Showing posts with label kerala police. Show all posts
Showing posts with label kerala police. Show all posts

केरल : राजीव गाँधी की तरह प्रधानमंत्री मोदी को आत्मघाती हमले में मारने की धमकी, BJP का आरोप – पुलिस ने लीक किया सिक्योरिटी प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल दौरे को लेकर आत्मघाती हमले की धमकी वाला पत्र सामने आया है, जिसके बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस और जाँच एजेंसियाँ इस पत्र को लेकर छानबीन करने में लग गई हैं। पीएम मोदी सोमवार (24 अप्रैल, 2023) को 2 दिवसीय केरल दौरे पर आ रहे हैं। ये पत्र कोच्चि के किसी व्यक्ति द्वारा मलयालम भाषा में लिखा गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन के पास इसे भेजा गया है।

के सुरेंद्रन ने इस पत्र को पिछले ही सप्ताह पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद पुलिस ने एनके जॉनी नामक व्यक्ति को ट्रेस किया, जिसका पता इस पत्र में लिखा हुआ था। पत्र में लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वही हाल होगा, जो राजीव गाँधी का हुआ था। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या लिट्टे ने आत्मघाती हमलावरों के जरिए ही करवाई थी। जॉनी ने इससे इनकार किया है कि ये पत्र उसने लिखा है।

हालाँकि, उसने लिखा है कि ये उसके किसी दुश्मन का काम हो सकता है जो उसे फँसाना चाहता हो। जॉनी ने बताया कि पुलिस ने उसके घर पहुँच कर छानबीन की है। साथ ही उसकी हैंडराइटिंग से पत्र की लिखावट का मिलान किया। जॉनी का कहना है कि पुलिस समझ गई है कि पत्र उसने नहीं लिखा। जिन लोगों पर जॉनी को शक है, उनके पास उसने पुलिस के साथ साझा किए हैं। हालाँकि, प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी के दौरे को लेकर जो VVIP सिक्योरिटी प्लान है, उसे केरल पुलिस लीक कर रही है।

के सुरेंद्रन ने कहा कि केरल में मजहबी कट्टरपंथी ताकतें काफी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि PFI और SDPI से लेकर माओवादी संगठनों तक के नाम सामने आए हैं, लेकिन केरल पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। असल में केरल पुलिस के ADG के एक पत्र के सामने आने से सकैती प्लान लीक होने की बात कही जा रही है। केंद्रीय मंत्री एम मुरलीधरन ने इसे पुलिस की बड़ी लापरवाही करार दिया है। पीएम मोदी अपने दौरे में राज्य की पहली ‘वन्दे भारत’ ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।


बरखा दत्त की ‘Shero’ का हिजाब खींचकर केरल पुलिस ने गाड़ी में बैठाया

                                                        आयशा रेन्ना की हालिया तस्वीर
साल 2019 में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान Shero बनकर उभरी आयशा रेन्ना एक बार फिर से केरल में प्रदर्शन के कारण चर्चा में आई है। दरअसल, आयशा केरल के मल्लापुरम में भीड़ जुटाकर उस जावेद के घर पर हुई ‘बुलडोजर कार्रवाई’ का विरोध कर रही थी, जो प्रयागराज हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता कहा जा रहा है। आयशा पर आरोप है कि उसने मल्लापुरम में हाईवे को ब्लॉक करने के लिए भीड़ का नेतृत्व किया, जिसके बाद केरल पुलिस उस प्रदर्शन में पहुँची और खींचते हुए आयशा को वहाँ से बाहर ले गई।

Life of Rana Ayyub:

•Tweets how muslims are unsafe in India.

•Puts phone on side table n jumps into swimming pool.

•Comes out n posts cool selfie on Instagram.

•Opens twitter n Tweets Muslims are unable to breath in India because.

•Sips mocktail and posts selfie on IG.

— Facts (@BefittingFacts) June 13, 2022

सामने आई तस्वीर में आयशा नारे लगाने वाली मुद्रा में हैं और केरल की महिला पुलिसकर्मी उनका हिजाब पकड़कर उन्हें खींचते हुए ले जा रही हैं। अगली वीडियो में कुछ अन्य महिला पुलिसकर्मी आयशा को उठाकर गाड़ी में बिठा रही हैं वही आयशा गाड़ी में बैठने से मना कर रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आयशा को हिरासत में ले लिया है। कुछ लोग आयशा के साथ हुए ऐसे बर्ताव के लिए केरल पुलिस की आलोचना कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग केरल पुलिस को सही भी ठहरा रहे हैं।

आयशा रेन्ना केरल के मल्लापुरम के कोनडोट्टी की रहने वाली है। साल 2019 में जब सीएए एनआरसी के खिलाफ प्रोटेस्ट हुए तो आयशा की तस्वीर मीडिया में वायरल हुई थी। वह अपने साथियों को बचाने के लिए पुलिस के आगे खड़ी दिखी थी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते उसकी फोटोज आई, जिन्हें देख बरखा दत्त ने उन्हें अपने ट्वीट में अपनी जामिया और शाहीन बाग की शीरो बताया। 2019 से पहले की बात करें तो आयशा 2015 में भी नागपुर में मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को सजा मिलने पर दुख जता चुकी हैं। हाल में उन्होंने यूपी के दंगों के साजिशकर्ता जावेद पंप और उनकी बेटी आफरीन फातिमा को समर्थन दिया है। आफरीन को लेकर भी पुलिस ने कहा है कि वो भी ऐसी ही गतिविधियों में शामिल हैं।

दिल्ली : ऑक्सीजन सिलेंडर के बदले पड़ोसी ने रखी सेक्स की मांग

                                                                                                                                 प्रतीकात्मक 
कोरोना महामारी के बीच लागू पाबंदियों और मेडिकल असुविधाओं के चलते कई ऐसे मामले आ रहे हैं, जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएँगे। हाल में ऐसे ही दो मामले अलग-अलग जगहों से प्रकाश में आए। एक जगह जहाँ एक व्यक्ति ने सेक्स के लिए ई-पास बनवाने की अपील पुलिस के पास भेजी, वहीं दूसरी जगह कथित तौर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बदले एक लड़की को पड़ोसी ने अपने साथ सोने को कहा।

एरर बता पुलिस से मांगी माफ़ी 

कोरोना महामारी के चलते अधिकांश राज्यों में लोगों को बेवजगह घर से बाहर निकलने से मना किया गया है। जिन्हें बहुत जरूरी कामों के लिए कहीं आना-जाना है उनके लिए राज्य सरकारों ने ई-पास लेने की सुविधा दी है। लेकिन, इस नियम के चलते कई जगह पुलिस को बड़ी अजीबोगरीब रिक्वेस्ट आ रही हैं। हाल में केरल में ई-पास के लिए एक रिक्वेस्ट आई जिसमें व्यक्ति ने लिखा था कि उसे सेक्स के लिए बाहर जाना है।

कन्नूर के कन्नापुरम के इरीनेव में रहने वाले इस व्यक्ति ने वजह की जगह पर लिखा था कि वह शाम में कन्नूर की किसी जगह पर सेक्स के लिए जाना चाहता है। व्यक्ति का आवेदन चूँकि अजीब था, इसलिए असिस्टेंट कमिश्नर ने फौरन उस आदमी को पकड़कर लाने के निर्देश दिए। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, वल्लापत्तन पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ के लिए थाने लाई।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपनी गलती के लिए माफी माँगी। उसने बताया कि उसकी एप्लीकेशन में स्पेलिंग एरर हो गया था, जिसे वह भेजने से पहले सही करना भूल गया। उसके मुताबिक वह सेक्स की जगह ‘सिक्स ओ क्लॉक’ लिखना चाहता था। पुलिस ने उसकी बात सुनकर उसकी माफी स्वीकारी और कहा कि गैर जरूरी चीजों के लिए ई-पास की डिमांड न करें।

मालूम हो कि केरल के कन्नूर के अलावा एक हैरान करने वाला मामला सोशल मीडिया पर सामने आया है।

ऑक्सीजन सिलेन्डर के बदले सेक्स 

ऐसे वक्त में जब दिल्लीवासी ऑक्सीजन किल्लत के कारण दर-दर भटकने को मजबूर हैं, उस समय एक व्यक्ति ने युवती को ऑक्सीजन सिलेंडर देने के बदले उसके साथ सेक्स करने की माँग की। घटना के बारे में एक ट्विटर यूजर ने बताया है कि उसकी दोस्त की बहन को अपने बीमार पिता के लिए ऑक्सीजन चाहिए था। लेकिन उसके पड़ोसी ने सिलेंडर के बदले उसे साथ सोने को कहा।

भवरीन कंधारी नाम की लड़की ने ट्विटर पर लिखा, “मेरी सहेली की बहन जो मेरी छोटी बहन जैसी है। वह एक एलिट कॉलोनी में रहती है। उसके पड़ोसी ने बीमार पिता के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर देने के बदले उसे साथ में सोने को कहा। इस मामले में क्या एक्शन ले सकते हैं क्योंकि %$* तो इस बात से इनकार ही करेगा।” इस पोस्ट को देखने के बाद कई यूजर्स हैरान हुए। कुछ ने उसे RWA में शिकायत करने को कहा। कुछ ने उस आदमी का नाम सोशल मीडिया पर उजागर करने की सलाह दी।

केरल – महिला पुलिसकर्मी को धर्मांध सहकर्मी अजाज ने पहले चाकुओं से गोदा फिर पेट्रोल छिडककर जिंदा जलाया

केरल में एक अल्पसंख्यक समुदाय के पुलिसवाले ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए पहले तो अपनी महिला पुलिस सहकर्मी को बुरी तरह पीटा और फिर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। जब उस पुलिसवाले का इससे भी मन नहीं भरा तो उसने महिला पुलिसकर्मी को जिंदा जला दिया।
आरोपी ने पहले महिला सहकर्मी को अपनी कार से टक्कर मारकर सडक पर गिरा दिया, फिर उसपर चाकू से वार किया और अंत में उसे आग लगा दी। महिला पुलिसकर्मी ने मौके पर ही दम तोड दिया।
यह घटना अलप्पुझा के मावेलिकेरा में उस समय घटी, जब 32 साल की सौम्या पुष्पाकरन अपने घर से वल्लिकुन्नू पुलिस थाने काम पर जा रही थीं। अलुवा ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में तैनात उसके दोस्त और सहयोगी अजाज ने अपनी कार से दोपहिया वाहन पर सवार सौम्या को टक्कर मारी।
सौम्या ने जैसे ही उठ कर भागने की कोशिश की, तभी अजाज ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जब वह फिर से जमीन पर गिर गई, तब उसने उस पर पेट्रोल उड़ेल दिया और उसे आग के हवाले कर दिया। पुष्पाकरन पास के एक घर में भागी और वहां गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस दौरान अजाज भी झुलस गया और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उसे यहां पास में स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुष्पाकरन के तीन बच्चे हैं। इस घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की जा रही है ।
ग्रैजुएट सौम्या का 2014 में केरल पुलिस में चयन हुआ था और त्रिशूर स्थित केरल पुलिस अकादमी में महिला सिविल पुलिस अधिकारी के ११वें बैच का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने मार्च 2015 में अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली थी। ट्रेनिंग के आखिरी सेशन के दौरान आरोपी अजाज ट्रेनिंग देने के लिए हवलदार के रूप में आया था। उसने दो से तीन महीने तक टीम को ट्रेनिंग दी थी। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी थी।
एक इंवेस्टिगेशन ऑफिसर ने कहा, ‘सौम्या का पति विदेश में रहता है। अजाज ने सौम्या को अपने साथ रहने के लिए दबाव डाला लेकिन सौम्या ने इनकार कर दिया और उससे दूरी बना ली। संभवत: इसी वजह से उसने सौम्या पर हमला किया हो, हालांकि हमने अभी आरोपी का बयान नहीं लिया है और हमें जानकारी को क्रॉसचेक करना होगा।’ (स्त्रोत : आज तक)