Showing posts with label #Azamgarh. Show all posts
Showing posts with label #Azamgarh. Show all posts

उत्तर प्रदेश : आजमगढ़ में मुस्लिम ऑर्केस्ट्रा संचालक ने हिंदू देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी, अश्लील इशारे कर उड़ाया मजाक: बीजेपी नेताओं ने दर्ज कराई FIR


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक स्थलों पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ और अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है। यह घटना ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हुई, जहाँ आरोपित ने मंच से ऐसी हरकतें कीं, जिसने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली बातें कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति ‘लंगड़ा ग्रुप ऑर्केस्ट्रा’ का मालिक है।

अगर यह अभिव्यक्ति की आज़ादी है तो क्या वह अपने मजहब इस्लाम के खिलाफ कर सकता है? ये नौटंकी सनातन के ही विरुद्ध क्यों? जब हिन्दुओं द्वारा पलटवार किया जाता है क्यों 'सिर तन से जुदा' गुंडों का गैंग हरकत में आ जाता है?      

कार्यक्रम में मौजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति ने जब यह सब सुना, तो वह गुस्से में आ गए और आरोपित को जमकर फटकार लगाई। बुजुर्ग ने उसे गालियाँ देकर उसकी हरकतों का विरोध किया। लेकिन इसके बावजूद कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों ने इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया। मामला तब सामने आया जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग और धार्मिक संगठनों के सदस्य नाराज हो गए।

भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं ने इसे हिंदू धर्म का अपमान बताते हुए मुबारकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने माँग की कि आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। भाजपा नेताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद आरोपित के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नेताओं ने इसे पुलिस की निष्क्रियता और हिंदू धर्म का अपमान बताते हुए विरोध जताया और थाने के प्रभारी से तत्काल कार्रवाई की माँग की।

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की नाराजगी देखने को मिली। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस घटना पर पुलिस से सख्त कार्रवाई की माँग की। इसके जवाब में आजमगढ़ पुलिस ने कहा कि मुबारकपुर थाना प्रभारी को मामले की जाँच करने और जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल आफताब अहमद, बच्चों से पकड़वाता था अपना लिंग: अभिभावकों से बोला- जो उखाड़ना हो उखाड़ लो

बच्चों से लिंग पकड़वाता था प्रिंसिपल (प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार: Bing AI)
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा छात्र-छात्राओं का यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपित प्रिंसिपल का नाम आफताब अहमद है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अभिभावकों ने बताया है कि वह बच्चों से अपना लिंग पकड़वाता था।

ताजा मामला 1 अक्टूबर 2023 का है। जब अभिभावकों ने इसके बारे में प्रिंसिपल से पूछा तो वह उनसे गाली गलौच पर उतर आया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र का है। यहाँ के कटघर गाँव के कम्पोजिट विद्यालय में 55 साल का आफताब अहमद प्रिंसिपल है।

पीड़ित छात्रों के परिजनों का आरोप है कि आफताब अहमद उनके बच्चों से स्कूल में अपना प्राइवेट पार्ट पकड़वाता था। कुछ साल पहले भी उसके द्वारा इस तरह की हरकत किए जाने का मामला सामने आया था। लेकिन उस समय आफताब ने माफी माँग कर मामला निपटा लिया था। कुछ समय बाद उसने दोबारा बच्चों का यौन उत्पीड़न शुरू कर दिया।

इसी क्रम में एक अक्टूबर को उसने 13 साल के एक अनुसूचित जाति के छात्र के साथ गंदी हरकत की। छात्र ने घर आ कर पूरी बात अपनी माँ को बताई। छात्र की माँ के स्कूल पहुँचने के बाद आफताब की हरकतों से पीड़ित अन्य बच्चों के अभिभावक भी वहाँ पहुँच गए। पीड़ित छात्रों और छात्राओं की संख्या करीब 1 दर्जन बताई गई है। इनकी उम्र 10 से 13 साल के बीच है।

स्कूल में अभिभावकों के पहुँचने पर आफताब नाराज हो गया। पीड़ित छात्र की माँ के अनुसार आफताब ने अपनी गलती मानने के बजाय झगड़ा शुरू कर दिया। उसने अभिभावकों को गंदी-गंदी गालियाँ दी। उनसे कहा, “जो उखाड़ना हो उखाड़ लो। तुम सब कुछ नहीं कर पाओगे।” सभी पीड़ित छात्र-छात्रों के परिजनों ने शिकायत पर गवाह के तौर पर दस्तखत किए हैं और आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने आफताब के खिलाफ IPC की धारा 354, 294 और 504 के साथ SC/ST व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

ऑपइंडिया के पास शिकायत की कॉपी मौजूद है। इस मामले में आजमगढ़ जिले के SP सिटी ने बताया कि शिकायत मिलने पर क्षेत्र के DSP को जाँच सौंपी गई थी। जाँच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपित प्रिंसिपल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आफ़ताब अहमद को हिरासत में ले लिया गया है।


उत्तर प्रदेश : BSP के जुलूस में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे

साभार: सोशल मीडिया/ स्क्रीनशॉट
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के जुलूस में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने की घटना सामने आयी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने बसपा प्रत्याशी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना 3 नवंबर 2022 की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना अंतर्गत एक कस्बे में आगामी निकाय चुनावों को लेकर बहुजन समाज पार्टी के नेताओं द्वारा बैठक आयोजित की गई थी। इसमें बीएसपी के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पप्पू खान भी पहुँचे थे। बैठक के बाद उन्होंने अपने समर्थकों सहित जुलूस निकाला था।

इस जुलूस से जुड़े वीडियो में बसपा प्रत्याशी पप्पू खान जुलूस की अगुवाई करते नजर आ रहे हैं, जबकि हाथों में बीएसपी का झंडा लेकर चल रहे उनके समर्थक ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, मुबारकपुर के बीएसपी के पूर्व विधायक गुड्डू जमाली भी इस जुलूस में शामिल थे।

इस मामले में आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने कहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है। इसमें आपत्तिजनक नारे लगाए जाने की शिकायत कुछ लोगों द्वारा की गई है।

उन्होंने कहा कि वीडियो की जाँच कर पप्पू खान और नारा लगाने वाले व्यक्ति खुर्शीद अहमद पुत्र शिब्ली पहलवान को हिरासत में लिया गया है। साथ इन दोनों के मोबाइल जब्त करते हुए मूल वीडियो रिकवर करने के बाद फॉरेंसिक जाँच कराई जाएगी।

एसपी ने यह भी कहा है कि इस मामले में जो भी आरोपित पाए जाएँगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस जुलूस की परमिशन थी या नहीं व इसमें शामिल हुए लोगों की जानकारी जुटाकर एफआईआर में धाराएँ बढ़ाई जाएँगी।

15 अगस्त को बम ब्लास्ट की साजिश रचने वाला ISIS आतंकी निकला ओवैसी की पार्टी का नेता

 ISIS आतंकी सबाउद्दीन (फोटो साभार: News 18)
उत्तर प्रदेश ATS ने आजमगढ़ से ISIS के आतंकी सबाउद्दीन आजमी को गिरफ्तार किया है, जो स्वतंत्रता दिवस पर बम ब्लास्ट की साजिश रच रहा था। ये गिरफ़्तारी 9 अगस्त, 2022 को हुई है। देश 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है और देश भर में इसके लिए कई कार्यक्रमों की योजनाएँ है, कई चल रहे हैं। ये भी पता चला है कि ISIS आतंकी सबाउद्दीन आजमी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का भी सक्रिय सदस्य है।

अब आतंकरोधी दस्ते की टीम सबाउद्दीन आजमी को लेकर मुख्यालय पहुँची है, जहाँ उनसे पूछताछ जारी है। इस दौरान ATS ने उनके मोबाइल फोन का डेटा भी खँगाला है। वो आतंकी जिहाद करने के लिए युवाओं का ब्रेनवॉश भी कर रहा था। ISIS द्वारा तैयार किए गए टेलीग्राम चैनल से भी वो जुड़ा हुआ है। इस चैनल का नाम ‘अल स्वायर मीडिया’ है। ATS पता कर रही है कि सबाउद्दीन आजमी कहाँ बम विस्फोट करने की साजिश रच रहा था।

जम्मू कश्मीर में जिस तरह से आतंकियों पर कार्रवाई हो रही है, इस पर वो कश्मीर के लोगों से भी बातचीत कर के उन्हें भड़का रहा था। राजनीति को ही उसने युवाओं का ब्रेनवॉश का माध्यम बनाया था। AIMIM से जुड़े हुए वो अन्य लोगों को भी अपनी आतंकी गतिविधियों में जोड़ रहा था। नगर पालिका माहुल के वार्ड नंबर 9 से उसने सभासद का चुनाव भी लड़ा था। चुनाव के प्रचार-प्रसार को जरिया बना कर वो जिहादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

आतंकी गतिविधियों के लिए वो खुद का संगठन भी तैयार कर रहा था। पार्टी के नाम से उसने अपना एक व्हाट्सएप्प ग्रुप भी बना रखा था। इसमें से इसके गिरोह के कई लोगों का खुलासा होने की आशंका है। इसके कई साथियों को जल्द ही दबोचा जा सकता है। आजमगढ़ जिले की ख़ुफ़िया यूनिट और पुलिस ने भी इस गिरफ़्तारी के बाद सक्रियता और सतर्कता बढ़ा दी है। इस गिरफ़्तारी से इस गिरोह द्वारा बम ब्लास्ट की साजिश विफल हो गई है।

उत्तर प्रदेश : आजमगढ़ में जन्मदिन की पार्टी के बहाने ईसाई धर्मांतरण का खेल

        जन्मदिन की पार्टी के बहाने ईसाई धर्मांतरण का खेल, आजमगढ़ पुलिस ने किया भंडाफोड़ (तस्वीर- News 18)
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की दलित बस्ती में भूत-प्रेत बाधा व पैसों का लालच देकर ईसाई धर्मान्तरण का मामला सामने आया है। ताजा मामला आजमगढ़ जिले के महराजगंज कस्बे के विष्णु नगर वार्ड का है, जहाँ जन्मदिन पार्टी के बहाने धर्मांतरण की कोशिश की जा रही थी। हालाँकि, पुलिस की मुस्तैदी ने इस प्रयास को नाकाम कर दिया। यहाँ धर्मांतरण करवाने वालों में लगभग सभी महिलाएँ ही थीं। वहीं बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने मौके से सभी 6 आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महराजगंज कस्बे के विष्णु नगर वार्ड की अनुसूचित जाति बस्ती में किराए के मकान में रहने वाली कप्तानगंज के पिपरी गाँव की इंद्रकला ने अपने बेटे के जन्मदिन पर 30 जुलाई को एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें आसपास के गाँवों के 100 से ज्यादा लोगों को बुलाया गया था। आरोप है कि आयोजक की रजामंदी से पहले यहाँ के लोगों में मिठाई बाँटी गई और फिर खाने से पहले एक किताब पढ़ने को दिया गया। यहाँ भूत-प्रेत बाधा को दूर करने व पैसों का लालच भी दिया गया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचित किया कि इस कार्यक्रम में ईसाई धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

वहीं कहा जा रहा है कि बजरंग दल की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने ईसाई धर्मांतरण के इस खेल का भंडाफोड़ कर दिया। जहाँ पुलिस को देखते ही कुछ लोग वहाँ से भाग खड़े हुए। वहीं तलाशी के दौरान पुलिस ने उन लोगों के पास से कुछ धार्मिक पुस्तकें और रफ कापियाँ बरामद की। जिन पर मज़हबी बातें लिखी हुई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार ने कहा, “महराजगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक कमलेश यादव स्टाफ के साथ क्षेत्र में थे, उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ महिलाओं द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए गरीब लोगों को उकसाया जा रहा है और स्थानीय लोगों के विरोध करने पर उन्हें धमकी दी जा रही है। सूचना पाकर पुलिस महराजगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 की दलित बस्ती में पहुँची, जहाँ जन्मदिन पार्टी के बहाने लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था। फिलहाल मौके से 6 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पूरे मामले में अग्रिम विधिक कर्रवाई की जा रही है।”

यहाँ धर्म परिवर्तन का खेल खेल रहे लोगों ने ऐसी साजिश रची कि किसी को शक न हो और उनका मकसद भी पूरा हो जाए। इसके लिए बर्थडे पार्टी को आयोजन का जरिया बनाया गया। और इसकी कमान 6 महिलाओं को सौंपी गई थी। इन आरोपितों में इन्द्रकला, सुभागी देवी, साधना, समता, अनीता, सुनीता को धर्मान्तरण के मामले में संलिप्त पाया, जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।