Showing posts with label smoking. Show all posts
Showing posts with label smoking. Show all posts

लोकसभा में TMC सांसद द्वारा E-Ciggrette पीने पर हुआ बवाल: भारत समेत 37 देशों में है बैन, फूँकने से सिर्फ फेफड़े नहीं दिमाग भी होता है खराब

प्रतिकात्मक तस्वीर ( साभार- chatgpt )
ई सिगरेट पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन सदन में टीएमसी के सांसद पर इसे पीने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि टीएमसी के 3 सांसद हैं, जो सदन में ई सिगरेट पी रहे थे। हालाँकि इनका नाम उजागर नहीं किया गया है। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में स्पीकर के सामने ये मुद्दा उठाया है। हालाँकि इस दौरान उन्होंने टीएमसी सांसद के ई सिगरेट पीने की बात कही। किसी का नाम नहीं लिया। स्पीकर ने लिखित शिकायत देने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

लोकसभा में गूँजा ई-सिगरेट पीने का मामला

टीएमसी के सांसद पर संसद परिसर में ई सिगरेट पीने का सांसद अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया। लोकसभा में ई-सिगरेट पीने का मुद्दा उठाते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि “देशभर में ई सिगरेट बैन है, क्या संसद में सिगरेट पीना अलाउ कर दिया गया है।” इस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ‘ना’ कहा। तब अनुराग ठाकुर ने कहा कि टीएमसी के सांसद कई दिनों से बैठकर पी रहे हैं। सदन में ई-सिगरेट पी जा रही है। इसकी जाँच करवाएँ।’ उन्होंने कहा कि लाखों लोग संसद की सीधी कार्रवाई देखते हैं, ये संसद की गरिमा के खिलाफ है।

पूरे मामले पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि ‘हमें संसदीय परंपराओं और संसदीय नियमों का अनुपालन करना चाहिए। ऐसा कोई विषय मेरे पास आएगा तो कार्रवाई करेंगे।’

न्यूज 18 के मुताबिक, पिछले कई दिनों में सांसदों के बीच ये मुद्दा गरम है। बीजेपी का कहना है कि टीएमसी के 3 सांसद संसद भवन के भीतर ई-सिगरेट का सेवन कर रहे थे। सांसद अनुराग ठाकुर ने सांसद शब्द का जिक्र किया, उनकी संख्या नहीं बताई और न ही नाम उजागर किया।

क्या होता है ई सिगरेट

ई-सिगरेट यानी वेप पेन या वेप्स, बैटरी से चलने वाला डिवाइस है जो एक लिक्विड को गर्म करके भाप बनाता है। इसे इस्तेमाल करने वाला यूजर साँस के जरिए शरीर के अंदर लेता है। इस लिक्विड में आमतौर पर निकोटीन, फ्लेवरिंग और दूसरे केमिकल होते हैं।

शुरुआत में इन्हें आमतौर पर सिगरेट पीने वाले लोग ‘सुरक्षित’ विकल्प के तौर पर देख रहे थे। इसके बनाने की प्रक्रिया में निकोटीन, फ्लेवरिंग, प्रोपलीन ग्लाइकॉल और दूसरे पदार्थ डाले जाते हैं और गर्म करने पर ये एरोसोल में बदल जाता है। इससे साँस लेने में समस्या पैदा होती है।

फेफड़ों समेत शरीर के दूसरे अंगों को नुकसान पहुँचता है। ये सिगरेट पीने जैसा ही है। बस तम्बाकु को जलाने के बजाए यहाँ लिक्विड को गर्म किया जाता है और उसके भाप का सेवन किया जाता है।

दुनियाभर में इससे होने वाले नुकसान को देखते हुए जागरुकता फैलाया जा रहा है। लोगों से इसे नहीं पीने की अपील की जा रही है। दुनिया के 37 देशों ने इस पर प्रतिबंध लगा रखा है, उनमें भारत भी एक है।

भारत सरकार ने 2019 में ई-सिगरेट की बिक्री, इसे बनाने, बाँटने या आयात करने पर रोक लगा दी थी। सरकार को चिंता थी कि ये युवा पीढ़ी को नुकसान पहुँचा रही हैं और नशे का आदी बना रही है।

क्यों लगा है बैन

ई-सिगरेट से तंबाकू नहीं जलता, लेकिन फिर भी इसके इस्तेमाल से गंभीर खतरे हैं। ज्यादातर वेपिंग लिक्विड में निकोटीन होता है, जो बहुत ज़्यादा एडिक्टिव होता है और टीनएजर्स और युवा पीढ़ी के ब्रेन डेवलपमेंट पर असर डालता है। वेपर में ऐसे केमिकल भी होते हैं, जो फेफड़ों में जलन पैदा कर सकते हैं। सांस लेने में दिक्कत पैदा कर सकते हैं और शायद लंबे समय तक सांस की समस्या का कारण बन सकते हैं।

कई स्टडीज़ से पता चला है कि वेपिंग से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है, नसों को नुकसान पहुँचता है और फेफड़े सिकुड़ने लगते हैं। विदेशों में, ई-सिगरेट के इस्तेमाल से फेफड़ों को नुकसान पहुँचने के कई मामले सामने आए हैं, यानी वेपिंग से खतरा है इस पर पूरी दुनिया सहमत है।

ई सिगरेट के प्रकार

ई सिगरेट कई तरह की होती है। वेप्स, वेप पेन या स्टिक, हुक्का, ई-हुक्का, मॉड्स, पर्सनल वेपोराइजर यानी पीवी। पूरे को मिलाकर इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम यानी ईएनडी कहते हैं।

किसी भी ई सिगरेट में एक टैंक या पॉड होता है, जिसमें लिक्विड भरा जाता है।

लिक्विड को गरम करने के लिए उपकरण लगा होता है। उसे चलाने के लिए बैटरी लगी होती है। साथ में एक कंट्रोल बटन होता है।

इसमें इस्तेमाल होने वाले लिक्विड को ई जूस या वेप जूस भी कहते हैं। लेकिन ये कोई ‘जूस’ नहीं होता। इसमें पानी भी नहीं होता है। भाप पैदान करने के लिए प्रोपिलीन ग्लाइकॉल और ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जाता है। फ्लेवरिंग के लिए अलग अलग सामग्री इस्तेमाल की जाती है।

ई सिगरेट से होने वाली बीमारियाँ

इससे सांस की तकलीफें, अस्थमा, फेफड़े में सूजन, जकड़न और सिकुड़न हो सकता है। फेफड़े में हमेशा के लिए निशान पड़ सकता है या छोटे कण गहराई से घुस सकते हैं, जिससे कैंसर हो सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ़ नॉर्थ कैरोलिना की एक स्टडी के अनुसार ई-सिगरेट में पाए जाने वाले दो मुख्य इंग्रीडिएंट्स- प्रोपलीन ग्लाइकॉल और वेजिटेबल ग्लिसरीन शरीर के लिए घातक होते हैं।
इनका सबसे बुरा प्रभाव कोशिकाओं पर पड़ता है। ब्रेन के विकास पर असर डालता है। इसलिए टीनएजर्स और जेनजी के लिए खास तौर पर खतरनाक है। ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। भारी धातु जैसे निकेल, लेड कैडमियन खून में घुलकर नसों को नुकसान पहुँचा सकता है।
इतने नुकसान और प्रतिबंध के बावजूद लोकतंत्र के मंदिर संसद में सांसदों द्वारा ई सिगरेट का सेवन करना काफी आश्चर्यजनक है। टीएमसी के सांसदों के खिलाफ लिखित शिकायत के बाद कार्रवाई का आश्वासन लोकसभा स्पीकर ने दिया है। लेकिन ये सिर्फ अनुशासनहीनता का मामला नही है। जनता के प्रतिनिधि का आचरण अनुसरणीय होनी चाहिए। जनता संसद की सीधी कार्रवाई देखती है। ऐसे में ये सांसद जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं।
सांसदों पर संसदीय मर्यादा को भंग करने का आरोप भी है। संसद तो इसके लिए कार्रवाई करेगी ही। अच्छा होता, अगर टीएमसी भी अपने सांसदों की जाँच के बाद आरोप साबित होने पर कार्रवाई करती। ये दूसरे सांसदों के लिए सीख होती और पार्टियों के लिए अनुकरणीय होता। आखिर जनता का नुमाइंदा इस तरह से सार्वजनिक तौर पर अनुशासनहीनता और अमर्यादित काम करे, तो जनता को ये क्या शिक्षा देंगे।

टीवी की 'इश्कबाज' बहू, कश लगाने में भी पीछे नहीं

एमबीए है टीवी की 'इश्कबाज' बहू, कश लगाने में भी नहीं रहती पीछे, कर रही है बिजनेसमैन को डेट
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 
टीवी सीरियल 'इश्कबाज' में अनिका का किरदार निभा रही सुरभि चांदना 29 साल (11 सितंबर) की हो गई हैं। सीरियल में वे ओबेरॉय फैमिली की बहू यानी शिवाय सिंह ओबेरॉय (नकुल मेहता) की वाइफ का रोल प्ले कर रही है। ये तो हुई सुरभि की रील लाइफ की बात। यदि बात सुरभि की रियल लाइफ की करें तो वे बेहद ग्लैमरस है। वे रियल लाइफ में काफी बिंदास है और सिगरेट के कश भी लगाती हैं। बता दें कि सुरभि कारपोरेट प्रोफेशनल करन शर्मा को डेट कर रही हैं।
मार्केटिंग में किया है एमबीए
अपने करियर के शुरुआत में कई कमर्शियल ऐड में काम किया है। उन्हें सबसे पहले 'कुबूल है' सीरियल में काम करने का ऑफर मिला। कई छोटे-छोटे रोल करने वाली सुरभि को स्टार प्लस के सीरियल 'इश्कबाज' में लीड रोल करने का मौका मिला।
सुरभि इन दिनों कारपोरेट प्रोफेशनल करन शर्मा को डेट कर रही हैं। उन्होंने अपनी और करन की कई फोटोज इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। वैसे सुरभि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।
मुंबई में जन्मीं सुरभि पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने मार्केटिंग में एमबीए किया है।
जिम जाना नहीं है पसंद
सुरभि ने एक इंटरव्यू में बताया था- 'मुझे जिम जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। मेरे वर्कआउट करने का तरीका एकदम अलग है। मैं डांस करके खुद को फिट रखती हूं। मुझे जुम्बा डांस करना पसंद है। जुम्बा एक तरह से डांस बेस्ड एक्सरसाइज है। और इसी के जरिए मैं एक घंटे में करीब 350 कैलोरी बर्न कर लेती हूं'।

इन सीरियलों में किया काम
उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (2009), 'एक ननद की खुशियों की चाबी.. मेरी भाभी' (2013), 'कुबूल है' (2015), 'आहट' (2015), 'दिल बोले ओबेरॉय' (2017) में काम किया है। वे 2014 में आई फिल्म बॉबी जासूस में भी नजग आ चुकी हैं।

अभिनेत्रियाँ जिनकी वजह से कई बसे बसाए घर उजड़ गए
हेमा मालिनी : हेमा मालिनी को भला कौन नहीं जनता, बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के नाम से प्रसिद्ध है। हेमा मालिनी ने 1979 में धर्मेन्द्र से शादी की। उस समय धर्मेन्द्र पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बेटे भी थे।
रानी मुखर्जी : बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस ‘यशराज फिल्म्स’ के मालिक ‘आदित्य चोपड़ा’ की दूसरी पत्नी रानी मुखर्जी को तो घर तोड़ू औरत का टाइटल मिला हुआ है। दरअसल रानी की वजह से ही आदित्य ने अपनी पहली पत्नी ‘पायल खन्ना’ को तलाक दिया था। 
जया प्रदा : जया प्रदा की गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में की जाती है। जया ने फ़िल्म निर्माता ‘श्रीकांत नाहटा’ से शादी की। जया की शादी इसलिए चर्चित रही क्योंकि श्रीकांत ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही जया से शादी कर ली।
शिल्पा शेट्टी : बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली शिल्पा ने 2009 में बिजनेसमैन ‘राज कुंद्रा’ से शादी की। गौरतलब है राज की पहली पत्नी ‘कविता’ ने आरोप लगाया था कि उनके तलाक की वजह शिल्पा थी।
श्रीदेवी : श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार का खिताब हासिल है। श्रीदेवी पहले से शादीशुदा ‘बोनी कपूर’ से प्यार कर बैठी। जबकि बोनी को पहली पत्नी ‘मोना कपूर’ से एक बेटा और एक बेटी थी।

पति को छोड़कर अब अपने बच्चों के रहती हैं ये 5 अभिनेत्रियां,1 तो बॉयफ्रेंड के घर भी आती-जाती है

आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्रीज में कई सारी फ़िल्मी सितारें शादी कर चुके हैं। जिन में से कई सितारें आज कल एक या दो बच्चो के माता-पिता भी बन गए हैं। ऐसे में आज कई सितारें बच्चो के जन्म के बाद उनके पार्टनर्स से जुदा तक हो गए हैं। अब देखिए बॉलीवुड की उन 5 अभिनेत्रियों को जो आज अपने पति को छोड़ अपने बच्चो के साथ तलाकशुदा जीवन बिता रही हैं
प्रीति झंगियानी : फिल्म महोबते से फेमस हुई एक्ट्रेस प्रीति ने साल 2008 में अभिनेता परवीन डबास से शादी की थी। जिनका यह रिस्ता कई सालों तक चला था। पर बेटे के जन्म के बाद प्रीति ने अपने पति से तलाक ले लिया था। आज वह अपने बेटे के साथ अकेले जीवन बिता रही हैं। 
करिश्मा कपूर : 90 के दशक की फिल्मो में बेहतरीन अभिनय और अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों पर राज करने वाले एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने करियर को ठुकरा कर साल 2003 में उद्योगपति संजय कपूर से विवाह कर लिया था। पर साल 2016 में पति से तलाक लेने के बाद आज वह अपने दो बच्चोके साथ तलाकशुदा जीवन बिता रही हैं। फिलहाल वो अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ घूमती और उनके घर आती जाती दिखती हैं।
अमृता सिंह : 80 केर दशक की फिल्मो में काम कर गई एक्ट्रेस अमृता ने साल 1991 में एक्टर सैफ अली खान से निकाह रचाया था। पर दो बच्चो के जन्म के बाद सैफ ने अमृता को तलाक दे दिया था। जिस दिन से आज तक अमृता अपने एक बेटे और एक बेटी के साथ अकेली जीवन व्यतीत कर रही हैं। 
रेहा पिल्लई : एक ज़माने में रेहा एक मशहूर मॉडल के साथ साथ एक एक्ट्रेस भी हुआ करती थी। जिन्होंने सबसे पहले संजय दत्त से साल 1998 में शादी की थी। पर किसी वजह से संजू ने उन्हें साल 2008 में तलाक दे दिया था।
जिसके बाद रेहा ने बिना शादी किये टेनिस प्लेयर लेंडर पेस के रिलेशन में रही थी। जिस रिस्ते के दौरान दोनों एक बच्ची के माता-पिता भी बने थे। पर आज रेहा अपने पति को छोड़ अपनी बेटी के साथ एकेले जीवन गुजार रही हैं। 
रीना दत्ता : बॉलीवुड की मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और एक एक्ट्रेस रही रीना ने साल 1986 में अभिनेता आमिर खान से विवाह किया था। पर दो बच्चो के जन्म के बाद आमिर ने रीना को तलाक देकर किरन से विवाह कर लिया था। रीना आज अपने बेटे और बेटी के साथ अकेली रहती हैं।
  Retweeted

Swara Baskar ♥️
0:32
7,697 views
शादियाँ जो 5 साल भी नहीं रहीं 
अभिनेत्री नीना गुप्ता की पुत्री, फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने पति प्रोड्यूसर मधु मंतेना से अलग होने का फैसला लिया है। उनकी शादी तीन साल पहले जून 2015 में हुई थी। वैसे बॉलीवुड में इतनी जल्दी टूटने वाली यह पहली शादी नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। मसलन रेखा को ही ले लीजिए। यासेर उस्मान की बुक 'रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी' में बताया गया है कि 4 मार्च 1990 को रेखा ने दिल्ली बेस्ड मुकेश अग्रवाल से शादी की थी और 7 महीने बाद 2 अक्टूबर 1990 को मुकेश ने रेखा के दुपट्टे का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया था।
किसी के पार्टनर की हुई मौत तो किसी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से हुआ अलगाव, इन 8 कपल की शादी 2 साल भी नहीं चली
एक सप्ताह बाद ही रेखा को हो गया था अहसास कि बिल्कुल अलग हैं मुकेश
यासेर उस्मान ने अपनी बुक में बताया है कि शादी के एक सप्ताह बाद ही रेखा को अहसास हो गया था कि वे और मुकेश एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थे। फिर भी उन्होंने तीन महीने तक जैसे-तैसे इस शादी को खींचने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान वर्ल्डवाइड फाइनेंशियल क्राइसिस के चलते मुकेश को बिजनेस में तगड़ा घाटा लगा। यहीं से उनकी मैरिड लाइफ में दरार आनी शुरू हो गई। शादी के दो महीने बाद रेखा ने दिल्ली (मुंबई से) जाना कम कर दिया था। बुक के मुताबिक, लंबे समय तक रेखा की गैरमौजूदगी को मुकेश बर्दाश्त नहीं कर सके थे।
किसी के पार्टनर की हुई मौत तो किसी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से हुआ अलगाव, इन 8 कपल की शादी 2 साल भी नहीं चलीदिव्या भारती- साजिद नाडियाडवाला
18 साल की उम्र में दिव्या भारती ने 20 मई, 1992 को फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला से धर्म बदलकर निकाह किया था। शादी के महज 11 महीने बाद बिल्डिंग की छत से गिरने की वजह से दिव्या की मौत (1993) हो गई थी।
किसी के पार्टनर की हुई मौत तो किसी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से हुआ अलगाव, इन 8 कपल की शादी 2 साल भी नहीं चलीमनीषा कोइराला और सम्राट दहल
किसी के पार्टनर की हुई मौत तो किसी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से हुआ अलगाव, इन 8 कपल की शादी 2 साल भी नहीं चलीमनीषा की शादी नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से 19 जून, 2010 को हुई थी। सम्राट मनीषा से उम्र में 7 साल छोटे थे। शादी के महज दो साल बाद 2012 में उनका तलाक हो गया। तलाक के 5 साल बाद मनीषा कोइराला ने इसके लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया था।
करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम
करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम ने 2008 में शादी की। शादी के 10 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। दिसंबर, 2012 में श्रद्धा ने मयंक आनंद से शादी कर ली। इधर, श्रद्धा के पहले पति करण ने जेनिफर विंगेट से शादी की, लेकिन वो भी ज्यादा समय तक नहीं टिकी। करण ने 30 अप्रैल, 2016 को बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की।
किसी के पार्टनर की हुई मौत तो किसी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से हुआ अलगाव, इन 8 कपल की शादी 2 साल भी नहीं चलीपुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा​
पुलकित सम्राट ने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से नवंबर 2014 में शादी की थी, लेकिन सालभर बाद नवंबर 2015 में दोनों अलग हो गए। इसकी वजह पुलकित सम्राट की एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया गया था। एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ उनके अफेयर की खूब चर्चा रही थी।
किसी के पार्टनर की हुई मौत तो किसी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से हुआ अलगाव, इन 8 कपल की शादी 2 साल भी नहीं चलीमल्लिका शेरावत और करण सिंह गिल
मल्लिका कहती हैं कि वे सिंगल हैं, मगर ऐसा बताया जाता है कि उनकी शादी 2000 में पायलट करण सिंह गिल से हो चुकी है। यह शादी तकरीबन एक साल तक चली।
किसी के पार्टनर की हुई मौत तो किसी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से हुआ अलगाव, इन 8 कपल की शादी 2 साल भी नहीं चलीराहुल महाजन और श्वेता सिंह
अगस्त 2006 में दोनों की शादी हुई और दिसंबर, 2007 में सेपरेट हो गए। यह शादी 1 साल 3 महीने ही टिक पाई। इसके बाद 2010 में उन्होंने डिम्पी गांगुली से शादी की। हालांकि, 2015 में डिम्पी से भी उनका अलगाव हो गया। दोनों एक्स-वाइफ ने राहुल पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे।
किसी के पार्टनर की हुई मौत तो किसी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से हुआ अलगाव, इन 8 कपल की शादी 2 साल भी नहीं चलीचाहत खन्ना और भरत नरसिंहानी
16 साल की उम्र में टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना को भरत नरसिंहानी (बिजनेसमैन) से प्यार हो गया था। दिसंबर 2006 में जोड़ी ने शादी की। शादी के लिए चाहत ने पॉपुलर शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' छोड़ दिया था। हालांकि, 7 महीने बाद इनका रिश्ता खत्म हो गया। चाहत ने भरत पर फिजिकली अब्यूज का आरोप लगाया था। 2013 में उन्होंने मशहूर राइटर शाहरुख खान मिर्जा के बेटे फरहान मिर्जा से शादी की।