Showing posts with label trolled. Show all posts
Showing posts with label trolled. Show all posts

राष्ट्रवाद का दम भरने वाली बीजेपी और शिवसेना की मौजूदगी में सना मलिक ने महाराष्ट्र विधानसभा में गूंज दिया ‘भारत में शरिया कानून और बहुविवाह…’ और ‘पाकिस्तान प्रेम’

       नवाब मलिक की बेटी सना मलिक ने भारत में शरिया कानून लागू करने की माँग की (फोटो साभार : Loksatta)
ये महाराष्ट्र ही नहीं पूरे देश के लिए डूब मरने की बात है जब अपने आपको राष्ट्रवादी बताने वाली बीजेपी और शिवसेना की मौजूदगी में विधायक सना मलिक ने शरिया, तीन तलाक और बहुविवाह की बात करते पाकिस्तान का उदाहरण दे दिया। सब चुप लेकिन अगर यही बात कांग्रेस या INDI गठबंधन के किसी विधायक ने बोल दी होती विधानसभा से लेकर सड़क तक हंगामा हो रहा होता। लेकिन यह मिसाल दी अजित पवार गुट की NCP की विधायक ने। क्या राष्ट्रवादी मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री में सना के विरुद्ध कार्यवाही करने की हिम्मत है? एक मुस्लिम महिला पत्रकार की बात याद आ जाती कि जब पूछा कि "गैर-मर्द के हमबिस्तर होने पर औरत पाक कैसे हो जाती है?" जवाब मिला "हलाला हमारा होता है और दर्द दूसरों को होता है।"      
महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में NCP (अजीत पवार गुट) की विधायक सना मलिक के एक बयान पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने सदन में चर्चा के दौरान भारत में भी कुरान पर आधारित कानून लागू करने की माँग की। सना मलिक ने तीन तलाक और बहुविवाह (पॉलिगेमी) का जिक्र करते हुए पाकिस्तान का उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान कुरान के नियमों को अपना कानून बना सकता है, तो भारत को भी ऐसा ही करना चाहिए। उनके इस बयान के बाद बीजेपी विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया और सोशल मीडिया पर भी इसका विरोध हो रहा है।

कौन हैं सना मलिक? अब्बू का सियासी बैकग्राउंड

सना मलिक महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया और चर्चित चेहरा हैं। वह मुंबई के अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र से साल 2024 में पहली बार विधायक चुनी गई हैं। सना मलिक वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी हैं। नवाब मलिक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जो बाद में मुंबई आकर राजनीति में सक्रिय हुए।

राजनीति में कदम रखने से पहले सना मलिक एक आर्किटेक्ट और वकील के तौर पर काम कर चुकी हैं। साल 2024 के चुनाव में नवाब मलिक ने अपनी सीट से बेटी सना को उम्मीदवार बनाया था। सना अपनी पार्टी में अल्पसंख्यक और मुस्लिम महिलाओं के मुद्दों पर काफी आक्रामक रुख रखती हैं।

विधानसभा में क्यों शुरू हुई बहुविवाह और तीन तलाक पर बहस?

विधानसभा सत्र के दौरान BJP विधायक देवयानी फरांडे ने तीन तलाक कानून को सख्ती से लागू करने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने सदन को बताया कि पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को आज भी प्रताड़ित किया जा रहा है। देवयानी ने इसके लिए पाकिस्तान का उदाहरण दिया था।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में दूसरे निकाह के लिए पहली बीवी की लिखित अनुमति और एक काउंसिल की मंजूरी जरूरी है। इसी सख्त नियम के कारण पाकिस्तान में बहुविवाह की दर सिर्फ एक प्रतिशत है। उन्होंने महाराष्ट्र में भी ऐसे ही कड़े कानून और समान नागरिक संहिता (UCC) लाने की माँग की।

सना मलिक का विवादित तर्क और ‘पाकिस्तानी प्रेम’

BJP विधायक के बयान पर पलटवार करते हुए सना मलिक ने आक्रामक रुख अपना लिया। उन्होंने दलील दी कि बहुविवाह सिर्फ मुस्लिम समाज में नहीं होता, बल्कि हर धर्म में है। सना मलिक ने कहा कि पाकिस्तान ने कुछ नया नहीं किया, उसने सिर्फ कुरान में लिखे मुस्लिम पर्सनल लॉ को ही कानून का रूप दिया है।

सना मलिक ने आगे कहा, “हम इस्लाम में कुरान की शिक्षाओं को मानते हैं। अगर पाकिस्तान इसे लागू कर सकता है, तो भारत को भी कुरान पर आधारित कानून लाना चाहिए, हम इसकी माँग करते हैं।” उनके इस बयान को लोगों ने हिंदुओं और भारतीय व्यवस्था के खिलाफ एक कट्टरपंथी सोच माना।

BJP का करारा पलटवार: ‘देश संविधान से चलेगा, शरिया से नहीं’

सना मलिक के इस बयान पर BJP विधायक अतुल भातखलकर ने सदन में तीखी आपत्ति जताई। उन्होंने दहाड़ते हुए कहा कि यह देश केवल भारत के संविधान से चलता है, किसी मजहबी ग्रंथ या कुरान से नहीं। उन्होंने साफ किया कि सदन में पाकिस्तान और शरिया की वकालत करने की कोई जरूरत नहीं है।

वहीं, महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने भी सना मलिक को सीधे जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी कानून किसी धर्मग्रंथ के आधार पर नहीं बनता। कानून समाज में हो रहे अन्याय को रोकने के लिए बनता है, किसी धर्म को निशाना बनाने के लिए नहीं।

नितेश राणे की दो टूक: ‘शरिया चाहिए तो पाकिस्तान चले जाओ’

इस विवाद के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और BJP नेता नितेश राणे ने सना मलिक पर बेहद तीखा हमला बोला। नितेश राणे ने कहा कि सना मलिक शायद भूल गई हैं कि वह एक हिंदू बहुसंख्यक देश में बैठी हैं। वह भारत की विधायक हैं, पाकिस्तान की संसद में नहीं बैठी हैं।

नितेश राणे ने साफ कहा कि हमारे देश के संविधान में ही समान नागरिक संहिता (UCC) का जिक्र है। जो लोग संविधान की दुहाई देते हैं, वे ही आज धर्म के नाम पर इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर किसी को भारत का कानून पसंद नहीं है और शरिया कानून ही चाहिए, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देकर पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

चौतरफा घिरने के बाद सना मलिक ने दी सफाई

चारों तरफ से घिरने और सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होने के बाद सना मलिक ने अपने बयान पर सफाई जारी की है। सना मलिक ने दावा किया कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। सना ने कहा कि वह पाकिस्तान को कोई आदर्श नहीं मानती हैं।

उन्होंने सिर्फ देवयानी फरांडे के पाकिस्तान वाले संदर्भ पर जवाब दिया था। सना ने कहा कि भारतीय मुसलमान होने के नाते उनका पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है। भारत का संविधान उन्हें अपने धर्म का पालन करने का अधिकार देता है और उन्होंने केवल मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत बात रखी थी।

केजरीवाल की करीबी AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ हो रही हैं ट्रोल; संदीप दीक्षित ने किया आतिशी पर 10 करोड़ रूपए का मान-हानि का मुकदमा

कहते है बकरे की माँ कब तक खैर मनाएगी। यह बात अरविन्द केजरीवाल पर पूरी तरह से लागू हो रही है। क्योकि जिसने शुरू से hit and run की नीति अपनाकर जनता को गुमराह कर सत्ता हथियाई आज वही नीति केजरीवाल और उसकी पार्टी पर टूट पड़ी है। जिस कांग्रेस की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को जेल भेजने का लॉलीपॉप देकर कांग्रेस से सत्ता छीनी आज वही कांग्रेस उसी केजरीवाल और उसकी पार्टी को घोर संकट में डाल चुकी है। उसी बौखलाहट में हर जगह कहते फिरते हैं कि कांग्रेस बीजेपी की B Team है। 

मुख्यमंत्री आतिशी अपने सूत्रों के हवाले से कहती है कि संदीप दीक्षित बीजेपी के पैसे से चुनाव लड़ रहे हैं। अब चर्चा है कि उसी संदीप ने आतिशी पर 10 करोड़ रूपए का मान-हानि का मुकदमा दर्ज कर दिया है। सवाल यह है कि क्या आतिशी भी केजरीवाल की तरह यू टर्न लेकर माफ़ी मांगेंगी या संदीप मानहानि की रकम लेकर रहेंगे?

    
दूसरे, जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने है, इनके खर्चे, खाने पीने से लेकर कपड़ों और इतना ही नहीं जब मोदी की माताश्री दिल्ली आयीं थी उस तक के खर्चे की RTI डाली गयी थी। लेकिन सभी में एक ही जवाब मिला हमें नहीं मालूम प्रधानमंत्री अपनी जेब से खर्चा करते हैं। मोदी ने केजरीवाल की तरह सरकारी धन का दुरूपयोग नहीं किया। कहते हैं कि माँ से मिले मकान को अपने किसी भाई या बहन को देने की बजाए गुजरात सरकार को दे दिया। अपने खर्चे से ख़रीदे कपड़ों की नीलामी से आए धन को सरकारी खजाने में दे देते हैं। आखिर मोदी विरोधी कितना नीचे गिरेंगे?     

आम आदमी पार्टी- AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। असल में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों को उन्हें ट्रोल करने का मौका दे दिया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की करीबी AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता कह रही हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास 5000 करोड़ रुपये के कपड़े हैं। 5 हजार, पांच लाख, यहां तक की 5 करोड़ तक की बात पर लोग कुछ सोच भी सकते थे, लेकिन 5 हजार करोड़ की बात लोगों को हजम नहीं हो रही हैं। लोग AAP प्रवक्ता पर तंज कर रहे हैं।

कौन है हमास का ‘मुस्लिम विक्टिम कार्ड’ ऑनलाइन बेचने वाला ‘Mr. Fafo’ : कभी डॉक्टर, कभी मरीज, कभी घायल बच्चे का बाप…

Mr. Fafo के लगातार प्रोपगैंडा कर रहा है (चित्र साभार: Twitter)
इस्लामी आतंकी संगठन हमास और इजरायल के युद्ध के बीच हमास और फिलीस्तीन के प्रोपगेंडा की पोल खुल रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही वीडियो क्रिएटर की कलई खुली है जो कि एक दिन आतंकी, दूसरे दिन पीड़ित और तीसरे दिन डॉक्टर बन लेता है। उसे सोशल मीडिया ने ‘Mr. Fafo’ की संज्ञा दी है।

7 अक्टूबर 2023 को इस्लामी आतंकी संगठन हमास के इजरायल पर हमले के तुरंत बाद आतंकियों की करतूतों को मिटाने और फिलिस्तीनियों के लिए सहानुभूति बटोरने का दौर चालू हो गया था। इसी कड़ी में सालेह अलजफारवी नाम के एक व्यक्ति जो कि गाजा का रहने वाला है, ने कई वीडियो सोशल मीडिया पर डाले।

सालेह पैलीवुड (Pallywood) का अभिनेता है। Pallywood दरअसल, फिलीस्तीन और हॉलीवुड के वुड शब्दों को मिलाकर बनाया गया है। इस Pallywood का मुख्य कार्य इजरायल के विरुद्ध प्रोपगेंडा कंटेंट बनाना है।

सालेह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिनमें वह एक में गंभीर रूप से घायल मरीज बना हुआ है और उसे मरते हुए दिखाया गया है। दूसरे वीडियो में वह एक घायल बच्चे का बाप बन लेता है, तीसरे में एक डॉक्टर और चौथे में एक गायक बन लेता है।

सबसे पहले सालेह की एक ऐसी वीडियो वायरल हुई जिसमें वह इजरायल पर हुए आतंकी हमले के बाद जश्न मना रहा था। इसके बाद दूसरी वीडियो में वह इजरायल के हवाई हमलों से भागता हुआ दिखा। इसी के चलते लोगों ने एक्स (पहले ट्विटर) पर उसका मजाक उड़ाना चालू किया।

उसकी इन हरकतों के चलते उसे Mr. FAFO नाम दिया गया है। दरअसल, FAFO एक अंग्रेजी चलताऊ कहावत F@*k Around, Find Out के पहले अक्षरों को मिलाकर बनाया गया है इसका अर्थ होता है कि गड़बड़ करो और नतीजा देखो।

सालेह की सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रही हैं। डॉ एली डेविड नाम के एक अकाउंट ने एक्स (पहले ट्विटर) पर इसी कड़ी में सालेह का एक वीडियो डाला जिसमें उन्होंने लिखा कि Mr. Fafo जो कि सुबह तक एक रेडियोलाजिस्ट था,अब गायक बन गया है।

किंगडम ऑफ़ इजरायल नाम के एक अकाउंट ने सालेह के कुछ फोटो वीडियो डाले जिसमें एक में वह हमास का आतंकी बनते हुए गाना गाता है, एक में किसी मरीज का एक्सरे मशीन पर इलाज करते हुए दिखता है जबकि दूसरी फोटो में उसका वही मीम है जिसने उसे Mr. Fafo के तौर पर ‘ख्याति’ दिलाई है।

एक्स पर ही याकोव कापलान द्वारा डाले गए एक वीडियो में सालेह मीडिया रिपोर्टर बना हुआ है। एक वीडियो में वह गाजा में अपने फिल्म स्टाफ के साथ भी दिखता है, जिसमें कुछ लोग उसके साथ किसी शूटिंग के लिए जा रहे हैं।

ओली लन्दन द्वारा डाले गए एक वीडियो में सालेह हँसता हुआ दिखता है जबकि वह कई ऐसे वीडियो बना चुका है जिसमें वह खुद को इजरायली हवाई हमलों में मारे गए बच्चों का बाप बताता है या फिर हवाई हमले में बर्बाद इमारतों पर क्रन्दन करता है। उसके प्रोपगेंडा के चलते मेटा ने उसका इन्स्टाग्राम अकाउंट उड़ा दिया था लकिन उसने अपने बैकअप अकाउंट से स्टोरी दुबारा डालनी चालू कर दी हैं।

हालाँकि, सोशल मीडिया पर फिलीस्तीन के लोगों द्वारा इस तरह का प्रोपगेंडा कोई नई बात नहीं है। लगातार इजरायल को एक दमनकारी शक्ति दिखाने के लिए ऐसी कई फोटो वीडियो वायरल की जाती रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया था कि गाजा से एक बच्ची का फोटो वायरल किया जा रहा है जो कुछ ही दिनों के अंतर पर तीन अलग-अलग हवाई हमलों में घायल हुई।