता लोगों ने देखी है। इस पर रावत ने कहा कि चुनाव हारने से किसी नेता की पहचान नहीं होती।

उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी भाजपा में सीएम बन सकता है और 10वें नंबर का बल्लेबाज भी ओपनिंग आकर अच्छी बल्लेबाजी कर सकता है। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे हरीश रावत पिछले चुनाव में दोनों सीटों से हार गए थे। एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस पार्टी के नेताओं ने CDS जनरल बिपिन रावत को सड़क का गुंडा कहा, वह भी आज सैनिकों की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि सेना का अपमान और तुष्टीकरण की राजनीति करना कॉन्ग्रेस का इतिहास रहा है।