Showing posts with label #Gujarat Police. Show all posts
Showing posts with label #Gujarat Police. Show all posts

अहमदाबाद : इस्लाम के नाम पर लूट रहा मुसलमान; मस्जिद से गाजा के नाम पर किया जमकर चंदा, सीरियाई नागरिक सब हजम कर गए; अली मेघत अल-अजहर को एलिसब्रिज इलाके के एक होटल से गिरफ्तार

     गुजरात में गाजा राहत कोष घोटाले में एक सीरियाई नागरिक गिरफ्तार, पुलिस ने नकदी बरामद की(साभार - डैल-ई)
मुसलमान मजहब के इतना अंधा है कि इस्लाम के नाम पर पीड़ितों के लिए तिजोरियां खोल देता है। यूँ कहता है गरीब हैं। कट्टरपंथी अपनी तिजोरियां भरने के लिए मुसलमानों को पागल बना रहे हैं। याद है, गुजरात 2002 दंगों में क्या हुआ था, मोदी ने मुसलमानों को बर्बाद कर दिया, मरवा दिया उनकी मदद करने के लिए तीस्ता सीतलवाड़ ने करोड़ों रूपए जमा कर लाखों का पर्स ख़रीदा और ऐश कर रही है। इमदाद करने वाले किसी भी मुसलमान उससे और उसके आकाओं से नहीं पूछा कि पीड़ितों तक इमदाद क्यों नहीं पहुंचाई? आखिर मजहब के नाम पर मुसलमान कब तक अपने आपको लुटवाता रहेगा?  
   
गुजरात पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। इसमें चार सीरियाई नागरिकों पर आरोप है कि उन्होंने गाजा पीड़ितों के नाम पर चंदा इकट्ठा किया और उस पैसे को अपनी आलीशान जिंदगी पर खर्च किया। पुलिस ने इनमें से दमिश्क के रहने वाले एक आरोपित अली मेघत अल-अजहर को अहमदाबाद के एलिसब्रिज इलाके के एक होटल से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 3,600 अमेरिकी डॉलर और 25,000 रुपए नकद बरामद हुए हैं।

बाकी तीन आरोपित जकारिया हैथम अलजार, अहमद अलहबाश और यूसुफ अल-जहर फिलहाल फरार हैं। ये सभी उसी होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिए हैं ताकि वे भारत से भाग न सकें। संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम ब्राँच) शरद सिंघल ने बताया कि जाँच जारी है और बाकी आरोपितों की तलाश की जा रही है।

कोलकाता के रास्ते प्रवेश और संदिग्ध गतिविधियाँ

जाँच में सामने आया है कि यह चारों टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। वे 22 जुलाई को कोलकाता उतरे और 2 अगस्त को अहमदाबाद पहुँच गए। यहाँ आरोपित ने मस्जिदों में जाकर गाजा में भूखे परिवारों के वीडियो दिखाकर चंदा इकट्ठा किया।

पुलिस को अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि यह पैसा गाजा भेजा गया हो। पीटीआई से बातचीत में शरद सिंघल ने कहा कि यह जाँच का विषय है कि वे पहले कोलकाता क्यों गए और फिर अहमदाबाद आए।

यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे वास्तव में चंदा इकट्ठा कर रहे थे या किसी और मकसद से भारत आए थे। उन्होंने बताया कि अमेरिकी डॉलर की बरामदगी और कुछ डिजिटल लेन-देन भी शक पैदा करते हैं। पुलिस अब उनकी गतिविधियों और संपर्कों को समझने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जाँच में यह भी सामने आया है कि आरोपित कुछ संदिग्ध लोगों के संपर्क में थे।

आतंकवाद विरोधी एजेंसियाँ ​​जाँच में शामिल

गुजरात एंटी-टेररिज़्म स्क्वॉड (ATS) और राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने भी इस मामले की जाँच शुरू कर दी है, ताकि आरोपित के असली इरादों का पता लगाया जा सके और यह जाना जा सके कि इकट्ठा किया गया पैसा कहाँ भेजा गया।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि उनके नेटवर्क और संपर्कों का पता चल सके। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित ने माना है कि यह पैसा उन्होंने अपनी शानो-शौकत वाली जिंदगी पर खर्च किया। पुलिस के मुताबिक, दान इकट्ठा कर उन्होंने अपने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। सरकार ने अब उन्हें ब्लैकलिस्ट और डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गाजा में इजराइल-हमास युद्ध

आतंकवादी संगठन हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया, जिसमें लगभग 1,300 इजरायली और विदेशी नागरिक मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हुए। कई इजरायली और विदेशी नागरिकों को हमास बंधक बनाकर ग़ाज़ा ले आया था।  

इसके बाद इजराइल ने हमास को खत्म करने के लिए बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया। इस दौरान गाजा में हजारों लोगों की मौत हुई है। कहा जाता है कि हमास ने कई बार स्थानीय फिलिस्तीनियों को बाहर निकलने से रोका और दुनिया भर से भेजी गई खाद्य सामग्री और दवाओं जैसी मानवीय मदद को भी बाधित किया। इससे हालात और बिगड़ गए।

विशेषज्ञों के अनुसार, हमास का मकसद यह दिखाना है कि गाजा में अकाल और संकट के लिए इजरायल जिम्मेदार है। अगर हमास बंधकों को रिहा कर देता तो युद्ध खत्म हो सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, और यही वजह है कि इजरायल-हमास युद्ध लगभग दो साल से जारी है।

गुजरात पुलिस : एक्टिविज्म के नाम पर जुटाया धन खुद पर किया खर्च: TMC नेता साकेत गोखले गिरफ्तार

टीएमसी नेता साकेत गोखले
मोदी, योगी या भाजपा के विरोध में जनता में उन्माद फ़ैलाने या फिर उन्माद में जख्मियों अथवा मृतकों के नाम पर पैसा जुटाने वाले किस तरह अपने निजी प्रयोग में लाया जाता है, इसके प्रमाण गुजरात दंगों में तीस्ता जैसे भ्रष्ट नेताओं के नाम उजागर होने पर जनता को भी इन उपद्रवियों के चुंगल में फंसने से बचना चाहिए। ऐसे नेताओं को समर्थन देने वाली पार्टियों से भी दूर रहने का प्रयास करना चाहिए। 
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता साकेत गोखले (Saket Gokhle) को गुजरात पुलिस (Gujrat Police) ने एक माह में तीसरी बार गिरफ्तार किया है। साकेत की गिरफ्तारी 29 दिसंबर 2022 शाम को दिल्ली से हुई और गुजरात पुलिस कार से उन्हें गुजरात लेकर गई। एक्टिविज्म के नाम पर क्राउड फंडिंग द्वारा प्राप्त धन का निजी इस्तेमाल करने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया है।

रिपब्लिक टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया, साकेत गोखले को इस बार एक्टिविज्म (activism) के नाम पर पैसे की हेराफेरी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गोखले से जुड़े खातों का पता चला है, जिसमें वह लोगों से पैसे प्राप्त कर रहे थे। वह इन पैसों का इस्तेमाल अपने खर्च के लिए कर रहे थे। दूसरी ओर गोखले ने दावा है कि एक्टिविज्म से संबंधित मामलों के लिए वह कानूनी शुल्क के रूप में ये पैसे ले रहे थे। उल्लेखनीय है कि TMC से जुड़ने से पहले गोखले को को कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी का वफादार माना जाता था।

यहाँ यह बताना भी जरूरी है कि पहले भी कई मुस्लिम एक्टिविस्ट ने साकेत गोखले से ऑनलाइन जुटाए गए पैसों को लेकर जवाबदेही की माँग की थी। आरोप लगाया गया था कि साकेत गोखले मुफ्त में ऑनलाइन याचिकाएँ दायर करते हैं और अदालत में उन याचिकाओं का फॉलोअप नहीं करते हैं। उन पर आरोप है कि वह एक्टिविज्म पर कोई पैसा खर्च नहीं करते हैं और कॉन्ग्रेस समर्थकों ने इस बाबत जो भी पैसे दिए, उसे अपने लिए खर्च कर रहे हैं।

इससे पहले गुजरात पुलिस ने 5 दिसंबर 2022 को गोखले को जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। तब उन्होंने मोरबी पुल हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में झूठ फैलाया था। गोखले ने एक गुजराती समाचार पत्र की कथित क्लिपिंग साझा करते हुए दावा किया था कि पीएम मोदी की मोरबी यात्रा पर 30 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। उन्होंने जो क्लिपिंग साझा की थी, वह कथित तौर पर ‘गुजरात समाचार’ का था। ‘गुजरात समाचार’ ने कहा था कि उन्होंने ऐसी कोई रिपोर्ट प्रकाशित ही नहीं की है।

5 दिसंबर 2022 को गिरफ्तारी के बाद गोखले को अहमदाबाद की एक अदालत ने 8 दिसंबर को जमानत दे दी थी। हालाँकि, जमानत के कुछ ही घंटों बाद उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था। दरअसल, मोरबी मामले में ही फर्जी ट्वीट को लेकर अन्य मामला दर्ज किया गया था। इसी के सिलसिले में जमानत के ठीक बाद उनकी दूसरी बार गिरफ्तारी हुई थी।

सूरत : नॉन-वेज मांगने पर बीफ परोसने वाला रेस्टोरेंट मालिक सरफराज मोहम्मद गिरफ्तार, छापे में 60 किलो मांस बरामद, कसाई फरार

                 सरफराज मोहम्मद को गौमांस बेचने के आरोप में किया गिरफ्तार (फोटो साभार: इंडिया टुडे)
गुजरात के सूरत में सरफराज मोहम्मद नाम के एक रेस्टोरेंट मालिक को गिरफ्तार किया गया है। सरफराज पर आरोप है कि वो अपने रेस्टोरेंट में नॉन वेज खाना माँगने वालों को बीफ परोस रहा था। उसकी इसी हरकत का पता जब हिंदू संगठनों को चला तो उन्होंने इसका विरोध किया और पुलिस में जानकारी देकर उसे गिरफ्तार करवाया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सूरत में हिंदू संगठनों के तीन लोगों को सूचना मिली कि होदिबांग्ला इलाके में चल रहे एक नॉनवेज रेस्टोरेंट में बीफ परोसा जा रहा है। उन्होंने मामले की जाँच की और इस बात की पुष्टि की, कि जानकारी आखिर सही है या गलत? जब गौमांस की पुष्टि हुई तो उन्होंने पूरे मामले की सूचना लालगेट पुलिस स्टेशन को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापा मारा और तकरीबन 60 किलोग्राम मांस फ्रिज में से बरामद किया। रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ सूरत के लालगेट थाने में मामला दर्ज कर उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापा मारा और तकरीबन 60 किलोग्राम मांस फ्रिज में से बरामद किया। रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ सूरत के लालगेट थाने में मामला दर्ज कर उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

11 सितंबर 2022 को पुलिस ने यह कार्रवाई की और फिर बरामद किए गए बीफ को भी जाँच के लिए सैंपल लेकर फॉरेंसिक साइंटिफिक लेबोरेटरी भेज दिया।

बताया जा रहा है कि 14 सितंबर को एफएसएल रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई थी कि फ्रिज में से जब्त किए गए मांस में से 20 किलो बीफ पाई गई। गुजरात पुलिस ने ‘गुजरात पशु संरक्षण संशोधन अधिनियम’ के तहत रेस्टोरेंट के मालिक सरफराज मोहम्मद वजीर खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं उसके बीफ सप्लाई करने वाला कसाई अंसार फरार घोषित कर दिया गया है।

इस मामले में लालगेट थाना के हेड कांस्टेबल यजेंद्र दादूभाई ने बताया कि 11 सितंबर को उन्हें शिकायत मिली थी कि ‘दिल्ली दस्तरखवां’ नामक रेस्टोरेंट में गौमांस रखा और परोसा जा रहा है, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ रेस्टोरेंट में जाकर तलाशी ली और तो मांस के छह पैकेट मिले। प्रत्येक का वजन दस किलो था।

विवादों से चर्चा में रहने वाले केजरीवाल ने गुजरात में पुलिस से की बदसलूकी; दिल्ली में सुरक्षा क्यों ली हुई है?


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सोमवार (12 सितंबर, 2022) को अहमदाबाद पुलिस से बदसलूकी करते हुए नजर आए। अरविंद केजरीवाल अपने होटल से एक ऑटो में बैठकर डिनर करने के लिए जा रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा, “आप मुझे जबरदस्ती सुरक्षा दे रहे हैं। आपको शर्म आनी चाहिए। आपके ऊपर धब्बा है, ये गुजरात की सिक्योरिटी के ऊपर धब्बा है। मुझे नहीं चाहिए ये सिक्योरिटी।”

इसका वीडियो AAP ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी साझा किया है। वीडियो में दिल्ली के सीएम पुलिस के साथ बदसलूकी करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने केजरीवाल पर ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

पार्टी ने अपनी ट्वीट में लिखा, “तानाशाह BJP ने अरविंद केजरीवाल जी को Auto Driver के घर डिनर पर जाने से रोका। अरविंद केजरीवाल ने कहा – मैं जनता का आदमी हूँ, जनता से मिलना चाहता हूँ। मुझे ऐसी सिक्योरिटी नहीं चाहिए। पुलिस सुरक्षा के नाम पर गिरफ्तार करना चाहती है। हमें नहीं चाहिए सिक्योरिटी। हमें जनता से मिलना हैं। कैसे रोक सकते हो?”

दरअसल, केजरीवाल आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए अहमदाबाद में थे। स्थानीय लोगों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने एक ऑटो ड्राइवर के घर डिनर का निमंत्रण ठीक उसी तरह स्वीकार किया, जैसे उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव में किया था। केजरीवाल गुजरात के दो अन्य नेताओं के साथ ऑटो में बैठकर ड्राइवर के घर जाना चाहते थे, लेकिन अहमदाबाद पुलिस ने उनसे सुरक्षा कारणों से ऑटो में न जाने का आग्रह किया। इसे लेकर केजरीवाल पुलिसवालों पर आगबबूला हो गए और उन पर बरस पड़े।

केजरीवाल ने पुलिस अधिकारियों से कहा, “इसलिए गुजरात राज्य की जनता दुखी है, क्योंकि नेता जनता के बीच नहीं जाते और हम जनता के बीच जा रहे हैं तो आप हमें रोक रहे हैं। आपके इसी प्रोटोकॉल ने जनता को दुखी करके रखा है।” केजरीवाल बार-बार यह कहते रहे कि उन्हें पुलिस की सुरक्षा की जरूरत नहीं है।

जब लाख कोशिशों के बाद भी केजरीवाल नहीं माने तो पुलिस की दो गाड़ियाँ ऑटो के पीछे गई, ताकि वो दिल्ली के सीएम की सुरक्षा कर सकें। ऑटो के अंदर दिल्ली के सीएम के साथ एक पुलिस अधिकारी भी था। अफसोस की बात है कि केजरीवाल सहित आप के तीन नेता ऑटो की पिछली सीट पर बैठे थे, इसलिए पुलिस अधिकारी को ड्राइवर के साथ बेहद खतरनाक स्थिति में बैठना पड़ा था।

केजरीवाल के व्यवहार पर भड़के नेटिजन्स

असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने तंज कसा, “दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कल गुजरात में जिस तरह से अपना मजाक बनाया, वह इस बात का प्रमाण है कि केजरीवाल कितने महान अभिनेता हैं! इस धरती पर कोई भी अवार्ड शो उनकी प्रतिभा को नजरअंदाज नहीं कर सकता है।”
बीजेपी नेता तजिंदर सिंह बग्गा ने कहा, “ओए घटिया आदमी अरविंद केजरीवाल, गुजरात को बदनाम करना बंद कर। तुम्हारी पार्टी ने खुद चिट्ठी लिख कर गुजरात पुलिस से सुरक्षा माँगी थी और केजरीवाल पर हमले का अंदेशा जताया था। अब मीडिया के कैमरों के सामने पब्लिसिटी की भूख के कारण तुमने गुजरात पुलिस के सामने ड्रामा शुरू कर दिया।”
भाजपा नेता प्रीति गाँधी ने कहा, “आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई ने केजरीवाल के गुजरात दौरे पर विशेष सुरक्षा की माँग को लेकर पत्र लिखा था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन पर हिंसक हमले की संभावना है। अब जब गुजरात पुलिस उन्हें सुरक्षा दे रही है तो वह उन पर बंधक बनाने का आरोप लगाया जा रहा है।”

AAP गुजरात ने केजरीवाल के लिए माँगी थी सुरक्षा

दिलचस्प बात यह है कि AAP गुजरात ने अरविंद केजरीवाल के लिए सुरक्षा माँगी थी। अप्रैल 2022 में, जब अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में अपना चुनाव प्रचार शुरू किया था, तो AAP की गुजरात विंग ने उनके लिए सुरक्षा माँगी थी। सुरक्षा की माँग करने वाले पत्र गुजरात में पार्टी के आधिकारिक हैंडल से साझा किया गया था।