Showing posts with label #Encounter. Show all posts
Showing posts with label #Encounter. Show all posts

‘बहराइच के दरिंदों का हो गया इलाज’: जिस अब्दुल हमीद के घर हुई रामगोपाल मिश्रा की हत्या, उसके 2 बेटों का नेपाल बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश STF ने किया एनकाउंटर; कांग्रेस का विलाप शुरू

                               एनकाउंटर में घायल सरफराज और तालिब (साभार: ऑपइंडिया)
उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित रिंकू उर्फ सरफराज खान और तालिब उर्फ सबलू का एनकाउंटर कर दिया गया है। एनकाउंटर में दोनों आरोपितों के पैरों में गोली लगी है। इससे वे घायल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ नानपारा कोतवाली के बाइपास में हुई है। 

घायल आरोपियों को इलाज के लिए नानपारा सीएचसी में भर्ती किया गया है। सीएचसी के बाहर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। सीएचसी ने दोनों आरोपितों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। कहा जाता है कि गोपाल मिश्रा पर गोली सरफराज ने ही चलाई थी। तालिब और सरफराज भाई बताए जा रहे हैं। दोनों आरोपित नेपाल भागने की फिराक में थे।

उत्तर प्रदेश के ADG (Law & Order) अमिताभ यश ने बताया कि पुलिस ने पाँच आरोपित पकड़े हैं। वहीं, एनकाउंटर में दो को गोली लगी है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपितों के नेपाल भागने की की सटीक सूचना मिलने पर दोपहर करीब 2 बजे STF और बहराइच पुलिस ने नानपारा कोतवाली क्षेत्र में हांडा बसेहरी नहर के पास आरोपितों को घेर लिया।

पुलिस ने आरोपितों को सरेंडर करने के लिए कहा तो वे पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस और STF ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सरफराज और तालिब को पैरों में गोली लगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहराइच हिंसा के आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने की जानकारी दी गई है।

बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला का कहना है, “जब पुलिस टीम हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए नानपारा इलाके में गई थी तो मोहम्मद सरफराज उर्फ ​​रिंकू और मोहम्मद तालिब उर्फ ​​सबलू ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को वहाँ लोड करके रखा रखा हुआ था, जिसका इस्तेमाल उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करने के लिए किया।”

उन्होंने आगे कहा, “आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है और वे जीवित हैं। हमने अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी 5 को आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी… अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।”

पुलिस ने सरफराज के भाई फहीम, पिता अब्दुल हमीद और एक अन्य को भी पकड़ा है। इससे एक दिन पहले सरफराज की गोली चलाते हुए तस्वीर सामने आई थी। इससे पहले राम गोपाल मिश्रा की हत्या मामले में पहली गिरफ्तारी भी आज गुरुवार (17 अक्टूबर 2024) को ही हुई। आरोपित की पहचान राजा उर्फ मोहम्मद दानिश उर्फ जहीर/सहीर खान के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि जहीर नेपाल जाने की फिराक में था, लेकिन उसे माहसी खंड में राजी क्रॉसिंग पर गिरफ्तार कर लिया गया। बहराइच हिंसा मामले में अब तक 11 एफआईआर दर्ज हुई हैं, इसमें 6 नामजद और 1304 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। वहीं, राम गोपाल की हत्या मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

मोहम्मद दानिश उर्फ ​​साहिर/जहीर खान इन्हीं आरोपितों में से एक था। उसके अलावा अब्दुल हामिद, सरफराज, फहीम भी इस मामले में आरोपित हैं। गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा मामले में अब तक 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने एनकाउंटर पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार शुरू से ही फर्जी एनकाउंटर करा रही है। वे सिर्फ अपनी विफलता को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। मृतक रामगोपाल मिश्रा के पैर के नाखूनों को उखाड़ने के सवाल पर राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार दंगा कराना चाहती है।

उत्तर प्रदेश : बच्चों का गला रेत साजिद ने कहा- आज काम पूरा कर दिया, एनकाउंटर के बाद बोला- ए खुदा आज बचा ले

               फरार आरोपित जावेद (बाएँ) और एनकाउंटर में मारा गया साजिद (दाएँ) (चित्र साभार: NDTV)
19 मार्च की शाम को उत्तर प्रदेश के बदायूँ में 6 और 14 वर्ष के दो हिन्दू बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक बच्चों के नाम अहान और आयुष थे। बच्चों की हत्या करने वाले साजिद को इस घटना के कुछ घंटों के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम ने एनकाउंटर में मार गिराया। साजिद के साथी जावेद की तलाश जारी है।

साजिद के हमले में मारे गए बच्चों के पिता विनोद कुमार ने इस मामले में FIR दर्ज करवाई है। विनोद कुमार ने पुलिस को दर्ज करवाई गई FIR में बताया है कि साजिद अपने भाई जावेद के साथ शाम 7 बजे के आसपास उनके घर के बाहर बाइक से आया था। इसके बाद साजिद उनके घर के अंदर आ गया और उनकी पत्नी संगीता से ₹5000 उधार माँगे। यह पैसे देने के लिए संगीता घर के अंदर चली गईं। इस बीच साजिद ने विनोद कुमार के मंझले बेटे पीयूष प्रताप को बाहर गुटखा लाने भेज दिया।

इसके थोड़ी देर बार साजिद ने संगीता से कहा कि उसका मन ठीक नहीं है जिसके लिए वह छत पर जाना चाहता है। साजिद ने जावेद को अंदर बुलाया और उनके बेटों को लेकर छत पर चला गया। विनोद कुमार ने पुलिस को बताया है कि इसके बाद उनकी पत्नी संगीता अंदर से पैसे लेकर जब बाहर आई तो देखा कि साजिद और जावेद सीढ़ियों से उतर रहे हैं और उनके हाथ में ख़ून से सनी हुई एक छुरी है।

FIR के अनुसार, साजिद ने विनोद की पत्नी संगीता से कहा कि आज मैंने अपना काम पूरा कर दिया है। संगीता ने इसके बाद छत पर जाकर देखा जहाँ उनके दोनों बेटे आहान और आयुष खून से लथपथ पड़े हुए थे। इस दौरान बाहर से वापस गुटखा लेकर वापस आए पीयूष पर भी हमला किया। हालाँकि, वह बच गया।

इसके बाद जब संगीता ने घबरा कर शोर मचाया तो मोहल्ले वालों ने इकट्ठा होकर साजिद को पकड़ लिया जबकि जावेद इस दौरान भागने में कामयाब रहा। इसके बाद पुलिस बुला कर साजिद को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान भीड़ बढ़ गई और आक्रोशित हो गई जिसके कारण साजिद भी भागने में सफल रहा।

इसके कुछ घंटों बाद ही पुलिस से साजिद की एक मुठभेड़ हुई जिसमें वह मारा गया। पुलिस ने साजिद के एनकाउंटर के विषय में इस मामले की केस डायरी में बताया है कि वह बदायूँ के सखानू गाँव का निवासी है। वह बदायूँ में दो बच्चों की हत्या करके भाग रहा था। पुलिस ने बताया है कि सूचना मिलने पर उसकी एक टीम साजिद का पीछा कर रही थी। उन्हें साजिद के बारे में सूचना मिली थी कि वह सिरसा दबरई के जंगल की तरफ भागा है। इस पर पुलिस ने उसका पीछा करके उसकी निशानदेही कर ली और उसको रुकने को कहा।

साजिद इस दौरान भागता रहा और उसने रुकने के बजाय अवैध तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बाद उससे पुलिस ने दोबारा रुकने की अपील की जिस पर उसने फायरिंग जारी रखी। इस दौरान एक गोली एक पुलिस अधिकारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी लगी। साजिद ने पुलिस पर लगभग 6-7 राउंड फायर किए। उसकी गोली एक पुलिस अधिकारी के लगी जो कि घायल हो गए। पुलिस ने भी साजिद पर जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस द्वारा चलाई गई गोली जब साजिद के लगी तो वह ‘ए खुदा आज बचा ले‘ कह कर गिर गया। इसके बाद उसने पुलिस से दो बच्चों की हत्या की बात स्वीकार की और खुद को बचाने की अपील की। पुलिस ने अपने घायल अधिकारी और साजिद को जिला अस्पताल भेजा। साजिद को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को साजिद के पास एक अवैध तमंचा और चार राउंड ज़िंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

साजिद और जावेद आपस में भाई हैं और उनके पिता का नाम बाबू है। साजिद और जावेद के खिलाफ बदायूँ के सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज की गई है। इन दोनों के ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास और घर में घुस कर हमला करने की धाराएँ लगाई गईं हैं। पुलिस ने साजिद के बाप बाबू और चाचा को भी उनके गाँव से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

इस मामले में पुलिस अभी जाँच कर रही है। साजिद जहाँ एनकाउंटर में मारा गया है तो वहीं जावेद फरार है। उसकी तलाश चल रही है। बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है और उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। इलाके में काफी पुलिस बल तैनात किया गया है।