Showing posts with label imam Jamil Ahmad. Show all posts
Showing posts with label imam Jamil Ahmad. Show all posts

मस्जिद में पढ़ने जाने वाली 8 साल की बच्ची का 52 साल के इमाम ने किया रेप: पीड़िता ने बताया- अल्लाह और कुरान की कसम देकर चुप कराया

                                                 साभार - अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मस्जिद के एक इमाम पर 8 साल की नाबालिग बच्ची से रेप का आरोप लगा है। आरोपित इमाम का नाम जमाल अहमद है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। घटना 26 जनवरी की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपित इमाम की उम्र लगभग 52 साल है। वही किसनी गाँव की मस्जिद में लगभग 10 वर्षों से इमाम है। वह गाँव के बच्चों को इस्लामी शिक्षा दिया करता था। पीड़िता बच्ची भी अपनी बहन के साथ उसी मस्जिद में पढ़ने जाती थी। घटना के दिन बच्ची देर से पहुँची तो उसकी तबियत ठीक नहीं लगी। घर वालों ने उसकी वजह पूछी तो बच्ची रोने लगी। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था।

परिजनों के अनुसार बच्ची ने उन्हें बताया कि जमान अहमद ने सारे बच्चों की छुट्टी कर पीड़िता को पढ़ाई के नाम पर रोक लिया। उसकी छोटी बहन को भी मूँगफली दे कर बाहर भेज दिया। इसके बाद कथित तौर पर आरोपित बच्ची को अलग कमरे में ले गया और उससे कपड़े उतारने को कहे। आरोपित ने अपने कपड़े भी उतार दिए। कथित तौर पर जब खून निकलने लगा और बच्ची रोने लगी तो आरोपित ने उसे अल्लाह और कुरान की कसम देकर चुप कराया। उससे कहा कि यह बात किसी को नहीं बताना है और रोज की तरह पढ़ने आना है।

उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोपित उत्तर प्रदेश के ही बाराबंकी जिले के थाना रामनगर के गाँव सुड़िया मऊ का निवासी है। गौरतलब है कि इसी माह 19 जनवरी को UP के ही हरदोई जिले के एक मदरसे में 10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म हुआ था। उस घटना में सीनियर छात्र अरबाज़ को गिरफ्तार किया गया था।