Showing posts with label #Fake video. Show all posts
Showing posts with label #Fake video. Show all posts

आम दिनों में करो महिलाओं का अपमान, चुनावों के वक्त चिल्लाओ ‘नारीवाद’: कांग्रेसी नेताओं की दोगलई फिर उजागर, फेक वीडियो देख उड़ाया पत्रकार का मजाक

                                                                                        साभार: एक्स @NayakRagini, @chitraaum
कांग्रेस पार्टी जिसका नारा रहा है-‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’, लेकिन उसने कभी लड़कियों, महिलाओं की इज्जत को समाज में उछालने में कोई शर्म नहीं की है। पार्टी के नेता कभी सोशल मीडिया पर तो कभी किसी इंटरव्यू में नारी को मजाक का केंद्र बनाते रहे हैं। अब कांग्रेस नेत्री डॉक्टर रागिनी नायक ने भी इसी नीचता में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है।

रागिनी नायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आज तक की एंकर और पत्रकार चित्रा त्रिपाठी का एक वीडियो शेयर करते हुए ना सिर्फ उनका अपमान किया है, बल्कि सच्चाई सामने आने के बावजूद अपने पोस्ट को डिलीट नहीं किया है। आईए जानते हैं कि वीडियो में क्या है और कैसे कांग्रेस पार्टी का इतिहास ही हमेशा महिलाओं के अपमान का रहा है।

इस फेक वीडियो में कथित तौर पर चित्रा कहती दिखती हैं, “बलूचिस्तान को देखिए, खैबर पख्तूनख्वा को देखिए।” इस पर पाकिस्तानी कहता है, “चित्रा जी बलूचिस्तान को देखने के लिए जनरल आसिफ मुनीर काफी हैं, मैं तो सिर्फ आपको ही देखूँगा आज, अगर मेरी नजरें आपसे हटी तो 50 किलो मेकअप, जो आप अपने चेहरे पर थोप के आई हैं उसका क्या फायदा?”

इस पर चित्रा कहती हैं, “मेकअप पर टिप्पणी मत करिए, आपके पाकिस्तान में भी खातूने करती हैं मेकअप।” तो वह कहता है, “बिल्कुल पाकिस्तानी औरतें मेकअप करती हैं, मगर अपने खर्चे से, आपके मेकअप का खर्चा तो मोदी जी का है ना।”

वीडियो के साथ रागिनी नायक ने लिखा, “चित्रा – मेरे Makeup पर टिप्पणी मत करिए..पाकिस्तानी खातूनें भी Makeup करती हैं। Pak पैनलिस्ट- बिल्कुल, पाकिस्तानी औरतें Makeup करती हैं, पर अपने खर्चे से..आपके Makeup का खर्चा मोदी जी का है ना। पाकिस्तानियों को शो पर बुला कर, उनके हाथों यूँ जलील होने की क्या मजबूरी है भला???”

अगले ही ट्वीट में रागिनी नायक ने लिखा, “अब चित्रा कह रही हैं कि ये Video Fake है! चलिए अच्छा है! ऐसी बेइज्जती तो भगवान दुश्मन की भी ना कराए!” सोचने वाली बात है कि अगर चित्रा ने ये पुष्टि कर दी है कि वीडियो फेक है और रागिनी यह मान भी रहीं है तो भी अपना पोस्ट हटाया क्यों नहीं।

दरअसल उनका असल मुद्दा तो केवल एक महिला का मजाक उड़ाना था, बेइज्जती करना था। वो भी तब, जब बेइज्जती कर रहा व्यक्ति पाकिस्तान जैसे आतंकी देश का हो। साफ समझा जा सकता है कि नारीवाद के नाम पर चिल्लाने वाली इस पार्टी की नेताओं की मानसिकता क्या है।

इन्होंने ये बातें एक फर्जी वीडियो पर बोली हैं। यानी इन्हें प्रमाणिकता से लेना-देना नहीं होता, पाकिस्तान ही अगर इनके मतलब की बात कर देगा तो ये उसे कोट करके भारतीयों का मजाक उड़ा लेंगे।

रागिनी के साथ अलका लांबा को भी चित्रा त्रिपाठी ने दी नसीहत

कांग्रेस नेत्री लका लांबा ने भी X पर वहीं वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “चित्रा की क्या मजबूरी होगी जो पाकिस्तान के लोगों को अपने चैनल/शो में बुला कर चर्चा करवाने की? और यूँ उनके हाथों जलील होने की ??” अलका लांबा की पोस्ट पर जवाब देते हुए चित्रा ने लिखा, “अलका लांबा जी पाकिस्तान का यूट्यूबर अपने व्यूज बढ़ाने के लिये मेरे वीडियो में काँट छाँट करके फेक न्यूज तैयार करता है। आजतक कभी भी ये व्यक्ति मेरे शो का हिस्सा नहीं रहा।”

चित्रा ने आगे लिखा, “हैरानी होती हूँ जब कांग्रेस के बड़े पद पर बैठी महिला एक न्यूज एंकर के पीछे पड़ जाये, आप लगातार मेरे उपर टिप्पणी करती हैं और मैं इग्नोर करती हूँ। मगर मैडम पाकिस्तानी फेक न्यूज के एजेंडे में मत पड़ें। पाकिस्तान से आपकी मोहब्बत आपका ही नुकसान करेगी।”

मंडी में रं&… रेट सही मिलता है’: कॉन्ग्रेसियों ने कंगना रनौत पर की थी अभद्र टिप्पणी

भाजपा की ओर से हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से अभिनेत्री कंगना रनौत को टिकट मिलने के बाद उनके खिलाफ भी अभद्र टिप्पणियों की बाढ़ आ गई थी। टिप्पणी करने वालों में कांग्रेस के पदाधिकारी और इस्लामी नामों वाले अकाउंट थे।

खुद को नारीवादी और पत्रकार बताने वाली मृणाल पांडे ने एक्स पर लिखा, “शायद यूँ कि मंडी में सही रेट मिलता है?” हालाँकि चौतरफा छीछालेदर के बाद कांग्रेस मुखपत्र नेशनल हेराल्ड की संपादक मृणाल पांडे ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

कांग्रेस की ही राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के अकाउंट से लिखा गया, “क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा?” यह पोस्ट भी श्रीनेत के अकाउंट से हटा दिया गया है। इस पर सुप्रिया श्रीनेत ने सफाई दी है कि उनके फेसबुक और इन्स्टाग्राम अकाउंट को किसी और का भी एक्सेस था और उसने यह पोस्ट की। उन्होंने कहा है कि वह ऐसा पोस्ट कभी नहीं करती।

सबसे घटिया बात कि कंगना का विरोध करने वालों ने भाषाई स्तर की बिलकुल भी परवाह नहीं की। एक और ट्विटर यूजर ने कंगना की एक फोटो के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

‘भगवा रंग की ब्रा पहन भक्तों को जवाब दें’: पठान के बचाव में कॉन्ग्रेसी उदित राज का बयान

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) में ‘भगवा रंग’ के गाने को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस बीच कांग्रेस के नेता उदित राज (Udit Raj) ने नारीवादियों से भगवा रंग की बिकनी और ब्रा पहनने की सलाह दी थी। इसको लेकर वो सोशल मीडिया यूजर के निशाने पर भी आ गए थे।

अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा के पूर्व नेता और वर्तमान में कांग्रेस पार्टी में शामिल उदित राज ने अपने ट्वीट में लिखा था, “स्त्रीवादियों से मेरी सलाह है बिकनी और ब्रा आदि भगवा रंग का ही पहनकर इन भक्तों को जवाब दें।” सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि इसकी शुरुआत उन्हें अपने घर से करनी चाहिए।

वहीं कुछ यूजर ने उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताया है। एक अन्य यूजर ने लिखा, “जरा अपनी पार्टी के सबसे बड़े लीडर तक यह जवाब पहुँचा तो दो। यह जानबूझकर खाली सुनवाने के लिए यह ट्वीट किया गया लगता है। कसम खा लिए हो जबतक राहुल गांँधी को कॉन्ग्रेस का अध्यक्ष नहीं बना देते ऐसे ही passive mode में गाली सुनवाते रहेंगे।”

अपनी असली मानसिकता स्वीकारो: नारीवाद को लेकर ढोंग क्यों?

देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी को किसी भी महिला की इज्जत से कोई खास फर्क पड़ता नहीं है, तो फिर सवाल ये है कि नारीवाद-नारीवाद चिल्लाने की जरुरत क्या है? ये वहीं पार्टी है, जिसने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवगंत माँ को भी नहीं छोड़ा था। पार्टी अपने फायदे के लिए किसी को भी निशाना बना सकती है, चाहे आधार ही झूठा क्यों ना निकल जाए।

जिस पार्टी में देश की आधी आबादी की भी इज्जत ना हो, वह पार्टी, ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ जैसे नारे देकर ऐसे झूठे दिखावे करती है। सब छोड़िए पार्टी की महिला नेत्री भी खुद महिला होकर जब एक महिला की सरेआम बेइज्जती कर सकती हैं, तो फिर पार्टी के अन्य नेताओं से तो महिलाओं की इज्जत की क्या ही उम्मीद करना।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने फिर फैलाई फर्जी खबर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की करीबी सुप्रिया श्रीनेत ने एक बार फिर फर्जी खबर फैलाने की कोशिश की है। कांग्रेस सोशल मीडिया की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने दिल्ली में बीजेपी शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमिता शाह के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच अनबन की झूठी खबर फैलाई। कांग्रेस नेता ने अपने एडिटेड पोस्ट में ये दिखाने की कोशिश की यूपी के सीएम ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को नमस्ते तक नहीं किया। सुप्रिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘अच्छा, तो अब नमस्ते प्रणाम भी बंद हो गया? वैसे BJP की मीटिंग में इतना मातम मायूसी का माहौल क्यों?’

कांग्रेसी सोशल मीडिया प्रमुख के ये ट्वीट करते ही कांग्रेसी नेताओं और पक्षकारों ने फर्जी वीडियो के जरिए ये दिखाने की कोशिश की बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

लेकिन जल्दी ही उनका पर्दाफाश हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे हैं।

कांग्रेस से योगी आदित्यनाथ के नमस्ते का वीडियो एडिडेट वीडियो जारी कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की। कांग्रेस नेता के इस करतूत की सोशल मीडिया पर काफी किरकिरी हो रही है। लोग कांग्रेस नेता को फर्जी वीडियो शेयर करने के लिए लताड़ लगा रहे हैं। आप भी देखिए लोग किस तरह तंज कस रहे हैं।

रेवंत रेड्डी का लोकतंत्र, स्कूलों में आतंकी धमकी और पाकिस्तानी फवाद हुसैन का कांग्रेस के लिए “प्रचार”; नूपुर गुमनाम और फेक वीडियो बनाने वाला आज़ाद क्यों?

नूपुर का फेक वीडियो प्रसारित करने वाला
आज़ाद क्यों घूम रहा है?
सुभाष चन्द्र

जितनी तत्परता से दिल्ली पुलिस गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो पर दिखा रही है, उस समय गृह मंत्रालय और पुलिस क्या कर रही थी, जब नूपुर शर्मा का फेक वीडियो प्रसारित कर मुस्लिम कट्टरपंथियों का 'सर तन से जुदा' गैंग सक्रीय हो गया था? और बेकसूर नूपुर को गुनाहगार बना दिया गया। कन्हैया लाल तेली का क़त्ल करने वालों को अब तक फांसी क्यों नहीं हुई?  'सर तन से जुदा' गैंग को कितने रूपए मिले थे और किसने किसके कहने पर दिए थे? जैसाकि जाहिर हो चूका है कि जॉर्ज सोरोस मोदी सरकार को हटाने के लिए पैसा पानी की बहा रहा है, फिर भी सरकार और अदालतें उपद्रवियों पर ढील बरत रही है, क्यों? कहीं शोभा यात्राओं पर, कहीं हिन्दू त्योहारों पर दंगा, क्यों नहीं सरकार पत्थरबाजों और घरों और मस्जिदों में पत्थर जमा किसके इशारे पर किए? क्यों नहीं अब तक उनको मिल रही सरकारी सुविधाएं ख़त्म की गयी? जब तक सरकार और अदालतें ऐसे मामलों पर ढील बढत्ती रहेंगी ऐसे मामले ख़त्म नहीं होंगे। 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा गृह मंत्री का फेक वीडियो जारी करने पर दिल्ली पुलिस ने जब उस पर केस दर्ज करके 1 मई को दिल्ली summon किया तो रेड्डी की पहली प्रतिक्रिया थी “हम नोटिस से डरने वाले नहीं हैं”। यानी इतने बड़े दर्जे के माफिया हो कि अपराध भी करोगे और धमकी भी दोगे। 

दूसरी तरफ कांग्रेस ने कहा रेड्डी को दिल्ली पुलिस का summon “स्वतंत्र और निष्पक्ष” चुनाव के ताबूत में एक और कील है। कांग्रेसी जयराम रमेश ने तो रेड्डी को और बड़ा तमगा दे दिया और कहा कि “प्रधानमंत्री को रेवंत रेड्डी से डर क्यों लगता है”? कमाल है यार, केजरीवाल और उसके चमचे कहते हैं मोदी केजरीवाल से डरता है; राहुल “कालनेमि” कहता है मोदी मेरे X-Ray से डर गया और अब जयराम रमेश कहता है कि मोदी रेड्डी से डर गया, सारे के सारे क्या ऐसे भयानक हैं मोदी को डराने के लिए।

लेखक 
चर्चित यूटूबर 
पुलिस ने summon भेज दिया तो “स्वतंत्र निष्पक्ष” चुनाव में कील ठोक दी गई और “फेक वीडियो” जारी करने में सब कुछ स्वतंत्र और निष्पक्ष था। अब चुनाव का बहाना बना कर summon पर आने के लिए 15 दिन मांग रहे हो लेकिन चुनाव बीत जाने का इंतज़ार नहीं कर सकते थे वीडियो जारी करने को, जब वीडियो जारी कर सकते हो तो summon पर भी आना चाहिए। ये परसो केजरीवाल के केस में सुप्रीम कोर्ट के चुनाव के समय गिरफ़्तारी पर पूछे गए सवाल का जवाब भी है कि कोई अगर चुनाव के समय अपराध करेगा तो गिरफ्तार भी होगा।

मई 1 को दिल्ली के 178 स्कूलों के हज़ारों बच्चों को बम प्लांट करने की धमकी से दहला दिया गया और जो ईमेल में भाषा लिखी वह पूरी तरह आतंकियों की भाषा थी और कल ही पाकिस्तान में इमरान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन ने राहुल गांधी की तारीफ़ कर उसके लिए वोट की दुआ भी कर दी। याद कीजिये कभी इमरान खान से राहुल गांधी भाषण के अंश UNO में अपने भाषण में बोले थे।

कोई ऐसा चुनाव नहीं होता जिसमें पाकिस्तान की एंट्री न होती हो। कांग्रेस का संबंध पाकिस्तान और आतंकियों से जगजाहिर है और इसलिए स्कूलों में धमकी देने वालों के तार भी कांग्रेस से जुड़े हो सकते हैं, इसकी भी सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता। अमित शाह के फेक वीडियो में कांग्रेस और आप के नेता पकडे गए हैं, तो स्कूलों में धमकी में भी इनके लोग मिल सकते हैं।

कांग्रेस का manifesto भी मुस्लिम लीग का और अब पाकिस्तान से कांग्रेस के लिए प्रचार जाहिर करता है कांग्रेस का कितना गहरा संबंध है भारत के दुश्मन देश से। कांग्रेस के नेता बी के हरिहर प्रसाद ने कुछ दिन पहले कहा भी था कि पाकिस्तान भाजपा के लिए दुश्मन हो सकता है लेकिन कांग्रेस के लिए मित्र देश है।

अब सबसे बड़ी मजे की बात देखिए कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी कह रहे हैं कि फवाद हुसैन पर शाहबाज़ शरीफ और नवाज शरीफ का दबाव था ऐसा बयान देने के लिए कि जिससे चुनाव में भाजपा को फायदा हो जाए। ऐसे बेसिरपैर के भी बयान कांग्रेस के नेता दे सकते हैं, मेरी समझ से परे है। भला पाकिस्तानी सरकार का भाजपा से क्या लेना देना है जो वो भाजपा की मदद करेगी और फवाद हुसैन उनके दबाव में आ जाएगा। वो तो राहुल गांधी की तारीफ कर रहा है भाजपा की नहीं। भाजपा को तो वो कट्टरपंथी कह रहा है।